Category: NATIONAL

  • आर्थिक संकट म फंसा पाकिस्तान; अब 1.5 लाख सरकारी नौकरियां खत्म; सरकार ने 6 मंत्रालय भी किए भंग

     आर्थिक संकट म फंसा पाकिस्तान; अब 1.5 लाख सरकारी नौकरियां खत्म; सरकार ने 6 मंत्रालय भी किए भंग

     

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान (Pakistan) आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आईएमएफ से 7 अरब डॉलर के ऋण सौदे के तहत सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। इसमें 1.5 लाख सरकारी नौकरियां खत्म करना और 6 मंत्रालयों को भंग करना शामिल है।

    पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने बताया कि आईएमएफ की शर्तों के अनुसार सरकार को खर्च कम करना होगा। इसीलिए कई मंत्रालयों को बंद किया जा रहा है और सरकारी पदों में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा, हमें टैक्स में भी इजाफा करना होगा। जो लोग टैक्स नहीं भरेंगे, उन्हें संपत्ति और वाहन खरीदने की अनुमति नहीं होगी।

    सरकार ने खर्च कम करने के लिए कई सरकारी कार्यक्रमों को बंद कर दिया है। कृषि और रियल एस्टेट सहित कई क्षेत्रों में टैक्स लगाया जाएगा। सरकार विभिन्न योजनाओं पर दी जाने वाली सब्सिडी को कम करेगी।

    बता दें, पाकिस्तान पिछले कुछ समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में कमी, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया है। आईएमएफ से मिलने वाला ऋण पाकिस्तान को इस संकट से उबरने में मदद कर सकता है, लेकिन इसके लिए सरकार को कठोर सुधार करने होंगे।

  • बाढ़ के चलते स्थिति हुई गंभीर; 16 जिलों के 4 लाख लोग प्रभावित, कोसी का जलस्राव घटा

    बाढ़ के चलते स्थिति हुई गंभीर; 16 जिलों के 4 लाख लोग प्रभावित, कोसी का जलस्राव घटा

     

    पटना : बिहार में कोसी और गंडक सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। हालांकि, राहत वाली बात है कि वीरपुर के कोसी बैराज, वाल्मीकिनगर के गंडक बैराज पर जलस्राव में कमी आयी है। प्रदेश के 16 जिलों के 31 प्रखंड के चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

    जल संसाधन विभाग के मुताबिक, वीरपुर बैराज में कोसी का जलस्राव सोमवार को सुबह छह बजे 2,65,530 क्यूसेक था जबकि 10 बजे यह घटकर 2,54,385 क्यूसेक हो गया है। इसी तरह वाल्मीकिनगर बैराज में सुबह 10 बजे गंडक का जलस्राव भी 1,55,600 लाख क्यूसेक है। इस बीच, प्रदेश की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

    आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण 16 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 31 प्रखंडों में 152 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत लगभग 4 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

    बाढ़ से प्रभावित आबादी को सुरक्षित निष्क्रमित करने के लिए एनडीआरएफ की कुल 12 टीम एवं एसडीआरएफ की कुल 12 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त वाराणसी से एनडीआरएफ की तीन टीमों को बुलाया गया है।

    बताया गया कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने एवं आवागमन के लिए 630 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बाढ़ पीड़ितों के लिए 43 राहत शिविरों का संचालन किया जा रहा है, जिसमे 11 हजार से अधिक लोग शरण लिये हुए हैं।

    उल्लेखनीय है कि नेपाल में भारी वर्षा के कारण रविवार की सुबह पांच बजे कोसी बैराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक जलस्राव हुआ था, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है।

    जल संसाधन विभाग का दावा है कि तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीमें दिन-रात तत्पर हैं। हालांकि कई तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है।

  • जयराम रमेश के गिनती में देरी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस को जवाब,जानें पूरी खबर..

     जयराम रमेश के गिनती में देरी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस को जवाब,जानें पूरी खबर..

     

    Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपडेट करने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है. इस पर चुनाव आयोग ने कहा है कि कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है.

    हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आती दिख रही है. भरसक मेहनत और तमाम दावों के बीच कांग्रेस सत्ता की कुर्सी से दूर दिख रही है. इस बीच नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को ही कठघरे में खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है. क्या बीजेपी प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. उनके इस आरोप का चुनाव आयोग ने जवाब दिया है.

    चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणामों के बारे में जानकारी देने में देरी का कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है. इन्हें प्रमाणित करने के लिए रिकॉर्ड में कुछ नहीं है. चुनाव आयोग ने इस आरोप को गैर-जिम्मेदार, निराधार और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है. जयराम रमेश ने अपने बयान में चुनाव आयोग के साथ ही बीजेपी पर भी सवाल उठाए थे. इस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है.

    बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार के लिए बहाने बनाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तथ्यात्मक रूप से यह कांग्रेस का गलत रुख है. उसके एजेंट मतदान केंद्रों पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को देखते हुए केवल बहाना बना रही है. अंतिम परिणाम आने तक रुझानों पर निष्कर्ष निकाले जाने के लिए प्रतीक्षा की जानी चाहिए.

  • पुरानी रंजिश के चलते 6-7 हमलावरों ने एक घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी मौके से फरार

    You are currently viewing पुरानी रंजिश के चलते 6-7 हमलावरों ने एक घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी मौके से फरार

    Due to old rivalry, 6-7 attackers opened fire outside a house, the accused fled from the spot

    पुरानी रंजिश के चलते 6-7 हमलावरों ने एक घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी मौके से फरार

     गुरदासपुरः गुरदासपुर के अन्तर्गत आते कस्बा डेरा बाबा नानक के गांव हरदोरवाल कलां में उस वक्त दहशत फैल गई, जब यहां पुरानी रंजिश के चलते 6 से 7 साथ हमलावरों ने एक घर के सदस्यों पर गोलियां चलाई और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की। गोलाबारी की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मालेवाल थाना प्रभारी एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और वहां से 3 खाली कारतूस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीती देर शाम वह अपने खेतों से घर लौट रहे थे इस दौरान रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मामूली बहस के बाद वह अपने घर लौट आए और कुछ देर बाद वे युवक अपने साथियों को साथ लेकर उनके घर आए और सीधे फायरिंग कर दी।

    गनीमत रही कि इस गोलाबारी में वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर शो देखने पहुंची हजारों की भीड़, भगदड़ मचने से 5 लोगों की दम घुटने से मौत

    वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर शो देखने पहुंची हजारों की भीड़, भगदड़ मचने से 5 लोगों की दम घुटने से मौत

     

     

    चेन्नई : भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर बहुप्रतीक्षित एयर शो रविवार को समाप्त हो गया। विपक्षी दलों और मीडिया के अनुसार मरीना बीच के सामने भीड़ में फंस गए पांच लोगों की दम घुटने और बेहोशी के कारण मौत हो गई है। लेकिन पुलिस और सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, जिसमें कहा गया कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

    विपक्षी पार्टी के बयानों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एयर शो के लिए समुद्र तट पर उमड़ी 15 लाख लोगों की भारी भीड़ में फंस गए पांच लोग बेहोश हो गए और उनका दम घुट गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई और कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    लेकिन स्वास्थ्य मंत्री मा.सुब्रमण्यम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और सरकार की ओर से कोई ढिलाई नहीं बरती गई। उनके एक पन्ने के बयान में और संपर्क करने पर किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं किया गया। सूत्रों ने यह भी कहा कि मौतों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • जानें किस जगह कोयला खदान में हुआ धमाका, 7 मजदूरों की मौत; टुकड़ों में बंटे दिखे शव

     जानें किस जगह कोयला खदान में हुआ धमाका, 7 मजदूरों की मौत; टुकड़ों में बंटे दिखे शव

     
     0 

    कोलकाता (उत्तम हिन्दू न्यूज): पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के वादुलिया में स्थित गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और आपातकालीन सेवाएं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

    प्रारंभिक जांच के अनुसार, कोयला क्रशिंग के दौरान हुए इस विस्फोट की वजह से खदान के अंदर मौजूद मजदूर फंस गए थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि कई मजदूरों के शव टुकड़े-टुकड़े हो गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विस्फोट की घटना असावधानी के कारण हुई हो सकती है।

    देखें VIDEO-

    यह खदान पीडीसीएल द्वारा लीज पर ली गई है और राज्य सरकार के अधीन आती है। विस्फोट से पहले यह जांच क्यों नहीं की गई कि खदान के अंदर कोई मजदूर है या नहीं, इस सवाल को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। घटना के बाद खनन प्राधिकार के अधिकारी मौके से चले जाने से संदेह और गहरा गया है। पुलिस इस मामले में साजिश की आशंका से भी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है।

    स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जा सकता है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही, घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार वहन करेगी।

    गौरतलब है कि बीरभूम में यह पहला खनन हादसा नहीं है। कुछ दिन पहले ही एक अन्य खदान में धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • रनवे पर लैंडिंग करते समय विमान का टायर फटा, बाल-बाल बची 146 यात्रियों की जान

     रनवे पर लैंडिंग करते समय विमान का टायर फटा, बाल-बाल बची 146 यात्रियों की जान

     

    चेन्नई : चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai airport) पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक मस्कट (Muscat) से 146 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रहे एक विमान का शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी।

    चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि विमान अभी उतरा ही था कि पीछे का एक टायर फट गया। विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

    शुरुआती जांच से पता चला कि हवाई जहाज के टायर की बाहरी परत जिसे ‘ट्रेड’ कहा जाता है, क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो लैंडिंग के दौरान हो सकती है। हवाई जहाज के टायर, कार के टायर से अलग होते हैं क्योंकि उनमें मजबूत ट्रेड होता है, जो लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान गीले रनवे पर पकड़ बनाने, गर्मी को दूर करने और पर्याप्त स्टेबिलिटी प्रदान करने में मदद करता है।

  • जल्द ही भारत होगा दुनिया के लिए अगला सेमीकंडक्टर हब: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

    जल्द ही भारत होगा दुनिया के लिए अगला सेमीकंडक्टर हब: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

    बेंगलुरु : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से कहा गया कि भारत दुनिया का अगला सेमीकंडक्टर हब बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि देश में इस सेक्टर में बड़ी संख्या में निवेश किया जा रहा है।

    वैष्णव ने न्यूयॉर्क में हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष टेक सीईओ के बीच हुई राउंड टेबल बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि इस दौरान तीन शीर्ष एग्जीक्यूटिव्स ने कहा कि ऐसा जोश हमने पिछले 35 से 40 वर्षों में इतिहास में किसी और देश में नहीं देखा है।

    केंद्र सरकार की ओर से अब तक 1.52 लाख करोड़ रुपये के निवेश मूल्य के पांच सेमीकंडक्टर प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

    चिप उत्पादन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिकी की माइक्रोन टेक्नोलॉजी 2025 की शुरुआत भारत में चिप का उत्पादन करना शुरू कर देगी। वहीं, सीजी पावर सेमीकंडक्टर सुविधा का कंस्ट्रक्शन चल रहा है और टाटा की ओर से असम में बनाई जा रही एटीएमपी सुविधा में भी काम तेजी से किया जा रहा है और इसका कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है।

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की वृद्धि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मजबूती मिलेगी। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री, सभी उद्योगों का आधार है। चिप का इस्तेमाल मेडिकल डिवाइस, मोबाइल फोन, लैपटॉप, कार, ट्रक, ट्रेन , टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है।

    साथ ही कहा कि अब तक सरकार की ओर से गई सभी पहल जिसमें डिजिटल इंडिया मिशन और टेलीकॉम इंडिया मिशन शामिल हैं, उसने सामान्य नागरिकों के हाथ में टेक्नोलॉजी आई है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक 64 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह 2019 के बाजार मूल्य से करीब 3 गुना होगा।

    जानकारों के मुताबिक, अपनी भारत अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सेमीकंडक्टर सेक्टर में एक बड़ा खिलाड़ी बनने की तरफ बढ़ रहा है। सेमीकॉम इंडिया प्रोग्राम और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) जैसी पहल के कारण भारत को इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिलेगी। इससे बड़ी संख्या में भारत में नौकरियां भी पैदा होंगी।

  • दर्दनाक सड़क हादसाः लकड़ी से भरी Tractor-Trolley से Tempo-Traveller की भीषण टक्कर, दो लोगों की Death, कई घायल

    You are currently viewing दर्दनाक सड़क हादसाः लकड़ी से भरी Tractor-Trolley से Tempo-Traveller की भीषण टक्कर, दो लोगों की Death, कई घायल

    Tragic road accident: Fierce collision of tempo-traveller with tractor-trolley laden with wood, two dead, many injured

    दर्दनाक सड़क हादसाः लकड़ी से भरी Tractor-Trolley से Tempo-Traveller की भीषण टक्कर, दो लोगों की Death, कई घायल

    •  होशियारपुरः होशियारपुर के अन्तर्गत आते गांव बागपुर के पास शनिवार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टैंपो ट्रैवलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में टैंपो ट्रैवलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और टैंपो ट्रैवलर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घायलों को तुरंत उपचार के भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, भजन गायक भूपिंदर बब्बल की टीम टैंपो ट्रैवलर में सवार होकर मां वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रही थी। इस दौरान जब टैंपो ट्रैवलर होशियारपुर के गांव बागपुर के पास पहुंचा तो अचानक से अनियंत्रित हो गया और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में टैंपो ट्रैवलर सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त टैंपो ट्रैवलर में करीब 12 लोग सवार थे।

    उधर, हादसे की सूचना मिलते ही हरियाना थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना में अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया हैं।

  • Kangana पर फूटा मशहूर पंजाबी गायक Jasbir Jassi का गुस्सा, दी बड़ी चेतावनी

    You are currently viewing Kangana पर फूटा मशहूर पंजाबी गायक Jasbir Jassi का गुस्सा, दी बड़ी चेतावनी

    Famous Punjabi singer Jasbir Jassi got angry on Kangana, called Kangana a danger to look at; gave a big warning

    Kangana पर फूटा मशहूर पंजाबी गायक Jasbir Jassi का गुस्सा, दी बड़ी चेतावनी

     

    •  नई दिल्लीः आए दिन अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के आपत्तिजनक बयानों को लेकर जहां पंजाबी के लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है, वहीं मशहूर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी का कंगना पर गुस्सा फूटगया है और उन्होंने कंगना को शरेआम धमकी देते कहा कि पंजाब के बारे में बुरी बातें बोलना बंद करे नहीं तो उन्हें बेनकाब कर देंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार मशहूर गायक जस्सी ने कंगना को धमकी देते हुए कहा- इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वे ऐसा करना बंद कर दें। मैं अब यह कहने के लिए मजबूर हूं क्योंकि वह पंजाब को बहुत ज्यादा निशाना बना रही हैं। एक बार वह दिल्ली में मेरी कार में मेरे और एक फीमेल फ्रेंड के साथ शराब पीकर बैठी थीं और उनका खुद पर कोई कंट्रोल नहीं था। उन्होंने जितनी शराब और ड्रग्स का सेवन किया है, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने किया होगा। अगर वह पंजाब के बारे में बात करना बंद नहीं करती हैं, तो मैं उनकी सभी कहानियों को सबके सामने खोल कर रख दूंगा।”

    बता दें कि पंजाबी गायक जसबीर जस्सी, जो दिल ले गई कुड़ी, लौंग दा लश्कारा और अन्य जैसे फेमस गानों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब के बारे में बुरा-भला कहने के खिलाफ चेतावनी दी और धमकी देकर कहा कि अगर वह उनके राज्य यानी पंजाब के बारे में बुरी बातें करती रहेंगी तो वह उन्हें बेनकाब कर देंगे।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में एक रैली के दौरान, कंगना को भीड़ को संबोधित करते हुए यह कहते हुए देखा गया कि पड़ोसी राज्य पंजाब में नशे की लत है और राज्य के युवा शराब के आदी हैं, जबकि हिमाचल इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने हिमाचल के युवाओं से पंजाब के लोगों से प्रभावित न होने का भी आग्रह किया।