MBD WEB NEWS

दिल्ली को जनता को मिलीं 500 नई EV बसों की सौगात, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से निजात मिलेगी

दिल्ली को जनता को मिलीं 500 नई EV बसों की सौगात, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से निजात मिलेगी

दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपना पहला साल पूरा किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई. अब दिल्ली में 4000 से ज्यादा EV बसें हैं. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि प्रदूषण से दिल्ली को राहत मिलेगी.

दिल्ली को मिलीं 500 नई EV बसें, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से निजात मिलेगी

कार्यक्रम में सीएम रेखा और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
दिल्ली के लोगों को नई नई स्कीम और सुविधाओं सौंपी जाएंगी. इसी फैसले के बाद आज रामलीला मैदान से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के साथ 500 नई ईवी बसों की सुविधा दी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि दिल्ली की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद और बधाई आपने दिल्ली में सशक्त सरकार दी.राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 27 सालों के संघर्ष के बाद 8 फरवरी 2025 को दिल्ली की जनता ने कमल का फूल खिलाया, उसके लिए उनको धन्यवाद देने के लिए 500 नई बसें दीं. एक साल में 2000 नई ईवी बसें जुड़ीं. इसके साथ ही बसों की संख्या 4000 हो गई है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में मदद होगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बढ़ने से ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलती है. पिछली सरकार में लोग बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर, कागज के घोड़े दौड़ाते थे. लेकिन, इस सरकार ने काम किया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की सरकार है.