पूर्व विधायक की जान को खतरा, High Court पहुंचे विधायक महोदय…
फिरोजपुर : फिरोजपुर से दो बार विधायक रहे पंमिंदर सिंह पिंकी से Y प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई है। अब उन्हें 7 सुरक्षाकर्मी ही दिए गए हैं, लेकिन अपनी व परिवार के जान-माल के सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी बताते हुए परमिंदर सिंह पिंकी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
पिंकी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जिन लोगों को खतरा बताती सूची जारी की गई है, उसमें उनका नाम भी शामिल है। इसलिए उनकी व परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए।
वहीं कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब के डी.जी.पी. को नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से विशिष्ठ लोगों की सुरक्षा वापस लेने या काम करने के खिलाफ कई नेता हाईकोर्ट पहुंच गए थे। उस वक्त सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद ही पिंकी की सिक्योरिटी वापस ली गई है, जोकि सरकार पर आर्थिक बोझ थी।









Leave a Reply