MBD WEB NEWS

जालंधर पहुंचे अमित शाह ने महारैली से पहले टेका श्री देवी तालाब मंदिर में माथा…

जालंधर पहुंचे अमित शाह ने महारैली से पहले टेका श्री देवी तालाब मंदिर में माथा…

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर के परागपुर में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह में आयोजित महारैली को संबोधित करने से पहले श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका।

रैली में पहुंचने से पहले शाह ने नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। भाजपा की चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ 18 सितंबर से राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जालंधर में समाप्त हुईं।

शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘सत श्री अकाल’ से की। उन्होंने दोआबा की धरती और गुरु रविदास, भगवान वाल्मीकि, महाराजा रणजीत सिंह, तेजा सिंह समुद्री, शहीद भगत सिंह और शहीद ऊधम सिंह को नमन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश के अन्न भंडार भरने और राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने किसानों और जवानों के योगदान का उल्लेख करते हुए पंजाब की माताओं को भी नमन किया।