Tag: जांच में जुटी पुलिस

  • ब्रेकिंग न्यूजः माछीवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः माछीवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking news: Aam Aadmi Party leader commits suicide by hanging in Machiwada, police engaged in investigation

    ब्रेकिंग न्यूजः माछीवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

     

    श्री माछीवाड़ा साहिबः लुधियाना जिला के अंतर्गत आते माछीवाड़ा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और खेतीबाड़ी सहकारी विकास बैंक के नये चेयरमैन अजय पाल गिल ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अजय पाल बीती रात आप के कुछ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद वह अपने घर लौटे और सोने के लिए कमरे में चले गए, जब वह सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो घरवालों ने खिड़की से देखा तो अजयपाल का शव पंखे से लटक रहा था। जिसके बाद पत्नी ने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।

    घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. हरविंदर सिंह खैहरा और थाना मुखी विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने मौके का जायजा लिया। चेयरमैन अजय पाल गिल्ल ने परने का फंदा बनाकर पंखे के साथ बांधा और फिर बैड पर बाल्टी रखकर उसने आत्महत्या की। उनके कमरे में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लग सके।

    जानकारी अनुसार मृतक अजय पाल गिल्ल का पुत्र न्यूजीलैंड व एक लडक़ी दुबई रहती है जिनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और परिवारक सदस्यों के ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं। बता दें कि माछीवाड़ा खेतीबाड़ी सहकारी विकास बैंक के कुछ दिन पहले हुए चुनाव में अजय पाल गिल्ल माछीवाड़ा जोन से डायरैक्टर बने थे और 2 दिन पहले ही उनको चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

  • जालंधर-अमृतसर रोड पर फिर हुई गन पॉइंट पर लूट, मददगार बनकर रुके और आभूषण व नकदी लूटकर हो गए फरार, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर-अमृतसर रोड पर फिर हुई गन पॉइंट पर लूट, आभूषण व नकदी लूटकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

    Robbery at gun point on Jalandhar-Amritsar road, absconding after looting cash and cash, police engaged in investigation

    जालंधर-अमृतसर रोड पर फिर हुई गन पॉइंट पर लूट, मददगार बनकर रुके और आभूषण व नकदी लूटकर हो गए फरार, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    जालंधरः पंजाब में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी हत्या व लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर-जालंधर हाईवे पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि करतारपुर के पास बुधवार देर रात सीआरपीफ कैंप के सामने मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक परिवार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

    जानकारी अनुसार, जालंधर के पार्षद शैरी के रिश्तेदार जोकि कोलकाता से पंजाब आए हुए थे और श्री हरिमंदिर साहिब से माथा टेककर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया, जिसे वह बदली करने लगे तो इतने में वहां पर तीन लोग आ धमके। उन्होंने कहा कि वह उनकी मदद कर देते हैं। पहले उन्होंने मदद की, फिर कहा कि कुछ बख्शीश दे दो। कार में सवार एक व्यक्ति ने उन्हें 200 रुपए दे दिए। फिर लुटेरे कहने लगे कि यह कम है। इस पर कार में सवार व्यक्ति ने 100 रुपए औऱ दे दिए। इसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल निकाल ली। एक लुटेरे ने कार की चाबी निकाल ली। लुटेरों ने कार में सवार मर्दों को गन पॉइंट पर ले लिया। जिसके बाद लुटेरों ने कार में सवार महिलाओं से सोने के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने एरिया में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पीड़ित परिवार ने बताया कि लूटने वाले तीन लोगों में एक सरदार भी था। सभी ने शराब पी रखी थी।

  • लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

    Elderly in Ludhiana did obscene acts with neighbor girl, police engaged in investigation

    लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

     

    लुधियाना: महानगर के अंतर्गत आते थाना डिवीजन नंबर-4 के इलाके में एक बुजुर्ग द्वारा पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उक्त बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली लडक़ी को बहाने से घर पर बुलाया था।

    जानकारी अनुसार जानकारी के मुताबिक पीडि़त लडक़ी बुजुर्ग व्यक्ति को दादा कह कर बुलाती थी। बुजुर्ग व्यक्ति ने वाईफाई ठीक करने के बहाने से लडक़ी को अपने कमरे में बुलाया था। जहां उसने लडक़ी के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी थी। जिसकी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने उक्त सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस मामले संबंधी एसएचओ गुरजीत सिंह का कहना है कि आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत मिली है। उस शिकातय पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    Minor girl working at Jalandhar’s famous mobile house owner commits suicide, police engaged in investigation

    जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल हाऊस मालिक के घर पर काम करने वाली नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध मोबाइल व्यापारी के घर पर काम करने वाले एक युवती ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अंजलि पुत्री राकेश निवासी यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती नाबालिग थी और व्यापारी के आदर्शन नगर स्थित घर में काम करती थी।

    इस संबंधी जानकारी देते थाना 2 के एसएचओ भूषण कुमार के मुताबिक विशाल चड्डा ने उन्हें फोन पर सूचना दी है कि उनके घर काम करने वाली लड़की ने फंदा लगाया है, वे उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। वह अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल चड्ढा ने बताया कि लड़की को करीब एक साल पहले उसकी बुआ नीतू वासी सुदामा विहार जालंधर उनके घर छोड़ गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पुलिस को सूचित किए बगैर विशाल चड्ढा ने खुद ही फंदे से उतारा और लड़की को अस्पताल लाए। अस्पताल ले जाते समयही उन्हें फोन पर सूचित किया गया। नाबालिग लड़क से घर का काम करवाया जा रहा था।

    उन्होंने सूचना के बाद वह तुरंत अस्पताल में पहुंचे। अस्पतााल के डाक्टर ने जांच के पश्चात लड़की को मृत करार दे दिया था। फिल्हाल मामले की जांच की जा रही है।

  • अमृतसर में आनलाइन ठगों ने युवक के खाते से निकलवाए 98 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में आनलाइन ठगों ने युवक के खाते से निकलवाए 98 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    98 lakh rupees withdrawn from youth’s account from online thugs in Amritsar, police engaged in investigation

    अमृतसर में आनलाइन ठगों ने युवक के खाते से निकलवाए 98 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसरः आनलाइन ठगों ने महानगर एक युवक के साथ ठगी करते हुए उसके खाते से करीब 98 लाख रुपए ठग लिए। जिसके बाद उक्त युवक द्वारा अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने उक्त लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश में छापमारी कर रही है। ठगी का शिकार हुए युवक की पहचान तरुण निवासी लारेंड रोड अमृतसर के रूप में हुई है।

    पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल स्क्रीन पर मैसेज मिला कि उनके बैंक खाते से 98 लाख रुपये तीन अन्य खातों में ट्रांसफर हुए हैं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन और पुलिस को शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले में जांच तेज कर दी है।

    वहीं पुलिस इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। तरुण की शिकायत पर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने बिहार के गया निवासी हरीओम, बिशवा और पश्चिम बंगाल निवासी उत्तम भास्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • लुधियाना स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    Threatened to blow up Ludhiana station, police engaged in investigation

    लुधियाना स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    लुधियानाः महानगर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है और हर आने-जाने वाले की चैकिंग की जा रही है। बता दें कि पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि लुधियाना का रेलवे स्टेशन बम से उड़ा दिया जाएगा।

    जानकारी अनुसार धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों के बैगों की भी चैकिंग की जा रही है। इसके अलावा पत्र में धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

    जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ जालंधर रेलवे स्टेशन, सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन और पंजाब के अन्य प्रसिद्ध स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी एक पत्र में मिली थी। सुल्तानपार लोधी रेलवे स्टेशन के मास्टर को एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का जिक्र था।

  • तरनतारन में फिर चली गोलियां, युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोलियां, युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Bullets fired again in Tarn Taran, youth shot dead, police engaged in investigation

    तरनतारन में फिर चली गोलियां, युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

     

    तरनतारनः पंजाब में लगातार बिगड़ कानून व्यवस्था और पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते लूटपाट और हो रही हत्याओं के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं, पुलिस मूकदर्शक बन खड़ी है। ऐसा ही एक मामला तरनतारन के अन्तर्गत आते गांव राहल चाहल में वीरवार देर रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक नौजवान की बेरहमी से गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधि जानकारी देते हुए थाना गोइंदवाल साहिब के डीएसपी प्रीतइन्दर सिंह ने बताया कि दलेर सिंह (32) पुत्र गुरनेक सिंह निवासी राहुल चाहल की गत रात अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी।

  • जालंधर में शरारतीतत्वों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर में शरारतीतत्वों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    In Jalandhar, mischievous elements broke the windows of vehicles parked outside the houses, police engaged in investigation

    जालंधर में शरारतीतत्वों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपारधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन चोरी, लूटपाट जैसी अन्य वारदातें होती रहती हैं जोकि महानगर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा देती हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार दोपहर को पठानकोट बाईपास के नजदीक उस वक्त देखने को मिला जब कुछ शरारतीतत्वों ने लवली आटो के पीछे शीतल अपार्टमेंट में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये और मौके से फरार हो गए। हालांकि गाड़ियों में पड़ा सामान गाड़ी में ही था।

    मामले की जानकारी देते शीतल अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि देर रात 2 युवक बाइक पर आए और उनके हाथ में रॉड थीं। युवक अपार्टमेंट में दोआबा चौक की तरफ से घुसे। युवकों ने वहां फ्लैट्स के नीचे खड़ी गाड़ियों के लोहे की रॉड से शीशे तोड़ डाले। गाड़ियों के शीशे टूटने की आवाज जब घरों में लोगों ने सुनी तो वह नीचे उतरे, लेकिन तब तक अराजक तत्व मौके से फरार हो चुके थे।

    वहीं लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई है, लेकिन उसमें भी बाइक का नंबर और युवकों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि तोड़फोड़ की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली, लेकिन अभी तक कारों के शीशे तोड़ने वालों का कोई अता-पता नहीं चला है।

  • दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

    Firing once again in Delhi’s Rohini court, police engaged in investigation

    दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

     

    नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बार फिर रोहिणी कोर्ट परिसर के बाहर एक वकील पर गोली चलाई गई। गोली लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुबह सिक्यूरिटी चेक के दौरान कुछ वकीलों का कोर्ट में तैनात नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी से झगड़ा हो गया, झगड़े के दौरान नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी से गोली चल गई। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि गोली लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    बता दें कि फायरिंग की घटना की जानकारी पीसीआर के जरिए पुलिस को लगी। आखिर गार्ड ने वकील पर फायरिंग क्यों की, उन लोगों के बीच आखिर क्या हुआ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

    दरअसल, दिल्ली में पिछले साल 24 सितम्बर को रोहिणी कोर्ट नम्बर 207 में दो शूटरों ने जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्याकर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गये थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस शूटआउट में टिल्लू को जेल से, जबकि साजिश में शामिल उमंग यादव को हैदरपुर से गिरफ्तार किया था। आरोपी उमंग ने बताया कि वो एलएलबी कर चुका है। करीब डेढ़ साल पहले रोहिणी कोर्ट में उसकी मुलाकात उमेश काला नाम के बदमाश से हुई थी। उसके बाद उमेश जेल से व्हाट्स एप काल के जरिए उससे बात करता था।

  • गुरदासपुर में सत्ता के नशे में चूर नेता की दंबगाई, कंपनी के कारिंदे से 50 हजार छीने, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing गुरदासपुर में सत्ता के नशे में चूर नेता की दंबगाई, कंपनी के कारिंदे से 50 हजार छीने, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    Drunk leader of power in Gurdaspur rioted, 50 thousand snatched from the company’s servant, incident caught in CCTV, police engaged in investigation

    गुरदासपुर में सत्ता के नशे में चूर नेता की दंबगाई, कंपनी के कारिंदे से 50 हजार छीने, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    गुरदासपुरः गुरदासपुर के अंतर्गत आते श्री श्री हरगोबिंदपुर में चार लोगों द्वारा एक कंपनी कारिंदे के उनके कार्यालय में आकर सत्ता की धौंस दिखाते हुए करीब 50 हजार रुपए लूट लिये। हालांकि यह पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, वहीं कंपनी के मालिक द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ट्रेडर्स के मालिक अनिल कोछड़ ने बताया कि चार लोग उनके कार्यालय में आये जोकि खुद को सत्ताधारी पार्टी के नेता हुए कंपनी के कारिंदे से 50 हजार रुपए छीन लिए। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कंपनी मालिक ने आरोप लगाया कि आरोपी जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकियां भी देकर गए हैं। वहीं पुलिस ने विक्रम ट्रेडर्स के मालिक अनिल कोछड़ की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। विक्रम से संबंधित घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगवा लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है।

    हालांकि अभी तक आरोपियों की अभी तक पहचान सामने नहीं आई है, परन्तु पुलिस कंपनी मालिक की शिकायत पर मामवे की जांच कर रही है।