Category: NATIONAL

  • भारतीय सेना के लिए हथियार बनाने वाली फैक्टरी में हुआ हादसा, 6 कर्मचारी झुलसे..

     भारतीय सेना के लिए हथियार बनाने वाली फैक्टरी में हुआ हादसा, 6 कर्मचारी झुलसे..

    ब्लास्टः फैक्ट्री में भारतीय सेना के लिए बनाए जाते थे हथियार, 6 कर्मचारी झुलसे

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में गुरुवार को एक फैक्ट्री में आग लगने से आधा दर्ज से ज्यादा कर्मचारी आग में झुलस गए। सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत जिले के मार्बल सिटी अस्‍पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं, एक को गंभीर हालत में महाकौशल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

    जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में फिलिंग सेक्शन-6 में टीएनटी गर्म करने के दौरान यह हादसा हुआ। बता दें कि इस फैक्ट्री में भारतीय सेना के लिए घातक हथियार जाते हैं। मगर, आज प्रोडक्शन के दौरान डेंटिक्स मेल्टर मशीन में एलमुनियम पाउडर में आग लग गई, जिससे भयानक हादसा हो गया।

  • PM मोदी आज करेंगे वंदे भारत का किया उद्घाटन…

    PM मोदी आज करेंगे वंदे भारत का किया उद्घाटन…

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने वाले हैं. यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच की दूरी महज 5 घंटों में पूरा करेगी. बाकी ट्रेनों को इसमें 7 घंटे का वक्त लगता है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने वाले हैं. पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इस स्पेशल ट्रेन में सीट रिवाल्विंग है जो 180 डिग्री पर घूम सकती है. यह एग्जीक्यूटिव क्लास की सीट है. इसके अतिरिक्त ट्रेन में कई हाइटेक सुविधाएं हैं जिसमें सीसीटीवी कैमरे से लेकर ऑटोमेटिक डोर सिस्टम और इसके अलावा टॉयलेट भी काफी ज्यादा हाईटेक बनाए गए हैं. इसके अलावा यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच की दूरी महज 5 घंटों में पूरा करेगी. बाकी ट्रेनों को इसमें 7 घंटे का वक्त लगता है.

     

  • बदलता भारत; एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए PM मोदी ने रोका काफिला..

    बदलता भारत; एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए PM मोदी ने रोका काफिला..

     

    Narendra Modi Gujarat Visit: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि पीएम मोदी (PM Modi) ने एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया.

    Watch: एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए PM मोदी ने रोका काफिला, सभा से लौट रहे थे प्रधानमंत्री

    पीएम मोदी ने किया आज कई प्रोजक्ट्स का उद्घाटन

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज (शुक्रवार को) हरी झंडी दिखाई. इसके बाद ट्रेन में सवार होकर पीएम मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन तक यात्रा भी की. पीएम मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10.30 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

    आम लोगों से घुलते-मिलते नजर आए पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. पीएमओ ने कहा, ‘सफर के दौरान प्रधानमंत्री ने रेल कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों, महिला उद्यमियों और अनुसंधानकर्ताओं और युवाओं सहित अपने सह-यात्रियों के साथ भी बातचीत की. उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले श्रमिकों, इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की.’

    21वीं सदी के भारत पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

    इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत, अर्बन कनेक्टिविटी और आत्मनिर्भर होते भारत के लिए यह बड़ा दिन है. मैंने गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के तेज रफ्तार सफर का अनुभव किया. 21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है. हमें बदलते हुए समय और जरूरतों के साथ अपने शहरों को निरंतर आधुनिक बनाना जरूरी है. शहर में परिवहन प्रणाली आधुनिक हो, निर्बाध कनेक्टिविटी हो, यातायात का एक साधन दूसरे को सहयोग करे वह जरूरी है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 8 साल में एक के बाद एक देश के 2 दर्जनों से ज्यादा शहरों में मेट्रो या तो शुरू हो चुकी है या तेजी से काम चल रहा है. देश के दर्जनों छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है. ‘उड़ान’ योजना छोटे शहरों में हवाई सुविधा देने में अहम भूमिका निभा रही है.

  • हादसा: जानें किस जगह छत गिरने से पंजाब के 2 लोगों की हुई मौत…

     हादसा: जानें किस जगह छत गिरने से पंजाब के 2 लोगों की हुई मौत…

     

     

    कुरुक्षेत्र ; कुरुक्षेत्र जिले के गांव सरस्वती खेड़ा में साढ़ू के घर पंजाब से आए पति-पत्नी पर रात को छत गिर गई। इस हादसे में दोनों की जान चली गई। दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया तो वहीं पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि गांव सरस्वती खेड़ा के रहने वाले हरबंस की बुजुर्ग मां की कई दिनों पहले मौत हो गई थी। आज उनकी भोग क्रिया थी।

    इसमें शामिल होने पंजाब के लुधियाना जिले के गांव बहादुरगढ़ के रहने वाले हरबंस के साढ़ू जोगा सिंह (50) अपनी पत्नी पम्मी के साथ गुरुवार को आए थे। वे और उनकी पत्नी कच्चे घर के एक कमरे में सोए रहे थे। अलसुबह उन पर अचानक छत गिर गई।

    मलबा गिरने की तेज आवाज आई तो हरंबस व आसपास के लोग भी दौड़े। उन्होंने देखा कि जोगा सिंह व उनकी पत्नी मलबे में दबे हैं। आनन-फानन उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही पिहोवा एसएचओ निर्मल सिंह भी टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

  • जानें कहां पर अस्पताल में चली गोलियां, एक घायल…

    जानें कहां पर अस्पताल में चली गोलियां, एक घायल…

     

     

    नई दिल्ली :  दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया इलाके में होली फैमिली अस्पताल के अंदर गुरुवार रात हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के दो गुट होली फैमिली अस्पताल पहुंचे, जहां उनका आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर एक गुट ने दूसरे पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

    पुलिस को बुलाया गया। अस्पताल परिसर के अंदर स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

    अस्पताल में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। वे अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

  • कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से दिग्विजय सिंह ने भी लिया नाम वापिस, मल्लिकार्जुन खड़गे का बनेंगे प्रस्तावक

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से दिग्विजय सिंह ने भी लिया नाम वापिस, मल्लिकार्जुन खड़गे का बनेंगे प्रस्तावक

     कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

     

    LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे का बनेंगे प्रस्तावक

     

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और कहा कि अगर आप फॉर्म भर रहे हैं तो मैं आपके साथ हूं। मैंने साफ कहा कि आपके खिलाफ लड़ने की मैं सोच भी नहीं सकता हूं। इसलिए मैंने अब तय किया है कि उनका प्रस्तावक बनूंगा। वहीं, पार्टी के असंतुष्ट गुट के नेता शशि थरूर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं। आज ही शशि थरूर के भी नामांकन करने की संभावना है।

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

    दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तीन बातों पर समझौता नहीं करता। पहला गरीब, दलित और आदिवासी के हित। इसके अलावा सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष। तीसरा विषय यह है कि मैं गांधी-नेहरू परिवार के प्रति वफादार हूं। दिग्विजय ने कहा, ‘मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और कहा कि अगर आप फॉर्म भर रहे हैं तो मैं आपके साथ हूं। मैंने साफ कहा कि आपके खिलाफ लड़ने की मैं सोच भी नहीं सकता हूं। इसलिए मैंने अब तय किया है कि उनका प्रस्तावक बनूंगा।’

    खड़गे दोपहर के करीब नामांकन पत्र करेंगे दाखिल!

    प्रमोद तिवारी ने संकेत दिया कि इस पर आम सहमति बन सकती है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी के शीर्ष पद पर कौन काबिज होगा। उन्होंने बताया कि खड़गे दोपहर के करीब अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। तिवारी ने कहा कि खड़गे पार्टी में सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और वह दलित नेता भी हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने का शुक्रवार को आखिरी दिन है।

  • जानें किस University के 2 गुटों में हुआ विवाद, छात्र को होली फैमिली हॉस्पिटल में मारी गोली

    जानें किस University के 2 गुटों में हुआ विवाद, छात्र को होली फैमिली हॉस्पिटल में मारी गोली

    जानें किस University के 2 गुटों में हुआ विवाद, छात्र को होली फैमिली हॉस्पिटल में मारी गोली

     

    Jamia Millia Islamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) में हुई झड़प में एक छात्र घायल हो गया. बाद में होली फैमिली हॉस्पिटल में घायल छात्र के दोस्त पर भी हमला हुआ.

    दिल्ली (Delhi) के जामिया नगर (Jamia Nagar) इलाके में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) में छात्रों के दो गुटों में गुरुवार शाम झड़प हो गई. इस दौरान गोलीबारी भी हुई. इसमें एक छात्र घायल हो गया और उसे आननफानन में होली फैमिली हॉस्पिटल (Holy Family Hospital) में भर्ती कराया गया है. जब घायल छात्र का एक दोस्त नोमान अली उसे देखने के लिए होली फैमिली हॉस्पिटल पहुंचा तो दूसरे गुट के छात्रों ने उसे भी गोली मार दी. बाद में उसे भी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    जामिया में छात्रों के 2 गुटों के बीच झड़प

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय में झगड़े की खबर मिली थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था.

    होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया घायल छात्र

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले 26 साल के छात्र नोमान चौधरी के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया था. एक अन्य छात्र नोमान अली अपने दोस्त चौधरी से मिलने अस्पताल आया था, लेकिन इसी बीच, हरियाणा के मेवात का रहने वाला जलाल अपने दोस्तों के साथ अस्पताल आया. वह दूसरे गुट से संबंध रखता है.

    घायल छात्र के दोस्त को भी मारी गोली

    उन्होंने आगे बताया कि जलाल ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर नोमान अली पर कथित रूप से गोली चला दी, जिसके बाद अली को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. जामिया नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थानों ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

    सौजन्य zee news

  • अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले ‘आतंक’ फैलाने रची जा रही है साजिश, शोपियां-बारामूला में मुठभेड़ – एक आतंकी ढेर

    अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले ‘आतंक’ फैलाने रची जा रही है साजिश, शोपियां-बारामूला में मुठभेड़ – एक आतंकी ढेर

     

     

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामूला जिलों में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा दक्षिण कश्मीर के शोपियां के चित्रगाम इलाके और उत्तरी कश्मीर के बारामूला के येदिपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू करने के बाद ये मुठभेड़ छिड़ी है। इसमें एक आतंकी मार दिया गया है। बारामूला में ये एनकाउंटर ऐसे समय पर हो रहा है, जब गृह मंत्री अमित शाह आगामी दिनों में इस इलाके का दौरा करने वाले हैं।

    जानकारी के मुताबिक, शोपियां में एक और मुठभेड़ जारी है। सशस्त्र सीमा बल की फोर्स, पुलिस अधिकारियों और सेना के जवान आतंकियों के मुठभेड़ में लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि कुछ को पकड़ लिया गया है। जबकि कुछ आतंकी भागने में सफल रहे हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बलों को इन इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया था।

  • कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से मुख्यमंत्री गहलोत ने अब किया इनकार और बीते दिनों हुए घटनाक्रम के लिए सोनिया गांधी से मांगी माफी…

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से मुख्यमंत्री गहलोत ने अब किया इनकार और बीते दिनों हुए घटनाक्रम के लिए सोनिया गांधी से मांगी माफी…

     

    इसे कहते हैं राजनीति जो पल पल बदलती ही रहती है यह बात यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे कुछ वक्त पहले राजस्थान में चल रही राजनीतिक घटनाओं के बाद आज दिल्ली में एक नया मोड़ आ गया

     

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है.

    Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से गहलोत ने किया इनकार, सोनिया गांधी से मांगी माफी

    अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने हालात को देखते हुए फैसला लिया है कि वो अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे.

    ‘सोनिया गांधी से मांगी माफी’

    सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ‘मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात करते मांगी माफी, सोरी फील किया. सोनिया गांधी के साथ मैंने बातचीत की. पिछले 50 साल में मैंने कांग्रेस पार्टी में वफादार सिपाही के रूप में काम किया. आलाकमान ने पूरा विश्वास करके मुझे जिम्मेदारी दी. मैं प्रदेश अध्यक्ष, एआईसीसी महासचिव सहित कई पदों पर रहा. दो दिन पहले जो घटना हुई उससे बेहद दुखी और आहत हुआ.’

    अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से किया इनकार

    उन्होंने आगे कहा, ‘मैं दिल्ली में एक लाइन का प्रस्ताव पास नहीं करवा पाया. कांग्रेस के इतिहास मे ऐसा पहली बार ऐसा हुआ इसके लिए मैंने सॉरी फील किया. मैंने तय किया है कि अध्यक्ष का चुनाव नहीं लडूंगा.’

    सीएम पद को लेकर कही ये बात

    वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर गहलोत नें कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा. उन्होंने कहा, राजस्थान के सीएम पद का फैसला आलाकमान (सोनिया गांधी) करेगा. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की वजह से मुझे सबकुछ मिला, मंत्री रहा मुख्यमंत्री बना, जो घटना हुई, उसने हिला कर रख दिया है और मुझे दुख है. देश में संदेश गया की मैं सीएम बने रहना चाहता हूं.’

    17 अक्टूबर को होना है चुनाव

    कांग्रेस दो दशक से अधिक समय के अंदर अपने पहले गैर गांधी परिवार के अध्यक्ष को लाने की तैयारी कर रही है. तीनों गांधी 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से बाहर रहेंगे, अब तक शशि थरूर ने नामांकन पत्र मांगा है. इस मुलाकात के बीच आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह नामांकन फॉर्म लेने को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शशि थरूर ने नामांकन पत्र लिया है तो वहीं अब पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी नामांकन पत्र ले लिया है. केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के दिल्ली में मौजूद न होने के कारण वह शुक्रवार को नामांकन पत्र भरेंगे.

  • किन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल से टकराया ट्रक, फ्लाईओवर पर वाहनों का आवाजाही हुई बाधित..

    किन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल से टकराया ट्रक, फ्लाईओवर पर वाहनों का आवाजाही हुई बाधित..

     

    शिमला : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक पुल से टकरा गया है। हादसे के बाद पुल पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    जानकारी के अनुसार, किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे पर उरनी ढांक पुल बंद हो गया है। ट्रक पुल से टकरा गया। जिससे वाहनों की आवाजही बंद हो गई है। आपात एवं जल्दी वाले लोग वैकल्पिक मार्ग टापरी उरनी चॉलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।