तरनतारन में फिर चली गोलियां, युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोलियां, युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bullets fired again in Tarn Taran, youth shot dead, police engaged in investigation

तरनतारन में फिर चली गोलियां, युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

तरनतारनः पंजाब में लगातार बिगड़ कानून व्यवस्था और पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते लूटपाट और हो रही हत्याओं के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं, पुलिस मूकदर्शक बन खड़ी है। ऐसा ही एक मामला तरनतारन के अन्तर्गत आते गांव राहल चाहल में वीरवार देर रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक नौजवान की बेरहमी से गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंधि जानकारी देते हुए थाना गोइंदवाल साहिब के डीएसपी प्रीतइन्दर सिंह ने बताया कि दलेर सिंह (32) पुत्र गुरनेक सिंह निवासी राहुल चाहल की गत रात अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *