यूपी के मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा , भगवान रामलला के दर्शन कर लेंगे मंदिर निर्माण कार्य का जायजा

 यूपी के मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा , भगवान रामलला के दर्शन कर लेंगे मंदिर निर्माण कार्य का जायजा

 

Ram Mandir Construction Update: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज अयोध्या (Ayodhya) के दौरे पर रहेंगे और वहां राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे. इसके मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा चाक-चौबंद है.

 

यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज (शनिवार को) एक बार फिर अयोध्या (Ayodhya) पहुंच रहे हैं. इस दौरान सीएम योगी राम मंदिर निर्माण के साथ चल रहे विकास के कार्यों की जानकारी लेंगे तो वहीं अयोध्या के कई संतों से भी मुलाकात करेंगे. लगभग 2 घंटे अयोध्या के अलग-अलग स्थान पर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क हैलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद सीएम योगी दिवंगत रामचंद्र परमहंस दास के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगे. इसके बाद वह राम जन्मभूमि परिसर जाएंगे.

अयोध्या दौरे पर सीएम योगी

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर में जाकर वहां भगवान रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद सीएम योगी निर्माणाधीन राम मंदिर निर्माण, यात्री सुविधाओं समेत अन्य कार्यों का जायजा लेंगे. इसके बाद सीएम योगी दिगंबर अखाड़ा के दिवंगत महंत और राम मंदिर आंदोलन के सलाकापुरुष स्वर्गीय रामचंद्र परमहंस दास की 20वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में साधु संतों के साथ सीएम योगी भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *