Category: PUNJAB

  • चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार के पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना..

     चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार के पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना..

     

    सीएम योगी ने चंडीगढ़ में विपक्ष पर निशाना साधते हुए राम मंदिर और विकास की बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम विरोधी है। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले राहुल गांधी देश को छोड़कर जाते हैं।

     

    CM YOGI  - India TV Hindi

    सीएम योगी

    चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि जब हम 400 की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगता है क्योंकि कांग्रेस खुद 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है।

    जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं: योगी

    सीएम योगी ने कहा कि आज पांचवे चरण का चुनाव चल रहा है लेकिन मैं निश्चिंत होकर चंडीगढ़ में हूं। क्योंकि पूरे देश में ये माहौल है कि मोदीजी फिर आएंगे। उन्होंने कहा कि जनता कहती है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे और जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं।

    अगर दंगे हुए तो उल्टा टांग दूंगा: योगी

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि अगर राम मंदिर बना तो दंगे हो जाएंगे, लेकिन मैंने कहा कि अगर दंगे हुए तो उल्टा टांग दूंगा। अब तो उत्तर प्रदेश में लोगों ने सड़कों पर नमाज पढ़ना भी बंद कर दिया है और मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतरने शुरू हो चुके हैं।

    सीएम योगी ने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले राहुल गांधी देश को छोड़कर जाते हैं। हालांकि इन्होंने हमेशा संकट ही देश को दिया है, चाहें वह नक्सल संकट हो या आतंकवाद हो।

  • जालंधर की रेलवे रोड पर साइकिलों की दुकान में लगी भीषण आग से लाखों का सामान हुआ स्वाहा..

    जालंधर की रेलवे रोड पर साइकिलों की दुकान में लगी भीषण आग से लाखों का सामान हुआ स्वाहा..

     

    जालंधर 20 मई : सोमवार को दिन चढ़ते ही जालंधर के रेलवे रोड पर स्थित कुंदन साइकिल स्टोर Apolo व Ceat टायर की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि दुकान की छत भी गिर गई। आग लगने से दुकान का लाखों का नुकसान हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग को काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 25 से ज्यादा गाड़ियां शामिल हुई।

    जानकारी देते हुए कुंदन साइकिल स्टोर दुकान के मालिक विवेक ने बताए कि आज सुबह हमें करीब 6 बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जिसके बाद हम तुरंत घर से निकल पड़े। हमारे पहुंचने से पहले ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थी। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। जब तक समान बाहर नहीं निकाला जाता तब तक इस नुकसान के बारे में पूरा नहीं बता सकते।

    वहीं दूसरी और दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंच गए। और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इस आग को काबू पाने के लिए दमकल विभाग की करीब 25 से 27 गाड़ियां लगी है।

     

  • दर्दनाक हादसा:चाचा को रोटी देने जा रहे एक्टिवा सवार 15 वर्षीय लड़के को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

     दर्दनाक हादसा:चाचा को रोटी देने जा रहे एक्टिवा सवार 15 वर्षीय लड़के को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

     

    जालंधर : जालंधर के काला सिंघा रोड पर आज सुबह एक्टिवा सवार युवक को ट्रक ने रौंदा दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 साल के रोनित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान वह अपने चाचा को रोटी देने जा रहा था।

    इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए मृतक के भाई तेजिंदर ने बताया कि मेरा भाई सुबह चाचा को रोटी देने गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो हम उसे बार-बार फोन कर रहे थे तब किसी ने फोन उठाया और बताया कि इसका एक्सीडेंट हो गया है। जब हम मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालत की गलती के कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

    थाना प्रभारी भूषण शर्मा ने बताया कि युवक की ट्रक के साथ एक्सीडेंट की वजह से मौत हो गई है। मामले की जांच की जारी है और जांच के बाद ही आगे की बात कही जा सकती है।

  • बढ़ती गर्मी को देख पंजाब में मान सरकार ने किया गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 21 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

    बढ़ती गर्मी को देख पंजाब में मान सरकार ने किया गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 21 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

     

    जालंधर : पंजाब में भीषण गर्मी और लू के रेड अलर्ट को देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 21 मई से 30 मई तक छुट्टी की घोषणा की है। यह घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की। क्योंकि स्कूलों में समय बदलने के बावजूद बच्चों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इसके बाद सभी परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही लिखित आदेश जारी किये जायेंगे।

    इससे पहले शिक्षा विभाग ने बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की थी। विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। अगर आप हृदय, किडनी या लीवर की बीमारियों से पीड़ित हैं और कम पानी पीते हैं। ऐसे लोगों को डॉक्टरी सलाह के बाद तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाने के कदम उठाने चाहिए। ओआएस के उपयोग का सुझाव दिया गया है।

    इसी तरह घर में तैयार तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी आदि का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही बाहर जाते समय हमेशा हल्के रंग के कपड़े पहनें। घर से बाहर निकलते समय सिर और हाथ अच्छे से ढके होने चाहिए। टोपी एवं छाते का प्रयोग करना चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करें।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी जोश,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

    भाजपा को मौका दे सारे तस्कर,गैंगस्टर,घोटालेबाज पंजाब छोड़ देगे-जीतू भाई


    जालंधर मे नरेंद्र मोदी की रैली से बदलेगी राजनीतिक हवाएं

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)19 मई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश लोकसभा दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 तारीख को जालंधर के पी,ए,पी परिसर में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर समीक्षा बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रंजीत पवार एवं मनीष धीर,की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित गुजरात के भावनगर (पश्चिम) से विधायक जितेंद्र भाई जीतू,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक शीतल अंगूराल, सरबजीत मक्कड़,अविनाश चंद्र, पुनीत शुक्ला, रमन पब्बी, सुभाष सूद,राजू मांगो, जालंधर लोकसभा के विस्तारक राजन शर्मा, डॉ अमरजीत सिंह थिंद, पूर्व एस,एस,पी, हरविंदर सिंह,डली,हितेश स्याल,जिला महामंत्री अशोक सरीन,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, दीवान अमित अरोड़ा, मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक का संचालन करते हुए

    जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एवं पूर्व सदस्य सचिव कृष्ण देव भंडारी ने भाजपा जालंधर शहरी भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ भाजपा देहाती साउथ के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर संख्या की दृष्टि से समीक्षा बैठक की जिसमें जालंधर लोकसभा में पढ़ते सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और संख्या की दृष्टि से अपना अपना योगदान देने का वादा किया कृष्ण देव भंडारी ने बताया कि इस रैली में जालंधर लोकसभा से कम से कम 50000 से ज्यादा की संख्या में जालंधर वासी और भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा जालंधर लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा बदल कर रख देगी और यह चुनाव भाजपा का एक तरफा चुनाव बन जाएगा।

    इस बैठक को संबोधित करते हुए गुजरात के भावनगर (पश्चिम) से विधायक जितेंद्र भाई ने तीनों जिलों के पदाधिकारीयो को इस रैली के लिए दिन रात एक करने के लिए कहा जितेंद्र भाई ने कहा कि पंजाब वासी भाजपा को मौका दे सारे पंजाब से गैंगस्टर,अराजकता फेलाने वाले घपलेबाज पंजाब छोड़ देंगे जैसे गुजरात उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारे बनने के बाद संभव हुआ है इस मौके पर उपस्थित भगवन्त प्रभाकर, राजीव ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, गुरविंदर सिंह, अश्विनी भंडारी, भूपेंद्र कुमार, अमित भाटिया,अजय चोपड़ा, अश्विनी अटवाल, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, सनी शर्मा, हिमांशु शर्मा, बृजेश शर्मा, दविंदर अरोड़ा, शमा चौहान, अजमेर सिंह बादल, अशोक चड्ढा,शैली खन्ना, संजीव शर्मा, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा ,अमित सिंह ,विश्व महेंद्रू ,राजीव दुग्गल, प्रमोद कश्यप, राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी, आशीष सहगल, कुणाल शर्मा ,संदीप कुमार, क्षतिज ढल्ल,राजेश अग्निहोत्री, मनीष सहगल, मनीष बल, राकेश राणा, गौरव जोशी, अमित विज,व अन्य उपस्थित थे

  • एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया

    एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया

    एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया

     

    विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) गांधी स्मारक निधि,पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश,पट्टी कल्याणा जिला पानीपत द्वारा संचालित गांधी स्मारक भवन, चंडीगढ़ में एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया।

    विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संजय सिंह, अध्यक्ष, गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार के लिए काफी कार्य किया। आप सब इस क्षेत्र में आगे आकर जानकारी कर इसमें काफी आगे तक जा सकते हैं। आप स्वयं को अपने परिवार तथा आस पास के समाज को स्वस्थ रख सकते हैं। आज सभी लोग प्राकृतिक चिकित्सा को अपना रहे हैं। इसमें बिना दवा के पंचतत्वों द्वारा शरीर को रोगों से मुक्त किया जाता है। आप सबने आज इस कार्यक्रम में आकर अपने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए इसके लिए आप सभी का आभार एवं धन्यवाद।

    इस अवसर पर संस्था कि सचिव आनन्द कुमार शरण ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ जीवन जीने का एक तरीका है। प्रकृति के साथ रहकर आप स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। आप प्राकृतिक चिकित्सा के विद्यार्थी हैं। आप सबने इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने में जो योगदान दिया है उसके लिए हम आपका हार्दिक धन्यवाद करते हैं और आशा करतें , श्रीमती रंजना गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

    इस अवसर पर रंजना गोयल,श्रीमती नीलम मेहता,सुदेश शर्मा,जसमीत सिंह बेदी,रमेश कुमार,अजय कुमार, बसन्त,नीरज यादव हुस्ना,नीलम,संदेश,पुस्तकालय की छात्र-छात्रा, प्राकृतिक चिकित्सा (छण्क्ण्क्ण्ल्ण्) के विद्यार्थियों के साथ – साथ आस पास के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

  • जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया,सोना और अन्य कीमती सामान समेत 11 गिरफ्तार

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया,सोना और अन्य कीमती सामान समेत 11 गिरफ्तार

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया,सोना और अन्य कीमती सामान समेत 11 गिरफ्तार

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 19 मई: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय डकैती करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसमें शामिल 11 खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    विवरण का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि एक एनआरआई सुच्चा सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22-23 दिसंबर 2023 को अज्ञात हथियारबंद लोग उनके घर में घुस आए थे।  उन्होंने कहा कि आरोपियों ने सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुराने से पहले उन्हें और उनकी पत्नी को बांध दिया।  इसके बाद स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रामा मंडी थाने में एफआईआर नंबर 352 दिनांक 23-12-2023, धारा 457/380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए टीमें गठित की और कहा कि मुख्य आरोपी की पहचान राहुल पुत्र स्वर्गीय बंत राम निवासी गोपाल भवन कृष्णा मोहल्ला मामगढ़ समाना पटियाला के रूप में हुई है, जो अब गांव नूरपुर कॉलोनी जालंधर में किरायेदार है। अन्य आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ ​​बिंदर पुत्र भूषण लाल निवासी नंबर 786 रंधावा पट्टी वार्ड नंबर 7 लोंगोवाल संगरूर, सीमा रानी पुत्री दर्शन सिंह निवासी 22 एकड़ फाफरा चौक बरनाला, रिंपी पत्नी गोपाल, अनु पत्नी विक्की, चंदा पत्नी सन्नी और कविता पत्नी संजय सभी निवासी झंगियां बस्ती गांव दिरबामंडी संगरूर के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी किये गये सोने और चांदी के आभूषण बरामद किये हैं। स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने गोपाल पुत्र बंजारा, विक्की पुत्र फतेह चंद, संजय कुमार पुत्र लाली और सन्नी पुत्र सेवादार सभी निवासी झंगियां बस्ती, संगरूर को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि बरामदगी में एक सोने का हार, एक सोने की चूड़ी, तीन जोड़ी सोने की अंगूठियां, एक लॉकेट और पुखराज सोने की चार सोने की नाक की पिन, दो चांदी की चेन, दो चांदी की अंगूठियां, टखने के कंगन एक जोड़ी, एक चांदी का कंगन, एक एंडेवर कार और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं।  स्वपन शर्मा ने बताया कि यह गिरोह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान राज्यों में सक्रिय था। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है और बाकी विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

  • जालंधर : लोकसभा में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को जालंधर में करेंगे जनसभा को संबोधित

    जालंधर : लोकसभा में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को जालंधर में करेंगे जनसभा को संबोधित

    जालंधर : लोकसभा में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को जालंधर में करेंगे जनसभा को संबोधित

    MBD NEWS:(सुमेश शर्मा) जालंधर 24 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर जालंधर लोकसभा संचालन समिति की बैठक लोकसभा प्रदेश कार्यालय में हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर लोकसभा में 24 मई को होने वाली जनसभा की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश लोकसभा इंचार्ज एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ,जालंधर लोकसभा के विस्तारक राजन शर्मा, पुनीत शुक्ला, महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, अश्विनी भंडारी, राजीव ढींगरा, हितेश स्याल ,राजू मागो, मनीष विज, भगवंत प्रभाकर,अमित भाटिया व अन्य उपस्थित थे इस बैठक को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को जालंधर लोकसभा में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं इस जनसभा का स्थान एवं समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासनों के साथ अगली बैठक में विचार विमर्श करके तय किया जाएगा।

  • PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोकसभा सीट सुशील रिंकू जीत कर लहराएगी  विजय का परचम:-विजय रुपाणी

    PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोकसभा सीट सुशील रिंकू जीत कर लहराएगी  विजय का परचम:-विजय रुपाणी

    PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोकसभा सीट सुशील रिंकू जीत कर लहराएगी  विजय का परचम:-विजय रुपाणी

    भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को को दिया बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं को किया भाजपा में शामिल

    MBD NEWS जालंधर 17 मई (सुमेश शर्मा)- आज भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर लोकसभा के भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, के नेतृत्व में भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह सगरावाली आदमपुर ,वार्ड नंबर 72 के अध्यक्ष, नितज कश्यप, आम आदमी पार्टी के आईटी सेल के इंचार्ज, बंटी भंडारी,वार्ड अध्यक्ष,कुलभूषण जसम, कांग्रेस पार्टी से जोगिंदर पाल पब्बी, जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया इंचार्ज, शेर सिंह शेरु, मनीष मेहरा, मनीष सहगल, दीपक कुमार, बलजीत सिंह, बलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, लाडी अंगूराल, और विजय,को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सिरोपा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

    इस अवसर पर विशेष रूप से लोकसभा प्रदेश ऑफिस इंचार्ज एवं पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रमन पब्बी, सुभाष सूद,अभी लोच,राजू मागो,अमित भाटिया, तरुण कुमार,भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विजय रुपाणी ने सभी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया तथा कहा कि इन लोगों का पार्टी में आने से जालंधर लोकसभा में भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है।इस अवसर पर विजय रुपाणी ने भाजपा ज्वाइन करने पर सभी नेताओं का भाजपा का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि इनकी आने से भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब के मौजूदा हालात चिंता का विषय बने हुए हैं।

    प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता, और नशे का कारोबार अपने चरम पर है
    प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता, और नशे का कारोबार अपने चरम पर है उन्होंने कहा कि 2014 से निरंतर मोदी सरकार द्वारा देश में मूलभूत सुविधाओं तथा सामान्य वर्ग के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए बहुत कुछ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार का एक ही नारा दिया है कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रांतों को भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोक सभा में विजय का परचम लहराएगी और मोदी सरकार के 400 सीटों के मिशन को पूरा करने में मजबूती के साथ सहयोग करेंगे। जालंधर के विकास की रफ्तार को तेज कर स्मार्ट सिटी का काम पहल के आधार पर किया जाएगा।

  • डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से जालंधर के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने लिया जीत के लिए का आशीर्वाद

     डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से जालंधर के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने लिया जीत के लिए का आशीर्वाद

     

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज देश के प्रसिद्ध राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचकर डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनसे जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। रिंकू ने कहा कि वह अक्सर यहां माथा टेकने के लिए आते रहते हैं और इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति होती है।

    उन्होंने कहा कि राधा स्वामी डेरा ब्यास ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए मील पत्थर स्थापित किया है। यहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग सत्संग सुनने के लिए आते हैं। रिंकू ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरे की तरफ से मानवता की जो मिसाल पेश की गई वह बहुत ही दुर्लभ है। इस दौरान डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुशील रिंकू से समाज सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।