PM मोदी की रैली से पहले इस शहर की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, हरकत में आई पुलिस

 PM मोदी की रैली से पहले इस शहर की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, हरकत में आई पुलिस

 

 

पटियाला में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने की घटना सामने आई है। पटियाला में पीएम मोदी की पहली रैली से पहले ये मामला सामने आया है।

 

पटियाला में खालिस्तानी नारे - India TV Hindiपटियाला में खालिस्तानी नारे

पंजाब के पटियाला में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून ने ली है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर मौजूद रही। दरअसल, 23 मई को पटियाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उससे पहले पटियाला में खालिस्तानी नारे दीवारों पर लिखे गए। ऐसे में पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। स्थिति पर बेहद करीब से नजर रखी जा रही है।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे। करोलबाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के नीचे खालिस्तान के समर्थक नारे लिखे हुए थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन नारों को मिटाया था। दिल्ली में इससे पहले भी दीवारों पर इस तरह के नारे लिखे जाने की घटना सामने आई थी। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरुपवंत सिंह पन्नू ने ली, जिसके बाद मेट्रो पुलिस ने केस दर्ज किया है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *