सिरफिरे आशिक ने पार की क्रूरता की हर हद , गर्म रॉड से प्रेमिका के गालों पर लिख दिया अपना नाम

सिरफिरे आशिक ने पार की क्रूरता की हर हद , गर्म रॉड से प्रेमिका के गालों पर लिख दिया अपना नाम

 

लखीमपुर खीरी : यूपी के लखीमपुर खीरी में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को ऐसी सजा दी कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। आशिक ने प्रेमिका के दोनों गालों पर रॉड गर्म करके अपना नाम लिख दिया। यह पूरा मामला जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी लड़के का नाम अमन बताया जा रहा है।

यह हैवानियत आशिक ने इसलिए की क्योंकि प्रेमिका ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। युवती के परिजनों ने जब इस वारदात की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह 19 अप्रैल को दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी अमन ने उसे मुंह दबाकर उसके घर से उठा ले गया। इसके बाद पीड़िता के साथ गलत काम किया और गर्म रॉड से उसके चेहरे पर अपने नाम दाग दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह ऐसा कर रहा था उस वक्त आरोपी की बहन और उसकी मां ने पीड़िता को पकड़ रखा था।

लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी वेस्ट पवन गौतम ने बताया है कि संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *