Category: NATIONAL

  • पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, चार लोगों की मौत,पूरा इलाका सील

    पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, चार लोगों की मौत,पूरा इलाका सील

    पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, चार लोगों की मौत,पूरा इलाका सील

     

    पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की मौत,पूरा इलाका सील

     

    MBD WEB NEWS:  पंजाब के बठिंडा से गोलीबारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी में चार लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना बुधवार सुबह साढ़े चार बजे की है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

    खबर है कि लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर घर में रहने के लिए कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज के लिए स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने आतंकवादी घटना से इनकार किया है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी गोलीबारी के चलते इतनी बड़ी घटना हुई है। फिलहाल, जांच चल रही है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, आशंकाएं जताई जा रही हैं कि हमलावर सादे कपड़ों में था और कुछ दिन पहले ही इंसास रायफल गायब हुई थी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव है और स्टेशन को सील कर दिया है। इधर पुलिस सेना की तरफ से मंजूरी नहीं मिलने के चलते स्टेशन के अंदर नहीं जा पाई है।

  • जालंधर में 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पेड न्यूज पर नजर रखेगा एम.सी.एम.सी सैल

    You are currently viewing जालंधर में 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पेड न्यूज पर नजर रखेगा एम.सी.एम.सी सैल

    जालंधर में 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पेड न्यूज पर नजर रखेगा एम.सी.एम.सी सैल

     

    जालंधर में 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पेड न्यूज पर नजर रखेगा एम.सी.एम.सी सैल

    Mbd Web News: जालंधर (शर्मा/ जिंदल) जालंधर में 10 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने जिला प्रशासकीय परिसर में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन और निगरानी स्थापित किया है जो पेड न्यूज और राजनीतिक प्रचार कंटैंट पर लगातार नजर रखने के लिए उम्मीदवारों को प्री-सर्टिफिकेशन द्वारा मंजूरी देगा। जिला प्रशासकीय परिसर के कमरा नं 14-ए में स्थापित एम.सी.एम.सी सैल के विभिन्न विभागों के कर्मचारी समाचार चैनलों और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाली खबरों पर लगातार नजर रख रहे हैं। एम.सी.एम.सी उम्मीदवारों/पार्टियों द्वारा विज्ञापन एवं अन्य प्रचार सामग्री पर किए गए खर्च का विवरण भी चुनाव खर्च समीति को भेज कर उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में शामिल करवाए किया जाएगे। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी वरिंद्रपाल सिंह बाजवा, जो एम.सी.एम.सी के अध्यक्ष है, ने आज सैल का दौरा किया और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अपनाई जा रही प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा प्रिंट और इलैक्ट्रानिक मीडिया में दिए जाने वाले विज्ञापन और अन्य प्रचार सामग्री जैसे पैम्फलेट, पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स होर्डिंग आदि, जिन पर प्रिंटर, प्रकाशक का नाम और पता लिखा होना चाहिए, प्री-सर्टिफिकेशन एम.सी.एम.सी की तरफ से किया जाएगा, जिसका खर्च चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। उन्होंने संबंधित पक्षों से चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए जाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण भी जरूरी है और सैल सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रचार के दौरान बल्क एस.एम.एस और वॉयस मैसेज के लिए सर्टिफिकेशन भी जरूरी है।

    उन्होंने प्रिंट और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया से भी अपील की कि वे चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की प्रचार सामग्री को एम.सी.एम.सी द्वारा दी गई मंजूरी के अनुसार ही प्रिंट/टेलीकास्ट करें।

    विज्ञापनों और राजनीतिक प्रचार सामग्री के सर्टिफिकेशन के लिए एम.सी.एम.सी आवेदक को विज्ञापन और इस संबंध में किए गए खर्च के बारे में आवश्यक विवरण उपलब्ध करवाएगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवार द्वारा प्री सर्टिफिकेशन हेतु दी गई प्रचार सामग्री के आवेदन पर निर्णय दो दिन में समिति द्वारा लिया जाएगा। इसी तरह सोशल मीडिया और अखबारों के ई-पेपर प्लेटफॉर्म पर किए जाने वाले राजनीतिक विज्ञापन पर भी एमसीएमसी से पूर्वानुमोदन प्राप्त करना होगा उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की तारीख से पेड न्यूज, यदि कोई हो, पर विचार किया जाएगा। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक विज्ञापनों के लिए तैयार किए गए ऑडियो-वीजुअल डिस्प्ले का सर्टिफिकेट भी लेना होगा।

  • अकाली- बसपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम किया घोषित…

    अकाली- बसपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम किया घोषित…

    अकाली- बसपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम किया घोषित…

    MBD WEB NEWS: आज  दोहपर अकाली-बसपा गठजोड़ ने अपने लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का ऐलान जालंधर के एक होटल में कर दिया है। बंगा से अकाली दल के विधायक सुखविंदर सुखी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता देंकि इससे पहले आज सुखविंद सुखी के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इन खबरों के बाद आज सुखबीर बादल ने प्रेस वार्ता के जरिए अकाली-बसपा गठजोड़ के उम्मीदवार का ऐलान करके सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि दोनों पार्टियों की सहमति से डॉक्टर सुखी को लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  • मानसून को लेकर केंद्रीय मंत्रालय ने स्काईमेट के दावे को किया खारिज…

    मानसून को लेकर केंद्रीय मंत्रालय ने स्काईमेट के दावे को किया खारिज…

    नई दिल्ली : इस साल दक्षिणी पश्चिमी मानसून के समय में सामान्य बारिश होगी और देश के कई हिस्सो में कम बारिश का अनुमान लगाना गलत है। ये दावा किया है पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने। मंत्रालय ने स्काईमेट वेदर के उसे दावे को खारिज कर दिया जिसमें स्काईमेट ने कम बारिश का अनुमान जताया था।

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा कि इस साल दक्षिणी भारत, पूर्वी मध्य भारत, पूर्वी भारत, उत्तरी-पूर्वी भारत और उत्तरी-पश्चिम भाग में सामान्य बारिश होगी। मंत्रालय का कहना है कि उत्तरी-पूर्वी भारत और उत्तरी-पश्चिम भारत के कुछ अंचलों में बारिश सामान्य से कम होगी। साथ ही पश्चिमी मध्य भारत के भी कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि जितने साल भी अल नीनो सक्रिय रहा है, वे मानसून के लिहाज से बुरे वर्ष नहीं थे, हालांकि अल नीनो की वजह से पूरी दुनिया के मौसम पर असर पड़ता है।

    रविचंद्रन ने मीडिया को दक्षिण पश्चिम मॉनसून की मौसमी वर्षा के पूर्वानुमान पर जानकारी देते हुए आज कहा कि जून से सितंबर तक मॉनसून की वर्षा दीर्घावधि औसत का 96 प्रतिशत रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, इस साल जून से सितंबर के दौरान करीब 83.5 सेंटीमीटर बारिश होगी, जो सामान्य श्रेणी में आती है।

  • ATM में कैश भरने के लिए उतरे कर्मचारी तो भाग निकला वैन चालक 1.50 करोड़ रुपए लेकर हुआ फरार, जगह  – जगह तलाश रही पुलिस

    ATM में कैश भरने के लिए उतरे कर्मचारी तो भाग निकला वैन चालक 1.50 करोड़ रुपए लेकर हुआ फरार, जगह  – जगह तलाश रही पुलिस

    पटना : बिहार की राजधानी पटना में एटीएम में कैश जमा करने वाली एक निजी कंपनी के कैश वैन चालक के 1.50 करोड़ रुपए लेकर फरार होने का एक मामला प्रकाश में आया है। अगमकुआं के भूतनाथ रोड से निजी कंपनी का कैश वैन सोमवार को एटीएम में रुपए डालने निकला था। इस वैन में चालक के अलावा कंपनी के चार लोग सवार थे। आरोप है कि डंका इमली के पास स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम में जैसे ही अन्य कर्मचारी रुपए डालने घुसे वैसे ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस वैन को कुल तीन एटीएम में पैसे डालने थे।

    पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आलमगंज थानान्तर्गत एजीएस सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी के एक कैश वैन के गायब होने की सूचना है। डंका इमली चौराहा के पास के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से कैश लाने के क्रम में कैश वैन गायब हुआ था। गायब हुये कैश वैन को बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कैश वैन को बरामद किया गया है।

    वैन का ड्राइवर व वैन में रखे करीब 1.5 करोड़ रुपए गायब हैं। घटना की सूचना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया यह धोखे के तहत पैसे गायब कर देने का मामला प्रतीत हो रहा है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • एक फिर ‘बेकाबू’ होता जा रहा कोरोना, 5 दिन में ही डबल हो रहे केस- दिल्ली में Alert जारी

    एक फिर ‘बेकाबू’ होता जा रहा कोरोना, 5 दिन में ही डबल हो रहे केस- दिल्ली में Alert जारी

    नई दिल्ली : देशभर में कोरोना के बढ़ते मामले टेंशन दे रहे हैं। पिछले सप्ताह की बात करें तो 7 महीने के बाद 36 हजार नए केस रिपोर्ट हुए। दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में उछाल दर्ज की गई है। संक्रमण अभी लगातार बढ़ ही रहा है। ऐसे में दिल्ली में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि मौतों का आंकड़ा ज्यादा नहीं बढ़ा है। एक सप्ताह में कोरोना की वजह से कुल 68 लोगों की जान गई। हालांकि एक सप्ताह पहल के मुकाबले यह संख्या ज्यादा है।

    केरल में एक सप्ताह में सबसे ज्यादा केस रिपोर्ट हुए। यहां 11,296 लोग कोरोना की चपेट में आए जो कि एक सप्ताह पहले के आंकड़ों से ढाई गुना ज्यादा है। वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा। यहां 4,587 नए केस रिपोर्ट हुए। दिल्ली में 94 फीसदी उछाल देखा गया और 3,896 पॉजिटिव केस मिले। गुजरात में भी 15 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।

    राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में अभी कोरोना में ज्यादा उछाल नहीं देखा गया है। मौतों की बात करें तो बीते सप्ताह महाराष्ट्र में 15, दिल्ली में 10, हिमाचल प्रदेश में 8 और गुजरात में 6, कर्नाटक में 5 लोगों की जान कोरोना की वजह से गई। बता दें कि आईएमए ने भी कहा है कि इस बार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सावधानी की जरूरत है लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना का नया वेरिएंट उतना ताकतवर नहीं है इसलिए अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी कम है।

  • राजनीति में Sachin Pilot ने छेड़ी अपनी ही सरकार के खिलाफ ‘नई जंग’, आलाकमान की चेतावनी के बावजूद अनशन पर बैठे

    राजनीति में Sachin Pilot ने छेड़ी अपनी ही सरकार के खिलाफ ‘नई जंग’, आलाकमान की चेतावनी के बावजूद अनशन पर बैठे

     

     

    जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ ‘नई जंग’ छेड़ दी है। वादे के मुताबिक पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जांच गहलोत सरकार की ओर से नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए सचिन पायलट ने जयपुर में अनशन की शुरुआत कर दी। मंगलवार सुबह ज्योतिबा फुले और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने के बाद पायलट ने अपने मौन अनशन का आगाज किया।

    इस दौरान वह ‘गांधीवादी अवतार’ में नजर आए। मंच पर जहां गांधी जी की तस्वीर लगाई गई है तो बापू का प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो…’ बजाया जा रहा है। इसके बाद क्रांतिकारी गीत भी गूंजे और समर्थक नाचते नजर आए। हजारों समर्थकों की मौजदूगी में पायलट मौन धारण करके मंच पर बैठ गए। वह शाम 5 बजे तक मौन रहेंगे। इस बीच चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस की टेंशन चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस ने पायलट के अनशन को पार्टी विरोध करार दिया है। इसके बाद अटकलें हैं कि पार्टी उनके खिलाफ कोई सख्त ऐक्शन भी ले सकती है।

    इधर, धरनास्थल पर पायलट के मंच से कई तरह के पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें राहुल-सोनिया के साथ ही किसी भी कांग्रेसी नेता की फोटो नहीं लगी है। वहीं उनके मंच पर केवल महात्मा गांधी की फोटो लगाई गई है। इस बीच पायलट से बात करने के लिए जयपुर आ रहे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का जयपुर दौरा रद्द हो गया है। अब बताया जा रहा है कि वह बुधवार को जयपुर पहुंच सकते हैं।

  • स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे DGP गौरव यादव बोले- जल्द काबू होगा अमृतपाल

    स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे DGP गौरव यादव बोले- जल्द काबू होगा अमृतपाल

     

    अमृतसर : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव सोमवार को अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अमृतपाल सिंह को जल्द पकड़ लेंगे। डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई के मंसूबों को पंजाब में सफल नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब के लोग विकास और शांति चाहते हैं।

  • ज्ञानवापी मस्जिद में वुजू की वैकल्पिक व्यवस्था संबंधी याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

    ज्ञानवापी मस्जिद में वुजू की वैकल्पिक व्यवस्था संबंधी याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

     

    नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में वुजू की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में एक याचिका पर वह 14 अप्रैल को सुनवाई करेगा। याचिका में कहा गया है कि रमजान के कारण मस्जिद में नमाजियों की संख्या बढ़ गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने सोमवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह रमजान के कारण इस मसले पर जोर दे रहे हैं।

    मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पिछली सुनवाई में खंडपीठ का हिस्सा रहे न्यायमूर्ति सूर्यकांत के लिए सुनवाई में शामिल होना कठिन होगा। अधिवक्ता की ओर से कुछ और तथ्य रखे जाने के बाद खंडपीठ ने कहा कि वह 14 अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगी। उच्चतम न्यायलय ने पिछले साल नवंबर में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में उस हिस्से में सुरक्षा बढ़ा दी थी जहां कथित तौर पर एक ‘शिवलिंग’ मिला था। अदालत ने कहा था कि उस हिस्से की सुरक्षा के संबंध में मई 2022 में उसके द्वारा पारित आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा।

    अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद वारणसी की प्रबंधन समिति ने अपनी याचिका में कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के वुजूखाने के विवादित क्षेत्र में जो शिवलिंग जैसी चीज मिली है वह वास्तव में पुराने फाउंटेन का हिस्सा है। याचिका में कहा गया है कि जिला प्रशासन ने उसे सील कर दिया है और वह आज तक सील है। इसके साथ लगा शौचालय भी सील कर दिया गया है।

    याचिका में कहा गया है कि इससे नमाजियों की असुविधा हो रही है। उनसे वुजूखाने की सुविधा छीन ली गई है जो नमाज से पहले जरूरी है। साथ ही शौचालय की सुविधा भी उन्हें नहीं मिल रही है। इसमें कहा गया है कि शौचालय का दरवाजा वुजूखाने वाले हिस्से में है जो सील है।

  • लंदन के लिए उड़ान भरते ही महिला केबिन क्रू से भिड़ गया यात्री,मारा घूसा, वापिस एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा विमान

    लंदन के लिए उड़ान भरते ही महिला केबिन क्रू से भिड़ गया यात्री,मारा घूसा, वापिस एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा विमान

     

    नई दिल्ली : दिल्ली से सोमवार सुबह लंदन के लिए रवाना हुआ विमान एक यात्री के कारण वापस एयरपोर्ट पर लौट आया। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही एक पुरुष यात्री अजीब हरकतें करने लगा। उसने महिला क्रू मेंबर्स से झगड़ना शुरू कर दिया। समझाने पर वह नहीं रुका और उसने एक महिला स्टाफ को घूसां मार दिया। इसके बाद दूसरी महिला केबिन क्रू के बाल पकड़कर खींचने लगा। यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 की है। एयरलाइन ने दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस के पास यात्री की शिकायत दर्ज करवाई है।

    एयर इंडिया की तरफ से भी घटना की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने बताया है कि उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही यह घटना हुई। एयरलाइन ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी यात्री को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला केबिन क्रू को अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन की तरफ से बयान जारी करके कहा गया है कि पहले यात्री को लिखित और मौखिक चेतावनी दी गई। लेकिन वह शांत नहीं बैठ रहा था। इसके बाद उसने महिला केबिन क्रू पर हमला करना शुरू कर दिया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा।