Category: PUNJAB

  • जालंधर में बेखौफ लुटेरों का कारनामा, बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया, कानों से बालियां लूट हुए फरार, महिला का पैर व बाजू टूटी

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ लुटेरों का कारनामा, बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया, कानों से बालियां लूट हुए फरार, महिला का पैर व बाजू टूटी

    Fearless robbers act in Jalandhar, woman riding a bike was pushed down, earrings looted from her ears, absconding, woman’s leg and arm broken

    जालंधर में बेखौफ लुटेरों का कारनामा, बाईक सवार महिला को धक्का मार गिराया, कानों से बालियां लूट हुए फरार, महिला का पैर व बाजू टूटी

    •  जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। आए दिन शहर में लूटपाट और छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वीरवार को महानगर में उस वक्त सामने आया, जब एक बाईक सवार दंपति को लुटेरों ने धक्का देकर गिराया और महिला के कान से बालियां लूट फरार हो गए । वहीं बाईक से गिरने के बाद महिला की एक बाजू और पैर की हड्डी टूट गई है। जिस गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

    वारदात की जानकारी देते महिला के पति तरसेम ने बताया कि वह पत्नी राजविंदर कौर के ढंडे ढेसियां गांव से अपने पिता को फगवाड़ा में दवाई दिलाने के लिए पत्नी के साथ गए थे। वापस जाते समय गोरायां में लुटेरे उनके पीछे लग गए। तरसेम ने बताया कि जैसे ही उसे लगा कि लुटेरे पीछे लगे हैं तो उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा ली, लेकिन रास्ते में लुटेरों ने चलती बाइक से पीछे उनके पिता को पकड़ कर बैठी पत्नी राजविंदर को धक्का मार दिया। इससे राजविंदर सड़क पर गिर गई और उसकी बैलेंस बिगड़ गया।

    तरसेम सिंह ने बताया कि लुटेरे उसकी पत्नी के कानों से जहां बालियां लूट कर ले गए, वहीं पर हाथ में पकड़ा एक लिफाफा भी ले गए। इसमें कुछ जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि अभी महीना पहले ही गोरायां में अपनी पत्नी के लिए 60 हजार में सोने की बालियां बनाई थीं। उन्होंने कहा कि लूट की सूचना गांव के सरपंच को दी थी। उन्होंने आगे पुलिस को बताया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की। तरसेम सिंह ने बताया कि लुटेरे 2 थे और मोटर साइकिल पर सवार थे। उनके साथ लूट ढंडे ढेसियां में ही सड़क पर हुई है।

  • लुधियाना में खुली प्रशासन की पोल, सड़क धंसने से बना कई फुट गहरा गड्ढा, मौके पर पहुंचे विधायक

    You are currently viewing लुधियाना में खुली प्रशासन की पोल, सड़क धंसने से बना कई फुट गहरा गड्ढा, मौके पर पहुंचे विधायक

    Administration exposed in Ludhiana, many feet deep pit formed due to road collapse, MLA reached the spot

    लुधियाना में खुली प्रशासन की पोल, सड़क धंसने से बना कई फुट गहरा गड्ढा, मौके पर पहुंचे विधायक

    • लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते माडल टाऊन एक्सटेंशन श्मशानघाट रोड पर सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया। जिसके बाद सड़क से यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। सड़क धंसने के कारण वहां गहरा गड्डा हो गया है। सड़क धंसने की सूचना मिलने के बाद इलाका विधायक मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा ले रहे हैं। बताया जा रहा हैकि मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट रोड पर सीवरेज की लाइन टूटने की वजह से एक बार फिर सड़क धंस गई।

    मिली जानकारी के अनुसार जहां भारी बारिश के बाद पानी का प्रेशर बढ़ने से सीवरेज के मेनहोल में लीकेज शुरू हो गई और मिट्टी धंसने से कई फीट गहरा व चौड़ा गड्ढा बन गया। हालांकि उस समय किसी वाहन के न गुजरने कारण कोई हादसा होने से बच गया, लेकिन फिर भी नगर निगम द्वारा बेरीगेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसके बाद विधायक गुरप्रीत गोगी द्वारा साइट विजिट की गई और अफसरों को सीवरेज लाइन की रिपेयर का काम जल्द शुरू करने के लिए बोला गया।

    वहीं निगम अफसरों का कहना है कि पुराने पेड़ की जड़ें फैलने कारण नीचे से गुजर रही डॉट सीवरेज की लाइन में से इंटे खिसकने के कारण सड़कधंसी है। का हवाला दिया जा रहा है। सड़क के नीचे से गुजर रही स्ट्राम व डोमेस्टिक सीवरेज की लाइन के अलावा मेनहोल टूटने के बाद शुरू हुई पानी की लीकेज की वजह से मिट्टी धंसने की समस्या आई है। जहां पानी का लेवल डाउन होने पर दोपहर व रात के समय ही रिपेयर का काम किया जा रहा है

  • कनाडा में बठिंडा की युवती की सड़क हादसे में हुई मौत, गांव में फैली शोक की लहर

    You are currently viewing कनाडा में बठिंडा की युवती की सड़क हादसे में हुई मौत, गांव में फैली शोक की लहर

    Bathinda’s girl died in a road accident in Canada, a wave of mourning spread in the village

    कनाडा में बठिंडा की युवती की सड़क हादसे में हुई मौत, गांव में फैली शोक की लहर

     

      बठिंडा:. करीब एक साल पहले बठिंडा से पढ़ाई के लिए कनाडा गई युवती की ब्रैम्पटन शहर में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की सूचना भारत में मृतका के परिजनों को दे दी है। मृतका की पहचान जसमीन कौर (21) निवासी गांव जलाल बठिंडा के रूप में हुई है। युवत की मौत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    इस संबंधी जानकारी देते पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि जसमीन कौर कल शाम कनाडा स्थित अपने घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर के कारण मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी पिछले साल 5 अगस्त को सतविंदर सिंह निवासी फरीदकोट के साथ हुई थी। जिसके बाद जसमीन 25 अगस्त को उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चली गईं थी।

    बताया जा रहा है कि मृतक जसमीन देर रात अपने घर लौट रही थी कि एक कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद रात करीब 11 बजे आपातकालीन दल ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ड्राइवर घटनास्थल पर ही है और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग कर रहा है।

  • रुद्र सेना ने सावन के पवित्र माह में शिवपुरी धाम में किया रुद्र अभिषेक

    रुद्र सेना ने सावन के पवित्र माह में शिवपुरी धाम में किया रुद्र अभिषेक

    रुद्र सेना ने सावन के पवित्र माह में शिवपुरी धाम में किया रुद्र अभिषेक

    Mbd Web News(सुमेश शर्मा) सावन मास के पावन उपलक्ष पर शिव पूरी धाम मे किशन पूरा मे महा रूद्र अभिषेक का आयोजन रूद्र सेना सग़ठन के संचालक दयाल वर्मा की तरफ से आयोजन किया गया इस मौक पर समाज सेवक सुदेश विज व उनके बेटे प्यूष विज ने शिरकत की गई जानकारी देते हुए दयाल वर्मा ने कहा की हिंदू शास्त्रों में की जाने वाली “रूद्र अभिषेक” यह एक प्राचीन सनातनी धर्म अनुष्ठान है। ‘रूद्र’ यह शब्द भगवान शिव के तांडव रूप को दर्शाता है, और ‘पूजा’ उनकी की गयी साधना को। यह अनुष्ठान करने से उपासक को आंतरिक शांति और तृप्ति प्राप्त होती है। इस अनुष्ठान में भगवन शिव के रौद्र रूप की पूजा की जाती है जो की सभी बुरी शक्तिया, और बुरी उर्जाए का सर्वनाश करती है। सुदेश विज ने कहा की कई पुराने शास्त्रों में लिखित है की, रूद्र अभिषेक अनुष्ठान ग्रहो के हानिकारक दोष का निवारण करता है। जिस व्यक्ति के जन्म कुंडली में ग्रहो की गलत स्थान है वह भगवान शिव के क्रोध से प्रभावित करती है। इसीलिए, ग्रहो से बने हानिकारक दुष्परिणामों को दूर करने के लिए, रूद्र अभिषेक करना उचित माना गया है। कहा जाता है की, दोनों तरह की उर्जाए (सकारात्मक और नकारात्मक) वायुमंडल में होती है। सकारात्मक ऊर्जा ख़ुशी, समृद्धि, आनंद से जुडी है, और नकारात्मक ऊर्जा तनाव, बीमारिया, निंदा, आदि से संबंधित है। इस अनुष्ठान को करने से सभी नकारात्मक उर्जाए सकारात्मक परिवर्तित हो जाती है, जिससे जीवन में खुशियाली छा जाती है।संदीप वर्मा ने बताया की यह एक धार्मिक अनुष्ठान है जो भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। जब कोई भगवान शिव को रूद्र अभिषेक जैसे अनुष्ठान करके खुश करता है तो वे उनपर आशीर्वाद प्रदान करते है। भगवान शिव के आशीर्वाद से किसी भी व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं, ख़ुशी और स्थिरता , मन की शांति में बदल जाती है।इस मौके पर अमित वर्मा, सुनील कुमार, केतन, मोहित शर्मा, करण गंडोतरा,सुरिंदर बावा,शेखर आंनद, दिनेश कुमार, कुणाल शर्मा, आशु पंडित, दिनेश पड़ित, सोनू यादव, सुरेश कुमार, सन्नी,जोजी, प्रदीप,सतीश,रिंकू,विकास खन्ना, विक्की ढल, राजू वालिया, पंकज जुलका,राहुल,सुखदीप कौर प्रिती खुशी उपस्थिति रही

  • पोंग और भाखड़ा डैम से छोड़े पानी ने पंजाब के कई जिलों में मचाई हाहाकार, इस जगह पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात, NDRF की टीमें तैनात

    पोंग और भाखड़ा डैम से छोड़े पानी ने पंजाब के कई जिलों में मचाई हाहाकार, इस जगह पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात, NDRF की टीमें तैनात

    होशियारपुर : पोंग और भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के कई जिले जलमग्न हो गए। होशियारपुर जिले में ब्यास नदी और रूपनगर जिले में सतलुज नदी के पास के कई गांवों में बाढ़ जैसा हालात पैदा हो गए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने से एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं। वहीं, गुरदासपुर में जिला प्रशासन ने भी निचले इलाकों और ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।

    सरकार ने गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन जिलों के लोगों से ब्यास के आसपास न जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि होशियारपुर में पोंग बांध जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण तलवाड़ा, हाजीपुर, दसुया, टांडा और मुकेरियां गांवों के कई खेतों में बाढ़ आ गई। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी के पास स्थित निचले गांवों, खेतों और कुछ घरों में पानी घुस गया है।

    जानकारी के अनुसार हाजीपुर ब्लॉक का बील सरियाना गांव दो-तीन फीट पानी में डूबा हुआ है, जिससे कुछ ग्रामीणों को पुरोचक के एक गांव के गुरुद्वारे में विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हाजीपुर क्षेत्र के पट्टी नाम नगर, हंडोवाल, उलाहा, ढाडे करवाल और पट्टी नवे घर गांवों और तलवाड़ा ब्लॉक के चंगरवान, चकमीरपुर और सथवान की कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।

  • डबल मर्डर; मां-बेटी की हत्या: डॉग स्कवाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

    डबल मर्डर; मां-बेटी की हत्या: डॉग स्कवाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

     

    दिन चढ़ते ही मां-बेटी की हत्या: डॉग स्कवाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

     बरनाला  बरनाला में बुधवार सुबह 2 हत्याएं हो गईं। पुलिस स्टेशन सदर के तहत आने वाले गांव सेखा में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मां और बेटी का कत्ल कर दिया। साथ ही घर जमाई रह रहे बेटी के पति को गंभीर घायल कर दिया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई है, जो चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन सदर के SHO अंडर ट्रेनी पीपीएस करण शर्मा ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। हमला बेहद तेज हथियार से सुनियोजित तरीके से हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सेखा में घर में वृद्ध महिला हरबंस कौर अपनी बेटी परमजीत कौर और उसके पति राजदीप सिंह के साथ रहती थी‌। उसने राजदीप सिंह को घर जमाई रखा हुआ था। वहीं खून से लथपथ तीनों लोगों को पड़ोसियों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

    मां-बेटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजदीप सिंह को लुधियाना के लिए रेफर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इनका कुछ जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह कत्ल हो सकता है‌। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पौंग डैम में बढ़ रहे जलस्तर का असर, पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट

    पौंग डैम में बढ़ रहे जलस्तर का असर, पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट

     

    चंडीगढ़ -पंजाब में ब्यास नदी के साथ लगने वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पौंग डैम में लगभग सात लाख क्यूसिक से अधिक पानी की आमद होने के कारण पाँच जिलों के निवासियों को नदी के नज़दीक न जाने की सलाह दी है। जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को कहा कि पाँच जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन जिलों के लोगों को ब्यास नदी के नज़दीक न जाने की सलाह दी जाती है। उन्होने कहा कि पानी के बहाव को रोकने के लिए नदी के किनारों को और अधिक मज़बूत किया गया है और विभाग के फील्ड स्टाफ को 24 घंटे स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है। पौंग डैम का मौजूदा स्तर 1395.91 फुट है और अधिक से अधिक स्तर 1390.00 फुट निर्धारित किया गया है, जबकि डैम की बनावट के मुताबिक इसके पानी का स्तर 1421 फुट हो सकता है और डैम 1400 फुट तक पानी को आसानी से रोकने की क्षमता रखता है।

    भविष्य में पानी का बहाव ज़्यादा होने की स्थिति से निपटने के लिए डैम से लगभग 68,000 क्यूसिक पानी को कंट्रोल्ड तरीके से छोड़े जाने का फ़ैसला किया गया है। पानी को कंट्रोल तरीके से छोड़ा जायेगा और इसको धीरे-धीरे बढ़ाया जायेगा। यह फ़ैसला भविष्य में पानी का बहाव बढऩे की स्थिति से निपटने के लिए लिया गया है और यदि भविष्य में पानी का बहाव बढ़ता है तो डैमों की भंडारण क्षमता काफ़ी है। इसी दौरान मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हिमाचल प्रदेश में पड़ रही भारी बारिश के कारण डैमों में आ रहे अतिरिक्त पानी के कारण पैदा हुई स्थिति के मद्देनजऱ सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मीटिंग की। मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों के जान-माल की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और नदियों के साथ बसे लोगों को सुरक्षित रखने पर काम करें। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और ज़रूरत पडऩे पर राहत कैंप लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संवेदनशील जगहों की निरंतर चौकसी रखी जाये और किसी भी ज़रूरत पडऩे पर जल संसाधन विभाग और उनके दफ़्तर के साथ तुरंत सम्पर्क कायम किया जाए।

  • सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुई एडमिट

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुई एडमिट

    Sidhu Musewala’s mother Charan Kaur’s health deteriorated, admitted to hospital

    सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में हुई एडमिट

     

    •  मानसा: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्हें मानसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत पहले से स्थिर बताई जा रही है लेकिन डाक्टरों ने उन्हें 2-3 दिन तक अस्पताल में रहने के लिए कहा है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर डाक्टरों द्वारा तुरन्त इलाज शुरू कर दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि गत दिवस सिद्धू मूसेवाला के फैंस उनके गांव आए थे लेकिन उनकी माता चरण कौर की तबीयत खराब होने के चलते परिवार ने फैंस से कोई बात नहीं की। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां गांव मूसा की सरपंच भी है।जिक्रयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में नामजद मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित अन्य 31 आरोपियों के खिलाफ 26 जुलाई 2022 को चार्जशीट दर्ज की गई थी।

  • पंजाब की जनता को दिया स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया बड़ा तोहफा, 76 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित

     पंजाब की जनता को दिया स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया बड़ा तोहफा, 76 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित

     

     

    धूरी (संगरूर) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को भारत की आज़ादी की 76वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 76 नए आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी एक ट्वीट जारी कर इस मील का पत्थर साबित होने वाले कदम के लिए मुख्यमंत्री और पंजाब के लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि लोगों के कल्याण के लिए यह ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकेगा, क्योंकि राज्य के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए भगवंत मान सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकेगा, क्योंकि राज्य के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए भगवंत मान सरकार को चुना है। यहाँ आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करने के बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर में ही मुहैया करवाने के लिए यह स्वास्थ्य क्रांति के नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि लोगों को मुफ़्त दवाएँ मुहैया करने के साथ-साथ यह क्लीनिक 41 तरह के टैस्ट मुफ़्त करने की सेवा भी दे रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि तंदुरुस्त स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ-साथ इस कदम से लोगों का जीवन लम्बा करने में मदद मिलेगी।

    पिछली सरकारों द्वारा आम आदमी की सेहत की ओर ध्यान न देने पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित बनाने पर ज़ोर दे रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों के नेता अपना इलाज तो विदेशों से करवा लेते थे परन्तु आम आदमी को बिना बढिय़ा इलाज के किस्मत पर छोड़ देते थे। उन्होंने कहा कि यह नेता लोगों को केवल वोट बैंक ही समझते थे और उन्होंने कभी भी लोगों के जीवन और सेहत की परवाह नहीं की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नए युग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब कैंसर का मानक इलाज उपलब्ध है, जिस कारण अब इलाज के लिए लोगों को अन्य राज्यों में जाने की ज़रूरत नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य से पहले बीकानेर कैंसर अस्पताल के लिए खचाखच भरकर चलने वाली कैंसर ऐक्सप्रैस रेलगाड़ी अब खाली जाती है, क्योंकि लोगों को अब पंजाब में ही इलाज की सुविधा मिल रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में जिलों में खाली पड़े अधिकारियों के पद भरे जाएंगे और हैड्डचर्टरों से अधिकारियों की तैनाती फील्ड में की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को जि़लों में काम अलॉट किया जाएगा, जिससे लोगों का कल्याण सुनिश्चित बने। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही ऐसे अधिकारियों की डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरीटेंडैंट ऑफ पुलिस के तौर पर तैनाती की है, जो लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए जाने जाते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब संतों,पीरों-फकीरों, पैगंबरों और शहीदों की धरती है, जिस कारण यह धरती संभावनाओं से भरी पड़ी है। यहाँ व्यापार और कारोबार के लिए असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जरख़ेज़ ज़मीन पर नफऱत और वैर-विरोध के सिवा हरेक तरह के बीज अंकुरित हो सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी-भाईचारे और शान्ति का केंद्र बिंदु है, जिस कारण राज्य मुल्क भर में निवेश के लिए सबसे अधिक प्राथमिकता वाला स्थान के तौर पर उभरा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सडक़ हादसों पर रोक लगाने और सडक़ों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार ने ‘सडक़ सुरक्षा फोर्स’ की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि अपनी तरह की यह पहली विशेष फोर्स पंजाब में रोज़ाना के घटने वाले सडक़ हादसों में जाने वाली कीमती जानें बचाने के लिए अहम भूमिका निभाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फोर्स को सडक़ हादसों पर रोक लगाने के साथ-साथ गलत ड्राइविंग और सडक़ों पर वाहनों की गतिविधि को सुचारू करने का जि़म्मा सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इससे थानों में तैनात मुलाजि़मों से काम का बोझ घटेगा।

  • पंजाब में लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक वरदान की तरह साबित हो रहे हैं: मंगल सिंह बस्सी

     पंजाब में लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक वरदान की तरह साबित हो रहे हैं: मंगल सिंह बस्सी

     

     
    इन मोहल्ला कलीनिको में लोगों को 40 तरह के टेस्ट और 90 तरह की दवाएं मिलेंगी फ्री

    जालंधर : स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में खोले जा रहे हैं 76 और मोहल्ला क्लीनिक के तहत सोमवार को आम आदमी पार्टी जालंधर के लोकसभा प्रभारी व पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी द्वारा फोकल प्वाइंट में मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंगल सिंह बस्सी ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 583 मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं। ऐसे में 76 और नए क्लीनिक खुलने से पंजाब में कुल 659 मोहल्ला क्लीनिक हो गए है।इसके साथ ही 40 सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल है, जहां लोगों को उनके घरो के नजदीक बुनियादी इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीँ मरीजों की जांच के अलावा लैब टेस्टिंग और दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा गांवों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे है। इन क्लीनिकों में लोगों को 40 प्रकार के टेस्ट और 90 प्रकार की दवाएं मुफ्त मिलेंगी व कोई पर्ची फीस नहीं ली जाएगी, जिससे लोगों को इन क्लीनिकों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार आम लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम लोगों को उनके घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे राज्य में आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक खोले हैं।