Category: PUNJAB

  • पंजाब के पटियाला और हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ में PM मोदी रैली कर मांगेंगें जनता से भाजपा उमीदवारों के लिए वोट

     पंजाब के पटियाला और हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ में PM मोदी रैली कर मांगेंगें जनता से भाजपा उमीदवारों के लिए वोट

     

    चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्र में चल रही लू के बीच गुरुवार को हरियाणा और पंजाब में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम पहली रैली हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में करेंगे। राज्य की सभी 10 सीटों पर छठे चरण में 25 मई को एक साथ चुनाव होने हैं और चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। यह हरियाणा में प्रधानमंत्री की दूसरी रैली होगी। इसके बाद वह पंजाब के पटियाला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी 1 जून को मतदान है।

    इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महेंद्रगढ़ में रैली की थी और ‘इंडिया’ ब्लॉक के सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को समाप्त करने का वादा किया था। इस क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा सांसद धरमबीर सिंह और कांग्रेस के महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

    पंजाब की पटियाला सीट पर पीएम भाजपा उम्मीदवार परणीत कौर को वोट देने की अपील करेंगे जो पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं और पटियाला के शाही परिवार से हैं। राज्य के अन्य लोकसभा क्षेत्र की तरह इस सीट पर भी ग्रामीण इलाकों में भाजपा को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

    यहां कांग्रेस ने डॉ. धर्मवीर गांधी को टिकट दिया है जिन्होंने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहीं परणीत कौर को हराया था। आप ने यहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को तथा शिरोमणि अकाली दल ने दो बार के विधायक एन.के. शर्मा को मैदान में उतारा है।

  • प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में रैलियों से बदलेगा राजनीतिक गलियारों का माहौल, सख्त सुरक्षा पहरे में रहेंगे PM मोदी, खुफिया एजेंसियां सतर्क

    प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में रैलियों से बदलेगा राजनीतिक गलियारों का माहौल, सख्त सुरक्षा पहरे में रहेंगे PM मोदी, खुफिया एजेंसियां सतर्क

     

     

    चंडीगढ़- लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में प्रचार जोरो शोरो से चल रहा है। वहीं इसी कड़ी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले पंजाब में खुफिया एजेंसियां सतर्क है और राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में रैलियों से बदलेगा राजनीतिक गलियारों का माहौल, लोग मोदी के इन दौरों से है उत्साहित

    पीएम की रैली के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो सके इसके लिए खुफिया एजेंसियां सतर्क हो चुकी हैं। पीएमओ ने पीएम के पंजाब दौरे को लेकर पंजाब पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट मांगी है। एनएसजी कमांडो और गुजरात पुलिस की सात कंपनियों से अलग पंजाब पुलिस अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या बंदोबस्त कर रही है और किन अफसरों को पीएम मोदी के दौरे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, इस पर पुख्ता रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटियाला में होने वाली रैली को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। हमारी पूरी तैयारी है। पंजाब में बहुत ही ऐतिहासिक रैली होने वाली है। उन्होंने पटियाला में रैली की तैयारियों का जायजा भी लिया।

  • PM मोदी की रैली से पहले इस शहर की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, हरकत में आई पुलिस

     PM मोदी की रैली से पहले इस शहर की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, हरकत में आई पुलिस

     

     

    पटियाला में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने की घटना सामने आई है। पटियाला में पीएम मोदी की पहली रैली से पहले ये मामला सामने आया है।

     

    पटियाला में खालिस्तानी नारे - India TV Hindiपटियाला में खालिस्तानी नारे

    पंजाब के पटियाला में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून ने ली है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर मौजूद रही। दरअसल, 23 मई को पटियाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उससे पहले पटियाला में खालिस्तानी नारे दीवारों पर लिखे गए। ऐसे में पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। स्थिति पर बेहद करीब से नजर रखी जा रही है।

    इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे। करोलबाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के नीचे खालिस्तान के समर्थक नारे लिखे हुए थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन नारों को मिटाया था। दिल्ली में इससे पहले भी दीवारों पर इस तरह के नारे लिखे जाने की घटना सामने आई थी। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरुपवंत सिंह पन्नू ने ली, जिसके बाद मेट्रो पुलिस ने केस दर्ज किया है

  • CM मान ने का वादा ;जानें  पंजाब में किस महीने से महिलाओं को हर माह मिल सकते है 1000 रुपए

    CM मान ने का वादा ;जानें  पंजाब में किस महीने से महिलाओं को हर माह मिल सकते है 1000 रुपए

     

    लुधियाना- लोकसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना एक और वादा पूरा करने के लिए कदम आगे बढ़ा लिया है। सीएम मान ने हलका पूर्वी के टिब्बा रोड पर रोड़ शो के दौरान यह घोषणा की है कि प्रदेश की महिलाओं को अक्टूबर महीने से एक हजार रुपये प्रति महीना मिलने लगेगा।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अक्टूबर तक बजट से लगभग सात हजार करोड़ की बचत होने जा रही है। इस पैसे से वह अपनी पहली गारंटी महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने को पूरा करेंगे। महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति महीना देने के लिए लगभग 55 सौ करोड़ रुपये खर्च आना है। वहीं, उन्होंने लुधियाना के मतदाताओं से अपील की कि वे इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को नंबर एक बना दें ताकि पार्टी का सांसद केंद्र से योजनाएं लाकर लुधियाना को विकास में भी नंबर एक बना सके।

    मान ने कहा कि कड़ी धूप में भी लोगों का घंटों रोड शो के लिए खड़ा रहना इसका प्रमाण है कि लोग आम आदमी पार्टी को दिल से चाहते हैं।

  • विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने रवनीत बिट्‌टू और हंसराज हंस को दी धमकी, कहा- मौत का बदला मौत से, किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के लिए उकसाया…

    विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने रवनीत बिट्‌टू और हंसराज हंस को दी धमकी, कहा- मौत का बदला मौत से, किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के लिए उकसाया…

     

    नई दिल्ली- खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने लुधियाना से बीजेपी प्रत्याशी रवनीत बिट्‌टू और फरीदकोट से उम्मीदवार हंसराज हंस को धमकी दी है। पन्नू ने बिट्‌टू को अपने दादा को याद करने के लिए भी कह दिया है।

    आतकी पन्नू की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में आतंकी पन्नू कह रहा है कि रवनीत बिट्‌टू और हंस राज हंस सुन लें। तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। ये पंजाब है, यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है। बिट्‌टू याद कर ले अपने दादे व बाबा बेअंत सिंह को। संदेश है पन्नू का, अगर एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा। इसके साथ ही वीडियो में आतंकी पन्नू ने एक बार फिर पंजाब के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के लिए उकसाया है। आतंकी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं। किसानों को इन्हें रोकना होगा। जो कील पंजाब की जमीन में ठोकी हैं, ये ही इनकी छाती पर ठोकनी हैं। नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के लिए सड़कें व एयरपोर्ट को घेर लेना चाहिए।

    बता दें कि कुछ दिन पहले हंस राज हंस ने कहा था- बंदे बनना नहीं जूतों के बिना। 2 तारीख होने दो, इन्हें देखना जूते कैसे पड़ते हैं। वहीं, बिट्‌टू ने कहा था कि किसान चार झंडियां लेकर खड़े हो जाते हैं। गांवों में जाने से रोकते हैं। अकेले अकेले का हिसाब करेंगे, अकेले-अकेले की वे वीडियो बना रहे हैं।

  • जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ बीजेपी में हुए शामिल

    जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ बीजेपी में हुए शामिल

     

    शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आज बीजेपी में हुए शामिल

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एक साल पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आज बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता तरुण चुग, जालंधर नॉर्थ हलके से विधायक रहे केडी भंडारी सहित कई नेताओं ने दिल्ली में बराड़ को बीजेपी ज्वाइन करवाई। आम आदमी पार्टी द्वारा जगबीर सिंह बराड़ को दरकिनार किए जाने से वह नाराज चल रहे थे। बीते दिन आम आदमी पार्टी द्वारा कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बना दिया गया था, जिससे वह काफी खफा थे।

     

  • कांग्रेस ने पंजाब में 8 सीटों पर नियुक्त किए स्पेशल-ऑब्जर्वर

     कांग्रेस ने पंजाब में 8 सीटों पर नियुक्त किए स्पेशल-ऑब्जर्वर

     

    जालंधर : पंजाब में कांग्रेस ने लोकसभा सीटों पर स्पेशल ऑब्जर्वर लगाए हैं। ताकि चुनावों के बेहतर समन्वय और प्रबंधन के लिए काम किया जा सके। पार्टी नेता मणिकम टैगोर को पटियाला, गिरीश चोडांकर को जालंधर, जीतू पटवारी को होशियारपुर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क को फरीदकोट, केजे जॉर्ज को अमृतसर, गुरदासपुर और जालंधर, नितिन राउत को फिरोजपुर और सुनील केदार को फतेहगढ़ साहिब के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों के लिए बेहतर समन्वय और प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में नियुक्त पर्यवेक्षकों के अलावा पंजाब में संसदीय क्षेत्रों के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद पंजाब की कुछ प्रमुख सीटों पर कांग्रेस द्वारा स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा रहे हैं।

    पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 1 जून को चुनाव के अंतिम चरण में होगा। दिल्ली के विपरीत पंजाब में आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं है। पंजाब में दोनों दल अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने रविवार को कहा कि पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल 328 उम्मीदवारों में से 169 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

  • प्रशासन ने शांतमयी रोष प्रदर्शन के लिए 9 स्थान निर्धारित किए

    प्रशासन ने शांतमयी रोष प्रदर्शन के लिए 9 स्थान निर्धारित किए

     

    प्रशासन ने शांतमयी रोष प्रदर्शन के लिए 9 स्थान निर्धारित किए

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 20 मई ज़िला प्रशासन ने अलग- अलग संगठनों द्वारा किए जाने वाले शांतमयी प्रर्दशन के लिए ज़िले में 9 स्थान निर्धारित किए है।

    अतिरिक्त ज़िला मैजिस्ट्रेट मेजर डा. अमित महाजन ने बताया कि शांतमयी प्रर्दशन के लिए पुड्डा ग्राउंड तहसील कंप्लैक्स के सामने, देश भक्त यादगार हाल, बर्लटन पार्क, दुशहरा ग्राउंड जालंधर कैंट, इंपरूवमैंट ट्रस्ट ग्राउंड करतारपुर, दाना मंडी भोगपुर, कपूरथला रोड नकोदर का पश्चिमी पक्ष, दाना मंडी गाँव सैफ़ावाला ( फिल्लौर) और नगर पंचायत कंप्लैक्स शाहकोट स्थान निर्धारित किए गए है।

    आदेशों में कहा गया है कि प्रर्दशनकारियों को प्रदर्शन से पहले पुलिस कमिशनर या उप मंडल मैजिस्ट्रेट ( जो भी लागू हो) से पहला परवानगी लेनी होगी। इसी तरह प्रदर्शन दौरान चाकू, लाठी आदि सहित किसी भी तरह का हथियार ले कर जाने की इजाज़त नहीं होगी।

    प्रर्दशन करने वाले को प्रदर्शन के साथ मार्शल और शांतिपूर्ण मार्च यकीनी बनाने सम्बन्धित लिखित देना होगा। प्रदर्शन दौरान अपनी किसी भी ग़ैर- कानूनी कार्यवाही करके होने वाले जान या माली नुक्सान के ज़िम्मेदार आरगेनाईज़र/ प्रदर्शनकारी होंगे।

    यह आदेश 20 मई 2024 को जारी होने से अगले दो महीने तक लागू रहेंगे।

  • अकाली दल के सबसे पुराने सीनियर हिंदू लीडर सतपाल सिंगला हुए भाजपा में शामिल

    अकाली दल के सबसे पुराने सीनियर हिंदू लीडर सतपाल सिंगला हुए भाजपा में शामिल

    भाजपा ने दिया पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका

    अकाली दल के सबसे पुराने सीनियर हिंदू लीडर सतपाल सिंगला हुए भाजपा में शामिल

    अरोड़ा खत्री समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि अरोड़ा भी हुए भाजपा में शामिल

    MBD NEWS:  20 मई (सुमेश शर्मा) भाजपा जालंधर के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय लोकसभा प्रदेश कार्यालय में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी विजय रुपाणी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को और बल मिला जब संगरूर से शिरोमणि अकाली दल बादल के सबसे वरिष्ठ हिन्दू नेता सतपाल सिंगला अपने समर्थको सहित भाजपा परिवार में शामिल हो गए।उनके साथ अरोड़ा,खत्री समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि अरोड़ा भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया लोकसभा पंजाब के ऑफिस इंचार्ज एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर जीवन गुप्ता रमन पब्बी, सुभाष सूद,हितेश स्याल,रजेश कपूर, अमित भाटिया,उपस्थित थे

    भाजपा में शामिल हुए सतपाल सिंगला ने विजय रुपाणी जी का धन्यवाद करते हुए बताया कि वह पंजाब में सबसे वरिष्ठ हिंदू नेता है अकाली दल बादल में उन्होंने कहा कि वह 1977 से लेकर कल तक शिरोमणि अकाली दल बादल के साथ जुड़े हुए थे और पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल जी के बहुत करीबी थे अकाली दल बादल के कोर ग्रुप के सदस्य थे और विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी में अपनी सेवाएं दी उन्होंने कहा कि वह भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के विश्व के सबसे बड़े परिवार में शामिल हुए हैं और उनके साथ खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड पंजाब सरकार के पूर्व वाइस चेयरमैन, एवं अरोड़ा खत्री महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, ऋषि अरोड़ा ने भी अपने साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लिया।

    उनके साथ विकास लखानी,कुंवर सुखदेव अरोड़ा, पूजा शर्मा, बंटी अरोड़ा ,अजय खुराना, मोहित मुखिजा, राजकुमार अरोड़ा, गगन कंबोज, सुशील चावला, हेमंत बसरा,ने भी भाजपा का दामन थामा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भाजपा के परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का सिरोंपा डालकर भाजपा में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी

    उन्होंने कहा कि सतपाल सिंगला जी के भाजपा परिवार में शामिल होने पर संगरूर लोक सभा हल्के में भाजपा को बहुत बल मिलेगा और भाजपा को उनके मार्गदर्शन में मजबूती मिलेगी और जालंधर लोकसभा में ऋषि अरोड़ा व उनके सहयोगियों का भाजपा में शामिल होने पर जालंधर लोकसभा में भी खत्री अरोड़ा समाज के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विजय रुपाणी ने कहा कि जालंधर में भी उनके भाजपा में शामिल होने पर सुशील रिंकू को चावन में बहुत बल मिलेगा

  • किसान संगठनों द्वारा शंभू रेलवे ट्रैक पर जारी धरना किया जाएगा खत्म ; 17 मार्च से बंद थी ट्रेनों की आवाजाही

    किसान संगठनों द्वारा शंभू रेलवे ट्रैक पर जारी धरना किया जाएगा खत्म ? 17 मार्च से बंद थी ट्रेनों की आवाजाही

     

    चंडीगढ़ : किसान संगठनों ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसान आज शंभू रेलवे ट्रैक से अपना धरना हटाएंगे और ट्रैक खाली कर दिया जाएगा लेकिन शंभू रोड पर धरना जारी रहेगा। किसान नेताओं ने आगे कहा कि किसान बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर धरना देंगे। वहीं, किसानों ने 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

    बता दें, अपने तीन साथियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब के 2 किसान संगठन पिछले महीने 17 अप्रैल से हरियाणा बॉर्डर स्थित शंभू रेलवे स्टेशन का ट्रैक जाम करके बैठे हुए थे। जिसके चलते रेलवे ट्रैक बाधित था। जिसके चलते उत्तर रेलवे को दर्जनों ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और 10 जरूरी ट्रेनों का वैकल्पिक मार्ग से चलाना पड़ रहा था।

    किसान शंभू बॉर्डर पर MSP गारंटी कानून की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी कुछ दौर की वार्ता हुई लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ी।