Category: PUNJAB

  • फेम पाने के लिए उड़ाई कानून की धज्जियां, गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई रील

    You are currently viewing फेम पाने के लिए उड़ाई कानून की धज्जियां, गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई रील

    फेम पाने के लिए उड़ाई कानून की धज्जियां, गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई रील

     

    • :कौमी इंसाफ मोर्चा में पुलिस से भिड़ उनकी सुरक्षा जैकेट लेने वाला नाबालिग निहंग सिंह का हवाई फायर करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसने गोल्डन गेट के पास बनाया है, जिसमें वह पिस्तौल लेकर सरेआम चलता हुआ दिख रहा है और बाद में उसी से फायर करता है। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

    नाबालिग के खिलाफ थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। जिसके पश्चात उसे जुवेनाईल भी भेज दिया गया है। पुलिस ने उस हथियार को भी कब्जे में ले लिया है, जिससे उसने हवाई फायर किए थे। जांच की जा रही है कि पिस्तौल लाइसेंसी था या अवैध था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    उल्लेखनीय है कि कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से मोहाली में लगाए गए इंसाफ मोर्चा में नाबालिग पुलिस से भिड़ गया था और पुलिस की सुरक्षा जैकेट छीन ली थी, जिसके बाद वह काफी फेमस हो गया। उसके पश्चात वह अक्सर अपनी रील बनाता हुआ दिखाई दिया। लेकिन इस बार उसने और अपनी पहचान बनाने के लिए एक नई रील तैयार कर दी, जिसमें उसने सरेआम सड़क पर हवाई फायर करते हुए का वीडियो बनाया।

    यहां यह भी बताने योग्य है कि पंजाब सरकार की तरफ से इस तरह की वीडियो बनाने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी है और जो भी इस तरह की वीडियो बना रहा है, उस पर तुरंत कार्रवाई भी की जा रही है। नाबालिग ने सरकार की पाबंदी की भी कोई परवाह नहीं की और बेखौफ होकर सरेआम सड़क पर हवाई फायर करते हुए का वीडियो बना लिया।

  • जानें किस जगह वायु सेना के बेस में घुसे आतंकी; दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी

    जानें किस जगह वायु सेना के बेस में घुसे आतंकी; दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी

    जानें किस जगह वायु सेना के बेस में घुसे आतंकी; दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी

     

     

    नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आतंकियों ने वायु सेना के बेस पर हमला किया है. आत्मघाती हमलावरों सहित कई भारी हथियारों से लैस आतंकी पंजाब के मियांवाली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए हैं. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयरबेस के अंदर आग की भारी लपटें नजर आ रही हैं.

    कहा जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर सीढ़ियों के जरिए वहां घुसे और फिर हमला शुरू कर दिया और कई बम धमाकों को भी अंजाम दिया. सुसाइड बॉम्बर के खिलाफ पाकिस्तानी सेना का ऑपरेशन जारी है. अभी तक पाकिस्तानी सेना ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

    आपको बता दें कि मियांवाली वही एयरबेस है जहां इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के समर्थकों ने हमला कर दिया था. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने एयरबेस के बाहर एक विमान के ढांचे को आग भी लगा दी थी.

  • Jalandhar : त्योहारी सीजन के चलते ACP नार्थ ने सिटी रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉड के साथ की चैकिंग

    You are currently viewing Jalandhar : त्योहारी सीजन के चलते ACP नार्थ ने सिटी रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉड के साथ की चैकिंग

    Jalandhar : त्योहारी सीजन के चलते ACP नार्थ ने सिटी रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉड के साथ की चैकिंग

    • त्योहारी सीजन में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। शहर की पुलिस की ओर से सभी पब्लिक प्लेस, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों में समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार दोपहर ACP नार्थ दमनवीर की अगुवाई में जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन में चेकिंग की गई.

    ताकि किसी भी तरह से शरारती तत्व लोगों को नुकसान न पहुंच सके। इस मौके पर जानकारी देते हुए ACP दमनवीर सिंह ने कहा कि शरारती तत्व किसी भी तरह से लोगों को नुकसान न पहुंचा दे, इसके लिए वह अपनी टीम के साथ समय-समय पर चेकिंग करते रहते हैं। इसी सिलसिला में आज भी डॉग स्क्वॉड के साथ स्टेशन पर चेकिंग करने के लिए पहुंचे हैं। चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। इसके अलावा वेटिंग हॉल में मशीन व डॉग्स स्क्वॉड की मदद से चेकिंग की गई। इस चेकिंग के दौरान एसीपी दमनवीर सिंह के साथ थाना नंबर 3 के प्रभारी राजेश ठाकुर , जीआरपी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार व सभी थानों की पुलिस टीम भी उनके साथ मौजूद रही।

  • जालंधर: नगर निगम चुनाव 15 नवंबर को नही

    You are currently viewing जालंधर: नगर निगम चुनाव 15 नवंबर को नही

    जालंधर: नगर निगम चुनाव 15 नवंबर को नही

     

    •  नगर निगम चुनाव 15 नवंबर से पहले नहीं होंगे। बता दें कि वार्डबंदी का काम पूरा न होने के कारण स्थानीय निकाय विभाग ने समय बढ़ा दिया है। इसी के साथ ही कहा गया है कि अगर किसी को कोई इतराज है तो वह 7 नवंबर तक इसे जमा कर सकता है। यदि कोई 17 नवंबर को इतराज वापस लेना चाहता है तो वापस ले सकता है। कहा गया है कि 21 नवंबर को काम पूरा हो जाएगा। इससे पहले 15 नवंबर तक चुनाव होने थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में चुनाव हो सकते हैं।बता दें कि पंजाब में नगर निगम चुनाव का बिगुल जल्द ही बजने वाला था, लेकिन हालिया खबर ने चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी है। पंजाब में 5 नगर निकायों के चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह में होने थे। सूत्रों के अनुसार ये 5 नगर निगम अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा हैं। पंजाब की 34 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव भी 1 से 15 नवंबर के होने थे, लेकिन अब तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसके लिए अगस्त में नोटिफिकेशन जारी किया गया था।12 नवंबर को दिवाली है, इसलिए चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना ज्यादा थी। पंजाब सरकार ने राज्य के पांच नगर निगमों में चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था। बता दें कि पंजाब की 34 नगर परिषदों और नगर पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच खत्म हो चुका है, लेकिन नगर निगम चुनाव की तारीख चुनाव आयोग के अंतिम फैसले के बाद ही तय की जाएगी। जनवरी 2023 से अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव लंबित हैं। इसका मतलब है कि अब एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने वाला है।
  • मंहगाई की मार : पहले प्याज ने रुलाया अब महंगा  LPG सिलेंडर निकालेगा आंसू; जानिए कितने बढ़े दाम

    मंहगाई की मार : पहले प्याज ने रुलाया अब महंगा  LPG सिलेंडर निकालेगा आंसू; जानिए कितने बढ़े दाम

    नई दिल्ली : नवंबर महीने की शुरुआत होते ही महंगाई ने आम आदमी को एक बार फिर से झटका दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच अब पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 100 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    LPG cylinder prices become expensive: इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब दिल्ली में 1833 रुपये में मिलेगा, जबकि इससे पहले यह 1731 रुपये का मिल रहा था। वहीं, मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1785.50 रुपये हो गई हैय़ कोलकाता में कामर्शियल सिलेंडर 1839.50 रुपये से बढ़कर 1943 रुपये हो गई हैय़ चेन्नई में कामर्शियल सिलेंडर अब 1999.50 रुपये का हो गया हैय़

    रिपोर्ट्स के अनुसार महीने में भी कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 300 से ज्यादा रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने की पहली तारीख को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपये तक बढ़ाए गए थे।

  • 200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

    You are currently viewing Bollywood news 200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

     200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

    • उद्योगपति मुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले व्यक्ति ने अंबानी से 400 करोड़ रुपये की मांग की है। इससे पहले मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक ईमेल मिला था, जिसमें 200 करोड़ रुपये मांगी गई गई थी।

    पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति से ₹400 करोड़ की धमकी भरा ईमेल मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि चार दिनों में अंबानी को भेजा गया यह तीसरा धमकी भरा ईमेल है।

    मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

    इससे पहले, शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति से मुकेश अंबानी को 20 करोड़ रुपये की मांग वाला पहला ईमेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर यहां गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को कंपनी को एक और ईमेल मिला जिसमें ₹200 करोड़ की मांग की गई।

    अधिकारी ने बताया कि कंपनी को सोमवार को तीसरा ईमेल मिला, जिसमें भेजने वाले ने मांग दोगुनी कर दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस, उनकी अपराध शाखा और साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।

  • Jalandhar : बच्चों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अभिवावकों पर भी होगी कार्रवाई

    You are currently viewing Jalandhar : बच्चों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अभिवावकों पर भी होगी कार्रवाई

    Jalandhar : बच्चों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अभिवावकों पर भी होगी कार्रवाई

     

    •  त्योहार का दिन होने के कारण एडीसीपी ट्रैफिक कंवलजीत सिंह चहल ने पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले बच्चों के माता-पिता के विरुद्ध चालान बनाकर माननीय न्यायालय में दिया जाए।

    यही आदेश आज एडीसीपी चहल ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक स्टाफ में तैनात जोन प्रभारी नाका प्रभारी और ट्रैफिक वालंटियर्स के साथ बैठक के दौरान दिए। उन्होंने नो एंट्री अवधि के दौरान किसी भी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि को शहर में प्रवेश की अनुमति देने के संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि कोई भी इस अवधि के दौरान नो एंट्री जोन में अपने वाहन लेकर जाता है, तो उसके वाहनों को जब्त कर लिया जाए।

    उन्होंने कहा कि पठानकोट चौक के पास सड़क की तुरंत मरम्मत के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और वर्कशॉप चौक से कपूरथला चौक के पास सड़क की तत्काल मरम्मत के संबंध में माननीय आयुक्त नगर निगम जालंधर को एक अलग पत्र भेजा जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस कर्मियों को पीएपी चौक और रामा मंडी चौक में बस स्टैंड के पास पुल के नीचे बसें न रोकने के भी निर्देश दिए। सम्मानजनक शब्दों में संबोधित करने के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए।

  • पंजाब में ट्रैक्टर के साथ स्टंट बढ़ते हादसों को देख  मान सरकार ने ट्रैक्टर और अन्य कृषि संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह का स्टंट करने पर लगाया बैन, गुरदासपुर में नौजवान की मौत के बाद बड़ा फैसला

    पंजाब में ट्रैक्टर के साथ स्टंट बढ़ते हादसों को देख  मान सरकार ने ट्रैक्टर और अन्य कृषि संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह का स्टंट करने पर लगाया बैन, गुरदासपुर में नौजवान की मौत के बाद बड़ा फैसला

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह का स्टंट करने या खतरनाक प्रदर्शन करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर पर ख़तरनाक स्टंट दिखाने के कारण हाल ही में गुरदासपुर में अपनी जान गवां बैठे व्यक्ति की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्पूर्ण घटना है और आने वाले समय में ऐसे किसी भी हादसे से बचने की ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों के साथ स्टंट करने पर मुकम्मल पाबंदी लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर को ‘खेतों का राजा’ कहा जाता है और स्टंट करके इसको स्वयं के लिए जानलेवा न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज-कल ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों का प्रयोग ख़तरनाक स्टंट दिखाने के लिए भी किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की कीमती जानों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह फ़ैसला लोक हित में लिया गया है।

  • भगवंत मान की सिक्योरिटी में तैनात मुलाजिम की मौत, सीएम ने ट्वीट करके दुख जताया

    You are currently viewing भगवंत मान की सिक्योरिटी में तैनात मुलाजिम की मौत, सीएम ने ट्वीट करके दुख जताया

    भगवंत मान की सिक्योरिटी में तैनात मुलाजिम की मौत, सीएम ने ट्वीट करके दुख जताया

    • पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की सिक्योरिटी में तैनात मुलाजिम की मौत हो गई है। भगवंत मान ने ट्वीट करके दुख जताया है। सीएम ने लिखा- मेरे साथ 2017 से छोटे भाई की तरह सिक्योरिटी में फर्ज निभाने वाले अवतार सिंह का निधन हो गया है। उसका अचानक संस्कार से विदा होना मेरे और मेरे परिवार के लिए निजी सदमा है। बता दें कि अवतार सिंह वालीबाल खिलाड़ी थे।
  • कतर में फांसी की सजा पानेे वाले आठ भारत के पूर्व नेवी अफसरों के परिवार से मिले विदेश मंत्री, दिया ये आश्वासन

    कतर में फांसी की सजा पानेे वाले आठ भारत के पूर्व नेवी अफसरों के परिवार से मिले विदेश मंत्री, दिया ये आश्वासन

     

    नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर में फांसी की सजा पाने वाले 8 भारतीयों के परिवारों से मुलाकात की। जयशंकर ने मुलाकात के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि भारत सरकार मामले को सर्वोच्च महत्व दे रही है और सभी भारतीयों की सजा रोकने के लिए तेजी से काम कर रही है। बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा कि परिवारों की चिंताओं और दर्द को मैं पूरी तरह महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करना जारी रखेगी। इस संबंध में परिवारों के साथ निकटता से समन्वय भी करेगी।

    बता दें कि कतर की एक अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई है। कतर का कहना है कि ये सभी लोग कतर की जारूसी कर देश को खतरा पहुंचा रहे थे। आठों पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों को बीते साल हिरासत में लिया गया था। इनपर देश की जासूसी करने का आरोप लगाया गया था। इन भारतीयों पर इजरायल के लिए कतर के सबमरीन प्रोजेक्ट की गुप्त जानकारी चुराने का आरोप लगा है।

    कतर की अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद विदेश मंत्रालय ने इस फैसले पर हैरानी और एतराज जताया था। मंत्रालय ने कहा कि वो इस फैसले से स्तब्द हैं और कानूनी विकल्प तलाश रही है। बता दें कि ये सभी लोग अपनी रिटायरमेंट के बाद दोहा की एक कंपनी में काम करते थे, जिसके काम से वो कतर गए थे।