MBD WEB NEWS

लक्की ओबराय के हत्यारोपी का अटारी बॉर्डर के पास एनकाऊंटर, पैर में लगी गोली..

लक्की ओबराय के हत्यारोपी का अटारी बॉर्डर के पास एनकाऊंटर, पैर में लगी गोली..

 

अमृतसर : अमृतसर देहाती पुलिस को देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली।। जालंधर में कल कत्ल किए गए आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय के हत्यारोपी का अटारी बॉर्डर के पास एनकाउंटर कर दिया गया। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल, एसएसपी अमृतसर रूरल, एसपीडी, डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह, एसएचओ अमनदीप सिंह, एसआई राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए गए लकी ओबेरॉय के हत्यारे की पहचान जालंधर के पास मॉडल टाउन मिट्ठापुर के रहने वाले शमिंदर सिंह के रूप में की। खबर लिखे जाने तक मिट्ठापुर जालंधर से सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की। पुलिस एनकाउंटर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई है। पुलिस ने उसके पास से एक बेरेटा .30 बोर पिस्टल भी बरामद की है।

खुफिया जानकारी मिली थी कि आरोपी शमिंदर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए खासा क्षेत्र में छिपा हुआ है। एसएसपी अमृतसर ग्रामीण सुहैल कासिम मीर ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते देखा गया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने भागने की कोशिश की, जिससे उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह गिर गया।आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य व्यक्ति के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। इन जानकारियों के आधार पर शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।