अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में पुरानी रंजिश के चलते भिड़े दो गुट, 3 कैदी गंभीर रूप से घायल

You are currently viewing अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में पुरानी रंजिश के चलते भिड़े दो गुट, 3 कैदी गंभीर रूप से घायल

Due to old enmity two groups clashed in Amritsar’s Central Jail Fatehpur, 3 prisoners seriously injured

अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में पुरानी रंजिश के चलते भिड़े दो गुट, 3 कैदी गंभीर रूप से घायल

  • अमृतसरः महानगर के अंत्रगत आते केंद्रीय जेल फताहपुर में शनिवार सुबह कैदियों के दो गुट पुरानी रंजिश के चलते आपस में भिड़ गए। इस झपड़ में 3 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरुनानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले में जेल प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों ने आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। झड़प इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गुटों को छुड़वाने के लिए सीआरपीएफ को अपने बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि जेल प्रशासन की तरफ से शिकायत मिलने और घायलों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। हालत स्थिर होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े छह बजे के करीब जब तीनों हवालाती बैरक नंबर तीन के बाहर आए तो एक दूसरे के साथ झगड़ा करने लगे। दोनों गुटों में खूनी टकराव हुआ, जिसमें पहले गुट के तीनों हवालाती घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जेल प्रशसान की तरफ से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *