पंजाब में ट्रैक्टर के साथ स्टंट बढ़ते हादसों को देख  मान सरकार ने ट्रैक्टर और अन्य कृषि संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह का स्टंट करने पर लगाया बैन, गुरदासपुर में नौजवान की मौत के बाद बड़ा फैसला

पंजाब में ट्रैक्टर के साथ स्टंट बढ़ते हादसों को देख  मान सरकार ने ट्रैक्टर और अन्य कृषि संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह का स्टंट करने पर लगाया बैन, गुरदासपुर में नौजवान की मौत के बाद बड़ा फैसला

 

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य में ट्रैक्टर और अन्य कृषि संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह का स्टंट करने या खतरनाक प्रदर्शन करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर पर ख़तरनाक स्टंट दिखाने के कारण हाल ही में गुरदासपुर में अपनी जान गवां बैठे व्यक्ति की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्पूर्ण घटना है और आने वाले समय में ऐसे किसी भी हादसे से बचने की ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों के साथ स्टंट करने पर मुकम्मल पाबंदी लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर को ‘खेतों का राजा’ कहा जाता है और स्टंट करके इसको स्वयं के लिए जानलेवा न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज-कल ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों का प्रयोग ख़तरनाक स्टंट दिखाने के लिए भी किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की कीमती जानों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह फ़ैसला लोक हित में लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *