Category: PUNJAB

  • जालंधर में ACP की गाड़ी को मारी टक्कर

    You are currently viewing जालंधर में ACP की गाड़ी को मारी टक्कर

    जालंधर में ACP की गाड़ी को मारी टक्कर

     

    •  जालंधर में शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार सवार ने ACP की गाड़ी को टक्कर मार दी गई। जिसमें उनका एक गनमैन जख्मी हो गया। घटना गुरुवार को देर रात करीब 11.45 बजे थाना नई बारादरी के आते बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर पर हुई।घटना के वक्त एसीपी जतिंदरपाल सिंह नाइट डोमिनेशन पर निकले थे। इस दौरान हादसा हो गया। गनीमत रही कि एसीपी को कोई चोट नहीं आई। घटना में एसीपी की सरकारी गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जख्मी एसीपी के गनमैन हेड कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
  • नशे के कारोबार की कमर तोडऩे के लिए मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली आयोजित

     

    लुधियाना : एक ऐतिहासिक प्रयास करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हज़ारों नौजवानों ने आज पंजाब पुलिस द्वारा यहाँ निकाली गई देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली में शिरकत की और लोगों को जागरूक करके नशों की कमर तोडऩे का संदेश दिया।
    इस रैली में हरेक वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया, जिससे पंजाब को मुकम्मल तौर पर नशा मुक्त राज्य बनाने के संदेश का प्रसार किया जा सके। रैली में पहुँचे लोगों ख़ास कर नौजवानों में नशों की बुराई को जड़ से खत्म कर अपने राज्य को ख़ुशहाल और सेहतमंद राज्य बनाने का उत्साह देखते ही बनता था। इस प्रयास के द्वारा पंजाब पुलिस ख़ास कर राज्य सरकार की गंभीर सामाजिक मसलों के प्रति वचनबद्धता भी साबित होती है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समागम का मुख्य मकसद नशों की समस्या पर काबू पाना और सेहतमंद एवं अच्छे जीवन के तौर पर साइकिल की सवारी को उभारना है। उन्होंने कहा कि यह रैली नशों के गंभीर परिणामों और नशे से मुक्त जीवन की महत्ता के बारे में जागरूकता पैदा करके नशों की माँग को घटाने में अहम ज़रिया साबित होगी। रैली को झंडी दिखा कर रवाना करने के मौके पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस रैली की बहुत ज़्यादा अहमीयत है, क्योंकि इतेफाक से यह रैली देश के सबसे नौजवान इंकलाबी शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस के मौके पर करवाई गई है, जिसने 19 साल की उम्र में जीवन वतन के लिए कुर्बान कर दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 नवंबर का दिवस उनकी शहादत की भावुक याद दिलाता है और आज के इस ऐतिहासिक दिवस ने समागम को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली नौजवानों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के नेक इरादे से की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गौरव और स्ंतुष्टी वाली बात है कि साइकिल सवारों ने अलग-अलग पवित्र स्थानों की यात्रा की। हरेक जगह शहीदों के बलिदानों के साथ जुड़ी हुई है, जिनमें शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरू, शहीद करतार सिंह सराभा और शहीद उधम सिंह से सम्बन्धित है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल सवार सम्बन्धित स्थानों से पवित्र मिट्टी लेकर आए, जिसका प्रयोग पौधे लगाने के लिए किया जायेगा और इन पौधों के नाम क्रमवार सद्भावना, वचन, ज्ञान, एकता और उम्मीद के तौर पर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रयास इस समागम की गहराई और मनोरथ को बढ़ाता है, जिसका एकमात्र उद्देश्य राज्य की पुरातन शान को बहाल करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘‘नशयाँ विरुद्ध नौजवान’’ केवल एक साइकिल रैली नहीं है, बल्कि यह नशों की रोकथाम, सेहतमंद जीवन शैली को प्रोत्साहित करने और इंकलाबी नायकों के बलिदान को याद करने के लिए एक सामुहिक यत्न है। उन्होंने कहा कि सेहतमंद जीवन शैली को प्रोत्साहित करके सामाजिक मुद्दों को हल करने के लिए यह शानदार पहल है।

  • पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

    You are currently viewing पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

    पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

    •  पंजाब में बीते दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30,000 का आंकड़ा पार कर गईं हैं, जबकि बुधवार को राज्य में पराली जलाने की 2,544 ताजा घटनाएं दर्ज की गईं. पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर’ हो गई है. पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. पंजाब में 2021 और 2022 की इसी अवधि (15 सितंबर से 15 नवंबर) में क्रमशः 67,020 और 45,464 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं थीं. राज्य में पिछले कुछ दिनों से फसल अवशेष जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं.

    पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की 2,544 घटनाएं दर्ज की गईं. जिससे 15 सितंबर के बाद से इस तरह की घटनाओं की संख्या 30,661 हो गई है. दिल्ली में शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 401 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अत्यधिक गंभीर’ माना जाता है.

  • Punjab : बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी को लेकर भगवंत मान का बड़ा ऐलान

    You are currently viewing Punjab : बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी को लेकर भगवंत मान का बड़ा ऐलान

    Punjab : बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी को लेकर भगवंत मान का बड़ा ऐलान

    • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेरोजगार युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब पुलिस में हर साल 2200 युवाओं की भर्ती की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगले चार साल के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है.

    जनवरी में नोटिफिकेशन, मई-जून में पेपर, जुलाई-अगस्त में रिजल्ट, अक्टूबर में फिजिकल टेस्ट और दिसंबर में पंजाब पुलिस में 2200 लोगों की भर्ती होगी. यह सिलसिला अगले चार साल तक जारी रहेगा.

    मुख्यमंत्री ने करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के अवसर पर युवाओं को प्रेरित करने के लिए लुधियाना से ‘एंटी-ड्रग्स साइकिल रैली’ की शुरुआत करते हुए यह घोषणा की।

  • जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला

    You are currently viewing जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला

    जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला

    • जालंधर कैंट में दिवाली की रात तेजधार हथियारों से लैस अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर कबाड़ी के गोदाम में घुसकर हमला कर दिया। गुरुवार को इस घटना की वीडियो सामने आई। जिसमें तलवारों से लैस दो युवक बेड पर सो रहे युवक पर ताबड़तोड़ वार करते नजर आ रहे हैं। घटना में जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
  • जालंधर : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, लूट कर फरार

    You are currently viewing जालंधर : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, लूट कर फरार

    जालंधर : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, लूट कर फरार

    •  जालंधर के कस्बा लोहिया खास में एक घर में घुसकर करीब 10 नकाबपोश हमलावरों ने पति-पत्नी से मारपीट की। जिसके बाद महिला के कान से सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए। वारदात बीती देर रात की है, घटना के बाद पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत थाना लोहिया खास की पुलिस को दी गई। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वारदात गांव नाहल के पास हुई थी।

    बताया कि आधी रात को अचानक घर के बरामदे स आवाज सुनाई देने लगी। मां कुलविंदर कौर ने दरवाजा खोला तो 10 नकाबपोश लुटेरे घर के अंदर थे। सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे। जिसके बाद आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया। पीड़ित जब बाहर निकला तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। आरोपी पत्नी के कान में पहनी हुई सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए थे।

  • Political : हमारा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा-राघव चड्ढा

    You are currently viewing Political : हमारा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा-राघव चड्ढा

    Political : हमारा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा-राघव चड्ढा

    • आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हमने पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग से समय देने का अनुरोध किया है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलना चाहता है।

    उन्होंने कहा कि हम इस बारे में बात करना चाहते हैं कि BJP किस तरह से हमारे स्टार प्रचारक और आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर अपमानजनक और बदनाम करने वाला अभियान नहीं चलाया जाना चाहिए.

  • चारदीवारी के अंदर अपमानजनक टिप्पणी एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध नहींः हाईकोर्ट

    चारदीवारी के अंदर अपमानजनक टिप्पणी एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध नहींः हाईकोर्ट

    चंडीगढ़ -पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एससी एसटी एक्ट के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि चारदीवारी की भीतर किसी व्यक्ति का अपमान या धमकी एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं है। जब तक किसी का अपमान मंशा के साथ सार्वजनिक स्थान पर नहीं किया जाता तब तक यह अपराध नहीं है। इन टिप्पणियों के साथ ही हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस मामले में अग्रिम जमानत दे दी।

    याची ने लुधियाना कोर्ट के सामने हत्या और एससी एसटी एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत जातिवादी टिप्पणी पारित करने के अपराध में अग्रिम जमानत की मांग की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। यह आरोप लगाया गया कि अपीलकर्ता ने बैंक्वेट हाल खरीदने के लिए सेवक सिंह को औकात बताकर जातिवादी टिप्पणी की। उसके बाद अपीलकर्ता के पति ने अपनी कार से सेवक सिंह को मारकर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। याचिकाकर्ता के वकील की ओर से दलील दी गई कि एफआईआर में उनकी कोई भूमिका नहीं है। पूरे आरोप उसके पति पर हैं, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एक्ट का अवलोकन करते हुए हाईकोर्ट कहा कि किसी व्यक्ति को दंड का पात्र बनाने के लिए घटना के समय सार्वजनिक स्थान या सार्वजनिक दृश्य के भीतर होनी जरूरी है। इस मामले में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो साबित करे कि याची को मृतक सेवक सिंह की जाति का पता था। साथ ही याची ने किसी विशेष जाति का नाम नहीं लिया जिससे अपमान का इरादा साबित हो। हाईकोर्ट ने हितेश वर्मा बनाम उत्तराखंड सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते दिया।

  • पुलिस द्वारा किसान को घर से उठाए जाने के विरोध में किसान यूनियन ने विरोध किया प्रदर्शन

    You are currently viewing पुलिस द्वारा किसान को घर से उठाए जाने के विरोध में किसान यूनियन ने विरोध किया प्रदर्शन

    पुलिस द्वारा किसान को घर से उठाए जाने के विरोध में किसान यूनियन ने विरोध किया प्रदर्शन

    • जंडियाला गुरु पुलिस द्वारा आज एक विवाद में गांव धरार के एक किसान को थाने ले जाने के बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पुलिस स्टेशन जंडियाला गुरु में विशाल धरना शुरू कर दिया। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब जंडियाला गुरु थाने के एस.एच.ओ. जब लवप्रीत सिंह से फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा.
  • Crime News : पति की हत्या करने वाली पत्नी को कुछ ही घंटो में पुलिस की पकड़ में

    You are currently viewing Jalandhar crime : पति की हत्या करने वाली पत्नी को कुछ ही घंटो में पुलिस की पकड़ में

     Crime News : पति की हत्या करने वाली पत्नी को कुछ ही घंटो में पुलिस की पकड़ में

    • दीपावली की रात थाना लाबडां के अन्तर्गत आते गांव ललिया खुर्द अपने पति की हत्या करने वाली पत्नी को तीन घंटों में पकड़ लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम को मृतक के भाई सावन सरीन ने शिकायत दर्ज की गई थी कि उसके भाई की हत्या कर उसकी पत्नी फ़रार हो गई है जिसे पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को रामपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार बरामद कर लिया है। पकड़ी गई महिला आरोपी की पहचान सोमारी सारीन निवासी गांव ललिया खुर्द के रूप में हुई है।