Category: NATIONAL

  • नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त,भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पनवेल से पंढरपुर जा रहे थे श्रदालु, पांच की मौत, 49 घायल

    नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त,भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पनवेल से पंढरपुर जा रहे थे श्रदालु, पांच की मौत, 49 घायल

     

    मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर नवी मुंबई के इलाके में बीती रात एक एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गये। घायलों में सात-आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    घटना सोमवार-मंगलवार आधी रात के बाद करीब एक बजे की है। बस में सवार सभी लोग डोंबिवली, नीलजे लोढ़ा के रहने वाले थे। वे भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पनवेल से पंढरपुर जा रहे थे। बस एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई। बस में 54 लोग सवार थे।

    नवी मुंबई जोन-2 के उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि 45 घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। सात-आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि अन्य घायल खतरे से बाहर हैं।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सीधे सड़क से नीचे जा गिरी। रात में ही बचाव कार्य किया गया और क्रेन की मदद से बस को भी मौके से हटाया गया।

  • सरकार का सख्त एक्शन; राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को दी कार्रवाही के लिए खुली छूट, हेलीकॉप्टर से जंगल में छुपे आतंकियों की तलाश शुरु

    सरकार का सख्त एक्शन; राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को दी कार्रवाही के लिए खुली छूट, हेलीकॉप्टर से जंगल में छुपे आतंकियों की तलाश शुरु

     

    नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ रात भर चलती रही। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और सेना के एक अधिकारी और चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए हैं। इसे लेकर अब सरकार सख्त एक्शन के मूड में नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की है और मामले का संज्ञान लिया है। खबर है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है।

    उधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। आतंकवादी डोडा के घने जंगलों में छिपे हैं। सेना और पुलिस के जवान वहां पहले से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। आतंकवादियों को चारों तरफ से घेरने के लिए अब हेलीकॉप्टर से भी तलाशी शुरू कर दी गई है।

    वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के जवानों ने सोमवार रात डोडा के डेसा वन क्षेत्र के धारी गेट उरारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। रात लगभग नौ बजे अभियान दल आतंकवादियों के काफी करीब पहुंच गया जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों में बहादुर जवानों के हताहत होने का पता चला है। क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों को भेज दिया गया है। ऑपरेशन जारी है।

    पहले मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को पांचों ने दम तोड़ दिया। शहीदों में सेना का एक अधिकारी भी शामिल है।

  • पंजाब सरकार को चेतावनी; अगर जमीन नहीं मिली तो पंजाब में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट रद्द कर देंगे: नितिन गडकरी

    पंजाब सरकार को चेतावनी; अगर जमीन नहीं मिली तो पंजाब में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट रद्द कर देंगे: नितिन गडकरी

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए प्राप्त की गई जमीनों पर कब्जे न दिलवाए गए तो नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट पंजाब को अलॉट नहीं किए जाएंगे। पंजाब में नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों को लेकर दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में नितिन गडकरी ने ये चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पूरे भारत में सडक़ निर्माण में कोई बाधा नहीं है तो पंजाब में क्यों बाधा उत्पन्न हो रही है। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रैस वे का काम हरियाणा में कंप्लीट होने वाला है जबकि पंजाब में इस प्रोजेक्ट के कई हिस्सों की जमीन का कब्जा भी केंद्र सरकार को नहीं मिला।

    अगर नेशनल हाईवे के प्रोजेक्टों के व्यवधान दूर नहीं किए गए तो इन केंद्रीय प्रोजेक्टों को रद्द कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनवरी में पंजाब में 4000 करोड़ रुपये की 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था। इन परियोजना में जालंधर-कपूरथला लाइन को चार लाइन का बनाना, होशियारपुर-फगवाड़ा रोड को चार लाइन का बनाने, फिरोजपुर बाईपास का विस्तार करने का शिलान्यास किया गया था। इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस पर भी इस दौरान बात की गई थी, क्योंकि प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली-अमृतसर के बीच की दूरी कम होनी है। इनमें से कई परियोजनाओं में देरी के होने के कारण ही यह बैठक बुलाई गई थी।

  • मणिपुर में CRPF और police काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद तीन घायल

    मणिपुर में CRPF और police काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद तीन घायल

     

    मणिपुर में सीआरपीएफ जवानों पर हमला हुआ. इस हमले के बाद मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर शहीद हुए जवान की मौत पर दुख जताया,साथ ही उन्होंने कहा कि जवान की कुर्बानी जाया नहीं जाएगी. इसी के साथ सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

    मणिपुर में CRPF और पुलिस काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद तीन घायल
    मणिपुर के जीरीबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 14 जुलाई को सीआरपीएफ (CRPF) और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किया. यह अटैक बदमाशों ने सीआरपीएफ जवानों पर घात लगाकर किया. साथ ही इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान शहीद भी हो गया है.
    बदमाशों ने यह हमला सीआरपीएफ जवानों पर आज सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर किया. जानकारी के मुताबिक, 20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम की जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में जुटी हुई थी. इसी दौरान संयुक्त टीम पर घात लगाकर बदमाशों ने अटैक कर दिया. साथ ही यह सूचना भी दी जा रही है कि हमले के चलते करीब तीन जवान घायल भी हो गए हैं. इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई हैं.

    सीएम ने किया ट्वीट

    इस हमले के चलते मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर शहीद हुए जवान की मौत पर दुख जताया,साथ ही उन्होंने कहा कि जवान की कुर्बानी जाया नहीं जाएगी. इसी के साथ सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. रिपोर्ट के मुताबिक शहीद जवान का नाम अजय कुमार झा बताया जा रहा है. उनकी उम्र 43 साल थी और वो बिहार के रहने वाले थे.

  • ओडिशा के पुरी में 46 सालों के बाद खोला गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, प्रशासन ने की विशेष तैयारियां

    ओडिशा के पुरी में 46 सालों के बाद खोला गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, प्रशासन ने की विशेष तैयारियां

     

    ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को आज खोल दिया गया है। रत्न भंडार को 46 सालों के बाद खोला गया है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम अन्य तैयारियां पूरी की गयी है

     

    जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार खोला गया। - India TV Hindi

    ओडिशा के पुरी में मौजूद जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार खोला गया।

    पुरी: ओडिशा के पुरी में मौजूद जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को आज खोल दिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा किए गए तमाम प्रयासों के बाद आज रत्न भंडार को खोला गया। वहीं बता दें कि रत्न भंडार के दोबारा खुलने से पहले श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष बक्से लाए गए। रत्न भंडार खुलने से पहले मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही तमाम तरह की तैयारियां की गई हैं।

     

  • मरीजों को लेकर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज जा रही एम्बुलेंस की हुई जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार; 6 लोगों की दर्दनाक मौत

     मरीजों को लेकर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज जा रही एम्बुलेंस की हुई जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार; 6 लोगों की दर्दनाक मौत

     

    घाटाल : पश्चिम बंगाल में लॉरी और एम्बुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

    एम्बुलेंस घाटाल से मरीजों को लेकर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज आ रही थी तो लॉरी मेदिनीपुर दिशा से केशपुर की ओर जा रही थी। तभी पंचमी के पास बड़े पोल के पास हादसा हो गया। दोनों वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार ज्यादा लोग हताहत हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक एम्बुलेंस में सात और लॉरी में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे।

    पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ”सीमेंट से भरी एक लॉरी और केशपुर की एम्बुलेंस से टक्कर हो गई। छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चंद्रकोना खिरपाई इलाके के रहने वाले हैं। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

    बता दें कि हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

  • झील में नहाते हुए रील बनाने के चक्कर में 6 डूबे

    झील में नहाते हुए रील बनाने के चक्कर में 6 डूबे

     

    रोहतास – बिहार के रोहतास जिले में नदी के तेज बहाव में चले जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग डूबने लगे। तुतला भवानी पहाड़ी के पास मौजूद झरने में कुछ लोग नहाने पहुंचे थे, इसी बीच वो पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग की टीम ने उन्हें सुरक्षित गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। बता दें कि बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में 12 जिलों में 21 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई हैं। ​​​​​​

    वन विभाग की टीम के अनुसार आधा दर्जन से ज्यादा लोग झरने के नीचे नहा रहे थे। वो पानी में अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने गहरे पानी में घुस कर अपने मोबाइल फोन से रील बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पहाड़ पर तेज बारिश होने से झरना तेज बहने लगा और नदी में पानी का बहाव भी तेज हो गया। लोग यह देखकर डर गए और पानी के तेज बहाव में डूबने लगे।

    इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए चीख-पुकार शुरू हो गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम ने नदी के पास मौजूद खंभों के दोनों ओर मजबूत रस्सी बांधी और इसकी मदद से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद सभी लोगों को पानी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने लोगों को ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान तेज बारिश में नदी और झरने में जाने से बचें, क्योंकि इससे जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से झरने में नहाते समय रील नहीं बनाने की भी अपील की।

  • केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया, इसी दिन लगी थी देश मे इमरजेंसी

    केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया, इसी दिन लगी थी देश मे इमरजेंसी

    केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया, इसी दिन लगी थी देश मे इमरजेंसी

     

    केंद्र सरकार ने इमरजेंसी को याद करते हुए हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

    नई दिल्ली: मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया है। इस संबंध ने केंद्र सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लागू किया था। 25 जून को टसंविधान हत्या दिवसट घोषित करने की जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

    लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान

    गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है, जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्य यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया। ‘संविधान हत्या दिवस’ हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा, ताकि कांग्रेस जैसी कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए।

  • शंभू बार्डर पर हरियाणा सरकार द्वारा की बैरिकेडिंग के संबंध में सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    शंभू बार्डर पर हरियाणा सरकार द्वारा की बैरिकेडिंग के संबंध में सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

     

    नई दिल्ली : शंभू बार्डर पर हरियाणा सरकार द्वारा की बैरिकेडिंग के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई राज्य राष्ट्रीय राजमार्ग को कैसे रोक सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक कंट्रोल करना प्रदेश सरकार का काम है। इसके लिए बार्डर को खुला रखें और ट्रैफिक को कंट्रोल करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी हरियाणा सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की।

    न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब हरियाणा सरकार के वकील ने कहा कि राज्य हाईकोर्ट के 10 जुलाई के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। कोर्ट ने उसे सात दिनों इंदर राजमार्ग खोलने का निर्देश दिया था। इस पर जस्टिस भुइयां ने कहा कि कोई राज्य राजमार्ग को कैसे अवरुद्ध कर सकता है? यातायात को संभालना उसका कर्तव्य है। हम कह रहे हैं कि इसे खोलें, लेकिन नियंत्रित भी करें।

  • BJP नेता पर दर्जनभर बदमाशों ने हथौड़े से किया हमला, हुई मौत

     BJP नेता पर दर्जनभर बदमाशों ने हथौड़े से किया हमला, हुई मौत

     

    नई दिल्ली- राजस्थान के अलवर में भाजपा के मुस्लिम नेता यासीन खान पर कुछ बदमाशों ने लाठी और हथौड़े से हमला कर दिया। जिस के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने ओवरटेक करके बीजेपी नेता की गाड़ी को रोका था। मौत से पहले बीजेपी नेता यासीन ने पुलिस को बताया कि व अलवर से जयपुर के लिए निकले थे। नारायणपुर के विजयपुरा गांव के पास गाड़ियां आगे पीछे लगाकर एक दर्जन बदमाशों ने उन पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने पैर पर हथौड़े से वार किया। घायल अवस्था में नेता ने बताया कि ब्लैक कलर की थार और स्कॉर्पियो से बदमाश आए थे। मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई गई।

    शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के कारण हत्या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यासीन की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। वहीं मामले की सूचना लगते ही मृतक के समर्थक और परिजन अस्पताल पहुंचे और आला अधिकारियों से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। हमले के बाद बीच सड़क पर चिल्लाते रहे मृतक यासीन खान मृतक यासीन खान पर बदमाशों ने इतनी बेरहमी से हमला किया की वो चल भी नहीं पाए। बदमाशों ने हाथ पैर और सर पर वार किया। यासीन बीच सड़क पर बदमाशों से जान की भीख मांगते रहे लेकिन हमलावरों ने रहम नहीं की। वह बाद में उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़ गए।