Category: POLITICAL

  • Punjab में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने बड़ा किया बड़ा ऐलान,15 दिसंबर से 15 जनवरी तक टोल प्लाजा बंद करने का फैसला,जानिए क्या है पूरा मामला

    Punjab में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने बड़ा किया बड़ा ऐलान,15 दिसंबर से 15 जनवरी तक टोल प्लाजा बंद करने का फैसला,जानिए क्या है पूरा मामला

     

    फाजिल्का: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने बड़ा ऐलान किया है। एक महीने के लिए टोल फ्री किए जाएंगे। किसानों ने 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक टोल प्लाजा बंद करने का फैसला लिया है। सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही जिसके चलते उन्होंने संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दी है।
    किसान मजदूर संघर्ष कमेटी 5 दिसंबर को एम.पी. को ज्ञापन देंगे। 7 को प्रदेश के डी.सी. दफ्तर को 4 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। 7 दिसंबर को कृषि मंत्री धालीवाल के साथ बैठक करेंगे। 12 दिसंबर को सी.एम. और विधायकों का घेराव किया जाएगा। बता दें कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पिछले 9 दिनों से डी.सी. दफ्तर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जब तक मांगें नहीं मानी जाती संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान पक्के मोर्चे पर बैठे हैं। Now toll free again in Punjab, know what is the matter
  • भाजपा का बड़ा फैसला: अमरिंदर सिंह और जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

    You are currently viewing भाजपा का बड़ा फैसला: अमरिंदर सिंह और जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

    भाजपा का बड़ा फैसला: अमरिंदर सिंह और जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

     

    चंडीगढ़ः कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा सुनील जाखड़ को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी है। दोनों दिग्गज नेता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

    वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

  • BJP ने पंजाब में नेतृत्व के लिए जारी की लिस्ट,देखें पूरी लिस्ट और जानें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी…

    BJP ने पंजाब में नेतृत्व के लिए जारी की लिस्ट,देखें पूरी लिस्ट और जानें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी…

     

     

  • जानें किस जगह पर नेता के घर में हुआ विस्फोट, 3 लोगों की मौत

    जानें किस जगह पर नेता के घर में हुआ विस्फोट, 3 लोगों की मौत 2 घायल…

     

     

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर सीमा के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में शुक्रवार देर रात विस्फोट हो गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें, आज ही टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोंटाई में जनसभा करने वाले हैं। उससे पहले ही यह घटना हो गई।

    वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस और स्थानीय टीएमसी नेता इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, आज ही पूर्व मिदनापुर के कांथी में सुवेंदु अधिकारी के घर के बेहद क़रीब अभिषेक बनर्जी की जनसभा है।

    इससे पहले पश्चिम बंगाल के डेगंगा में 6 नवंबर को TMC नेता के घर में बम धमाका हुआ था इस बम ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक कुछ मजदूर स्थानीय टीएमसी नेता के निर्माणाधीन घर काम कर रहे थे। घर में कुछ बम सीढ़ियों के नीचे रखे थे। जब मजदूरों ने उन घातक बमों को देखा तो वह समझ नहीं पाए कि ये क्या है। लेकिन जैसे ही मजदूरों ने बमों के छुआ तो तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ।

  • जानें किस देश के PM को मारने की हुई कोशिश! लेटर बम बना WAR का नया हथियार

    जानें किस देश के PM को मारने की हुई कोशिश! लेटर बम बना WAR का नया हथियार

     

    स्पेन में रहस्यमयी लेटर बम पोस्ट किए जा रहे हैं। अबतक 4 लेटर बम मिल चुके हैं। बुधवार को पहला लेटर बम मैड्रिड में यूक्रेन की एंबेसी में फटा, जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया। अब स्पेन के प्रधानमंत्री से लेकर एयरफोर्स तक लेटर बम पहुंच रहे हैं। दो दिन से स्पेन की राजधानी मैड्रिड में लेटर बम का हड़कंप मचा हुआ है।

    बुधवार को मैड्रिड में यूक्रेन की एंबेसी में 2 लेटर बम पहुंचे। पहला पार्सल खोलते ही धमाका हुआ जिसमें यूक्रेन का एक डिप्लोमैट जख्मी हो गया। गुरुवार को इसी तरह का लेटर स्पेन के एयर फोर्स बेस पर भेजा गया। पार्सल की एक्स-रे जांच करने पर पता लगा कि इसमें एक्सप्लोसिव डिवाइस लगी है। इसके बाद स्पेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के स्टाफ ने बताया कि 24 नवंबर को एक्सप्लोसिव से भरा एक पार्सल प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया था। स्पेन में पिछले दो दिन में तीन लेटर बम मिल चुके हैं।

    किसी की हत्या करने के लिए लेटर बम का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर खुफिया एजेंसी किसी हाई प्रोफाइल टारगेट की हत्या के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेटर बम बनाने के लिए एक पार्सल तैयार किया जाता है। इसमें एक एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाई जाती है। पार्सल खोलते ही डिवाइस ट्रिगर हो जाती है। पार्सल खोलने वाले की मौत हो जाती है।

    बता दें कि साल 2018 में अमेरिका के कई बड़े नेताओं के पते पर लेटर बम भेजे गए थे। अमेरिका में बम हिलेरी क्लिंटन के पते पर भेजा गया था। सीक्रेट सर्विस ने पार्सल की एक्स-रे जांच की तो एक्सप्लोसिव डिवाइस का पता लगा। इससे पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया था, लेकिन अब स्पेन में इसी तरह के लेटर बम भेजे जा रहे हैं। इनके पीछे कौन है ये दावे से नहीं कहा जा सकता, लेकिन इसका कनेक्शन रूस यूक्रेन युद्ध से माना जा रहा है।

  • अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग, इलाके में मची सनसनी;पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद दो गैंगस्टरों को दबोचा…

    अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग, इलाके में मची सनसनी;पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद दो गैंगस्टरों को दबोचा…

     

    अमृतसर : अमृतसर में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच फायरिंग की खबर सामने आई है। घटना छेहर्टा एरिया के तहत आते नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ गैंगस्टर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने 40 फीट रोड पर नाका लगा दिया। जब नाके पर तैनात पुलिसवालों ने कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें मौजूद गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी।

    इस दौरान पुलिसवालों ने किसी तरह जान बचाई और इसका फायदा उठाकर गैंगस्टर गाड़ी में भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच खुद को घिरता देखकर गैंगस्टर अपनी गाड़ी सड़क पर ही छोड़कर पुलिस से बचने के लिए एक घर में घुस गए। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। उसी समय दूसरे एरिया से और पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पूरा इलाका घेरने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर घर में घुसे दो गैंगस्टरों को पकड़ लिया।

  • जानिए किस जगह तीन दिनों तक शराब की ब्रिकी पर लगा प्रतिबंध, आबकारी विभाग ने की ड्राय डे की घोषणा

    जानिए ; किस जगह तीन दिनों तक शराब की ब्रिकी पर लगा प्रतिबंध, आबकारी विभाग ने की ड्राय डे की घोषणा

     

    नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 4 दिसंबर को होने वाले चुनावों से पहले, शहर के आबकारी विभाग ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम से तीन दिनों तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। तीन दिन का प्रतिबंध चुनाव प्रचार खत्म होने से लेकर मतदान खत्म होने तक लागू रहेगा। सात दिसंबर को जब मतगणना होगी तो शराब बिक्री पर फिर से रोक रहेगी।

    विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया, दिल्ली में निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने 2 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे से 4 दिसंबर, 2022 को शाम 5:30 बजे तक और फिर से 7 दिसंबर, 2022 को दिल्ली के पूरे एनसीटी में मतगणना के दिन ड्राय डे घोषित किया है।

    अधिसूचना में कहा गया है कि इन दिनों सभी शराब की दुकानें, बार, बिक्री के आउटलेट बंद रहेंगे। आबकारी विभाग और दिल्ली पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए शहर में गश्त करेगी कि शराब का अनधिकृत भंडारण या अनधिकृत शराब का परिवहन नहीं हो रहा है।

  • गाली देने का कंपीटीशन चल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और औकात, हिटलर, रावण जैसे बयानों को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार…

    गाली देने का कंपीटीशन चल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और औकात, हिटलर, रावण जैसे बयानों को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार…

    भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वह मुझे रावण कह रहे हैंः मोदी

     

    सूरत – वीरवार को कलोल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और औकात, हिटलर, रावण जैसे बयानों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस में गाली देने का कंपीटीशन चल रहा है। कोई मुझे हिटलर तो कोई रावण कहता है। पीएम मोदी ने कहा कि एक परिवार को खुश रखने के लिए खरगे ने मुझे रावण कहा।

    पीएम मोदी ने कहा कि जो कभी भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे, वे अब रामायण से ‘रावण’ ले आए हैं और, मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने कभी पश्चाताप नहीं किया, मेरे लिए इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करने के बाद माफी मांगने की बात तो भूल ही जाइए। बता दें कि खरगे ने सोमवार रात अहमदाबाद शहर के बेहरामपुरा इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से उनका चेहरा देखकर वोट करने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, ”साल 2014 से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि भारत मोबाइल की दुनिया में इतनी बड़ी क्रांति कर सकता है। 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा था, तब वहां मोबाइल फोन बनाने की दो फैक्ट्रियां थीं, आज 200 से ज्यादा हैं। अब हम दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन निर्माता देश के रूप में उभरे हैं।”

  • पूर्व विधायक की जान को खतरा, High Court पहुंचे विधायक महोदय…

     पूर्व विधायक की जान को खतरा, High Court पहुंचे विधायक महोदय…

     

     

    फिरोजपुर : फिरोजपुर से दो बार विधायक रहे पंमिंदर सिंह पिंकी से Y प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई है। अब उन्हें 7 सुरक्षाकर्मी ही दिए गए हैं, लेकिन अपनी व परिवार के जान-माल के सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी बताते हुए परमिंदर सिंह पिंकी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    पिंकी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जिन लोगों को खतरा बताती सूची जारी की गई है, उसमें उनका नाम भी शामिल है। इसलिए उनकी व परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए।

    वहीं कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब के डी.जी.पी. को नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से विशिष्ठ लोगों की सुरक्षा वापस लेने या काम करने के खिलाफ कई नेता हाईकोर्ट पहुंच गए थे। उस वक्त सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद ही पिंकी की सिक्योरिटी वापस ली गई है, जोकि सरकार पर आर्थिक बोझ थी।

  • पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने VIP कल्चर रोकने के लिए बड़ा फैसला, अब लग्जरी होटलों में नहीं ठहरेंगे मंत्री-विधायक और अफसर

    पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने VIP कल्चर रोकने के लिए बड़ा फैसला, अब लग्जरी होटलों में नहीं ठहरेंगे मंत्री-विधायक और अफसर

     

    चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आए दिन बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। अब राज्य में वीआईपी कल्चर को रोकने के लिए सीएन मान ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सीएम मान ने आज एक आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों-विधायकों और अफसरों को महंगे व आलीशान होटलों की जगह सरकारी गेस्ट हाउसों में रुकने के लिए कहा है।

    बता दें कि इस आदेश के बाद राज्य में जहां एक तरफ VIP कल्चर पर रोक लगेगी, वहीं राज्य के सरकारी कोष का खर्च भी कम होगा।

    सी.एम. मान ने साफ कहा कि सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाऊस होने के बावजूद भी मंत्री होटल में रुकते हैं और इससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ता है। इसके चलते सी.एम. मान ने आदेश जारी किए हैं कि अब कोई भी मंत्री फील्ड विजिट में जाता है तो उसे होटल की जगह सर्किट हाऊस या सरकारी गेस्ट हाऊस में रुकना होगा। सरकार द्वारा गेस्ट हाउस व सर्किट हाउस का रिकार्ड इकट्‌ठा किया जा रहा है और इनकी मुरम्मत करने के भी आदेश दे दिए गए हैं।