Category: POLITICAL

  • नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंपा , अब 8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

    नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंपा , अब 8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

     

    नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की और मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नरेंद्र मोदी तथा मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें।

    8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
    केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों और भाजपा नीत एनडीए द्वारा सदन में बहुमत हासिल करने के बाद संभावित सरकार गठन के मुद्दे पर चर्चा हई। इस बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक भी हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी और अगले दिन यानी 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

    गठबंधन की होगी देश की अगली सरकार
    बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में से 240 सीटों पर भाजपा और 99 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को 292 और कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। नतीजों से स्पष्ट है कि देश में अगली सरकार गठबंधन की होगी। सरकार गठन को लेकर बुधवार को एनडीए की बैठक होगी। वहीं विपक्षी इंडी गठबंधन भी आज बैठक करेगा। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा को सरकार चलाने के लिए सहयोगी पार्टियों के समर्थन की जरूरत है। खासकर जदयू और तेदेपा का समर्थन जरूरी होगा। विपक्षी गठबंधन भी जदयू और तेदेपा को अपने पाले में खींचने की कोशिश कर सकता है। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने साफ कर दिया है कि वह एनडीए को समर्थन देंगे, लेकिन इसके बावजूद विपक्षी गठबंधन अपनी कोशिशों में जुटा है।

  • जनता का अभिवादन स्वीकार करने के लिए छत पर चढ़े चरणजीत सिंह चन्नी , जालंधर के लोगों का तह दिल से किया धन्यवाद

    जनता का अभिवादन स्वीकार करने के लिए छत पर चढ़े चरणजीत सिंह चन्नी , जालंधर के लोगों का तह दिल से किया धन्यवाद

     जालंधर (शर्मा)  जालंधर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। जीत का जश्न मना रहे चन्नी अचानक छत पर चढ़ गए, जहां उन्होंने अपने वर्करों और जालंधर के लोगों का तह दिल से धन्यावाद किया।

    jalandhar charanjit channi climbed the roof to celebrate the victory

    PunjabKesari

    बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने 3,90,053 वोट हासिल करके बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को हराया है। वहीं, दूसरे नंबर पर सुशील कुमार रिंकू रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू तीसरे स्थान पर रहे, जबकि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी चौथे और बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार पांचवें स्थान पर रहे। चन्नी ने 175993 वोटों से जीत हासिल की है।

  • कल सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी वोटों की गितनी, मतगणना केंद्रों पर थ्री-लेयर Security रहेगी तैनात

    You are currently viewing Lok Sabha Elections: सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी वोटों की गितनी, मतगणना केंद्रों पर थ्री-लेयर Security तैनात

    Lok Sabha Elections: Counting of votes will start at 8 am, three-layer security deployed at counting centers

    कल सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी वोटों की गितनी, मतगणना केंद्रों पर थ्री-लेयर Security रहेगी तैनात

     

    जालंधरः देश में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों की गिनती मंगलवाार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएंगी। वहीं पंजाब में लोकसभा चुनावों के नतीजों के मद्देनजर कहीं थ्री और कहीं 4 लेयर में सिक्योरिटी तैनात की गई है। जालंधर में कल यानी मंगलवार को सुबह 8 बजे लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो जाएगी। जालंधर में मतगणना केंद्र सरकारी कला एवं खेल कॉलेज, सरकारी पटवार स्कूल, लैंड रिकॉर्ड डायरेक्टर ऑफिस और सरकारी खेल स्कूल हॉस्टल में बनाए गए हैं।

    Punjab Jalandhar Lok sabha seat vote Counting update | Jalandhar News |  Punjab | Jalandhar Lok Sabha Seat | BJP Punjab | Congress Punjab | AAP  Punjab | SAD | BSP Punjab |

    इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चुनावों के नतीजे 17 से 20 राउंड में आएंगे। इसके मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षाव्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सीआरपीएफ समेत कई टुकड़ियां तैनात की गई हैं। केंद्रों में सीसीटीवी, कैमरा बैकअप, निर्बाध बिजली आपूर्ति, फायर सेफ्टी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जालंधर सीट के रुझान सुबह 9 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर राहुल एस की निगरानी में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

    डीसी अग्रवाल ने कहा- वोटिंग मशीनों के स्ट्रॉन्ग रूम में पंजाब पुलिस, राज्य सशस्त्र पुलिस और सीएपीएफ तीन प्रतियां सुरक्षा में रखी जाएंगी। चुनाव एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी को भी हस्तक्षेप की इजाजत नहीं दी जायेगी।

  • मतगणना से एक दिन पहले EC की प्रेस कांफ्रेंस कर  कहा, Bharat ने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया

    मतगणना से एक दिन पहले EC की प्रेस कांफ्रेंस कर  कहा, Bharat ने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया

    नई दिल्ली  – लोकसभा चुनाव के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। उससे पहले आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का खड़े होकर अभिनंदन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है। उन्होंने कहा कि, चुनाव हमें एक महीने पहले खत्म कर देना था। इतनी गर्मी में नहीं करना चाहिए था। ये हमारी पहली लर्निंग है।

    दूसरा फेक नैरेटिव से लड़ने का। हमने सोचा था कि देश की सीमाओं से बाहर हमले होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं आरोपों पर उन्होंने कहा कि आजकल इल्जामातों का दौर बुलंद है तलखियों का बाजार गर्म है मंजूर है इल्जाम लगाओ मगर शर्त इतनी है सबूत साथ हों। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोशल मीडिया पर आलोचना और उसमें आयोग को ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने का भी जवाब दिया। राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने के संदर्भ में कहा कि ‘हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे।’

  • जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर; MLA शीतल Angural ने अपना इस्तीफा लिया वापिस, Social Media अकाउंट से हटाया Modi का परिवार

    You are currently viewing Big News: MLA शीतल Angural ने अपना इस्तीफा लिया वापस, Social Media अकाउंट से हटाया Modi का परिवार

    Big News: MLA Sheetal Angural withdrew her resignation, removed Modi’s family from social media accounts

    जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर; MLA शीतल Angural ने अपना इस्तीफा लिया वापिस, Social Media अकाउंट से हटाया Modi का परिवार

    जालंधर : महानगर से इसवक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने बड़ा धमाका करते हुए अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस संबंधी उन्होने एक पत्र विधानसभा स्पीकर को भी भेज दिया था। बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले विधायक पद से इस्तीफा देते हुए आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जालंधर वेस्ट हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल ने विधायक पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने विधानसभा के स्पीकर को लैटर भेज दी है। लैटर में शीतल ने लिखा है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर हो जाता, तो वेस्ट की सीट पर दोबारा चुनाव होने थे। इससे सरकार का चुनावी खर्चा होना था। इसलिए वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने 3 जून को अंगुराल को बुलाया था।

    हालांकि इस बारे में विधायक अंगुराल की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अंगुराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार हटा दिया है। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने उनके घर के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। वहीं उन्हें पार्टी का गद्दार तक कह दिया था।

    जिक्रयोग्य है कि शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। तब शीतल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्पीकर ने अब तक मंजूर नहीं किया था। सरकार चाहती थी कि वेस्ट के उप-चुनाव लोकसभा के बाद हों।

  • Jalandhar जिले में 59.07% हुआ मतदान, Central हलके में पड़े सबसे कम वोट, वेस्ट हलका रहा सबसे आगे… पढ़ें पूरी खबर..

    You are currently viewing Jalandhar जिले में 59.07% हुआ मतदान, Central हलके  में पड़े सबसे कम वोट, वेस्ट हलका रहा सबसे आगे… पढ़ें पूरी जानकारी

    59.07% voting took place in Jalandhar district, least votes were cast in Central constituency, West constituency was at the forefront… Read full information

    Jalandhar जिले में 59.07% हुआ मतदान, Central हलके में पड़े सबसे कम वोट, वेस्ट हलका रहा सबसे आगे… पढ़ें पूरी खबर..

     

     लोकसभा चुनावों का आखिरी चरण जहां शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया है। वहीं जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा लोकसभा चुनावों में हुई वोटिंग की जनकारी दी गई है। डीसी के अनुसार जालंधर जिले में लोकसभा चुनावों के लिए 59.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सेंट्रल हलके में सबसे कम मतदान हुआ है। वहीं इसमें अभी पोस्टल बैलेट से पड़ी वोटों का आंकड़ा अभी जोड़ा जाना बाकी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी हिमांशु अग्रवाल ने  शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और लोगों को धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर लोगों ने प्रशासन का बहुत साथ दिया और शांत मय ढंग से चुनाव संपन्न करवाए।

    आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा वोट जालंधर वेस्ट हलके में करीब 64 फीसदी पड़े हैं। जिसके बाद जालंधर नॉर्थ में 62.10 फीसदी, शाहकोट में 58.79 फीसदी, आदमपुर में 58.50 प्रतिशत, नकोदर में 58.40 फीसदी, करतारपुर में 57.98 फीसदी, जालंधर कैंट में 57.95 फीसदी, फिल्लौर में 57.80 फीसदी और जालंधर सेंट्रल में 56.40 फीसदी वोट पड़े।

    जिक्रयोग्य है कि जालंधर लोकसभा सीट पर साल 2023 में होने वाले उपचुनाव में 54 फीसदी मतदान हुआ था। डॉ अग्रवाल ने बताया कि वोटों की गिनती 4 जून 2024 को सुबह 8बजे शुरू होगी। जिसके लिए प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।

     

  • देश की राजनीति के बदलाव की उम्मीद के साथ आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

     देश की राजनीति के बदलाव की उम्मीद के साथ आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

     

    आज इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे.

    आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

    इंडिया गठबंधन की आज होगी बैठक

    लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान आज शाम तक पूरा हो जाएगा. इस बीच इंडिया गठबंधन की नई दिल्ली में बैठक होने वाली है. बैठक का समय 3 बजे का है. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. बैठक में लगभग सभी शामिल हो रहे हैं.

    वहीं बैठक से पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दांव चला है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि अगर इस आम चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है कि तो देश के प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी उनकी पहली पसंद है. खरगे ने यह भी बताया है कि उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर जोर दिया था. पर प्रियंका ने खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.

    बैठक में कौन कौन होगा शामिल

    बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे. तेजस्वी के साथ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी भी दिल्ली के लिए रवाना हुए. मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन की बैठक में पहली बार शामिल हो रहें हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला दोनों भाग ले रहे हैं.

    बैठक में 15 दलों के नेताओं को बुलाया गया है

    इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति में शामिल अहम दलों के नेताओं को बुलाया गया है. इस बैठक में कुल 15 दलों को न्योता दिया गया है.

    1. INC- सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल
    2. NCP (pawar)- शरद पवार, जितेंद्र आह्वाड
    3. DMK- टी आर बालू
    4. Shiv Sena (UBT)- अनिल देसाई
    5. AAP-केजरीवाल, भगवंत मान, राघव चड्ढा
    6. RJD-तेजस्वी यादव
    7. TMC- कोई नहीं
    8. CPM- सीताराम येचुरी
    9. JMM-चम्पई सोरेन, कल्पना सोरेन
    10. NC-फारुख अब्दुल्ला
    11. PDP-महबूबा ने आने की हामी भरी थी
    12. SP-अखिलेश यादव
    13. CPI- डी राजा
    14. CPI(ML)- दीपंकर भट्टाचार्य
    15. VIP (new entry)- मुकेश सहनी
  • 45 घंटे तक कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान में लीन रहेंगे PM मोदी, नहीं खाएंगे अन्न का एक भी दाना..

     45 घंटे तक कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान में लीन रहेंगे PM मोदी, नहीं खाएंगे अन्न का एक भी दाना…

     

    नई दिल्ली : तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ध्यान साधना शुक्रवार को जारी रही। सामने आये पहले वीडियो में पीएम मोदी मेमोरियल के ध्यान मंडप हॉल में ध्यान में लीन दिख रहे हैं। इससे पहले, सुबह-सुबह उन्होंने कन्याकुमारी के संगम पर पूजा की।

    प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे। पहुंचने के बाद शाम को उन्होंने कन्याकुमारी देवी मंदिर में पूजा की। मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की।

    पीएम 1 जून तक कन्याकुमारी में रहेंगे। इस दौरान जिले में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। भाजपा ने अपने नेताओं से वहां ज्यादा भीड़ न लगाने के लिए कहा है।

    लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 16 मार्च से 30 मई के बीच पीएम मोदी ने 75 दिन में 206 जनसभाएं तथा रोड शो किये और 80 साक्षात्कार दिये। औसतन उन्होंने हर दिन करीब तीन सार्वजनिक कार्यक्रम किए। उन्होंने भीषण गर्मी के बीच 150 घंटे बिताये और मीडिया के एक हजार से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर दिये।

  • बड़ा हादसा: भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट, 20 श्रद्धालु जख्मी; 6 की हालत गंभीर

    बड़ा हादसा: भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट, 20 श्रद्धालु जख्मी; 6 की हालत गंभीर

     

    पुरी : ओडिशा के पुरी में चंदन यात्रा के दौरान पटाखे फटने से 20 से अधिक श्रद्धालुओं के झुलसने की सूचना है। ये हादसा नरेंद्र तालाब में त्रिदेव के ‘चापा खेला’ के दौरान हुआ। झुलसने वाले कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में, मरीजों को आउटडोर विभाग में ले जाया गया और बाद में सर्जरी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल में बर्न यूनिट का अभाव है।

    चंदन यात्रा के दौरान तालाब के देवी घाट किनारे पटाखा फोड़ने का भी प्रावधान था। फूटे पटाखों की चिंगारी पवित्र तालाब में जलक्रीड़ा देखने के लिए एकत्र हुए श्रद्धालुओं पर गिरी, जिससे ये हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में गवाह के हवाले से बताया गया है कि करीब छह लोगों की हालत गंभीर है। एक बच्चे का एक हाथ बुरी तरह जल गया।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया है। एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, पुरी नरेंद्र तालाब के पास दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और उनके इलाज की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल अधिकारियों ने कटक और भुवनेश्वर के कुछ अस्पतालों में रेफर कर दिया है। 18 से अधिक गंभीर रोगियों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

  • भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी आज लोकसभा चुनाव जालंधर के उम्मीदवार सुशील रिंकू के लिए मांगेंगे जनता से समर्थन

    भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी आज लोकसभा चुनाव जालंधर के उम्मीदवार सुशील रिंकू के लिए मांगेंगे जनता से समर्थन

     भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी आज लोकसभा चुनाव जालंधर के उम्मीदवार सुशील रिंकू के लिए मांगेंगे जनता से समर्थन

     

    हजारों की तादाद में उमड़ेगी यूपी-बिहार के लोगों की भीड़, सुशील रिंकू को मिलेगा बड़ा फायदा