Category: SPIRITUAL

  • विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का जालंधर में होगा भव्य स्वागत

    विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का जालंधर में होगा भव्य स्वागत

    विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का जालंधर में होगा भव्य स्वागत

     

     

    विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल की सभी राम भक्तों और राम लीला कमेटियों, मंदिर कमेटियों से अपील , शौर्य यात्रा में शामिल हो प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) शौर्य जागरण यात्रा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा संचालित 1 अक्टूबर 2023 से शहीदों की नगरी हुसैनी वाला जिला फिरोजपुर से चलकर पंजाब के विभिन् जिलों नगरौ तथा कसबों से होते हुए कल शनिवार दिनांक 7 अक्तूबर 2023 को जालन्धर पहुंच रही है। इस यात्रा का भव्य स्वागत बी.एस.एफ. चौक पर परम पूज्य 1008 महन्त गंगा दास जी की उपस्थिति प्रमोद गुप्ता जलंधर महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हजारों श्री रामभक्तों द्वारा। सायं 5 बजे की जायेंगी ।

    तत पश्चात यह यात्रा परम पूज्य संत यह यात्रा लाडोवाली रोड, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, खिंगरा गेट, माईहीरा गेट, टांडा रोड, होते हुए श्री देवी तालाब मन्दिर जालन्धर पहुँचेगी श्रीराम हॉल में 7 बजे से 9 बजे तक जन सभा का आयोजन किया गया है।जिसमें उच्च कोटी के परम पूज्य संतो के दर्शन एवं विश्व हिन्दू परिषद को सामाजिक समरसता के क्षेत्रीय संगठन मन्त्री श्री ईश्वर लाल के ओजस्वी विचार सुनने को मिलेंगे।

    इस यात्रा में श्रीराम शिला जिस से श्री राम सेतू निर्माण हुआ था, के भी दर्शन करने को मिलेगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रीराम जन्मभू की पर भव्य मन्दिर के निर्माण की खुशी में शोर्य यात्रा का आयोजन करके भविष्य में आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के लिए जैसे धर्मान्तराण, गऊरक्षा, लव जिहाद नशा मुक्ति तथा समाज को विघटित कर के देश जो कमजोर करने के षड्यन्त्र की जानकारी हर घर तक पहुँचना है। यात्रा में भाग लेकर देशभक्त और श्रीराम भक्त बने ।

  • हर्षोल्लास से मनाया गया राजेश्वरी धाम में मुर्ति स्थापना दिवस एवं मां देवा राजरानी जी का जन्मोत्सव

     

    हर्षोल्लास से मनाया गया राजेश्वरी धाम में मुर्ति स्थापना दिवस एवं मां देवा राजरानी जी का जन्मोत्सव

    MBD WEB NEWS जालंधर, (सुमेश शर्मा ) : राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में मूर्ति स्थापना दिवस और मां देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव बड़ी हर्षोल्लास तथा श्रद्धा पूर्वक 2 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाया गया।

    जिसमें विशेष रूप से सांसद सुशील रिंकू, दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, पूर्व पार्षद जसपाल कौर भाटिया, युवा कांग्रेसी नेता अनमोल ग्रोवर, एडवोकेट संदीप वर्मा एवं अन्य धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर मां भगवती जी का आशीर्वाद लिया।

    धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 2-10-2023 दिन सोमवार रात 8:00 बजे ध्वजारोहण के साथ किया गया। रात 8:30 बजे संगत के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पुज्य पंडित जी द्वारा मंदिर कमेटी के सदस्यों से विधि-विधान से रात 9:30 बजे ज्योति पूजन करवाने के पश्चात रात 10:00 बजे जागरण का शुभारंभ किया गया, जो 3 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 5:00 बजे भोग आरती प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

    इस दौरान संगत द्वारा मां देवा राजरानी जी के शुभ जन्मदिन पर मां देवी राजरानी जी के हाथों केक काटवा कर संगत का मुंह मीठा करवाते हुए मां देवी राजरानी जी को जन्मदिन की बधाइयां दी गई।


    इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष रूप से जिला झुंझुनू, सूरजगढ़, राजस्थान से महंत बबलू नाथ जी महंत राकेश नाथ जी भी शामिल होने पहुंचे। जिनको मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर ने मां की चुनरी देखकर सम्मानित किया। मां के भजनों का गुणगान महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी, दीपक सरगम एंड पार्टी द्वारा किया गया।

    सभी भक्तों ने झूम नाच कर जन्मदिन मनाया देवी राज रानी जी के जन्मदिन पर अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए और भंडारा भी सारी रात चला राजेश्वरी धाम वेलफेयर सोसाइटी रजि. के सभी सदस्य राम किशन नानू, विजय दुआ, सुषमिंद्र नैय्यर, ज्योति बब्बर, सतीश बब्बर, राजीव सहदेव, अशोक दोलतानी, ममता दोलतानी,पुनीत जैन, अंजू जैन,जतिन कुमार मिंटू, जतिन बब्बर, पंडित विष्णु शुक्ला,टिंकू,पवन नागपाल, विजय बब्बर, अविनाश अग्रवाल,पवन पुजारी, रिक्की उप्पल, नवदीप जरेवाल, विमल कुमार आदि ने हाजरी लगवाई।

  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा , भगवान रामलला के दर्शन कर लेंगे मंदिर निर्माण कार्य का जायजा

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा , भगवान रामलला के दर्शन कर लेंगे मंदिर निर्माण कार्य का जायजा

     यूपी के मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा , भगवान रामलला के दर्शन कर लेंगे मंदिर निर्माण कार्य का जायजा

     

    Ram Mandir Construction Update: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज अयोध्या (Ayodhya) के दौरे पर रहेंगे और वहां राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे. इसके मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा चाक-चौबंद है.

     

    यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज (शनिवार को) एक बार फिर अयोध्या (Ayodhya) पहुंच रहे हैं. इस दौरान सीएम योगी राम मंदिर निर्माण के साथ चल रहे विकास के कार्यों की जानकारी लेंगे तो वहीं अयोध्या के कई संतों से भी मुलाकात करेंगे. लगभग 2 घंटे अयोध्या के अलग-अलग स्थान पर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क हैलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद सीएम योगी दिवंगत रामचंद्र परमहंस दास के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगे. इसके बाद वह राम जन्मभूमि परिसर जाएंगे.

    अयोध्या दौरे पर सीएम योगी

    बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर में जाकर वहां भगवान रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद सीएम योगी निर्माणाधीन राम मंदिर निर्माण, यात्री सुविधाओं समेत अन्य कार्यों का जायजा लेंगे. इसके बाद सीएम योगी दिगंबर अखाड़ा के दिवंगत महंत और राम मंदिर आंदोलन के सलाकापुरुष स्वर्गीय रामचंद्र परमहंस दास की 20वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में साधु संतों के साथ सीएम योगी भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

  • अब जालंधर के इस प्रसिद्ध मंदिर में कटी-फटी जींस और छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

    You are currently viewing अब जालंधर के इस प्रसिद्ध मंदिर में कटी-फटी जींस और छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

    Now those who come wearing torn jeans and short clothes will not get entry in this famous temple of Jalandhar

    अब जालंधर के इस प्रसिद्ध मंदिर में कटी-फटी जींस और छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

     जालंधरः माईं हीरां गेट स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर कमेटी ने कटी फटी जींस, कैपरी व स्कर्ट सहित वेस्टर्न ड्रेस पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कमेटी द्वारा किए गए फैसले में ऐसी ड्रेसें पहनकर मंदिर आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू किया गया था।

    इस संबंधी जानकारी देते मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव एडवोकेट अनिल पाठक ने बताया कि भक्तों को अब मंदिर में केवल मर्यादित कपड़े पहनकर ही आना होगा। मंदिर की मर्यादा बनाए रखने तथा सदस्यों की सहमति से ही उक्त फैसला प्रबंधक कमेटी ने लिया है। बता दें कि श्री हरिमंदिर साहिब में पहले से ही माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू है।

    जिक्रयोग्य है कि हिंदू मंदिरों में ड्रेस कोड की प्रथा श्री काली माता मंदिर से ही चली है। पटियाला के श्री काली माता मंदिर में प्रबंधकों ने सबसे पहले मंदिर के बाहर बोर्ड लगाकर ड्रेस कोड लागू किया था। इसके बाद जालंधर के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर कमेटी ने ड्रेस कोड मंदिर परिसर में लागू किया। मंदिर के गेट पर बाकायदा फ्लैक्स लगाए थे।

  • गुरुद्वारा साहिब में नहीं चढ़ाए जाएंगे खिलौना जहाज, प्रचलन को खत्म करने हेतू SGPC उठा रही है बड़ा कदम…

     गुरुद्वारा साहिब में नहीं चढ़ाए जाएंगे खिलौना जहाज, प्रचलन को खत्म करने हेतू SGPC उठा रही है बड़ा कदम…

     

    अमृतसर: गुरुद्वारा साहिब में चढ़ाए जाने वाले खिलौना जहाज को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जल्द बड़ा फैसला लेने जा रही है। जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विदेश जाने के लिए गुरुद्वारों में खिलौना प्लेन चढ़ाने का प्रचलन बंद करेगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री दरबार साहिब व अन्य गुरुद्वारों में हवाई जहाज जैसे खिलौने चढ़ाने के चलन को रोकने के लिए सेवादारों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।

    मिली जानकारी के अनुसार SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब रघबीर सिंह से मिले थे। इस दौरान देश में पैदा हो रहे संप्रदायिक दंगों पर चर्चा की गई। इसी बीच पंजाब से बाहर जा रहे युवाओं पर भी चिंतन हुआ। इसी दौरान गुरुद्वारों में विदेश जाने व वीजा पाने के लिए भेंट किए जा रहे खिलौना जहाजों जैसा प्रचलन बंद करने पर भी विचार किया गया।

    बता दें कि जालंधर के एक गुरुद्वारे में विदेश जाने के लिए लोग खिलौना जहाज चढ़ाते हैं। यह प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया कि इस गुरुद्वारे को ही लोग हवाई जहाज गुरुद्वारा कहने लगे हैं। यह प्रचलन अब गोल्डन टेंपल में भी शुरू हो चुका है। बीते दिनों गोल्डन टेंपल की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

  • हिमाचल सरकार अपने खाली खजाने को भरने के लिए श्रद्घालुओं की आस्था को न करें आहत : अविनाश राय खन्ना

    हिमाचल सरकार अपने खाली खजाने को भरने के लिए श्रद्घालुओं की आस्था को न करें आहत : अविनाश राय खन्ना

     

     

    -कहा, माता चिंतपूर्णी दरबार में लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करने वालों से 1100/- रुपए शुल्क लेना निंदनीय

    होशियारपुर : भारतीय सनातन धर्म महावीर दल के एक शिष्ट मंडल ने भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट कर उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लिफ्ट के माध्यम से माता रानी के दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं से 1100/- रुपए शुल्क लगाने संबंधी जानकारी दी।

    शिष्ट मंडल ने खन्ना को बताया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ऐसा करके श्रद्घालुओं की अस्था पर चोट की है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मंदिर प्रबंधन के मुख्य अधिकारी को दरबार में मंदिर अधिकारी कहा जाता है। शिष्ट मंडल ने खन्ना से कहा कि माता चिंतपूर्णी दरबार माता रानी का सिद्घ पीठ है जिसका कोई अधिकारी नहीं हो सकता हिमाचल सरकार का यह कृत्य भी श्रद्घालुओं के लिए एक तुगलकी फरमान है। शिष्ट मंडल ने खन्ना को इस संबंधी ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं से 1100/- रुपए शुल्क वसूलना बंद करवाया जाए तथा मंदिर प्रबंधन के मुख्य अधिकारी को मंदिर अधिकारी की बजाय मंदिर का मुख्य सेवक घोषित किया जाए।

    शिष्ट मंडल की मांग को जायज ठहराते हुए खन्ना ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा माता चिंतपूर्णी के दरबार में लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं से 1100/- रुपए शुल्क वसूलना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को खाली खजाने को भरने के लिए श्रद्घालुओं की अस्था को आहत नहीं करना चाहिए। खन्ना ने कहा कि पंजाब के साथ साथ पूरे देश से लाखों की संख्या में श्रद्घालू माता के दरबार में माथा टेकने हिमाचल जाते हैं। इन श्रद्घालुओं के हिमाचल जाने से हिमाचल सरकार को राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में हिमाचल सरकार को चाहिए कि खाली खजाना भरने के लिए श्रद्घालुओं से शुल्क के नाम पर पैसे न बटोरे बल्कि लिफ्ट को बुजुर्ग व बिमार लोगों को माता रानी के दर्शन करवाने के लिए इस्तेमाल करे। खन्ना ने शिष्ट मंडल के ज्ञापन संबंधी हिमाचल के मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल को पत्र भी लिखा।

  • बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की गाड़ी भूस्खलन में दबी , 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

     बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की गाड़ी भूस्खलन में दबी , 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

     

    देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के मलबे के नीचे दबकर गुजरात के तीन श्रद्धालुओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम को इस गाड़ी में बैठे तीर्थयात्री केदारनाथ जा रहे थे, तभी लैंडस्लाइड हुआ और मलबा गाड़ी के ऊपर आ गिरा।

    रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि शुक्रवार को बचाव अभियान फिर से शुरू होने पर भूस्खलन के मलबे से कार के क्षतिग्रस्त अवशेष, एक स्विफ्ट डिजायर और शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुजरात के जिगर आर मोदी, महेश देसाई, पारिक दिव्यांश, हरिद्वार निवासी मिंटू कुमार और मनीष कुमार के रूप में की गई है।

    अधिकारियों ने बताया, तारसाली में बोल्डर के साथ पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से केदारनाथ-गया हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ढह गया। इस दौरान यहां एक वाहन मलबे में दब गया। शुक्रवार को मलबे में दबी एक गाड़ी मिली थी, जिसमें से पांच शव बरामद हुए। मृतकों में से एक गुजरात का रहने वाला था। इस मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने ये भी बताया कि इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग पर भी यातायात बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि लगभग 60 मीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और बह गई है।

    वहीं, मौसम विभाग के राज्य के छह जिलों में अगले कुछ दिन भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों और खासकर पर्यटकों को इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। सीएम धामी ने शुक्रवार को बारिश से प्रभावित कोटद्वार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्र में जल्द संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए।

  • 13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी को दिया निमंत्रण

    13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी को दिया निमंत्रण

    13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी को दिया निमंत्रण

    20 अगस्त को लगेगा जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) का 13 वां वार्षिक लंगर

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा ) 26 जुलाई 2023 जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) की और से 13वां विशाल लंगर 20 अगस्त दिन रविवार 2023 को दुर्गा मंदिर मार्केट में लगाया जा रहा है।

    संस्था द्वारा लगने वाले 13वें विशाल लंगर में विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी विशेष अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।

    इस मौके संस्था के पदाधिकारियों ने विश्व विख्यात दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी को चुनरी तथा निमंत्रण पत्र भेंट किया।

    इस मौके जय मां चिंतपूर्णी नौजवान सभा (रजि.) के प्रमुख सेवादार नीरज जिंदल गोल्डी, कैशियर सन्नी कुमार, रजत भारतवाज, लव कुमार, पूर्व एस. पी ट्रैफिक सुखदेव सिंह जी, रमेश शर्मा जी, धरमिंदर शर्मा बिट्टू, मनोज कुमार उपस्थित थे।

    संस्था के मुख्य सेवादार नीरज जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की भांति इस बार भी लंगर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संस्था की और से लंगर के दौरान पूरी- छोले, हलवा, कद्दू, कडी – चावल, चपाती-मटर पनीर, दाल मखनी, व कुलफी, आईसक्रीम व ठंडे मीठे जल का विशेष आयोजन किया गया है।

    उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि इस लंगर में जालंधर के मशहूर कैटर हीरा लाल की और से गोल-गप्पे, टिक्की, न्यूडल्स, डोसा, चिल्ला, खट्टे-मिट्ठे लड्डू, पाव-भाजी, पासता, दही भल्ले, क्रीम भल्ला, पापड़ी- चाट, पापकोन व अन्य कई स्वादिष्ट – व्यंजन आकर्षण का केंद्र होगे ।

    संस्था के प्रमुख सेवादार नीरज जिन्दल गोल्डी ने कहा कि आए हुए भक्तजनों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद माता की चुनरी व चित्र भेट कर सम्मानित किया जाएगा।

  • चारधाम यात्रा के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों से भरा वाहन गंगा नदी में गिरा, कई लोग लापता

    चारधाम यात्रा के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों से भरा वाहन गंगा नदी में गिरा, कई लोग लापता

     

     

    देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन रविवार सुबह गंगा नदी में गिर गया। हादसे के बाद पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि छह यात्री अभी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आज तड़के 3:00 बजे चौकी ब्यासी, थाना मुनि की रेती पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था, मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गहरी खाई में गिर गया है।

    उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल थाना पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर, गंगा नदी से पांच व्यक्तियों को बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि वाहन में चालक सहित कुल ग्यारह यात्री सवार थे। भुल्लर ने बताया कि बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे (46), निवासी बदरपुर, दिल्ली, आकाश (22) पुत्र तेज सिंह, प्रदीप कुमार (27) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी शाहपुर, पंजाब, रोशन कुमार (25) पुत्र सुबोध, निवासी नालंदा, बिहार, और हरियाणवी पत्नी रवि सिंह (25), निवासी हैदराबाद को सकुशल निकाल लिया गया है। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

    पुलिस अधीक्षक के अनुसार चालक सहित अन्य छह लोगों की तलाश जारी है। जिनका नाम, पता रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा अभिजीत त्यागी, निवासी भोजपुर, भजन गढ़, दिल्ली, अतुल सिंह पुत्र विनोद, निवासी शिवपुरी, बिहार, अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह, निवासी बिहार, सौरभ कुमार, रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद और मैक्स वाहन चालक नाम, पता अज्ञात अभी लापता हैं। इनकी तलाश लगातार जारी है।

    रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है। आठ जुलाई को वे सभी सोनप्रयाग से समय रात्रि 8: 00 बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे एवम आज तड़के तीन बजे के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।

  • अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों के लिए सरकार ने दिये निर्देश, 5 लाख रुपये का बीमा और मिलेगी ये सुविधाएं

    अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों के लिए सरकार ने दिये निर्देश, 5 लाख रुपये का बीमा और मिलेगी ये सुविधाएं

     

     
     

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में आगामी एक जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं। शाह ने शुक्रवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, सीमा सुरक्षाबल और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के महानिदेशक, सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव, सेना और केंद्र सरकार तथा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

    अमरनाथ यात्री का पाँच लाख रुपये का होगा बीमा
    बैठक में यह जानकारी दी गई कि श्री अमरनाथ यात्रा के सभी यात्रियों को आरएफआईडी कार्ड दिए जाएंगे जिससे उनकी ‘रियलटाइम लोकेशन’ का पता लगाया जा सके। हर अमरनाथ यात्री का पाँच लाख रुपये और हर पशु का 50,000 रूपए का बीमा करवाया जाएगा। इसके अलावा यात्रा के लिए टेंट, यात्रा मार्ग पर वाईफाई हॉटस्पॉट और समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बाबा बर्फानी के ऑनलाइन लाइव दर्शन, पवित्र अमरनाथ गुफा में सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण और बेस कैंप में धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रियों को सुगमता से दर्शन हों और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने श्री अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशन से यात्रा बेस कैंप तक के मार्ग पर हर प्रकार की सुचारू व्यवस्था पर ज़ोर दिया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए रात में भी श्रीनगर और जम्मू से हवाई सेवा उपलब्ध कराने को कहा। शाह ने ऑक्सीजन सिलिंडर और उनकी रिफिलिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ इसका पर्याप्त स्टॉक रखने और डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त चिकित्सा बेड और किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस तथा हेलीकाप्टर तैनात करने को भी कहा। साथ ही अमरनाथ यात्रियों के आवागमन, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने यात्रा मार्ग में बेहतर संचार और भूस्खलन होने की स्थिति में मार्ग तुरंत खोलने के लिए मशीनें तैनात करने के निर्देश भी दिये।