Category: NATIONAL

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी,जानें इन 5 गारंटियों के बारे में..

     हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी,जानें इन 5 गारंटियों के बारे में..

     

     

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-पंजाब की तरह यहां भी सेम मॉडल लागू करने का प्लान बनाया है. हरियाणा के लिए AAP ने केजरीवाल की पांच गारंटियों की घोषणा की है. इसमें फ्री बिजली, फ्री शिक्षा और सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने की गारंटी दी है.

    फ्री शिक्षा, फ्री बिजली... हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी

    हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शरू कर दी हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह AAP अब हरियाणा में भी सेम मॉडल लाने की कोशिश कर रही है. शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में AAP ने पांच गारंटी लांच की हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे. बता दें कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाला मामले में अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं.

    दिल्ली-पंजाब में पार्टी का प्लान सफल होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी यही मॉडल लॉन्च किया है. AAP ने हरियाणा में भी कई सुविधाओं को फ्री में देने की गारंटी दी है. इसमें बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को हर महीने एक निश्चित धनराशि देने की भी गारंटी दी है.

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की 5 गारंटियां:

    1- 24 घंटे मुफ्त बिजली

    • पार्टी ने दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपना मॉडल लागू किया है. केजरीवाल की गारंटी में हरियाणा के लोगों के पुराने घरेलू सारे बकाया बिल माफ करने की बात कह गई है.
    • पावर कट बंद होंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली देने की भी गारंटी दी गई है.

    2- सबको अच्छा और फ्री इलाज

    • दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहर के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाने की गारंटी.
    • सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प और नए सरकारी अस्पताल बनाने की गारंटी.
    • हर हरियाणवी का पूरा इलाज मुफ्त होगा, फिर चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी.
    • सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज सब फ्री होने की गारंटी दी गई है.

    3- अच्छी और फ्री शिक्षा की गारंटी

    • दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी शिक्षा माफियाओं का खात्मा होने की गारंटी.
    • सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाने की गारंटी
    • प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद करने, प्राइवेट स्कूलों के नाजायज फीस बढ़ाने पर भी रोक की गारंटी पार्टी ने दी है.

    4- सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये

    • सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने की गारंटी दी है.

    5- हर युवा को रोजगार

    • हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार का इंतजाम करने की गारंटी.
    • पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियां और 3 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोजगार, दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों और 12 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोजगार का इंतजाम किया गया है.
  • IAS पूजा खेडकर की मां के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्त कार्यवाही कर जब्त की बंदूक और गोलियां

    IAS पूजा खेडकर की मां के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सख्त कार्यवाही कर जब्त की बंदूक और गोलियां

     

     

    नई दिल्ली ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर एक तरफ जहां मुसीबतों में फंसती जा रही है तो वहीं उनकी मां भी पुलिस की गिरफ्त में है। अब पुणे पुलिस ने उनके घर से एक पिस्तौल और तीन गोलियां जब्त की हैं। इसका इस्तेमाल उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के कुछ किसानों को धमकाने के लिए किया था।

    बता दें कि गुरुवार को मनोरमा खेडकर को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया। वायरल वीडियो में एक जमीन विवाद को लेकर बंदूक लहराते और कुछ ग्रामीणों को धमकाते हुए दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रही एसयूवी को भी जब्त कर लिया है। पूजा खेडकर की मां पर हत्या के प्रयास सहित कई आरोप हैं। फुटेज में उन्हें एक किसान के साथ तीखी बहस करते हुए देखा जा सकता है। वह उनके नाम पर जमीन के दस्तावेज दिखाने की मांग कर रही हैं। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता गया, उन्होंने धमकी भरे अंदाज में बंदूक लहराई। इस पूरी घटना को कैमरे में कैद होता देख उन्होंने तुरंत उसे छिपा दिया। विशाल नाम के शख्स ने वीडियो बनाया था।

    2023 बैच की आईएएस अधिकारी कुछ सप्ताह पहले तब सुर्खियों में आई थीं जब पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे ने महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक को पत्र लिखकर पूजा के द्वारा की गई मांगों के बारे में बताया था। वह अपने प्रोबेशन के दौरान इसकी हकदार नहीं थीं। इस शिकायत के बाद पूजा खेडकर और उनके परिवार को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हुए। अब तो इस बात पर सवाल उठाए गए कि उन्होंने यूपीएससी की कठिन चयन प्रक्रिया को कैसे पास किया। आरोप है कि उन्होंने शारीरिक विकलांगता और ओबीसी आरक्षण का लाभ लेने के लिए फर्जी कागज जमा कराए थे। अब उनके दो साल के प्रशिक्षण को रोक दिया गया है।

  • लेफ्टिनेंट जनरल प्रितपाल सिंह को राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया

    लेफ्टिनेंट जनरल प्रितपाल सिंह को राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया

    *लेफ्टिनेंट जनरल प्रितपाल सिंह को राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया*

    MBD NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) हरियाणा के सिरसा के रहने वाले सुदर्शन चक्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी)6 लेफ्टिनेंट जनरल प्रितपाल सिंह को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लेफ्टिनेंट जनरल सिंह की भारतीय सशस्त्र बलों में असाधारण सेवा और विशिष्ट योगदान को मान्यता देता है। अपने विशिष्ट करियर के दौरान,लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने लगातार उल्लेखनीय पेशेवर क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। उनके समर्पण और प्रतिबद्धता ने भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन दक्षता और रणनीतिक क्षमताओं को काफी बढ़ाया है। संपूर्ण सुदर्शन चक्र कोर को लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के इस योग्य सम्मान पर बहुत गर्व है। उनकी अटूट सेवा और प्रेरणादायक नेतृत्व उनके साथियों और अगली पीढ़ी के अधिकारियों को प्रेरित करता है।

  • कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के उत्सव के अवसर पर वायु सेना स्टेशन भिसियाना में वायुसैनिक मिलन आयोजित

    कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के उत्सव के अवसर पर वायु सेना स्टेशन भिसियाना में वायुसैनिक मिलन आयोजित

    *कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के उत्सव के अवसर पर वायु सेना स्टेशन भिसियाना में वायुसैनिक मिलन आयोजित*

    MBD NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले योद्धाओं को सम्मानित करने और ऑपरेशन में भाग लेने वाले सभी वीर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एयरफोर्स स्टेशन भिसियाना में आज कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 के अवसर पर वायुसैनिक मिलन आयोजित किया गया।
    भारतीय वायु सेना की नंबर 17 स्क्वाड्रन “गोल्डन एरो” जिस ने ऑपरेशन सफेद सागर में सक्रिय रूप से भाग लिया और दुश्मन सैनिकों को खदेड़ने के लिए कई खोज और स्ट्राइक मिशनों किए, को ऑपरेशन के दौरान अपनी सराहनीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित ‘बैटल ऑनर्स’ से सम्मानित किया गया। ऑपरेशन के दौरान, स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा ने मिग 21 विमान उड़ाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए उन्हें मरणोपरांत ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया।

    इस अवसर की स्मृति में आज 19 जुलाई 2024 को हवाई योद्धाओं और परिवारों के लिए एक वायुसैनिक मिलन का आयोजन किया गया,जिसमें शहीद योद्धाओं और दिग्गजों के रिश्तेदारों के साथ संवाद किया गया, जिन्होंने ऑपरेशन के दौरान हुए अपने अनुभव साझा किए और भावी पीढ़ियों को प्रेरित किया।

    संघर्ष के दौरान ऑपरेशनों के प्रतीकात्मक प्रदर्शन से हमारे युद्ध नायकों की बहादुरी और बलिदान को समानित करनें के लिए वायु योद्धाओं के लिए एक अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने दिग्गजों,सेवारत सैनिकों और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के लिए सौहार्दपूर्ण और एकजुटता के साथ आने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया,जिससे भावी पीढ़ी को युद्ध की कहानियों से प्रेरणा मिली।

  • जगन्नाथ पुरी मंदिर में 46 साल बाद निकाला जा रहा है खजाना, 4 आलमारियों और 3 संदूकों में भरा था सोना ही सोना,खजाने को अस्थाई स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्ट किया..

    जगन्नाथ पुरी मंदिर में 46 साल बाद निकाला जा रहा है खजाना, 4 आलमारियों और 3 संदूकों में भरा था सोना ही सोना,खजाने को अस्थाई स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्ट किया..

     

    ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में जांच करने गई निगरानी समिति को खजाना मिल गया है। बता दें कि निगरानी के दौरान 4 आलमारी और 3 संदूक मिले हैं, जिनमें हीरे, जवाहरात, सोने और चांदी भरे पड़े हैं।

     

    Treasure found in Jagannath Puri temple after 46 years gold and silver found in 4 almirah and 3 ches - India TV Hindi

    Image Source : ANI

    जगन्नाथ पुरी में मिला खजाना

    ओडिशा के पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर के भीतरी रंत्न भंडार में रखे खजाने को गुरुवार को निकाल लिया गया। इस काम के लिए राज्य सरकार की तरफ से 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। सुबह 9.15 बजे कमेटी के लोग अंदर गए। बता दें कि मंदिर के अंदर से मिले खजाने को अस्थाई स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। एएसआई की टीम मंदिर के तहखाने की मरम्मत करेगी। मरम्मत के बाद खजाने को पुराने कमरे में शिफ्ट में किया जाएगा। बता दें कि तीसरे कमरे से 4 आलमारियां और 3 संदूक मिले हैं। जगन्नाथ मंदिर के लिए बनी निगरानी समिति ने मंदिर में और जांच के लिए सरकार को निर्देश देने की सिफारिश की है। पूर्व जस्टिस विश्वनाथ रथ ने सरकार से यह मांग की है ताकि लोगों के भ्रम को दूर किया जा सके।

    भगवान जगन्नाथ के मंदिर में कितना खजाना? 

    भगवान जगन्नाथ के मंदिर के पहले कमरे में 3.48 किलोग्राम सोना मिला। दूसरे कमरे में 95.32 किलोग्राम सोना मिला और तीसरे कमरे में 50.6 किलोग्राम सोना मिला। पहले कमरे में 30.35 किलोग्राम चांदी मिला। पहले कमरे में मिले सोने और चांदी का उपयोग अनुष्ठान में किया जाता है। वहीं दूसरे कमरे में 19.48 किलोग्राम चांदी मिला। दूसरे कमरे और सोने चांदी का उपयोग त्योहारों को समय किया जाता है। वहीं तीसरे कमरे में 134.50 किलोग्राम चांदी मिला। तीसरे कमरे में मिले सोने और चांदी का उपयोग आज तक नहीं किया गया है।

    तीसरे कमरे में क्या-क्या मिला?

    रत्नगृह में गई निगरानी समिति को तीसरी कमरे में 6.50X 4 फीट की एक आलमारी और 3X4 फीट की संदूक मिली। अबतक कुल 9 संदूक और 4 आलमारी मिल चुके हैं। बता दें कि जगन्नाथ मंदिर का पहला कक्ष पूजा के लिए रोज खोला जाता है। वहीं दूसरा कक्ष विशेष पूजा के लिए खुलता है, जबकि तीसरा कक्ष पिछले 46 सालों से बंद था। बता दें कि दुनियाभर में बसे करोड़ों हिंदुओं के साथ-साथ देशभर की निगाहें इस जगन्नाथ मंदिर पर टिकी हुई हैं। मंदिर के तीन कमरों के सीरे हीरे, जवाहरात, सोना, चांदी सभी को अस्थाई स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्ट किया जा चुका है। निगरानी समिति चाहती है कि उन्हें ऐसे उपकरण मुहैया कराए जाएं जिससे मंदिर परिसर में किसी और कमरे या तहखाने का पता लगाया जा सके। साथ ही निगरानी कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि लोगों में तहखाने और सुरंग को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। इसलिए खजाने की गिनती से पहले कमेटी इसे दूर करना चाहती है।

  • अमेरिका जाने वाले एयर इंडिया के विमान आई खराबी के बाद रूस में करवाया गया लैंड

    अमेरिका जाने वाले एयर इंडिया के विमान आई खराबी के बाद रूस में करवाया गया लैंड

     

    नई दिल्ली- दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी के बाद इसे रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। बताया गया है कि कॉकपिट क्रू कार्गो होल्ड एरिया में एक समस्या का पता लगा, जिसके बाद इसे लैंड कराया गया। फंसे हुए यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था करने के प्रयास जारी हैं।

    एयरलाइन ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, एयर इंडिया की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट एआई -183 को तकनीकी कारणों से क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गेस्ट का ख्याल रखा जाए, हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।”

    शुक्रवार की सुबह एक और अपडेट में, एयर इंडिया ने कहा कि विमान सभी 225 यात्रियों और फ्लाइट क्रू के 19 सदस्यों के साथ क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KJA) पर सुरक्षित रूप से उतरा, और सभी यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया है। एयरलाइन ने कहा, “चूंकि एयर इंडिया के पास यहां अपना स्टाफ नहीं है, इसलिए हम यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। एयर इंडिया सरकारी एजेंसियों और नियामक अधिकारियों के साथ भी संपर्क में है, और हम यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए दूसरी फ़्लाइट की व्यवस्था कर रहे हैं।”

  • कांवड़ मार्गों पर दुकानों में लगानी होगी नेम प्लेट,यू पी के CM योगी ने दिए आदेश

     कांवड़ मार्गों पर दुकानों में लगानी होगी नेम प्लेट,यू पी के CM योगी ने दिए आदेश

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट वाला नियम अब पूरे यूपी में लागू होगा। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों के मालिकों को नेमप्लेट लगाने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कांवड़ मार्गों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान लिखना होगा। कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है। साथ ही कहा गया है कि हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।

     भाजपा ने मुजफ्फरनगर पुलिस के कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी दुकानों पर मालिक और काम करने वाले लोगों का नाम लिखने वाले निर्देश का बचाव किया है। बीजेपी के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत की ‘धर्मनिरपेक्षता’ इतनी कमजोर नहीं हो सकती है कि सभी भोजनालयों को मालिक व श्रमिकों के नाम और संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के लिए जारी एक समान आदेश इसे नुकसान पहुंचाए। मुजफ्फरनगर पुलिस के आदेश पर देशभर में प्रतिक्रिया आई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस के इस फैसले को सामाजिक अपराध बताया था। वही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तानाशाह फैसला बताया था। वहीं, गीतकार जावेद अख्तर ने इस फैसले की तुलना जर्मनी के नाजी शासन से की थी।

    बीजेपी के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता केसी त्यागी ने मुजफ्फरनगर पुलिस के आदेश को वापस लिए जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस के खाने-पीने वाले दुकानदारों का नाम प्रदर्शित करने से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। केसी त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा में कभी सांप्रदायिक तनाव की कोई खबर नहीं आई। धर्म के आधार पर इस तरह का भेदभाव गलत है और इससे सांप्रदायिक विभाजन ही बढ़ेगा।

  • जम्मू में अचानक क्यों बढ़े आतंकी हमले 

    जम्मू में अचानक क्यों बढ़े आतंकी हमले

     

    जम्मू-कश्मीर में अब सड़क पर पत्थरबाजी नहीं हो रही है, सड़कों पर हिंसा नहीं हो रही, न कोई हड़ताल कर रहा है और ना ही दहशत की वजह से स्कूलों में ताले लटके हैं….पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं और यह सब पाकिस्तान और उसके मददगार आतंकियों के लिए नागवार गुजर रहा है.

     

    जम्मू में अचानक क्यों बढ़े आतंकी हमले, क्या पाकिस्तान को जवाब देने का है वक्त? एक्सपर्ट्स से समझें

    जम्मू में बीते कुछ महीनों से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं.

    37 दिन, 7 आतंकी हमले और 12 जवानों की शहादत…बीते कुछ वक्त से आतंकी जम्मू को निशाना बना रहे हैं. 15-16 जुलाई की रात को डोडा में हुए हमले में देश ने अपने 4 वीर जवानों को खो दिया है, पाकिस्तान की इस हिमाकत से पूरा देश गुस्से में है. लोग चाहते हैं कि सरकार पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे.

    ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक बार फिर 2016 जैसी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है या फिर भारत को किसी नए तरीके से आतंक के आका से निपटना होगा? लेकिन इस सवाल का जवाब इतना आसान नहीं है जितना हम और आप सोच रहे हैं. इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको सबसे पहले ये समझना होगा कि आखिर पाकिस्तान और उसकी सरजमीं पर डेरा डाले आतंकी संगठन किस रणनीति के तहत जम्मू को निशाना बना रहे हैं?

    जम्मू टारगेट क्यों, 3 प्वाइंट्स में समझिए

    1. आतंकियों के लिए जम्मू प्राइम टारगेट क्यों बन चुका है, इसे समझने के लिए आपको पीर पंजाल की भौगोलिक स्थिति को जानना जरूरी है. पीर पंजाल का इलाका बहुत हद तक अफगानिस्तान के पहाड़ों जितना जटिल है. पिछले दो वर्षों में जम्मू-कश्मीर में हुए सभी बड़े आतंकी हमले पीर पंजाल के दुर्गम इलाकों में ही हुए हैं.

    बीते कुछ दिनों में जम्मू में हुए आतंकी हमले पीर-पंजाल की पहाड़ियों में स्थित राजौरी-पुंछ-रियासी बेल्ट में हुए हैं, ये बेल्ट जम्मू को कश्मीर से अलग करती है. यानी इस इलाके में अगर हमला होता है तो अतिरिक्त फोर्स की मूवमेंट में मुश्किल होगी. इसके अलावा पीर पंजाल घाटी में आने वाले राजौरी और पुंछ जिले POK के साथ LOC के 225 किलोमीटर एरिया को टच करते हैं. यानी अगर समय रहते आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब नहीं मिलता है तो वे आसानी से भागने में कामयाब हो जाते हैं.

    2. आतंकी LOC से लगते राजौरी और पुंछ के इलाकों से ही घुसपैठ करते हैं. इसके बाद यहां एक पर्वत से दूसरे पर्वत के बीच घूमते रहते हैं. इस दौरान यहां के घने जंगल आतंकियों के लिए शेल्टर का काम करते हैं. जिससे सुरक्षा बलों के लिए उनकी मूवमेंट को ट्रैक करना चुनौतीपूर्ण होता है. इस इलाके में कई प्राकृतिक गुफाएं हैं, यहां आतंकी छिपकर आसानी से डेरा डाल लेते हैं जिससे सुरक्षा बलों के रडार और ड्रोन्स की स्कैनिंग से बचने में उन्हें मदद मिलती है.

    3. सबसे बड़ी बात, जंगल घना है, तो विजिबिलटी भी बहुत कम रहती है. जंगल में खाने-पीने की बुनियादी जरूरत आसानी से पूरी हो जाती है, जिससे आतंकियों के लिए लंबे समय तक छुपकर रहना आसान हो जाता है. ऐसे में आतंकी घात लगाकर चोटियों पर और चट्टानों के पीछे जंगलों में छिपे रहते हैं, और वहां से नीचे आसानी से फायरिंग कर पाते हैं. जब सेना का शिकंजा ज्यादा कसता है तो अधिकतर जगहों पर फेंसिंग न होने के कारण आतंकी जंगल के रास्ते आराम से वापस POK लौट जाते हैं.

  • तेज रफ्तार Scorpio सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई, 6 की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल, वाहन के उड़े परखच्चे

    You are currently viewing तेज रफ्तार Scorpio सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई, 6 की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल, वाहन के उड़े परखच्चे

    Speeding Scorpio collides with Hiva parked on the roadside, 6 killed; 5 seriously injured, vehicle blown to pieces

    तेज रफ्तार Scorpio सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई, 6 की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल, वाहन के उड़े परखच्चे

     

    • पटनाः पटना जिले में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर ओवरब्रिज के पास आज सुबह उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यहां एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए बाढ़ (दो) के अनुमंडल के डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो नवादा से बख्तियारपुर की ओर आ रही थी इस दौरान जब कार राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और बाकी लोगों का इलाज पटना के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

    डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्कॉर्पियो के चालक को नींद आ गई या अन्य कारण से दुर्घटना हुई इसका पता लगाया जा रहा। वहीं, पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और मृतकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो में 11 लोग सवार थे और वह सभी बाढ़ के उमानाथ घाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। इस दौरान बख्तियारपुर फोरलेन पर गाड़ी सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराकर हादसे का शिकार हो गई।

  • बैकफुट पर योगी सरकार, देनी पड़ी राहत; शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर दो महीने की रोक लगाई..

     बैकफुट पर योगी सरकार, देनी पड़ी राहत; शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर दो महीने की रोक लगाई..

     

    उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया. यहां के सरकारी शिक्षकों को अब डिजिटल अटेंडेंस नहीं लगानी होगी. सरकार ने 2 महीने के लिए इसे स्थगित कर दिया है. वहीं, लखनऊ के पंतनगर में घरों पर बुलडोजर भी नहीं चलेगा. योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवार से मंगलवार को मुलाकात भी की.

    न चलेगा बुलडोजर, न लगानी होगी डिजिटल अटेंडेंस.... बैकफुट पर योगी सरकार, देनी पड़ी राहत

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)

    उत्तर प्रदेश के सरकारी शिक्षकों और राजधानी लखनऊ के निवासियों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया. एक ओर जहां शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर दो महीने की रोक लग गई तो लखनऊ के पंतनगर में बुलडोजर के पहिए थम गए. ये रोक अदालत ने नहीं, योगी सरकार ने खुद लगाई है. यानी 24 घंटे के अंदर सरकार ने यूपी के लोगों को दो बड़ी राहत दी है. हालांकि ये राहत लोगों को ऐसे ही नहीं मिली है, इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. गुहार लगानी पड़ी. ये लोगों का दबाव ही था जिसकी वजह से सरकार बैकफुट पर आना पड़ा.

    डिजिटल अटेंडेंस दो महीने के लिए स्थगित

    प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने मंगलवार को डिजिटल अटेंडेंस को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है. इस दौरान एक समिति का गठन किया जाएगा जो शिक्षकों के मुद्दों को समझेगा. सरकार ने ये कदम शिक्षकों के भारी विरोध के बाद उठाया है. शिक्षक योगी सरकार के डिजिटिल एटेंडेंस के फैसले का शुरू से विरोध कर रहे थे.

    शिक्षकों ने कहा, उनको ऑनलाइन हाजिरी लगाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है. उनका कहना है कि स्कूलों में नेटवर्क नहीं है. रास्ते सही नहीं है. इन सब की समस्याओं को दूर किया जाए, उसके बाद हम ऑनलाइन हाजिरी देने को तैयार हैं. भारी विरोध के बाद सरकार ने शिक्षकों को कुछ छूट दी थी, लेकिन अब उसने अपने फैसले को फिलहाल 2 महीने के लिए स्थगित कर दिया है.