Category: NATIONAL

  • अनुराग ठाकुर ने किए श्री राम लला के दर्शन,जानें क्या बोले राहुल गांधी पर 

    अनुराग ठाकुर ने किए श्री राम लला के दर्शन,जानें क्या बोले राहुल गांधी पर

     

    अयोध्या  – अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामलला के दर्शन किए और इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल और विपक्ष जितनी मर्जी उतनी चादर चढ़ा लें, लेकिन आना उन्हें राम की शरण में ही है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य व ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण हुआ है, लेकिन कुछ लोग अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं।

    इन लोगों को कभी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से तकलीफ होती है, तो कभी दलित व आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू जैसे लोगों के राष्ट्रपति बनने से।“ उन्होंने कहा, “कुछ लोग पहले कहा करते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन हमने उन्हें तारीख भी बता दी और मंदिर भी बना दिया। ऐसे सभी लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजा गया था, लेकिन देखिए ये लोग नहीं आए, जिससे आप उनकी हताशा का अंदाजा सहज ही लगा सकते हैं।” इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस को एक करप्ट पार्टी बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस अपना चोला बदलती रहती है। पहले यह यूपीए के नाम से लोगों के बीच में जानी जाती थी, लेकिन अब यह इंडी के नाम से जानी जाती है।”

    उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन के लोग एक साल के लिए किसी नए प्रधानमंत्री तो दूसरे साल के लिए किसी दूसरे नए प्रधानमंत्री के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनका यह फॉर्मूला सफल नहीं होगा, क्योंकि देश की जनता इन लोगों को स्वीकार नहीं करने वाली। कांग्रेस ने हमेशा से ही लोगों को ठगने का काम किया है।” इसके साथ ही अयोध्या में मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया।

    उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को पिछड़ेपन का प्रतीक बनाने का प्रयास किया, लेकिन जब सत्ता में हमारी सरकार की आमद हुई, तो हमने राजनीति में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त किया ताकि राजनीति में भी महिलाओं का वर्चस्व स्थापित हो सके। इसके अलावा, देशभर में 4 करोड़ पक्के मकान, 12 करोड़ शौचालय 13 करोड़ नल से जल, 10 करोड़ बहनों को रसोई गैस सिलेंडर और मुफ्त में अनाज देने का काम किया।“

  • गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी  गोल्डी बराड़ की हुई हत्या? अमेरिका में गोलियों से भून देने का दावा

    गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी  गोल्डी बराड़ की हुई हत्या? अमेरिका में गोलियों से भून देने का दावा

    नई दिल्ली – पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि गोल्डी को अमेरिका में गोलियां मारकर कत्ल किया गया। हालांकि गोल्डी की माैत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इस खबर को मीडिया रिपोर्टस का दावा ही बताया जा रहा है।

    दरअसल एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। एक विदेशी न्यूज वेबसाइट ने दावा किया कि फ्रैजनो पुलिस लेफ्टिनेंट लेसली विलियम्स ने बताया है कि सेंट्रल फ्रैजनों में गोली लगने के बाद मंगलवार शाम दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    इनमें से एक की माैत हुई। दावा किया जा रहा है कि उसका नाम गोल्डी बराड़ था। हालांकि इस वारदात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल गोल्डी बराड़ की आखिरी लोकेशन फ्रैजनों में ही मिली थी। उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ है और लारेंस बिश्नोई का खास साथी है।

  • सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला;  अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में ने की आत्महत्या, चादर से फंदे लगाया

    सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला;  अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में ने की आत्महत्या, चादर से फंदे लगाया

    मुंबई- अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि इस वारदात में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर ली। उसने चादर से फंदा लगा लिया। अनुज को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था।

    अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे। ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया। पुलिस के मुताबिक इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी।

    सूत्रों से जानकारी मिली है कि सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के सिलसिले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के आरोपों का सामना कर रहे चार आरोपियों में एक ने मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी। हाालांकि पुलिस ने उस आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया था कि वह कौन है।

  • आग इस पहाड़ी राज्य के लिए नियति बन चुकी है, या अनदेखी की विडंबना?

    सबको पता है आग लगेगी, फिर भी क्यों धधक रहे उत्तराखंड के जंगल?

     

    गर्मियां शुरू होते ही उत्तराखंड के बादल एक बार फिर धधकने लगे हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों से जंगल में आग लगने के 31 नए मामले सामने आए हैं. रुद्रप्रयाग से तीन लोगों को गिरफ्तार भी हुई. आरोप है कि वो जंगल में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे. तो क्या ये आग इस पहाड़ी राज्य के लिए नियति बन चुकी है, या अनदेखी की विडंबना?

    सबको पता है आग लगेगी, फिर भी क्यों धधक रहे उत्तराखंड के जंगल?

    उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग

    भारत में मौसम के लिहाज से अप्रैल से जून का महीना जंगलों के लिए ‘फायर सीजन’ कहा जाता है. लेकिन आग पहाड़ी वाले राज्यों में ज्यादा लगती है. जैसे अभी उत्तराखंड के जंगलों में लगी है. ये जंगल उत्तराखंड की खूबसूरती की बुनियाद हैं. इसी पर यहां का पूरा सांस्कृतिक, आर्थिक और पूरा सामाजिक ढांचा टिका है. लेकिन पिछले तीन दिन की धधकती आग के आगे ये पूरा ढांचा चरमराया हुआ है. पब्लिक और गवर्नमेंट सबको पता है, आग लग सकती है गर्मी के महीने में, लेकिन आग फिर भी लगातार साल दर साल फैल रही है.

    आग ने इतना विकराल रूप अख्तियार कर लिया है कि हेलिकॉप्टर जंगल की आग बुझाने मोर्चे पर खड़े हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों से जंगल में आग लगने के 31 नए मामले सामने आए हैं. इससे बड़ी संख्या में पेड़ों, जीव जंतुओं को तो नुकसान पहुंचता ही है साथ ही वायु प्रदूषण की समस्या और तपिश क्षेत्र को अपनी जद में ले लेती है.

    यही नहीं उत्तराखंड के जंगलों में आग हर साल आने वाली ऐसी आपदा है जिसमें इंसानी दखल मुख्य कारण माना जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है. रुद्रप्रयाग से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. आरोप है कि वो जंगल में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे. तो क्या ये आग इस पहाड़ी राज्य के लिए नियति बन चुकी है, या अनदेखी की विडंबना? आग की भयावहता देख ये सवाल जेहन में सबसे पहले कौंधेते हैं.

    अब सवाल है कि हर साल जिस जंगल की आग में उत्तराखंड धधकता है, करोड़ों का नुकसान होता है, वो आग लगती क्यों है? दरअसल उत्तराखंड में आमतौर पर 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन माना जाता है. आग लगने के लिए तीन चीजों की जरूरत होती है. पहला ईंधन, दूसरा ऑक्सीजन और तीसरा हीट.

  • विपक्ष के इस पूर्व नेता ने सुनाया पुराना किस्सा; प्रधानमंत्री मोदी ने एक मैसेज से मेरा काम कर दिया, बड़े दिलवाले नेता हैं… 

    विपक्ष के इस पूर्व नेता ने सुनाया पुराना किस्सा; प्रधानमंत्री मोदी ने एक मैसेज से मेरा काम कर दिया, बड़े दिलवाले नेता हैं…

     

    गुजरात में विपक्ष के पूर्व नेता अर्जुन मोढवाडिया ने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी को लेकर अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि मोदी हर किसी की बात सुनते थे। चाहे वह उनकी पार्टी का हो या फिर विरोधी दल का हो।

     

    pm modi arjun modhwadia - India TV Hindi

    प्रधानमंत्री मोदी और अर्जुन मोढवाडिया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर जनता या फिर विपक्ष के किसी नेता से जो वादा करते हैं, उसे पूरा निभाते भी हैं। इस बात का प्रमाण खुद गुजरात में विपक्ष के पूर्व नेता अर्जुन मोढवाडिया ने दिया है। मोढवाडिया ने अपना एक पुराना अनुभव शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी कोई भी पुरानी बातों को कभी नहीं भूलते हैं और उन्होंने सिर्फ एक मैसेज से मेरा काम कर दिया। पीएम मोदी बड़े दिलवाले नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह विरोधियों की भी बातों को सुनते हैं।

    दरअसल, अर्जुन मोढवाडिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं उस वक्त गुजरात में विपक्ष का नेता था। मैं अपना स्टैंड सबके सामने रखता था और ज्यादातर मेरा जो स्टैंड था, उसे स्थान देने की नरेंद्र मोदी कोशिश करते थे। उस समय वह कहते थे कि आप विपक्ष की तरफ से बोलते हैं तो हमारी सरकार आपकी बातों को नोट डाउन करती थी, उसमें जो इंप्लीमेंट करने लायक होता है तो उसको इंप्लीमेंट भी करते थे।

    मोढवाडिया ने की PM मोदी की तारीफ

    उन्होंने एक पुराना वाकया बताया कि पोरबंदर एयरपोर्ट पर टर्मिनल में एक नई बिल्डिंग बनी। उसका उद्घाटन करने के लिए तत्कालीन एविएशन मिनिस्टर प्रफुल्ल पटेल आए थे। नरेंद्र मोदी इस प्रोग्राम की अध्यक्षता कर रहे थे और मैं विधायक व विपक्ष के नेता के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उस समय मैंने प्रफुल्ल पटेल के सामने मांग रखी थी कि हमारे एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 1,300 मीटर है, इसलिए यहां पर बड़े प्लेन को लैंड नहीं करवा सकते हैं। आप इस रनवे को 2,600 मीटर का करवा दीजिए। उन्होंने तुरंत बोला कि नरेंद्र मोदी हमें जमीन दे दें, हम इसको कर देंगे। उसी समय नरेंद्र मोदी ने सबके सामने कहा कि हम रनवे के लिए लैंड आपको देंगे।

  • अमित शाह की फेक  वीडियो मामले में विपक्ष पर बोला बड़ा हमला; पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, AAP और कांग्रेस से जुड़े 2 लोग गिरफ्तार

    अमित शाह की फेक  वीडियो मामले में विपक्ष पर बोला बड़ा हमला; पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, AAP और कांग्रेस से जुड़े 2 लोग गिरफ्तार

     

    नई दिल्ली – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दोनों AAP और कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी इससे जुड़े मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

    गिरफ्तारी की कार्रवाई अहमदाबाद साइबर क्राइम टीम ने की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम सतीश वनसोला और आर बी बारिया है। सतीश वनसोला कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी का क्षेत्रीय कार्यालय संभालता है जबकि आर बी बारीया आम आदमी पार्टी के दाहोद जिले का प्रमुख है। दोनों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे।

  • तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान, बोले- इंडी गठबंधन के हर बुलावे पर जाएंगे AAP नेता

    तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान, बोले- इंडी गठबंधन के हर बुलावे पर जाएंगे AAP नेता

    तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान, बोले- इंडी गठबंधन के हर बुलावे पर जाएंगे AAP नेता

    नई दिल्ली  – दिल्ली शराब नीति केस में मंगलवार को तिहाड़ जेल में बंद AAP सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने अपने गुजरात और असम के दौरे के बारे में केजरीवाल को बताया। उन्होंने मुझे कहा है कि दिल्ली भी आना और दिल्ली के प्रचारकों को पंजाब लेकर जाना। भगवंत मान ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने आज जेल की मुलाकात में यह भी कहा कि इस चुनाव के दौरान यदि इंडी गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता है, तो जरूर जाना है क्योंकि यह चुनाव हार या जीत का नहीं संविधान को बचाने का है। भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप नेताओं के लिए मैसेज भेजा है और उन्होंने मेरी बेटी का हालचाल भी पूछा है। भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में फसलों और मंडियों के बारे में भी जानकारी ली है।

  • नैनीताल के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटी सेना; लगातार दूसरे दिन भारतीय सेना के प्रयास जारी, सीएम पुष्कर ने की यह अपील

    नैनीताल के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटी सेना; लगातार दूसरे दिन भारतीय सेना के प्रयास जारी, सीएम पुष्कर ने की यह अपील

     

    नैनीताल के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के साथ स्थानीय लोगों से भी मदद मांगी है। रविवार के दिन राज्य में आग लगने के आठ नए मामले पाए गए।

    Nanital Forest Fire - India TV Hindi
    नैनीताल के जंगलों में लगी आग

    उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दूसरे दिन भारतीय वायुसेना ने आग बुझाने में मदद की। हालांकि, रविवार को उत्तराखंड में आग लगने का आठ नए मामले सामने आए हैं। भारतीय वायुसेना का MI-17 V5 हेलीकॉप्टर आग बुझाने के काम में जुटा हुआ है। हेलीकॉप्टर में लगा बंपी बकेट एक बार में 5000 लीटर पानी भर सकता है, जिसे जंगलों में लगी आग पर डाला जाता है, लेकिन अब तक आग में पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है।

    रविवार को आग ने 11.75 हेक्टेयर में फैली वन संपदा को जलाकर खाक कर दिया। शनिवार को आग लगने के 23 नए मामले सामने आए थे। इससे 34.175 हेक्टेयर में फैली वन संपदा को नुकसान हुआ था। वन विभाग के अनुसार नवंबर 2023 से उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने के 606 मामले सामने आए हैं, जिनसे 735.815 हेक्टेयर की वन संपदा को नुकसान हुआ है। कुमांव के मुख्य वन संरक्षक प्रसन्ना कुमार राव के अनुसार पिछले 24 घंटे में आग लगने का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है

     

     

     

    सीएम धामी ने मांगी मदद

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से मदद मांगी है। उन्होंने खटीमा में कहा “हम भारतीय सेना सहित सभी संस्थाओं से मदद मांग रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी आग बुझाने में मदद मांगी जा रही है। इस मामले में अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।” नेपाल से सटे जंगलों में भी आग पहुंच गई है। नैनीताल के रिहायशी इलाकों में आग पहुंचने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। जंगल में आग लगाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक ने कहा कि उसे अपनी भेड़ों को चराने के लिए हरी घास चाहिए थी, इस वजह से उसने जंगलों में आग लगा दी।

     

     

     

  • नहीं पोस्टपोन होगी CA (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) मई की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    नहीं पोस्टपोन होगी CA (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) मई की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

     

    मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने 7 और 13 मई की चुनाव तिथियों पर कोई परीक्षा निर्धारित नहीं की है. कोर्ट ने ये भी कहा कि छात्रों को अपने मतदान योजना परीक्षा कार्यक्रम के हिसाब से बनानी चाहिए.

    नहीं पोस्टपोन होगी CA मई की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षाओं को लेकर एक अहम फैसला किया है. कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है जिसमें लोकसभा चुनाव के कारण मई में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा के पेपर को स्थगित करने का अनुरोध किया गया था. याचिका में कहा गया था कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षाओं की तारीखों में बदलवा किया जाए.

    याचिकाकर्ता का कहना था कि चुनाव के दिनों में परीक्षा होने की वजह से छात्रों को कई तरह की परेशानियां हो सकती है. उसे परीक्षा में आने जाने, यात्रा करने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे में परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जाना चाहिए. हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता की इस दलील को मानने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि परीक्षा और चुनाव की तारीखों में कोई टकराव नहीं है ऐसे में तारीख में बदलाव नहीं किया जा सकता.

    ‘तारीख में बदलाव से व्यवस्थाएं बाधित होंगी’

    मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने 7 और 13 मई की चुनाव तिथियों पर कोई परीक्षा निर्धारित नहीं की है. कोर्ट ने ये भी कहा कि छात्रों को अपने मतदान की योजना परीक्षा कार्यक्रम के हिसाब से बनानी चाहिए. कोर्ट ने ये भी कहा कि परीक्षा की तारीख में बदलाव करने से परीक्षा के संचालन के लिए पहले से मौजूद व्यापक व्यवस्थाएं बाधित होंगी. जिसका परिणाम कुछ छात्रों के लिए गंभीर भी हो सकता है.

  • लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, चार उम्मीदवारों की घोषणा

    लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, चार उम्मीदवारों की घोषणा

     लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, चार उम्मीदवारों की घोषणा

    चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने लुधियाना से राजा वड़िंग को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही कुलबीर सिंह जीरा खडूर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा को टिकट दिया गया है। आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को उम्मीदवार बनाया गया है।