Category: PUNJAB

  • जालंधर: व्यक्ति का मिला सिर कटा शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस…

    जालंधर: व्यक्ति का मिला सिर कटा शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस…

     

    जालंधर : महानगर के देहात आदमपुर थाना के अधीन आते अलावपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौंकी की कुछ दूरी पर व्यक्ति का शव मिला । जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था। कहा जा रहा है कि गांव के सोनू नामक व्यक्ति द्वारा कत्ल किया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि उक्त आरोपी ने पहले कुलविंदर की तेजधार हथियार से गर्दन शरीर से अलग कर दी। उसके बाद शरीर को उसने आग लगाने की कोशिश की है।मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

  • मोहाली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में मची हाहाकार, 48 छात्र अस्पताल में भर्ती

    मोहाली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में मची हाहाकार,खाने में निकली छिपकली; 48 छात्र अस्पताल में भर्ती

     

    स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में मची हाहाकार, 48 छात्र अस्पताल में भर्ती

    मोहाली के सैक्टर-63 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में उस समय हाहाकार मच गई, जब खिलाड़ियों की सुबह के समय अचानक सेहत खराब होनी शुरू हो गई। शुरूआती जांच में इस बात का पता लगा है कि हॉस्टल के विद्यार्थियों ने सुबह सवा 7 बजे के करीब नाशते में दलिया लिया।

    इसी दलिया में से छिपकली निकली, जिसके बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद 48 छात्रों को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। एस. एम.ओह डॉ. चीमा का कहना है कि ईश्वर की कृपा से सभी बच्चे ठीक हैं। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. महेश कुमार और डॉयरेक्टर स्वास्थ्य पंजाब डॉ आदर्श पाल कौर ने सिविल अस्पताल का भी दौरा किया और बच्चों का हाल जाना।

  • लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब के बठिंडा जिले में एक बार फिर से एक्टिव हुए शरारती तत्व; पुलिस थाना और मिनी सचिवालय की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

    लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब के बठिंडा जिले में एक बार फिर से एक्टिव हुए शरारती तत्व; पुलिस थाना और मिनी सचिवालय की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

     

    बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जिले में मिनी सचिवालय के नजदीक शुक्रवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खालिस्तान के नारे लिख दिए। असामाजिक तत्वों ने डीसी और एसपी की कोठी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित महिला थाना की दीवार, मिनी सचिवालय की दीवार और डाकखाने की दीवार पर खालिस्तान नारे लिखे हैं।

    शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र में खालिस्तान नारे लिखने के बारे में पता चलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है और पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिखे गए खालिस्तान नारे को मिटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जिन जगहों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं, उस एरिया में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी रहते है और यहां पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में खालिस्तान के नारे लिखे जाना सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है।

  • भीषण हादसा; जालंधर के पठानकोट चौक के नजदीक बेकाबू हुआ दूध का टैंकर , 10 से 12 गाड़ियों को मारी टक्कर

    भीषण हादसा; जालंधर के पठानकोट चौक के नजदीक बेकाबू हुआ दूध का टैंकर , 10 से 12 गाड़ियों को मारी टक्कर

    भीषण हादसा; जालंधर के पठानकोट चौक के नजदीक बेकाबू हुआ दूध का टैंकर , 10 से 12 गाड़ियों को मारी टक्कर

    जालंधर के पठानकोट चौक के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 से 12 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में 8 कारों और 2 ऑटो सहित अन्य वाहन शामिल है।

    बताया जा रहा है कि पीएपी की तरफ से एक दूध का टैंकर आ रहा था। अचानक ड्राइवर ने टैंकर से अपना कंट्रोल खो दिया और टैंकर बेकाबू होकर सामने से आ रही गाड़ियों में टकरा गयी। कहा जा रहा है कि टैंकर के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।

    बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे में 10 से 15 लोग जख्मी हो गए हैं। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक ऑटो ड्राइवर की टांग टूटने की भी जानकारी सामने आई है और सभी जख्मियों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है

    वहीं इस हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत क्रेन की मदद से गाड़ियों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया। ताकि दूसरे लोगों के लिए सड़क क्लियर हो सके और ट्रैफिक की स्थिति पैदा न हो सके।

  • लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमत्री मान शुरू करेंगे तूफानी चुनावी दौरा..

  • पंजाब के एडीजीपी ने छोड़ी नौकरी, जानें क्या बताई इसकी वजह..

    पंजाब के एडीजीपी ने छोड़ी नौकरी, जानें क्या बताई इसकी वजह..

    पंजाब के एडीजीपी ने छोड़ी नौकरी, जानें क्या बताई इसकी वजह..

     पंजाब पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी (एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने 30 साल की नौकरी के बाद वीआरएस ली है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वीआरएस लेकर वह खुद को पिंजरे से बाहर महसूस कर रहे हैं।

    गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं। ऐसी भी चर्चा है कि एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन वह कुछ भी बोलने से बचते रहे।

  • नौजवान की बेरहमी से हत्या:बेखौफ हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    नौजवान की बेरहमी से हत्या:बेखौफ हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

     

    अमृतसर  में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रूपिंदर सिंह (35) निवासी गांव घनुपुर काले के के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रुपिंदर सिंह के साथी हरप्रीत सिंह ने बताया कि रुपिंदर उस वक्त अपने 3 अन्य साथियों के साथ कार में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बलेरो गाड़ी पर पहले से ही 2 लोग खड़े थे, जिन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं और फिर भाग निकले।

    इस बीच रूपिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसका साथी तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने रूपिंदर को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना से गांव घनुपुर काले के निवासी रूपिंदर की मौत हो गई है।

    उन्होंने बताया कि मृतक रुपिंदर और उसके साथियों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज था और रुपिंदर कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक इलाके में लगे हुए सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच कर हमलावरों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत: पुलिस ने सुसाइड एंगल पर जांच शुरू की

     ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत: पुलिस ने सुसाइड एंगल पर जांच शुरू की

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर में टांडा फाटक ट्रेन की चपेट में आने से करीब 26 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। युवक का शरीर दो हिस्सों में कट कर बंट गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हादसे के बाद काफी देर तक मृतक का शव मौके पर पड़ा रहा था। मगर कोई उठाने नहीं आया। करीब 1.30 घंटे बाद शव को क्राइम सीन से उठाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा टांडा अड्डा फाटक के पास हुआ था। हालांकि मंगलवार सुबह तक की जांच में पुलिस को मामला सुसाइड का लग रहा है। जीआरपी जालंधर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसका फोटो सभी थानों और आसपास के एरिया में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

    मृतक युवक से पुलिस को कई प्रूफ या आईडी कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने फिलहाल मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं, शव पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
  • लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब BJP को लगा झटका,राजनीतिक उठा पटक में रॉबिन सांपला हुए AAP में शामिल

     लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब BJP को लगा झटका,राजनीतिक उठा पटक में रॉबिन सांपला हुए AAP में शामिल

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी नेता रॉबिन सांपला ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. रॉबिन सांपला, विजय सांपला के रिश्तेदार हैं. रॉबिन सांपला 10 सालों से ज्यादा समय से बीजेपी से जुड़े हुए थे और उनकी जालंधर में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

    रॉबिन सांपला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. उनके आप में शामिल होने से बीजेपी के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है.

  • डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल प्रबंधकों/प्रिंसीपलों को “सेफ स्कूल पालिसी” की पालना करने के दिए निर्देश

    डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल प्रबंधकों/प्रिंसीपलों को “सेफ स्कूल पालिसी” की पालना करने के दिए निर्देश

     

    डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल प्रबंधकों/प्रिंसीपलों को “सेफ स्कूल पालिसी” की पालना करने के दिए निर्देश

    स्कूल वाहनों को 10 मई तक पालिसी के मापदंडो के अनुसार करने के आदेश

    कहा, बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

    MBD NEEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 22 अप्रैल स्कूल बसों में जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिले के अलग-अलग स्कूलों के प्रबंधकों/प्रिंसीपलो को ‘सेफ स्कूल वाहन’ नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान डा.अग्रवाल ने कहा कि 10 मई तक हर हाल में स्कूल वाहनों को ‘सेफ स्कूल वाहन’ नीति के मापदंडो के अनुसार बनाया जाए।

    यहां जिला प्रशासकीय परिसर में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों/प्रिंसीपलो के साथ बैठक दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की अनदेखी/लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि ‘सेफ स्कूल वाहन’ नीति के मानदंडों के अनुसार स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हो, वाहनों में अग्निशामक यंत्र, अटेंडेंट और स्टाफ की वर्दी, प्रदूषण नियंत्रण मंजूरी, फायर स्टेशन और पुलिस आदि का संपर्क नंबर, स्कूल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगा हो, बसों में जाने वाली छात्राओं के लिए महिला अटेंडेंट होनी चाहिए, प्राथमिक उपचार में किट और बसों में ओवरलोडिंग नहीं करना शामिल है।

    डा. हिमांशु अग्रवाल ने सभी स्कूलों के प्रबंधको/प्रिंसीपलो को निर्देश दिए किया कि वे अपने-अपने स्कूलों में नीति नियमों की पालना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में यदि कोई कमी है तो उसे 10 मई तक दूर कर लिया जाए।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि तय समय सीमा में नियमों की पालना सुनिश्चित नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डा.अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन सेफ स्कूल वाहन नीति के बारे में लगातार जागरूकता फैला रहा है और आने वाले दिनों में स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें विषय विशेषज्ञ नीति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

    इस दौरान रिजीनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी सचिव अमित महाजन, आर.टी.ए. अमनप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।