ब्रेकिंग न्यूजः माछीवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः माछीवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Breaking news: Aam Aadmi Party leader commits suicide by hanging in Machiwada, police engaged in investigation

ब्रेकिंग न्यूजः माछीवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

श्री माछीवाड़ा साहिबः लुधियाना जिला के अंतर्गत आते माछीवाड़ा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और खेतीबाड़ी सहकारी विकास बैंक के नये चेयरमैन अजय पाल गिल ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अजय पाल बीती रात आप के कुछ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद वह अपने घर लौटे और सोने के लिए कमरे में चले गए, जब वह सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो घरवालों ने खिड़की से देखा तो अजयपाल का शव पंखे से लटक रहा था। जिसके बाद पत्नी ने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. हरविंदर सिंह खैहरा और थाना मुखी विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने मौके का जायजा लिया। चेयरमैन अजय पाल गिल्ल ने परने का फंदा बनाकर पंखे के साथ बांधा और फिर बैड पर बाल्टी रखकर उसने आत्महत्या की। उनके कमरे में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लग सके।

जानकारी अनुसार मृतक अजय पाल गिल्ल का पुत्र न्यूजीलैंड व एक लडक़ी दुबई रहती है जिनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और परिवारक सदस्यों के ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं। बता दें कि माछीवाड़ा खेतीबाड़ी सहकारी विकास बैंक के कुछ दिन पहले हुए चुनाव में अजय पाल गिल्ल माछीवाड़ा जोन से डायरैक्टर बने थे और 2 दिन पहले ही उनको चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *