MBD WEB NEWS

विद्या धाम में ‘B.Tech पानी पुरी वाली’ तापसी उपाध्याय जी का प्रेरणादायी प्रवास

विद्या धाम में ‘B.Tech पानी पुरी वाली’ तापसी उपाध्याय जी का प्रेरणादायी प्रवास

MBD NEWS (सुमेश शर्मा) आज दिनांक 13-7-2026 विद्या भारती पंजाब प्रांत कार्यालय, विद्या धाम में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं “B.Tech पानी पुरी वाली” के नाम से लोकप्रिय तापसी उपाध्याय जी का प्रेरणादायी प्रवास रहा।

इस अवसर पर विद्या भारती पंजाब के संगठन मंत्री श्री राजेंद्र कुमार जी, सर्वहितकारी प्रकाशन समिति के महामंत्री श्री मनीष जी, प्रांत कार्यालय प्रमुख डॉ. अखिलेश्वर सिंह अरोड़ा जी, सर्वहितकारी प्रकाशन समिति के संयोजक श्री नरेंद्र शर्मा जी तथा प्रांत कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके अभियान के उद्देश्यों एवं अनुभवों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

तापसी उपाध्याय जी ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च 2025 से प्रारंभ किए गए ‘Obesity Mukt Bharat Abhiyan’ के अंतर्गत अब तक 16 महीनों में भारत के 25 राज्यों की यात्रा करते हुए लगभग 28,000 किलोमीटर की दूरी तय की है। इस दौरान उन्होंने 800 से अधिक विद्यालयों में पहुँचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को स्वास्थ्य, योग, संतुलित जीवनशैली तथा Obesity Mukt Bharat Abhiyan के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा Obesity Mukt Bharat Abhiyan बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके अभियान की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रहित में अत्यंत प्रेरणादायी बताया तथा अभियान की सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

तापसी उपाध्याय जी ने जानकारी दी कि उनके इस राष्ट्रव्यापी अभियान का समापन 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में होगा