Category: NATIONAL

  • 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा 6 एयरबैग अनिवार्य करने का प्रस्ताव एक साल टला: नितिन गडकरी

    1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा 6 एयरबैग अनिवार्य करने का प्रस्ताव एक साल टला: नितिन गडकरी

     

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक साल टालकर 1 अक्टूबर, 2023 कर दिया है। वैश्विक सप्लाई चैन में दिक्कतों के कारण 6 एयरबैग के निर्देश को स्थगित किया गया है।

    नितिन गडकरी ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री अभी सप्लाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसलिए यह फैसला किया गया है। गडकरी ने साथ ही कहा कि किसी भी तरह के मोटर वीकल में सफर कर रहे सवारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि किसी भी तरह के मोटर वीकल में सफर कर रहे सवारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि वाहन यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन का फैसला किया गया है, ताकि वाहनों में सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की हाल में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद खासकर पिछली सीट पर बैठे यात्रियों की सेफ्टी पर बहस चल रही है। मिस्त्री मर्सिडीज कार में पिछली सीट में बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने 3400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, जानें किस मॉडल का किया जिक्र…

    प्रधानमंत्री मोदी ने 3400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, जानें किस मॉडल का किया जिक्र…

     

    नई दिल्ली :  गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सूरत में रोड शो किया। इसके बाद शहर को 3400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।

    पीएम ने कहा कि नवरात्रि के व्रत में सूरत आना थोड़ा मुश्किल होता है। उन्होंने शहर को श्रम का सम्मान करने वाला बताया। पीएम ने कहा कि आज दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते शहर में सूरत का नाम है। इसके अलावा देश के स्वच्छ शहरों में भी हम सूरत का नाम गर्व से लेते हैं। उन्होंने एयरपोर्ट मंजूरी में देरी के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा। अब प्रधानमंत्री भावनगर जाएंगे। जिले के लोगों को 5200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

    इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के चल रहे समारोहों के दौरान गुजरात में बुनियादी ढांचे, खेल और आध्यात्मिक स्थलों की आधारशिला रखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सूरत जनभागीदारी और एकता का एक बेहतरीन उदाहरण है। पूरे भारत के लोग सूरत में रहते हैं, यह एक छोटा भारत है। साथ ही उन्होंने कहा कि सूरत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला शहर है।

    सूरत 4-P का उदाहरण है
    पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस सदी के शुरुआती दशकों में जब दुनिया में 3-P यानि Public Private Partnership की चर्चा होती थी, तब मैं कहता था कि सूरत 4-P का उदाहरण है। 4-P यानि People, Public, Private Partnership। यही मॉडल सूरत को विशेष बनाता है। आज सूरत के सभी लोगों ने ऐसा कर के दिखा दिया है। मुझे खुशी है कि आज दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते शहर में सूरत का नाम है।

  • भारतीय सेना को सियाचिन में लड़ने के लिए मिल गया ये घातक हथियार…

    भारतीय सेना को सियाचिन में लड़ने के लिए मिल गया ये घातक हथियार…

     

    Indian Army at Siachen Glacier: चीन और पाकिस्तान के खिलाफ सियाचिन ग्लेशियर में लगातार अपनी ताकत मजबूत कर रही भारतीय सेना को रविवार को एक और घातक हथियार मिल गया. इस हथियार का मुकाबला करना इन दोनों दुश्मन देशों के लिए भी मुश्किल रहेगा.

    सियाचिन (Siachen Glacier) करीब 19 हज़ार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है और इतनी ऊंचाई पर लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई होती हैं. अब वहां की बदली तस्वीर के बारे में जानकर आपको गर्व महसूस होगा. इसकी वजह ये है कि जहां ठीक से ऑक्सिजन भी नहीं मिलती, वहां भारतीय इंजीनियर्स ने इंटरनेट के सिग्नल पहुंचा दिए हैं. इंडियन आर्मी ने वहां करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर एक सैटेलाइट बेस्ड सर्विस को चालू कर दिया है और बीते रविवार से ही वहां इंटरनेट सेवाएं शुरू हो चुकी हैं.

    आपको जानना चाहिए कि सियाचिन बेहद दुर्गम इलाक़ा है, यानी यहां जिन्दा रहना ही अपने आप में बड़ी चुनौती है. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर वहां इंटरनेट की केबल या सिग्नल्स कैसे पहुँचाए गए होंगे.

    सियाचिन में सैटेलाइट फोन की सुविधा शुरू

    हम आपको बताना चाहते हैं कि ये सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है, यानी इसे किसी मोबाइल टावर या ऑप्टिकल फाइबर केबल की जरूरत नहीं होती. सैटेलाइट इंटरनेट में Internet Service Provider यानी ISP अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहे सैटेलाइट को डेटा सिग्नल भेजता है. बाद में सैटेलाइट यही सिग्नल पृथ्वी वापस भेज देता है. जहां एक एंटीना इन सिग्नल्स को रिसीव करता है और इन्ही सिग्नल्स की मदद से हम इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाते हैं.

    पाकिस्तान-चीन दोनों पर रहती है नजर

    सियाचिन (Siachen Glacier) के लिए भी इसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है क्योंकि सियाचिन ग्लेशियर भारत-पाक सीमा के पास करीब 78 किलोमीटर के इलाक़े में फैला है. इसके एक तरफ़ पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ़ अक्साई चिन है.

    भारतीय सेना ने 1984 में कब्जा जमाया था

    वर्ष 1984 में पाकिस्तान ने इस इलाक़े में कब्जे की कोशिश की थी. जिसके बाद एक सैन्य अभियान चला कर भारतीय सेना ने सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier) को अपने कब्जे में ले लिया था और तब से ही भारतीय सेना की स्पेशल टुकड़ी इस इलाक़े में तैनात रहती हैं. इस इलाक़े की रणनीतिक अहमियत की वजह से भारतीय सेना को इस दुर्गम क्षेत्र में हमेशा अपनी तैनाती बना कर रखनी पड़ती है.

    बढ़ जाएगी भारतीय सेना की शक्ति

    इस क्षेत्र में इंटरनेट न होने की वजह से सेना को मैसेज भेजने में काफी दिक्ततें होती थीं. लेकिन अब हाईस्पीड इंटरनेट मिलने के बाद वहां सेना की शक्ति भी बढ़ जाएगी और कई तरह की जानकारियों को साझा करने में भी आसानी होगी. इसके अलावा वहां तैनात जवान अपने घर परिवार और करीबियों से बात भी कर सकेंगे.

  • पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट,जानिए कहां घटित हुआ मामला…

     पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट, 2 घायल,जानिए कहां घटित हुआ मामला…

    उधमपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट, 2 घायल, धमाके का CCTV फुटेज आया सामनेपेट्रोल पंप पर खड़ी यात्री बस में हुआ विस्फोट

    उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा टल गया। बुधवार की देर रात डोमेल चौक पर स्थित पेट्रोल पंप के पास में खड़ी यात्री में विस्फोट हो गया। राहत की बात रही बस में यात्री सवार नहीं थे। इसके बाद भी विस्फोट इतना तगड़ा था कि आसपास के दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है। राहत की बात रही कि विस्फोट की वजह से पेट्रोल पंप को कोई नुकसान नहीं हुआ वरना खतरा बड़ा हो सकता था। बस में विस्फोट का एक वीडियो भी सामने आया है।जिसमें आप देख सकते हैं कैसे एक खड़ी बस में विस्फोट हो जाता है। घटना को लेकर अब सवाल यह उठ रहा है कि कहीं यह आतंकियों की कोई साजिश तो नहीं थी या फिर विस्फोट के पीछे कोई और वजह थी? विस्फोट बस के बीच वाले हिस्से में हुआ और इतना तगड़ा था कि एक हिस्सा पूरा उड़ गया। बस के बगल में ही एक और बस खड़ी थी। उसको भी मामूली नुकसान पहुंचा है।

  • सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में केवल मिलेंगे इतने गैस सिलिंडर,महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर.

    सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में केवल मिलेंगे इतने गैस सिलिंडर,महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर.

    सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में केवल मिलेंगे इतने गैस सिलिंडरसरकार का बड़ा फैसला, अब साल में केवल मिलेंगे इतने गैस सिलिंडर

    नई दिल्लीः  घरेलू गैस सिलिंडर के कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए सरकार ने गैस सिलिंडर का कोटा तय कर दिया है। इस कोटा के तहत एक उपभोक्ता एक कनेक्शन पर महीने में केवल दो ही घरेलू गैस सिलिंडर ले सकता है। यही नहीं सरकार ने सलाना कोटा भी लगाया है जिसके तहत किसी भी उपभोक्ता को साल के केवल 15 घरेलू गैस सिलिंडर ही मिलेंगे। बताया जाता है कि सरकार के इस कदम से घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ता को काफी फायदा होगा और इससे घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर जो कालाबाजारी चल रही है, उस पर रोक लग पाएगी।

    क्या है नया आदेश

    सरकार द्वारा जारी इस नए आदेश के अनुसार, सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के सप्लाई के लिए महीने और साल में कितना गैस सिलिंडर लिया जाएगा इसका एक कोटा तय किया है। इसके तहत, किसी भी घरेलू गैस सिलिंडर के उभोक्ता को महीने में केवल दो ही सिलिंडर मिलेंगे। यही नहीं उन्हें साल के केवल 15 सिलिंडर ही दिया जाएगा।

    इस कैप से ज्यादा उभोक्ताओं को एक भी गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। अगर फिर भी कोई उपभोक्ता यह दावा करता है कि उसके घर में गैस की खपत ज्यादा है तो ऐसे में अपने खपत को लेकर उसे सबूत भी देने होंगे।

  • भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने अनिल चौहान, बिपिन रावत के निधन के बाद से खाली था पद

    भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने अनिल चौहान, बिपिन रावत के निधन के बाद से खाली था पद

     

    सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को नया प्रमुख रक्षा अध्यक्ष यानी सीडीएस नियुक्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस होंगे। उनकी नियुक्ति पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के स्थान पर की गई है। जनरल रावत की दिसंबर 2021 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से ही यह पद खाली पड़ा था।
    लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान सैन्य मामलों के विभाग के सचिव का कार्य भी देखेंगे और उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

    पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान सेना में 40 साल की शानदार  सेवा के बाद हुए सेवानिवृत - Eastern Command Chief Lt Gen Anil Chauhan  retires after 40 years of

    उन्होंने सेना में करीब 40 वर्ष के कैरियर के दौरान विभिन्न कमान, स्टाफ और महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कार्य किया है। उन्हें विशेष रूप से जम्मू कश्मीर तथा पूर्वोत्तर में आतंकवाद तथा उग्रवाद रोधी अभियानों का अच्छा खासा अनुभव है। अट्ठारह मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में सेना की 11 गोरखा राइफल में कमीशन मिला था। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को वर्ष 2019 में पूर्वी कमान का प्रमुख नियुक्त किया गया था। मई 2021 में सेवानिवृत्त होने तक उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को उल्लेखनीय एवं विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

  • बड़ा फैसला:सुप्रीम कोर्ट ने अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के हक में आज एक बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि भारत में अविवाहित महिलाओं को भी MTP एक्ट के तहत गर्भपात का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत में सभी महिलाओं को चुनने का अधिकार है। अदालत ने कहा कि भारत में अविवाहित महिलाओं को भी एमटीपी एक्ट के तहत गर्भपात कराने का अधिकार है। भारत में गर्भपात कानून के तहत विवाहित और अविवाहित महिलाओं में भेद नहीं किया गया है। गर्भपात के उद्देश्य से रेप में वैवाहिक रेप भी शामिल है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एमटीपी कानून और इससे संबंधित नियमों के बदलाव को लेकर यह फैसला सुनाया है।

    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि एक अविवाहित महिला को अनचाहे गर्भ का शिकार होने देना मेडिकल टर्मिनेशन आफ प्रेग्नेंसी (MTP) अधिनियम के उद्देश्य और भावना के विपरीत होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कहा कि 2021 के संशोधन के बाद मेडिकल टर्मिनेशन आफ प्रेग्नेंसी एक्ट की धारा-तीन में पति के बजाय पार्टनर शब्द का उपयोग किया गया है। यह अधिनियम में अविवाहित महिलाओं को कवर करने के लिए विधायी मंशा को दर्शाता है। साथ ही कोर्ट ने एम्स निदेशक को एक मेडिकल बोर्ड का गठन करने के लिए कहा जो यह देखेगा कि गर्भपात से महिला के जीवन को कोई खतरा तो नहीं होगा।

    दरअसल, एक महिला ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी रूल्स, 2003 के नियम-3 बी को चुनौती दी थी, जो कि केवल कुछ श्रेणियों की महिलाओं को 20 से 24 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति देता है। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को केवल इस आधार पर लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए कि वह अविवाहित महिला है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने अनुचित प्रतिबंधात्मक दृष्टिकोण अपनाया है।

    बता दें कि 16 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग वाली अविवाहित मणिपुरी महिला की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि गर्भ सहमति से धारण किया गया है और यह स्पष्ट रूप से मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी रूल्स, 2003 के तहत किसी भी खंड में शामिल नहीं है। महिला ने अपनी याचिका में कहा कि वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकती क्योंकि वह एक अविवाहित महिला है और उसके साथी ने उससे शादी करने से मना कर दिया है। इसमें आगे कहा गया कि अविवाहित तौर पर बच्चे को जन्म देने से उसका बहिष्कार होगा और साथ ही मानसिक पीड़ा भी होगी। दिल्ली हाईकोर्ट के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनोती दी गयी थी।

  • शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत सृजन करने का अध्यापकों और विद्यार्थियों ने लिया प्रण

     शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत सृजन करने का अध्यापकों और विद्यार्थियों ने लिया प्रण

     

    राज्य भर के सरकारी स्कूलों में उत्साह से मनाया गया शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस

    चंडीगढ़:  शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की 115वीं जन्म वर्षगांठ के मौके पर पंजाब के समूह सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मिलकर शहीद के सपनों का भारत सृजित करने का प्रण लिया। बता दें कि राज्य के समूह अध्यापक और विद्यार्थी आनलाइन विधि के द्वारा शहीद भगत सिंह को समर्पित राज्य स्तरीय समागम में जुड़े और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विचार सुने। राज्य के समूह स्कूलों में शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस बहुत उत्साह से मनाया गया, जहां सुबह की सभा के दौरान अध्यापकों की तरफ से शहीद भगत सिंह के जीवन के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को शहीद की तरफ से दिखाऐ राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूलों में शहीद भगत सिंह की जीवनी से सम्बन्धित प्रश्नोतरी, पेंटिंग, कोरियोग्राफी आदि के मुकाबले, साइकिल रैलियाँ और नाटक करवाए गए।

  • कुल्लू दशहरा में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, उत्सव में भाग लेने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे

    कुल्लू दशहरा में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, उत्सव में भाग लेने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे

    कुल्लू दशहरा में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, उत्सव में भाग लेने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे

     

     

    बताया जा रहा है कि अपने हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अलावा बिजली महादेव के दर्शन करने भी जा सकते हैं. हिमाचल में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा. इस बार इस उत्सव में पहली बार ऐसा कुछ खास होने जा रहा है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ. कुल्लू दशहरा उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे. इस उत्सव के 372 साल के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री इसमें शामिल होगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कुल्लू दशहरा मेला इस साल 15 अक्टूबर से शुरू होगा. दशहरा उत्सव का आयोजन साल 1650 से किया जा रहा है.

    सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, “कुल्लू दशहरा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला है. यह बहुत ही ऐतिहासिक है और हमारी संस्कृति का एक बहुत बड़ा जमावड़ा इसमें शिरकत करता है. इस बार प्रधानमंत्री कार्यालय से एक संदेश मिला है कि इस समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना है.” बताया जा रहा है कि कुल्लू दशहरा उत्सव में भाग लेने के अलावा पीएम मोदीभगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के दर्शन करने के साथ सैकड़ों देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी लेंगे.

    मेले मे सुरक्षा के खास इंतजाम, पुलिस की पहरेदारी बढ़ी

    पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से कल वर्चुअल बैठक हुई, इसमें बिलासपुर और कुल्लू जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक शामिल हुई. पीएम मोदी के दौरे को लेकर मेले मे सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. चारों और पुलिस की पहरेदारी बढ़ा दी गई है. इस उत्सव का देश-विदेश के शोधकर्ताओं को खासा इंतजार रहता है. ऐसे में पीएम मोदी के शामिल होने से कुल्लू दशहरा का स्तर देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ेगा.

    बिजली महादेव की पूजा अर्चना भी करेंगे पीएम मोदी

    बताया जा रहा है कि अपने हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अलावा बिजली महादेव के दर्शन करने भी जा सकते हैं. बिजली महादेव के दर्शनों के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु हिमाचल आते हैं. पीएम मोदी जब भी हिमाचल आते हैं तो बिजली महादेव का नाम लेना नहीं भूलते. पीएम मोदी साल 1998 में जब बीजेपी के प्रदेश प्रभारी थे, तब भी उन्होंने बिजली महादेव के दर्शन किए थे.

     

  • जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में ढेर 2 आतंकियों ने सरेंडर करने से किया था इनकार

    जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में ढेर 2 आतंकियों ने सरेंडर करने से किया था इनकार

    जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में ढेर 2 आतंकियों ने सरेंडर करने से किया था इनकार

    Live Updates and Breaking News of 28th September 2022: देश और दुनिया की तमाम खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए…

    कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था. सेना ने एक बयान में कहा, ‘कुलगाम जिले के अवहोटू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में जेकेपी (कुलगाम) से विशिष्ट मानव सूचना प्राप्त होने पर 27 सितंबर, 22 को दोपहर लगभग 3.20 बजे भारतीय सेना द्वारा जेकेपी और सीआरपीएफ के साथ क्षेत्र में एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था.’