Category: NATIONAL

  • हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी

    हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी

     

    शिमला – हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। HPBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 02 से 30 मार्च तक आयोजित की गईं। परीक्षा में 85 हजार के करीब छात्र शामिल हुए। छात्र अपना परिणाम HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org & hpbose.org/Result.aspx पर देख सकते हैं। इस वर्ष एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 के समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत में भारी गिरावट आई है। पिछले वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत 79.74 प्रतिशत था जबकि इस वर्ष यह 73.76% है। विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम की संयुक्त रूप से शीर्ष दस मेरिट सूची में कुल 41 छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड ने बताया कि उनमें से 30 छात्राएं हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी स्टूडेंट्स के लिए शुभकामना संदेश जारी किया है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों को बधाई दी है।

    विज्ञान संकाय टॉपर- कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान (98.80 फीसदी). दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
    कला संकाय टॉपर- अर्शिता (98 फीसदी). इन्होंने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।
    वाणिज्य संकाय टॉपर- शाव्या (98 फीसदी). इन्होंने भी 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।

  • दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, टुकड़े-टुकड़े होती कांग्रेस का प्रमाण : भाजपा

    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, टुकड़े-टुकड़े होती कांग्रेस का प्रमाण : भाजपा

     

    नई दिल्‍ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा का कहना है कि एक बार फिर टुकड़े-टुकड़े कांग्रेस का प्रमाण मिला है। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन नहीं है, बल्कि कांग्रेस में केवल कन्फ्यूजन, कांट्रडिक्शन और डिवीजन है।

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा पर कहा, “कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस हाईकमान के रवैया से अपमानित होकर अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। जिस कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) ने साफ कर दिया, उसी ‘आप’ को कांग्रेस हाईकमान ने माफ कर दिया।”

    कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन कर लिया। जिन लोगों ने कहा कि शीला दीक्षित को जेल में डाल देंगे, उसी ‘आप’ के साथ कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए कांग्रेस कहती है कि यह पार्टी उग्रवादियों के साथ है, यह पार्टी भ्रष्टाचारी है, लेकिन दिल्ली में इस पार्टी के साथ दोस्ती करते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह के उम्मीदवार दिल्ली पर थोपे हैं, वे ऐसे उम्मीदवार हैं जो अपने ही घर से चुनाव नहीं जीत पाए। ऐसे लोग दिल्ली में लाए गए, जिनका दिल्ली से कोई कनेक्शन नहीं है। यह उम्मीदवार केवल दिल्ली पर थोपे गए हैं। यह लोग नक्सलियों को शहीद बताते हैं।

    उदित राज जैसे उम्मीदवार सनातन को गाली देते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में कुछ कर नहीं पाई, इसका प्रमाण भी कांग्रेस के ही नेता दे रहे हैं।

    हालांकि, कांग्रेस हाईकमान अपने नेताओं की बात नहीं सुन रहा। यही वजह है कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक पश्चिम से लेकर पूर्व तक एक-एक करके कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

    भाजपा नेता ने कहा कि जब कांग्रेस हाईकमान केवल अपने अस्तित्व के बारे में सोचता है और कार्यकर्ताओं की चिंता नहीं करता तो इस प्रकार की स्थिति का निर्माण होता है।

  • IRCTC ने नियमों में किया बदलाव;अब रेल यात्रा दौरान बच्चे की हाफ टिकट पर नहीं मिलेगा वैकल्पिक बीमा का लाभ

    IRCTC ने नियमों में किया बदलाव;अब रेल यात्रा दौरान बच्चे की हाफ टिकट पर नहीं मिलेगा वैकल्पिक बीमा का लाभ

     

    नई दिल्ली  : रेलवे ने यात्रा टिकट पर वैकल्पिक बीमा के नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियमों को मुताबिक अब बच्चे का हाफ टिकट लेने पर वैकल्पिक बीमा का लाभ नहीं मिलेगा। आईआरसीटीसी के मुताबिक अब फुल टिकट बुक कराने पर ही यात्रियों को बीमा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। वहीं आईआरसीटीसी ने वैकल्पिक बीमा का प्रीमियम भी बढ़ा दिया है। प्रति यात्री प्रीमियम अब 45 पैसा कर दिया गया है। पहले यह 35 पैसा था।

    Now the benefit of optional insurance will not be available on half ticket of child during train journey :

    आईआरसीटीसी के मुताबिक वैकल्पिक बीमा योजना का लाभ केवल ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को ही मिल सकेगा। रेल टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट पर बीमा योजना नहीं लागू होगा। ऑनलाइन या ई-टिकट लेने पर ट्रेन के सभी क्लास- फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर, चेयरकार आदि के कंफर्म और आरएसी टिकट पर यह सुविधा मिलेगी। वहीं वेटिंग टिकट वाले यात्री इस बीमा योजना के पात्र नहीं होंगे।

    दरअसल, ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय यह विकल्प चुनना होता है कि वे बीमा सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं या नहीं। अगर यात्री बीमा सुविधा का लाभ लेना चाहता है तो उसे उस ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। फिर बीमा कंपनी की ओर से रेल यात्री के मोबाइल और ई-मेल पर मैसेज आता है। अगर यात्रा के दौरान ट्रेन का रूट बदल दिया जाता है तब भी यात्री को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

    बता दें कि इस बीमा योजना के तहत रेल यात्री की मौत होने पर 10 लाख रुपये, आंशिक विकलांग होने पर 7.5 लाख और घायल होने पर इलाज के लिए परिजनों को दो लाख रुपए दिए जाते है। रेल यात्री वैकल्पिक बीमा योजना की शुरुआत भारतीय रेलवे ने सितंबर 2016 में की थी। उस वक्त प्रति यात्री बीमा का प्रीमियम 92 पैसा था जो सरकार खुद देती थी। इसके बाद अगस्त में इसे 42 पैसा कर दिया गया और इसका बोझ यात्रियों पर डाल दिया गया था। बाद में इसे घटाकर 35 पैसा कर दिया गया था।

  • जानें भारत की किस समुद्री सीमा के पास एटीएस और कोस्ट गार्ड ने 14 पाकिस्तानियों को किया गया गिरफ्तार, 90 किलो ड्रग्स बरामद

    जानें भारत की किस समुद्री सीमा के पास एटीएस और कोस्ट गार्ड ने 14 पाकिस्तानियों को किया गया गिरफ्तार, 90 किलो ड्रग्स बरामद

    अहमदाबाद- भारतीय कोस्ट गार्ड ने गुजरात की समुद्री सीमा पर एक अभियान चलाकर 14 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इनके पास से 90 किलों ड्रग्स बरामद की गई है।

    जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड ने गुजरात के तटीय क्षेत्र में संयुक्त तौर पर ऑपरेशन चलाकर नशे की तस्करी को रोकने में कामयाबी हासिल की है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इसे लेकर कुछ दिन पहले ही खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद एजेंसियों ने साथ मिलकर पूरी तैयारी के साथ ड्रग्स तस्करी को रोका गया।

  • भेड़ के लिए चारा उगाने के लिए लगाई थी आग; जला दिया जंगल! लाखों का हुआ नुकसान, अब सेना आग बुझाने के लिए जुटी

    भेड़ के लिए चारा उगाने के लिए लगाई थी आग; जला दिया जंगल! लाखों का हुआ नुकसान, अब सेना आग बुझाने के लिए जुटी

     

    नैनिताल के जंगल 36 घंटे से जल रहे हैं और अब तक कई हेक्टेयर के जंगल जलकर खाक हो चुके हैं। जंगल की आग को रोकने के लिए वन विभाग ने भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना से मदद मांगी है।

     

    Nanital Fire - India TV Hindi

    Image Source : PTI

    नैनिताल के जंगलों में लगी आग

    नैनिताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। शनिवार के दिन इस हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और इसकी मदद से जंगल में लगी आग को काबू करने की कोशिश की जाएगी। नैनिताल के जंगल में लगी आग को 36 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अब तक वन विभाग इसे काबू में नहीं कर पाया है। इसी वजह से वन विभाग ने भारतीय थल सेना और भारतीय वायुसेना से मदद मांगी है। इस आग ने अब तक नैनिताल में कई हेक्टेयर में फैले जंगल को जलाकर खाक कर दिया है।

    जंगल में लगी आग अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है। इसी वजह से इसे काबू करने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। नैनी झील में नौकायान पर रोक लगा दी गई है। नैनीताल डिविजन के वन अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि मोरना रेंज के 40 कर्मी और दो फॉरेस्ट रेंजर आग बुझाने के काम पर लगा दिए गए हैं।

    गर्माी के मौसम में जंगलों में आग लगना आम बात है। अक्सर पेड़ों के सूखे तने हवा चलने पर आपस में घिसते हैं और इससे आग लग जाती है। हालांकि, शुक्रवार को रूद्रप्रयाग में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो जंगल में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से एक युवक ने पूछताछ के दौरान कहा है कि भेड़ चराने के लिए उसे घास की जरूरत थी। इस वजह से उसने जंगल में आग लगा दी। उत्तराखंड में पिछले साल नवंबर से लेकर अब तक आग लगने के 575 मामले सामने आए हैं। इससे 589.89 हेक्टेयर के जंगल प्रभावित हुए हैं और सरकार को 14 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

  • सिरफिरे आशिक ने पार की क्रूरता की हर हद , गर्म रॉड से प्रेमिका के गालों पर लिख दिया अपना नाम

    सिरफिरे आशिक ने पार की क्रूरता की हर हद , गर्म रॉड से प्रेमिका के गालों पर लिख दिया अपना नाम

     

    लखीमपुर खीरी : यूपी के लखीमपुर खीरी में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को ऐसी सजा दी कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। आशिक ने प्रेमिका के दोनों गालों पर रॉड गर्म करके अपना नाम लिख दिया। यह पूरा मामला जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी लड़के का नाम अमन बताया जा रहा है।

    यह हैवानियत आशिक ने इसलिए की क्योंकि प्रेमिका ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। युवती के परिजनों ने जब इस वारदात की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह 19 अप्रैल को दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी अमन ने उसे मुंह दबाकर उसके घर से उठा ले गया। इसके बाद पीड़िता के साथ गलत काम किया और गर्म रॉड से उसके चेहरे पर अपने नाम दाग दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह ऐसा कर रहा था उस वक्त आरोपी की बहन और उसकी मां ने पीड़िता को पकड़ रखा था।

    लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी वेस्ट पवन गौतम ने बताया है कि संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • भारत के चार प्रमुख हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, CISF को भेजी गई मेल में लिखा- पकड़ सको तो पकड़ लो

    भारत के चार प्रमुख हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, CISF को भेजी गई मेल में लिखा- पकड़ सको तो पकड़ लो

    नई दिल्ली : देश के चार हवाई अड्डों को बीते दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक ई-मेल के जरिए ये दावा किया गया कि कोलकाता हवाई अड्डे सहित देश के चार अलग-अलग हवाई अड्डों पर बम रखे गए हैं। ये खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये ईमेल 26 अप्रैल को मिला था, जिसमें दावा किया गया कि देश के चार अलग-अलग हवाई अड्डों पर बम रखे गए हैं। जानकारी मिलते ही हवाईअड्डों की गहन जांच की गई और बाद में ये धमकी अफवाह निकली।

    बीते दिन जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद हडकंप मच गया। हवाई अड्डे के अधिकारिक फीडबैक आईडी पर शुक्रवार दोपहर में धमकी का ईमेल आया था। इसके बाद हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया। साइबर टीम भी मौके पर पहुंची।

    ईमेल में कहा गया था कि हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर बम रखा गया है। मेल में लिखा था कि मैं बेंगलुरु में बैठा हूं पकड़ सको तो पकड़ लो। उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीने में इस तरह की यह तीसरी धमकी है।

  • दोस्त के साथ घूमने निकली, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला MBBS की छात्रा का शव

    दोस्त के साथ घूमने निकली, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला MBBS की छात्रा का शव

    दोस्त के साथ घूमने निकली, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला MBBS की छात्रा का शव

     

    मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा का शव हॉस्टल के पीछे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. वह मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS फर्स्ट ईयर की छात्र थी. गुरुवार शाम को छात्रा अपने एक दोस्त के साथ घूमने निकली थी. लेकिन वापस हॉस्टल नहीं लौटी. इसके बाद देर रात उसका शव हॉस्टल से 1 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला. परिजनों ने हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है.

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में देर रात रेलवे ट्रैक पर लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और हॉस्टल में रह रही थी. वह गुरुवार शाम को अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी. लेकिन हॉस्टल क्लोजिंग के समय तक जब वो नहीं लौटी को उसे कॉल किया गया. लेकिन छात्रा का फोन नंबर नहीं लग पाया. जिस कारण हॉस्टल वालों ने उसकी तलाश शुरू की.पहले हॉस्टल कैंपस में फिर आसपास के इलाके में छात्रा की तलाश की गई. पुलिस को भी सूचना दी गई. देर तक हॉस्टल के पीछे रेलवे ट्रैक के पास जब छात्रा का शव पड़ा मिला तो सभी के होश उड़ गए. छात्रा कृतिका चौहान औरैया के अजीतमल की रहने वाली थी. पिता इंटर कॉलेज में लेक्चरर और मां सरकारी प्राइमरी स्कूल में हेड मास्टर हैं. 6 महीने पहले ही कृतिका ने बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था. वह कैंपस में ही गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी.

  • जानें किस जगह लोकसभा चुनाव के बीच मिले विस्फोटक, क्या था मकसद? NSG की टीम पहुंची

    जानें किस जगह लोकसभा चुनाव के बीच मिले विस्फोटक, क्या था मकसद? NSG की टीम पहुंची

     

    पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र और विस्फोटक मिलने की सूचना है. एनएसजी के कमांडो अत्याधुनिक हथियारों के साथ संदेशखाली पहुंचे हैं और तलाशी ले रहे हैं.

    लोकसभा चुनाव के बीच संदेशखाली में कहां से पहुंचे विस्फोटक, क्या था मकसद? NSG की टीम पहुंची

    एनएसजी संदेशखाली.

    पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल की तीन सीटों पर दूसरे चरण का मतदान चल रहा है. तब उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र और विस्फोटक मिलने की सूचना है. एनएसजी के कमांडों अत्याधुनिक हथियारों के साथ संदेशखाली पहुंचे हैं. उनके साषथ बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड भी है. लेकिन संदेशखाली में एनएसजी कमांडो क्यों आये हैं? इसे लेकर काफी चर्चा है. कथित तौर पर संदेशखाली में जहां हथियार रखे गए थे, बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी पाए गए हैं.

    सूत्रों के मुताबिक, एनएसजी का बम निरोधक और खोजी दस्ता विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से इकट्ठा करने, उन्हें सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थान पर ले जाने और विस्फोटकों को निष्क्रिय करने का काम कर रहा है. इसके लिए रोबोट भी उतारे गए हैं.

    संदेशखाली में तलाशी के दौरान मिले विदेशी हथियार

    संदेशखाली में एनएसजी के सर्च के दौरान विदेशी आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं. सूत्रों के मुताबिक संदेशखाली से केंद्रीय एजेंसी के हाथ विदेश में बनी पिस्तौलें और राइफलें लगी हैं. बताया गया है कि अब तक कम से कम 15 घरेलू और विदेशी फायर आर्म्स पाए गए हैं. इनमें विदेश में बनी 9 एमएम और 7 एमएम पिस्टल शामिल हैं. टीम को बम और कारतूस भी मिले हैं. जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जमीन खोंद कर तलाशी ली जा रही है.

  • पिछले दिनों BJP में हुए  शामिल 3 पूर्व नेताओं को केंद्र ने मुहैया कराई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा

    पिछले दिनों BJP में हुए  शामिल 3 पूर्व नेताओं को केंद्र ने मुहैया कराई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा

    चंडीगड़ : पंजाब कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को केंद्र सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है जिसके तहत इनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन 3 नेताओं में से 2 भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि विक्रमजीत सिंह चौधरी, उनकी मां करमजीत कौर चौधरी और तजिंदर सिंह बिट्ट को केंद्रीय खुफिया एजैंसियों द्वारा खतरे का पता चलने के कारण ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। करमजीत कौर और बिट्ट हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ को गृह मंत्रलय (एमएचए) द्वारा सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

    फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को हाल ही में कांग्रेस ने कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। विक्रमजीत की मां करमजीत कौर चौधरी 20 अप्रैल को भाजपा में शामिल हो गई थीं। कांग्रेस सचिव बिट्ट भी उसी दिन भाजपा में शामिल हो गए थे। बिट्ट को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता था। ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत लगभग 4-5 सशस्त्र कमांडो पंजाब में यात्र के दौरान तीनों राजनेताओं में से प्रत्येक की सुरक्षा करेंगे। उम्मीद है कि सीआरपीएफ जल्द ही तीनों नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लेगी।