MBD WEB NEWS

पाकिस्तानी उच्चायोग की ओछी हरकत: लंदन में भारतीयों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अभिनंदन की तस्वीर दिखाकर किया ऐसा इशारा, देखकर खौलेगा खून; देखें VIDEO

 

पाकिस्तानी उच्चायोग की ओछी हरकत: लंदन में भारतीयों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अभिनंदन की तस्वीर दिखाकर किया ऐसा इशारा, देखकर खौलेगा खून; देखें VIDEO

 

 

 

लंदन : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ वैश्विक आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लंदन में भारतीय समुदाय ने पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, जहां पाकिस्तान के डिफेंस अताशे ने भारतीयों को भड़काने की शर्मनाक कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान डिफेंस अताशे ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की चाय पीते समय की तस्वीर दिखाई और गला काटने का इशारा किया। इस हरकत ने भारतीय समुदाय में जबरदस्त गुस्सा भड़का दिया।

भारतीय प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। हाथों में ‘मैं हिन्दू हूं’ लिखे पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों ने निर्दोषों की हत्या पर दुख और न्याय की मांग की।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “पहलगाम हमला हमास के इजरायल पर हुए आतंकी हमले जैसा है। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।