Category: PUNJAB

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी कांग्रेस का हाथ छोड़ शिअद में हुए शामिल

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी कांग्रेस का हाथ छोड़ शिअद में हुए शामिल

     

    जालंधर – कांग्रेस को आज जालंधर में एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी शिअद में शामिल हो गए हैं। उन्हें पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शिअद की सदस्यता ग्रहण करवाई।

    केपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें दरकिनार किया और आज मैं पार्टी को छोड़ नहीं रहा बल्कि पार्टी ने मुझे निकाला है।
    उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी मेरे रिश्तेदार हैं लेकिन यहां बात रिश्तेदारी की नहीं राजनीति की है। शिअद की तरफ से जालंधर से चुनाव लड़ने के सवाल पर केपी ने कहा कि अगर पार्टी टिकट देती है तो जरूर चुनाव लड़ूंगा।

  • कुंवर विजय प्रताप द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए आरोपों की जांच एनआईए से करवाएं;भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा

     कुंवर विजय प्रताप द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए आरोपों की जांच एनआईए से करवाएं;भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा

     

    जालंधर : पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता जाहित करते हुए पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने आप विधायक कुंवर विजय प्रताप द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए नशा बेचने के आरोपों की एनआईए से जांच करवाने की मांग की है।

    सीएम मान को लिखे गए पत्र में डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि मान सरकार के दो साल से अधिक के कार्यकाल के दौरान पंजाब में नशे की समस्या पहले से ज्यादा गंभीर हो गई है। हर रोज नशे की ओवरडोज के कारण नौजवानों की मौत की खबरें आ रही हैं। हालात अब इतने खराब हो गए हैं कि आप विधायक कुवर विजय प्रपात को ही स्टेज पर बोलना पड़ गया कि श्री अमृतसर साहिब से दो पुलिस अफसर नशा बेच रहे हैं। यह मामला और भी चिंताजनक हो जाता है जब इस संबंधी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बताने के बावजूद उक्त पुलिस अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का इस पूरे मामले में नाम आना भी हालातों की गंभीरता को दर्शाता है।

    सुभाष शर्मा ने कहा कि आप विधायक द्वारा लगाए गए इतने गंभीर आरोपों के बाद आप और पंजाब सरकार दोनों कटघरे में हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा क्या पूरे पंजाब में तेजी से बढ़ रहे नशे के पीछे आप के नेताओं और सरकार का हाथ है? आज यह सवाल हर पंजाबी के मन में उठ रहा है। निश्चित रूप से इन गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए। चूंकी पंजाब पुलिस के ही अधिकारी कटघरे में हैं, इसलिए इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए से करवानी चाहिए। उन्होंने सीएम मान ने अपील की कि इस जांच को तुरंत एनआईए को सौंपा जाए ताकि जो नशे के सौदागरों के असली चेहरे उजागर हों। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की ढील के लिए पंजाब आपको माफ नहीं करेगा।

  • Jalandhar के इस क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, दहशत में लोग

     Jalandhar के इस क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, दहशत में लोग

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जहां एक तरफ तो लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महानगर में पैरामिलटरी फोर्स तथा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट होकर गश्त के साथ शहर को पूरी तरह सुरक्षित करने का दावा कर रहे हैं, वहीं वैस्ट क्षेत्र हल्के में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया हैं।

    जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख में पड़ते सूद अस्पताल के साथ वाली गली में रहने वाले बदमाश करण मल्ली ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या (मर्डर) कर दिया। युवक की गर्भवती पत्नी जैसे ही अपने पति को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो हमलावरों ने उस पर भी लगातार तेजधार हथियारों से वार किए।

    पुलिस को दिए बयानों में मृतक विशाल ने बाताया कि अंकित जांबा (27) पुत्र सतपाल निवासी बस्ती शेख ने बताया कि उसके साथ करण मल्ली रंजिश रखता है और कई बार उसे देख लेने की धमकियां भी दे चुका है। मृतक के भाई विशाल ने बताया कि मृतक की पत्नी मनीशा जोकि करीब 4 माह की गर्भवती है, उसके साथ उसका भाई स्कूटरी पर सवार होकर पत्नी की दवाई लेने के लिए जा रहा था।

    इसी बीच जैसे ही वह मल्ली की गली के पास से गुजरा तो मल्ली ने अपने साथी दलजीत उर्फ सोनू, मोनू, तरुण, अजय आदि के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। वहीं देर रात पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक अंकित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस देर रात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में थी। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने करण मल्ली तथा बाकी लोगों के घरों में छापेमारी कर कई लोगों को राऊंडअप भी किया है।

  • केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिलने भगवंत मान के बाद बोले आतंकवादियों की तरह कराई गई मुलाकात..

     केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिलने भगवंत मान के बाद बोले आतंकवादियों की तरह कराई गई मुलाकात..

     

    नई दिल्ली – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम भगवंत मान ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल से आतंकवादियों की तरह मुलाकात कराई गई है। ये तानाशाही की हद है। उन्होंने कहा, ‘शीशे के पार फोन पर बात कराई गई है, हद्द है, मोदी जी चाहते क्या हैं? जिसने BJP की राजनीति खत्म की उन्हें ऐसे ट्रीट किया जा रहा है. उनका कसूर क्या है? भगवंत मान ने कहा, “जेल मैनुअल बताता है कि अच्छे व्यवहार वालों को फेस टू फेस मिलवाया जा सकता है। यह चीज इन्हें बहुत महंगी पड़ेगी।

    मुलाकात के दौरान मैंने पूछा आप कैसे हो.. उन्होंने कहा कि यह बताओ पंजाब का हाल कैसा है? मेरी चिंता मत करो. मैंने कहा पंजाब भी अच्छा है, असम होकर आया हूं।” पंजाब के सीएम ने आगे कहा, ‘इससे पहले जब पी चिदंबरम जेल में थें औऱ जब सोनिया गांधी उनसे मिलने आती थीं तब एक कमरे में उनको बैठा कर वन टू वन मुलाकात कराते थे। आज शीशे के पार जैसे बहुत बड़ा कोई क्रिमिनल बैठा हो सामने। शीशे के पार फोन पर बात करवाई गई है ये तो हद है।

  • विकास प्रभाकर हत्याकांड:  विश्व हिंदू परिषद नंगल के अध्यक्ष विकास प्रभाकर की नृशंस हत्या के खिलाफ जालंधर सहित पूरे पंजाब में विहिप व बजरंग दल ने जताया आक्रोश और धरना- प्रदर्शन

    विकास प्रभाकर हत्याकांड:  विश्व हिंदू परिषद नंगल के अध्यक्ष विकास प्रभाकर की नृशंस हत्या के खिलाफ जालंधर सहित पूरे पंजाब में विहिप व बजरंग दल ने जताया आक्रोश और धरना- प्रदर्शन

     विकास प्रभाकर हत्याकांड:  विश्व हिंदू परिषद नंगल के अध्यक्ष विकास प्रभाकर की नृशंस हत्या के खिलाफ जालंधर सहित पूरे पंजाब में विहिप व बजरंग दल ने जताया आक्रोश और धरना- प्रदर्शन किया

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) विश्व हिंदू परिषद ने 15 अप्रैल, 2024 को श्री विकास प्रभाकर, अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, नंगल की नृशंस हत्या के खिलाफ पूरे पंजाब में आक्रोश और धरना-  प्रदर्शन व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद की जालंधर टीम ने श्री राम चौक, जालंधर में धरना- प्रदर्शन किया जिसमें विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कई हिंदू नेताओं ने भाग लिया और आज तक उपरोक्त हत्या में शामिल किसी भी अपराधी को गिरफ्तार करने में विफल रहने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

    संत महंत केशव दास जी महाराज, महंत बंसी दास जी महाराज भी उपस्थित थे और उन्होंने इस मामले में संत समाज के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। यहां यह उल्लेख करना करना चाहते हैं कि 13 अप्रैल, 2024 को नंगल में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी जिसमें विकास प्रभाकर पुत्र किशोरी लाल प्रभाकर, विश्व हिंदू परिषद, नंगल के अध्यक्ष की कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई, जब वह रेलवे रोड, नंगल में अपनी दुकान पर शांति से बैठे थे।

    विश्व हिंदू परिषद ने  विकास प्रभाकर की इस नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि इस मामले की समयबद्ध तरीके से प्रभावी जांच की जाए। यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि पिछले कुछ वर्षों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कई हिंदू नेताओं की लक्षित हत्याएं की गई हैं। अपने प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन का मुख्य कर्तव्य है जबकि वे कई हिंदू नेताओं के जीवन को सुरक्षित करने में बुरी तरह विफल रहे हैं।


    विश्व हिंदू परिषद की मांग है कि श्री विकास प्रभाकर के परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए ताकि उनका परिवार इस कठिन समय में गुजर-बसर कर सके।

    जल जालंधर में सुबह श्री राम चौक पर रोष प्रदर्शन करने के बाद वीएचपी टीम के सदस्यों ने कई प्रमुख हिंदू नेताओं के साथ डी.सी. कार्यालय, जालंधर की तरफ से रोष मार्च निकाला और उपरोक्त मामले में डी.सी. को एक ज्ञापन भी दिया गया है।

    इस समय, इंद्रदेव शर्मा और  सुतीक्षण समरोल विश्व हिंदू परिषद पंजाब की प्रान्त-टीम से उपस्थित थे। उनके साथ विहिप जालंधर इकाई से योगेश धीर, वरुण कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, कपिल बजाज, राजबीर ठाकुर, इंद्रजीत झा, अभिमन्यु घई, विशाल भारद्वाज मौजूद रहे। अन्य प्रमुख हिंदू नेताओं में विजय गुलाटी , नवदीप , महेश गुप्ता , अश्वनी , दीपक  भी उपस्थित थे, जिन्होंने उक्त मामले में विश्व हिंदू परिषद को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

  • जालंधर में कपूरथला रोड पर फैक्टरी में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी.

    जालंधर में कपूरथला रोड पर फैक्टरी में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी.

    जालंधर में कपूरथला रोड पर फैक्टरी में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी…

    MBD NEWS(सुमेश शर्मा) जालंधर में कपूरथला रोड लेथर कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक फैक्टरी में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी,प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अभी तक 15 के करीब गाड़ियां लगी चुकी है आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है

  • ज्वाईंट कमिश्नर पुलिस ने फुटपाथ पर अनाधिकृत बोर्ड लगाने पर लगाई पाबंदी

    ज्वाईंट कमिश्नर पुलिस ने फुटपाथ पर अनाधिकृत बोर्ड लगाने पर लगाई पाबंदी

    ज्वाईंट कमिश्नर पुलिस ने फुटपाथ पर अनाधिकृत बोर्ड लगाने पर लगाई पाबंदी

    दुकानों की सीमा से बाहर सड़क और फुटपाथ पर सामान बेचने पर भी मनाही

    MBD NEWS जालंधर, 15 अप्रैल ज्वाईंट कमिश्नर पुलिस, जालंधर, संदीप शर्मा ने दंड संहिता, 1973 की धारा 144 के अधीन अधिकारों का प्रयोग करते हुए, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीमा में दुकानों के साथ फुटपाथ पर अनधिकृत बोर्ड लगाने दुकानदारों द्वारा दुकानों की सीमा के बाहर सड़कों पर सामान रख कर और फुटपाथ पर सामान बेचने पर रोक लगाई गई है। यह आदेश 11.06.2024 तक लागू रहेगे।

  • अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल बसों की जांच के दिए निर्देश

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल बसों की जांच के दिए निर्देश

     

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल बसों की जांच के दिए निर्देश

    विशेष अभियान चलाने साथ ही रोजाना कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के दिए आदेश

    MBD NEWS: जालंधर, 15 अप्रैल स्कूल बसों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) एवं सचिव आरटीए मेजर डा. अमित महाजन ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्कूल बसों की जांच करने के निर्देश दिए।
    यहां जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्कूल बसों के पास फिटनेस सर्टीफिकेट होना चाहिए। बस में सिटिंग सामर्थय से ज्यादा बच्चे न बैठे हो। बस चालक के पास वैध लाइसेंस और बस में स्पीड गवर्नर चालू स्थिति में होना चाहिए। उन्होंने ‘सुरक्षित स्कूल वाहन योजना’ का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की बात कही।
    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त बातों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूल बस का चालान करने, बस को जब्त करने सहित उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
    उन्होंने ट्रांसपोर्ट एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और प्रतिदिन कार्रवाई रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित किया जाए।
    इसके साथ ही उन्होंने सभी एस.डी.एम. को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में स्कूल बसों की नियमित जांच करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटने के भी निर्देश दिए। एडीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिला बाल संरक्षण अधिकारी के तालमेल से स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने को भी कहा।
    इस दौरान रिजीनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी अमनप्रीत सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारती और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

  • CM भगवंत मान ने आज जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

    CM भगवंत मान ने आज जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर करीब 12 बजे तिहाड़ जेल में AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद CM अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि, इस मीटिंग में ही लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जानी है।

    वहीं, मुलाकात से पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुलाकात में किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं होगा। जेल मैन्युअल के आधार पर मुलाकात होगी। इस दौरान जंगले पर केवल अरविंद केजरीवाली व भगवंत मान ही मौजूद रहेंगे। किसी तीसरे की मौजूदगी यहां नहीं होगी। जेल नियमावली के हिसाब से मुलाकात के लिए आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है। दोनों मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात 12 बजे से दो बजे के बीच कभी भी हो सकेगी।

    बता दें, पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच बैठक हुई थी। इसमें केजरीवाल के साथ मान की मुलाकात के दौरान सुरक्षा उपायों को लेकर चर्चा हुई। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में एडीजी पंजाब पुलिस एके पांडेय और एक एसीपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

  • पंजाब के नंगल में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, दुकान में घुसकर धारदार हथियार से  हमला दिया हत्याकांड को अंजाम

    पंजाब के नंगल में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, दुकान में घुसकर धारदार हथियार से  हमला दिया हत्याकांड को अंजाम

     

    पंजाब में विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय अध्यक्ष और नेता विकास प्रभाकर की हत्या कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वारदात दोपहर करीब पौने पांच बजे हुई.

    स्कूटी सवार दो युवक, जो घटना से कुछ देर पहले प्रभाकर की दुकान पर आए थे, उन पर हत्या का शक है. प्रभाकर को करीब तीन महीने पहले ही अध्यक्ष नियुक्त किए गया था.

     

    पंजाब विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, दुकान में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला

    विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष और नेता विकास प्रभाकर

    पंजाब के आनंदपुर साहिब के नंगल में विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय अध्यक्ष और नेता विकास प्रभाकर की हत्या कर दी गई है. हत्यारों ने प्रभाकर की दुकान के अंदर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

    घटना दोपहर करीब पौने पांच बजे हुई, जब हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया.बता दें कि मृतक विकास प्रभाकर को करीब तीन महीने पहले ही अध्यक्ष नियुक्त किए गया था. उनकी बॉडी दुकान के अंदर ही खून से लथपथ पाई गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रभाकर के सिर पर पीछे हमला किया गया है. हमला किसी नुकीले हथियार से हुआ है, क्योंकि उसके सिर पर जो घाव हैं उन्हें देखकर ऐसा साफ प्रतीत हो रहा है.

    हमले के तुरंत बाद प्रभाकर दुकान के अंदर ही गिर पड़ा. घटना के फौरन बाद, आनन-फानन में आस-पड़ोस के दुकान वालों ने उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वारदात को अंजाम देने वाले मौके से फरार हो गए हैं, उन्हें अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है.

    किसने हत्या की है और किस इरादे से, इसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस CCTV के जरिए हत्यारों की पहचान में जुटी हुई है. लेकिन फिलहाल कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है.

    CCTV फुटेज से हो रही पहचान

    जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है उसमें ये देखा जा सकता है कि दो युवक, काले रंग की बाइक से प्रभाकर की दुकान पर आए थे. कुछ देर दुकान पर रुकने के बाद वो चले गए. जिसके बाद ही जब एक अन्य शख्स दुकान के अंदर घुसा तो उसने प्रभाकर को जमीन पर, खून से लतपत पड़ा हुआ देखा.