Category: NATIONAL

  • दर्दनाक हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला- 7 की हुई मौत

     दर्दनाक हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला- 7 की हुई मौत

     

    गढ़शंकर : गढ़शंकर में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्री गुरु रविदास जी के पवित्र स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी मनाने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा खुरालगढ़ मार्ग पर हुआ।

    जानकारी के अनुसार वैसाखी के मौके पर संगत श्री खुरालगढ़ साहिब से चरणछोह गंगा पैदल दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया जहां 3 और लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों में राहुल (25), सुदेश पाल (48), रमो (15), गीता देवी (40), उन्नति (16) शामिल हैं। सभी मुजफ्फरनगर, यूपी और जिंदलपुर भादसों के रहने वाले हैं। 2 अन्य मरने वालों में संतोष देवी (50), अंगुरी देवी (62) दोनों निवासी यमुनानगर, हरियाणा शामिल हैं।

  • बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में एक बार फिर चली गोली, 1 और जवान की हुई मौत

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में एक बार फिर चली गोली, 1 और जवान की हुई मौत

     

    बठिंडा: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में जवानों की मौत का सिलसिला जारी है। अब एक अन्य घटना में एक और जवान की गलती से गोली चलने से मौत हो गई। इससे एक दिन पहले ही अल सुबह करीब साढ़े 4 बजे 4 जवानों की मौत हो गई थी। हालांकि, अधिकारी का कहना है कि दोनों ही घटनाओं के आपस में कोई तार नहीं है। फिलहाल, घटना की जांच जारी है।

    सेना की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई है कि बुधवार को चेतावनी जारी होने के बाद एक जवान अपना हथियार तैयार कर रहा था। उस दौरान गलती से गोली चल गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बठिंडा रेंज एडीजीपी एसपीएस परमार ने जानकारी दी है कि शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के बीच कोई कनेक्शन नहीं मिला है।

  • झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का किया एनकाउंटर, STF ने शूटर गुलाम को भी किया ढेर- उमेश पाल हत्याकांड में चल रहे थे फरार

     झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का किया एनकाउंटर, STF ने शूटर गुलाम को भी किया ढेर- उमेश पाल हत्याकांड में चल रहे थे फरार

    प्रयागराज : अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में मार गिराया है। उसके अलावा एक और बदमाश गुलाम को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद और गुलाब फायरिंग करने लगे। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों मारे गए। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि इन लोगों के पीछे हमारी टीम डेढ़ महीने से जुटी हुई थी और आज जाकर हमें बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी 5 मिनट के फासले से ये दोनों चकमा देकर भाग निकले थे। उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद का बेटा असद वॉन्टेड था और उस पर 5 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित था। इसी केस में गुलाम भी वॉन्टेड था। अतीक अहमद के 5 बेटों में से असद तीसरे नंबर का था।

  • मुख्यमंत्री मान ने दिया बैसाखी पर किसानों को बड़ा तोहफा, फसल को लेकर किया ये ऐलान

    मुख्यमंत्री मान ने दिया बैसाखी पर किसानों को बड़ा तोहफा, फसल को लेकर किया ये ऐलान

     

     

    चंडीगढ़: पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने बैसाखी के मौके पर किसानों को तोहफा दिया है। सी.एम. मान ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि ”केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के दाने में नमी और दाना छोटा होने के कारण गेहूं के दाम में जो कट लगाया गया है उसका खर्चा पंजाब सरकार अपनी तरफ से करेगी। किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हम हर मुश्किल समय में साथ खड़े हैं।”

    PunjabKesari

    गौरतलब है कि पंजाब में हुई बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की तैयार फसल का भारी नुकसान हुआ है। इस बीच केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के दाने में नमी और दाना छोटा होने के कारण फसल के दाम कम किए जाने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान सी.एम. मान ने ऐलान कर किसानों को बड़ी राहत दी है।

  • जानें किस जगह बम की धमकी वाले ईमेल के बाद खाली कराया गया स्कूल, बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच की गहन जांच..

    जानें किस जगह बम की धमकी वाले ईमेल के बाद खाली कराया गया स्कूल, बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच की गहन जांच..

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को प्रशासन को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी स्कूल को खाली करा लिया गया।

    डिफेंस कॉलोनी में द इंडियन स्कूल के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ईमेल सुबह 10.49 बजे मिला।अधिकारी ने कहा, स्कूल को खाली करा लिया गया है और बम निरोधक दस्ते द्वारा गहन जांच की जा रही है।

  • अमृतपाल की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर जारी; बटाला रेलवे स्टेशन पर GRP ने लगाए पोस्टर

    अमृतपाल की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर जारी; बटाला रेलवे स्टेशन पर GRP ने लगाए पोस्टर

     

    बटाला: ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का चीफ अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस बीच बटाला रेलवे स्टेशन पर भगोड़े अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए है। इस पोस्ट में अमृतपाल की जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने की बात कही गई है। इसके साथ ही सूचना देने के लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।

    यह पोस्टर जीआरपी क तरफ से लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखे फोन नंबरों पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने की बात भी की गई है। वहीं सरबत खालसा को देखते हुए जिला पुलिस बटाला के सभी थाना क्षेत्रों मे सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बटाला रेलवे स्टेशन की मेन एंट्री और प्लेटफार्म पर अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर जीआरपी के दो फोन नंबर 9779902151, 8288075736 दिए गए हैं। पोस्ट पर लिखा गया है कि वांछित अमृतपाल की सूचना देने वाले का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा।

  • राजस्थान को अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली , वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान को अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर और दिल्ली के बीच आना-जाना और आसान हो जाएगा। यह ट्रेन राजस्थान की टूरिज्म इंडस्ट्री को भी मदद करेगी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा, ‘मुझे खुशी है कि वंदे भारत ट्रेन आज विकास, आधुनिकता, आत्मनिर्भरता और स्थिरता का पर्याय बन चुकी है। आज की वंदे भारत की यात्रा कल हमें विकसित भारत की यात्रा की ओर ले जाएगी।’ उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो मेड इन इंडिया है। वंदे भारत पहली ऐसी ट्रेन है जो इतनी कंपैक्ट और एफिशिएंट है। वंदे भारत पहली ट्रेन है, जो स्वदेशी सेफ्टी सिस्टम कवच के अनुकूल है।

    पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा कि जब से ये आधुनिक ट्रेनें (वंदे भारत) शुरू हुई हैं, तब से करीब करीब 60 लाख लोग इन ट्रेनों में सफर कर चुके हैं। तेज रफ़्तार वंदे भारत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये लोगों का समय बचा रही है। तेज रफ़्तार से लेकर खूबसूरत डिजाइन तक… वंदे भारत ट्रेन तमाम खूबियों से संपन्न है। इन्हीं सब खूबियों को देखते हुए आज देश में वंदे भारत ट्रेन का गौरवगान हो रहा है।’

    इसके साथ उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ट्रेनों को राजनीति का अखाड़ा बनाया गया। पीएम मोदी ने कहा, ‘आजादी के बाद रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्वार्थ हावी रहा। राजनीतिक स्वार्थ को देख कर ही तय किया जाता था कि कौन रेल मंत्री बनेगा, राजनीतिक स्वार्थ ने ही ऐसी-ऐसी ट्रेनों की घोषणा करवाई जो कभी चली ही नहीं। हालत यह थी कि गरीब की जमीन छीन कर उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा दिया गया। रेलवे की सुरक्षा… स्वच्छता सबकुछ को नजरअंदाज कर दिया गया था। इन सारी व्यवस्थाओं में बदलाव वर्ष 2014 के बाद आना शुरू हुआ।’

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान को लेकर उनकी सरकार में चलाए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा, ‘शूरवीरों की धरती राजस्थान को आज हमारी सरकार नई संभावनाओं और अवसरों की धरती बना रही है। राजस्थान देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। राजस्थान की कनेक्टिविटी को लेकर बीते वर्षों में जो काम सरकार ने किया है, वो अभूतपूर्व है। केंद्र सरकार राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लगभग 1,400 किलोमीटर सड़कों पर काम कर रही है। हमारी सरकार रोड के साथ ही राजस्थान में रेल कनक्टिविटी को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।’

  • देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 40,000 के पार,सरकार हुई सतर्क

    देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 40,000 के पार,सरकार हुई सतर्क

    नई दिल्ली : भारत में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,830 नए मामले सामने आए जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 40,215 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, डेली और वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में क्रमश: 3.65 प्रतिशत और 3.83 प्रतिशत है।

    वहीं, इसी अवधि में महामारी से 4,692 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिससे कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,42,04,771 हो गई।

    इसके अलावा, इसी अवधि में, 2,14,242 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 92.32 करोड़ हो गई।

    साथ ही पिछले 24 घंटे में 441 डोज दी गई। देश में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

    सक्रिय मामले 0.09 प्रतिशत और रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत है।

  • भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान ‘दोस्त-दुश्मन की पहचान में नाकाम रहे’ और अपना ही हेलिकॉप्टर गिराने वाले ग्रुप कैप्टन की बर्खास्तगी के आदेश

    भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान ‘दोस्त-दुश्मन की पहचान में नाकाम रहे’ और अपना ही हेलिकॉप्टर गिराने वाले ग्रुप कैप्टन की बर्खास्तगी के आदेश

    नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान श्रीनगर में अपने ही एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर पर मिसाइल दागने के आरोप में श्रीनगर वायु सेना स्टेशन के तत्कालीन सीओओ ग्रुप कैप्टन सुमन रॉय चौधरी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

    बता दें कि ये मामला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित ठिकाने बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स के एयरस्ट्राइक के एक दिन बाद का है। 27 फरवरी 2019 को हुई इस घटना में इंडियन एयरफोर्स के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर को एक मिसाइल से निशाना बनाया गया था।

    ये घटना 27 फरवरी की है। इससे पहले 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स के मिराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे को नेस्तानाबूद कर दिया था। इस हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ था। 27 तारीख की सुबह पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। इस दौरान आसमान में भारत और पाकिस्तान के फाइटर एयरक्रॉफ्ट में भीषण जंग हुई थी।

    वायुसेना द्वारा गठित कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के अनुसार इसी वक्त Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर को गलती से इंडियन एयरफोर्स के जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल ने निशाना बनाया था। इसके बाद ये हेलिकॉप्टर बडगाम में क्रैश हो गया था। उस वक्त ये हेलिकॉप्टर श्रीनगर वापस आ रहा था। मिसाइल की चोट से इस हेलिकॉप्टर में बैठे वायुसेना के 6 जवान और एक नागरिक की मौत हो गई थी।

  • बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग में 4 लोगों की मौत के बाद सेना ने पूरा इलाका किया सील

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग में 4 लोगों की मौत के बाद सेना ने पूरा इलाका किया सील

    बठिंडा : बठिंडा स्थित आर्मी एरिया से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग हुई है जिसमें 4 लोगों की मौत बताई जा रही है। फिलहाल कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है।

    प्रथम जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना बुधवार तड़के साढ़े चार बजे की है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। इसका पता भी नहीं चला है कि गोलीबारी की वारदात को किसने अंजाम दिया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

    छावनी में घटना के बाद किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। सेना ने पुलिस को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी है। सेना अपने स्तर पर मामले को हैंडल कर रही है। वहीं अभी तक की जानकारी के मुताबिक ये कोई आतंकी घटना नहीं है।