MBD WEB NEWS

एक बूंद पानी पाकिस्तान नहीं जायेगा; शाह-पाटिल की मैराथन बैठक के बाद फैसला

 एक बूंद पानी पाकिस्तान नहीं जायेगा; शाह-पाटिल की मैराथन बैठक के बाद फैसला

 

 

सिंधु जल संधि स्थगन के बाद पानी के प्रबंधन और उपयोग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई थी. इस बैठक में विदेश मंत्री, जल शक्ति मंत्री और तीनो मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में फैसला किया गया कि पाकिस्तान जाने वाला पानी रोका जाएगा.

 

हो गया तय, पाकिस्तान में नहीं जाएगा एक बूंद पानी... शाह-पाटिल की मैराथन बैठक के बाद फैसला

सिंधु जल समझौता स्थगित.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव के बीच जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल ने बड़ा बयान दिया है. सीआर पाटिल ने कहा कि सिंधु जल संधि को लेकर जो निर्णय किया गया है, उसका पालन किया जाएगा. तीन चरण में फैसला लागू होगा. तुरंत, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म. पाकिस्तान में एक बूंद भी पानी न जाए, यह व्यवस्था की जाएगी.

सिंधु जल संधि स्थगन के बाद पानी के प्रबंधन और उपयोग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई थी. इस बैठक में विदेश मंत्री, जल शक्ति मंत्री और तीनो मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद थे.

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान जाने वाला पानी रोका जाएगा.पाकिस्तान पर जल्द ही इसका असर दिखेगा. पानी रोकने के बाद बांधों की क्षमता बढ़ाई जाएगी. बांधों की क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि ज्यादा पानी स्टोर हो सके. इसके लिए बांधों की गाद हटाई जाएगी.बांधों से फ्लशिंग भी की जाएगी.

सिंधु का पानी कहां स्टोर होगा… हुई प्लानिंग

 

इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि सिंधु जल संधि को स्थगित कैसे किया जाएगा? पाकिस्तान जाने वाला पानी यदि भारत में रहेगा तो इसे यहां कैसे संरक्षित किया जाएगा? सिंधु नदी के पानी को कहां स्टोर किया जाएगा?

सिंधु जल संधि पर अमित शाह के घर हुई बैठक में क्या लिए गए फैसले

  • सूत्रों ने बताया कि बैठक में यह साफ हो गया कि पाकिस्तान जा रहा सिंधु का पानी तुरंत रोका जाएगा. भारत के इस फैसले का असर पाकिस्तान पर जल्द ही दिखेगा.
  • बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि सिंधु का पानी भारत में स्टोर करने के लिए बांधों की क्षमता बढ़ाई जाएगी. आधुनिक तकनीक से बांधों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि ज़्यादा पानी स्टोर हो सके.
  • बांध की क्षमता बढ़ाने जाने के लिए बांधों की तलहटी में मौजूद गाद को हटाने जाने पर भी चर्चा हुई. अधिकारियों को बताया गया कि गाद सफाई के जल्द पूरी योजना बनाए.
  • साथ ही बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि वर्ल्ड बैंक ने यह संधि कराई थी लिहाजा भारत सरकार के इस फ़ैसले की जानकारी उन्हें भी दे दी जाएगी.
  • बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला तीन चरण में लागू होगा. तुरंत, मिड टर्म और लॉंग टर्म.