Category: PUNJAB

  • लुधियाना में चोरों का आतंक, बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

    You are currently viewing लुधियाना में चोरों का आतंक, बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

    Terror of thieves in Ludhiana, targeted a closed house, absconded with cash worth lakhs

    लुधियाना में चोरों का आतंक, बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

    • लुधियाना : शहर में चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते प्रेम नगर इलाके से सामने आया है। यहां अज्ञात लुटेरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया है, लुटेरों ने घर का ताला तोड़ वहां से नकदी, गहने और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं,आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए घर के मालिक ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी रखी थी। इसलिए वे किसी काम के कारण बाहर गए थे 4 दिन बाद जब वह घर वापिस आए तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला कि पीछे से उनके घर पर चोरी हो गई है। चोर घर में पड़े डेढ़ लाख रुपए, 5 तोले के गहने, नए कपड़े और अन्य सामान ले गए। घर के मालिक का कहना है कि चोर लड़की के दहेज का सामान भी चोरी कर ले गए, जिस कारण परिवार को भारी नुक्सान हुआ है। दूसरी ओर मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है।

  • गुरुद्वारा साहिब में नहीं चढ़ाए जाएंगे खिलौना जहाज, प्रचलन को खत्म करने हेतू SGPC उठा रही है बड़ा कदम…

     गुरुद्वारा साहिब में नहीं चढ़ाए जाएंगे खिलौना जहाज, प्रचलन को खत्म करने हेतू SGPC उठा रही है बड़ा कदम…

     

    अमृतसर: गुरुद्वारा साहिब में चढ़ाए जाने वाले खिलौना जहाज को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जल्द बड़ा फैसला लेने जा रही है। जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विदेश जाने के लिए गुरुद्वारों में खिलौना प्लेन चढ़ाने का प्रचलन बंद करेगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री दरबार साहिब व अन्य गुरुद्वारों में हवाई जहाज जैसे खिलौने चढ़ाने के चलन को रोकने के लिए सेवादारों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।

    मिली जानकारी के अनुसार SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब रघबीर सिंह से मिले थे। इस दौरान देश में पैदा हो रहे संप्रदायिक दंगों पर चर्चा की गई। इसी बीच पंजाब से बाहर जा रहे युवाओं पर भी चिंतन हुआ। इसी दौरान गुरुद्वारों में विदेश जाने व वीजा पाने के लिए भेंट किए जा रहे खिलौना जहाजों जैसा प्रचलन बंद करने पर भी विचार किया गया।

    बता दें कि जालंधर के एक गुरुद्वारे में विदेश जाने के लिए लोग खिलौना जहाज चढ़ाते हैं। यह प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया कि इस गुरुद्वारे को ही लोग हवाई जहाज गुरुद्वारा कहने लगे हैं। यह प्रचलन अब गोल्डन टेंपल में भी शुरू हो चुका है। बीते दिनों गोल्डन टेंपल की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्घाटन, शाह बोले- हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता

     ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्घाटन, शाह बोले- हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता

    अहमदाबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्घाटन किया। यह आयोजन ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में राष्ट्रीय गौरव की मजबूत भावना पैदा करने के लिए अथक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं। हम देश के लिए मर नहीं सकते क्योंकि देश पहले ही आजाद हो चुका है, लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता। शाह ने कहा कि पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी घर ऐसा नहीं था जहां तिरंगा न फहराया गया हो, यह एकजुट राष्ट्र को दर्शाता है।

    अमित शाह ने आगे कहा कि उन्होंने कहा, जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा तो पूरा देश ‘तिरंगामय’ हो जाएगा। आजादी मिलने के बाद देश के लिए मरना भले ही जरूरी न हो, लेकिन देश के लिए जीने का जुनून अटूट होना चाहिए। अमित शाह ने राष्ट्र के कल्याण के प्रति समर्पण की उत्कट भावना और इसके उज्ज्वल भविष्य में विश्वास व्यक्त किया।

    गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय उत्सव के अगले चरण का रोडमैप भी साझा किया। जैसे ही ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 15 अगस्त, 2023 को समाप्त होगा, उन्होंने घोषणा की कि तब से 15 अगस्त 2047 तक की अवधि को ‘आजादी का अमृत काल’ के रूप में मनाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि यह चरण आजादी के 75 से 100 वर्षों की यात्रा को चिह्नित करते हुए भारत को सभी क्षेत्रों में असाधारण बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जब शाह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई, इस मौके पर उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार, अमित शाह ने गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गई कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

  • भाजपा नेता की गोली लगने से मौत, सरबजीत सिंह काका बराड़ लुधियाना के अस्पताल में थे उपचारधीन

    BJP leader shot dead, Sarabjit Singh Kaka Brar was undergoing treatment in Ludhiana hospital

    भाजपा नेता की गोली लगने से मौत, सरबजीत सिंह काका बराड़ लुधियाना के अस्पताल में थे उपचारधीन

     

    मुक्तसरः मुक्तसर के गांव लक्खेवाली में उस समय बड़ी वारदात सामने आई, जब भाजपा नेता सरबजीत सिंह काका बराड़ लक्खेवाली की गोली लगने से मौत हो गई। बता दें कि सरबजीत सिंह लक्खेवाली लुधियाना के अस्पताल में उपचाराधीन थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस जांच में अब तक उन्हें गोली लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के सदस्य रह चुके सरबजीत सिंह काका बराड़ लक्खेवाली 4 महिने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पुलिस जांच में फिलहाल अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि गोली कैसे लगी या किसने मारी। हालांकि, पीड़ित परिवार आज पुलिस को अपने बयान दर्ज करवा सकता है। क्योंकि इससे पहले किसी पारिवारिक सदस्य द्वारा बयान नहीं दिए गए थे।

    बताया जा रहा है कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण गोली चली बताई जा रही है। हालांकि गोली चलने की घटना हादसा है या फिर किसी द्वारा मारी गई है। इन सभी सवालों का खुलासा पारिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस को बयान दर्ज कराने के बाद हो सकेगा।

  • लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार

    You are currently viewing लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार

    Terror of robbers in Ludhiana, a young man returning from work was injured and looted with sharp weapons, escaped by throwing in a drain

    लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार

    • लुधियानाः महानगर में दिन प्रति दिन बढ़ रहे क्राइम और हो रही लूटपाट की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। वहीं शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे युवक से अज्ञात लुटेरों ने मोबाइल तथा नकदी छीन कर लिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और फिर गंदे नाले में फेंककर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। घायल की पहचान सुमित निवासी कश्मीर नगर के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी जानकारी देते राहगीरों ने बताया कि बदमाशों ने उक्त युवक के सिर पर दात से कई वार किए और वह उसे बेसुध हालत में कुंदनपुरी गंदे नाले की पुली पर फेंक कर भाग गए। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सुमित के सिर पर कई जगह तेजधार हथियारों के निशान हैं। खून काफी बह चुका था और उसके सिर पर करीब 15 टांके लगे हैं।

    पुलिस को दिए बयान में सुमित ने बताया कि वह कश्मीर नगर में अकेला ही रहता है और चंद्र नगर में एक कंप्यूटर कढ़ाई की फैक्ट्री में काम करता है। देर रात छुट्‌टी होने के बाद जब वह घर जा रहा था तो अचानक गंदे नाले की पुली के पास उसे बाइक सवार दो नशेड़ी युवकों ने घेर लिया। उन लोगों ने उससे नकदी और मोबाइल मांगा। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने सड़क पर ही उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों निकाले और वार करना शुरू कर दिए।

  • पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बरनाला-पटियाला में हाईवे पर गऊओं से भरा ट्रक बरामद, 3 गिरफ्तार

    You are currently viewing पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बरनाला-पटियाला में हाईवे पर गऊओं से भरा ट्रक बरामद, 3 गिरफ्तार

    Big success in the hands of Punjab Police, truck full of cows recovered on the highway in Barnala-Patiala, 3 arrested

    पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बरनाला-पटियाला में हाईवे पर गऊओं से भरा ट्रक बरामद, 3 गिरफ्तार

     

     खन्ना : बरनाला-पटियाला रोड नेशनल हाईवे मार्ग पर पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी सफलता लगी, जब पुलिस ने टी प्वाइंट पैट्रोल पंप के पासशिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप ने गऊओं से भरा हुआ ट्रक काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते शिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बरनाला साइड से गौ का ट्रक पटियाला के साइड से पंजाब से किसी और स्टेट में काटने के मकसद से ले जाया जा रहा था।

    हमने इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के कंट्रोल रूम एवं हमारे जिला संगरूर के प्रधान अमित कुमार को दी। सूचना के आधार पर संगरूर पुलिस और गौ रक्षा दल द्वारा टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की गई। कुछ ही समय बाद ट्रक आते हुए दिखाई दिया तो उसे संदेह के आधार पर रोककर चैक किया गया तो उसमें 13 गऊओं को बेरहमी से भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से 3 तस्करों को गिऱफ्तार कर लिया है।

  • नशा तस्करों से तरनतारन में पुलिस की मुठभेड़, एक की हुई मौत, दूसरा गिरफ्तार

     नशा तस्करों से तरनतारन में पुलिस की मुठभेड़, एक की हुई मौत, दूसरा गिरफ्तार

     

     

    तरनतारन -पंजाब के तरनतारन जिले में शनिवार को पट्टी सब-डिवीजन के कैरों गांव के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक व्यक्ति मारा गया जबकि उसके साथी को पुलिस ने ड्रग मनी और हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान मोगा जिले के कोट इसे खां गांव के जोरा सिंह के रूप में हुई है। तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि एसएचओ चोहला साहिब विनोद शर्मा के पास सूचना थी कि तस्कर जोरा सिंह और उसका साथी हुंडई वर्ना कार में सवार होकर अमृतसर जा रहे है। उन्होंने बताया कि तस्करों ने हाईवे पर खड़ी दो गाड़ियों में ड्रग की अदलाबदली की जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी।

    चौहान ने बताया कि अमृतसर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंडीविंड धत्तल गांव में लगाए गए नाके पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि गाड़ी चला रहे चालक ने ध्यान नहीं दिया और तेजी से भाग गया। उन्होंने बताया कि कार का पीछा किया गया और पुलिस उन्हें कैरोन गांव के पास पकड़ने की कोशिश की जिस पर तस्करों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक तस्कर मारा गया जबकि उसके साथी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कुलदीप सिंह से डेढ़ लाख रूपये की ड्रग मनी और एक हथियार भी बरामद किया है। एसपी आई विशालजीत सिंह, डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों, रविशेर सिंह, तरसेम मसीह, थाना चोहला साहिब प्रभारी विनोद शर्मा पहुंचे और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

  • अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 5 घंटे में ही सुलझाया मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 5 घंटे में ही सुलझाया मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

    One accused arrested for shooting and killing a youth in Amritsar

    अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 5 घंटे में ही सुलझाया मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

    • अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते बटाला रोड पर स्थित बांके बिहारी मंदिर वाली गली में दिनदिहाड़े युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 5 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल उर्फ डड्डू निवासी जवाहर नगर के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान विक्की उर्फ जान के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन शाम साढ़े चार बजे के करीब दिन दिहाड़े उक्त इलाके में दो बाइक सवार आए और युवक को सरेआम गोलियां मार कर फरार हो गए थे। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आज एक आरोपी को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि विक्की उर्फ जॉन को लगता था कि मृतक राहुल उर्फ सोमा निवासी बांके बिहारी गली उसकी मुखबिरी करता था।

    इस संबंधी जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने यह मामला उन्होंने 5 घंटे में ही सुलझाकर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया था। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस का दावा है कि जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में पुरानी रंजिश के चलते भिड़े दो गुट, 3 कैदी गंभीर रूप से घायल

    You are currently viewing अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में पुरानी रंजिश के चलते भिड़े दो गुट, 3 कैदी गंभीर रूप से घायल

    Due to old enmity two groups clashed in Amritsar’s Central Jail Fatehpur, 3 prisoners seriously injured

    अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में पुरानी रंजिश के चलते भिड़े दो गुट, 3 कैदी गंभीर रूप से घायल

    • अमृतसरः महानगर के अंत्रगत आते केंद्रीय जेल फताहपुर में शनिवार सुबह कैदियों के दो गुट पुरानी रंजिश के चलते आपस में भिड़ गए। इस झपड़ में 3 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरुनानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले में जेल प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।

    मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों ने आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। झड़प इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गुटों को छुड़वाने के लिए सीआरपीएफ को अपने बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि जेल प्रशासन की तरफ से शिकायत मिलने और घायलों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। हालत स्थिर होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

    बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े छह बजे के करीब जब तीनों हवालाती बैरक नंबर तीन के बाहर आए तो एक दूसरे के साथ झगड़ा करने लगे। दोनों गुटों में खूनी टकराव हुआ, जिसमें पहले गुट के तीनों हवालाती घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जेल प्रशसान की तरफ से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या, जानें क्या है मामला

    You are currently viewing चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या, जानें क्या है मामला

    In Chandigarh, 19-year-old daughter killed her father with knives, know what is the matter

    चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या, जानें क्या है मामला

    • चंडीगढ़ : सीटीयू के अंतर्गत आते गांव किशनगढ़ में एक युवती द्वारा अपने पिता की बहसबाजी के बाद चाकूओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आई. टी. पार्क थाना पुलिस ने हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर बेटी आशा (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बेटी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मृतक की पहचान समई लाल के तौर पर हुई है। वहीं,

    मिली जानकारी के अनुसार वारदात के समय आशा घर में प्याज काट रही थी। इसी दौरान नशे में पिता समई घर आया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इस कदर बढ़ गई कि पिता सुमेई लाल को लगा की आशा चाकू से हमला करने वाली है। उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई और आशा के हाथ में पकड़ा हुआ चाकू सुमईलाल के सीने में जा लगा।

    सूचना मिलते ही आसपास के लोग सुमईलाल को स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां हालत बिगड़ रही थी। उसे जी.एम.एस. एच. 16 ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।जांच के आधार पर आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने आशा के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।