Category: NATIONAL

  • खराब हुए मौसम के कारण हिमस्खलन के बाद पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 13 अमेरिकी पर्यटक, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन…

     खराब हुए मौसम के कारण हिमस्खलन के बाद पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 13 अमेरिकी पर्यटक, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन…

    देहरादून : उत्तराखंड में खराब मौसम एक बार फिर पर्यटकों के लिए मुसीबत बन गया है। साहसिक यात्रा पर निकले 13 अमेरिकी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हिमस्खलन के बाद पिंडारी ग्लेशियर में फंस गए हैं। पर्यटकों के दल में एक भारतीय भी शामिल भी है। राहत की बात यह रही कि 14 पर्यटकों का दल हिमस्खलन के बाद खुद ही सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं।

    पर्यटकों के दल के हिमस्खलन में फंसे होने की सूचना के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया है। प्रशासन की टीम रेस्क्यू कार्य के लिए जीरो प्वाइंट के लिए रवाना कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, बीती तीन अप्रैल को 14 लोगों का एक दल पिंडारी ग्लेशियर के लिए रवाना हुआ था। दल को लीलम तक जाना था। गुरुवार रात दल के सदस्य पिंडारी में हुए हिमस्खलन में फंस गए। उनका ज्यादातर सामान भी बर्फ में दब गया। सूझबूझ दिखाते हुए दल के सभी सदस्य किसी तरह सुरक्षित बच गए।

    शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी सेटेलाइट फोन से मिलने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने पर्यटक दल के सभी सदस्यों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए एयरफोर्स का चॉपर भेजने की तैयारी शुरू की। साथ ही कपकोट से एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

    इस बीच पर्यटक दल के सदस्यों ने सेटेलाइट फोन से रानीखेत के नंदादेवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल के संचालक को सुरक्षित होने की जानकारी दी। जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव है। राहत व बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है।

    बागेश्वर डीएम, अनुराधा पाल ने बताया कि पिंडारी ग्लेशियर जा रहा 14 सदस्यीय दल सुरक्षित जीरो प्वाइंटतक पहुंच गया है। एसडीआरएफ और मेडिकल टीम को जीरो प्लाइंट के लिए रवाना कर दिया है। कहा कि जल्द ही पर्यटकों के दल को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर वापस आ जाएंगे।

  • एक पक्षीय तलाक के बाद समय पर अपील न करने पर कोई भी पक्ष कर सकता है पुनर्विवाह: हाईकोर्ट

    एक पक्षीय तलाक के बाद समय पर अपील न करने पर कोई भी पक्ष कर सकता है पुनर्विवाह: हाईकोर्ट

     

    नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि तलाक विवाहित जोड़ों को अलग करता है, वे पति और पत्नी के रूप में अपनी पहचान खो देते हैं और अगर तलाक एक पक्षीय है, तो दी गई समयावधि के भीतर अपील न करने पर कोई भी पक्ष कानूनन पुनर्विवाह कर सकता है। जस्टिस संजीव सचदेवा और विकास महाजन की खंडपीठ ने एक महिला द्वारा दायर याचिका पर विचार करते हुए यह कहा। महिला ने 2003 में निचली अदालत द्वारा उसकी अनपस्थिति में दी गई तलाक के आदेश को चुनौती दी थी, उसके पति ने फिर से शादी कर ली थी।

    याचिकाकर्ता ने फैसले की तारीख के 18 महीने बाद अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के समक्ष तलाक को असफल रूप से चुनौती दी। पूर्व पति ने उच्च न्यायालय के समक्ष जिला न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ याचिका का विरोध किया, जिसमें कहा गया कि उसने पूर्व पक्ष के आदेश के 17 महीने बाद दोबारा शादी की और अब उस दूसरी शादी से उसके दो बच्चे हैं।

    पीठ ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 15 के अनुसार,समय पर अपील न करने पर एक तलाकशुदा हिंदू जोड़ा दूसरी शादी करने के लिए सक्षम हो जाता है। चूंकि वर्तमान मामले में समयावधि के भीतर कोई अपील नहीं की गई थी, याचिका में कोई योग्यता नहीं है।

    खंडपीठ ने कहा, यह सामान्य बात है कि डिक्री होने के बाद विवाह का विघटन पूरा हो जाता है। तलाक का एक आदेश वैवाहिक बंधन को तोड़ देता है और पक्षकार एक-दूसरे के संबंध में पति और पत्नी का दर्जा खो देते हैं।

    अदालत ने कहा, तलाक की एकतरफा डिक्री के मामले में भी किसी भी पक्ष के लिए फिर से शादी करना वैध होगा, अगर इसके खिलाफ समयावधि के भीतर अपील दायर नहीं की जाती है। अदालत के अनुसार, याचिकाकर्ता को कानूनी रूप से तलाक की कार्यवाही से संबंधित समन तामील किया गया था और पूर्व पति ने कोई धोखाधड़ी नहीं की है।

  • सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला : कारखाना एक्ट के तहत सरकारी कर्मचारी दोहरे ओवरटाईम और भत्ते का दावा नही सकते है

    You are currently viewing सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला : कारखाना एक्ट के तहत सरकारी कर्मचारी दोहरे ओवरटाईम और भत्ते का दावा नही सकते है

    सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला : कारखाना एक्ट के तहत सरकारी कर्मचारी दोहरे ओवरटाईम और भत्ते का दावा नही सकते है

    दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि यदि सेवा नियम में प्रावधान नहीं है तो सरकारी कर्मचारी कारखाना एक्ट के तहत दोहरे ओवरटाईम और भत्ते का दावा नहीं कर सकते। जस्टिस सुब्रहमण्यम और पंकज मिथल की बेंच ने यह फैसला देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला निरस्त कर दिया। साथ ही राज्य की उस अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया था कि कर्मचारी कारखाना एक्ट के तहत दोहरे ओवरटाईम और भत्ते के लाभ के लिए पूरी तरह से अधिकृत है।

    सरकारी कर्मचारी कई विशेष लाभों का आनंद लेता है

    बेंच ने कहा कि राज्य या केंद्र सरकार में सिविल पदों या सिविल सेवा में नियुक्ति एक स्टेटस का मामला है। यह ऐसा रोजगार नहीं है, जो सेवा अनुबंध और श्रमिक कल्याण कानूनों से संचालित हो। बेंच ने कहा कि सरकारी कर्मचारी कई विशेष लाभों जैसे आवधिक वेतन संशोधन के प्रावधान आदि का आनंद लेते हैं, जो कारखाना एक्ट के दायरे में आने वाले श्रमिकों को नहीं मिलते। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के दावों की जांच करने की आवश्यकता है कि कहीं वे दोनों लाभ तो हासिल नहीं करना चाहते।

    अदालत ने कहा कि सरकारी कर्मचारी हमेशा सरकार के अधीन रहते हैं। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी लाभ का दावा नहीं किया जा सकता है। वास्तव में प्रतिवादियों के लिए दोहरे ओवरटाईम भत्ते के भुगतान की मांग करने की कोई गुंजाइश नहीं थी।

    साप्ताहिक अवकाश धारा-52 के तहत

    सिविल पदों पर नहीं होने वाले कर्मचारी कारखाना एक्ट (धारा-51) से संचालित होते हैं, जिन्हें निश्चित सीमाओं के अंदर साप्ताहिक घंटों में हफ्ते में छह दिन काम करना पड़ता है। साप्ताहिक अवकाश धारा-52 के तहत दिया जाता है। रोजाना काम के घंटे धारा-34 में उल्लेखित हैं। कारखाना एक्ट के कर्मियों का वेतन एक अवधि के बाद स्वत: संशोधित नहीं किया जाता, जैसा कि सरकारी सेवा में वेतन आयोग होता है।

    कर्मचारियों की मांग सेवा नियमों पर आधारित नहीं

    बेंच ने आगे कहा कि कारखाना एक्ट के तहत उद्योगों में लगे कर्मियों के विपरीत सरकारी कर्मियों को हर समय अपने आप को सरकार की सेवा में लगाए रहना है। वे इसके लिए ओवरटाईम नहीं मांग सकते। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को दोहरे ओवरटाईम की मांग करने की कोई गुंजाइश नहीं है। यहां सरकारी कर्मियों की मांग सेवा नियमों पर आधारित नहीं, बल्कि कारखाना एक्ट की धारा-59 के तहत है। चूंकि सरकारी सेवा नियम ओवरटाईम का प्रावधान नहीं करते, इसलिए उनका दावा स्वीकार करने योग्य नहीं है।

    सरकारी व निजी सेवा का फर्क समझाने में विफल

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि श्रम पंचाट और हाईकोर्ट यह समझने में विफल रहे हैं कि सरकारी और निजी सेवा में क्या फर्क है। अपील स्वीकार करते हुए कोर्ट ने कहा, जो कर्मचारी रिटायर हो गए हैं या मृत हो गए हैं, उनसे भुगतान कर दिए ओवरटाईम की रिकवरी नहीं की जाए।

    क्या है मामला?

    मामला – वित्त मंत्राल के तहत बनी कंपनी, जो करेंसी नोट छापती है के कर्मियों का था। उन्होंने कारखाना एक्ट, 1948 के तहत दोहरे डबल ओवरटाईम और भत्ते की मांग की थी। इस मांग को श्रम न्यायाधिकरण और बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

  • कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी ; PM मोदी को जान से मारने की धमकीके बाद राज्य में हाई अलर्ट; जांच में जुटी पुलिस

      कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी ; PM मोदी को जान से मारने की धमकीके बाद राज्य में हाई अलर्ट; जांच में जुटी पुलिस

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे से पहले एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसके बाद पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया। ये पत्र केरल बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को भेजा गया। लेटर भेजने वाले ने 24 अप्रैल को पीएम मोदी की कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी है। इस पत्र में भेजने वाले का नाम और पता सब कुछ लिखा गया है। इसके तुरंत बाद पुलिस वहां तक पहुंच गई जिसका नाम पत्र में लिखा था।

    पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वो डर गया और सभी आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा कि किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम लेटर के ऊपर लिख दिया है। जबकि मुझे मालूम तक नहीं है कि ये मैटर क्या है? हालांकि केरल में हाई अलर्ट है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बस स्टाप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में भी चेकिंग बढ़ गई है।

    इसी बीच सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का एक लेटर भी मीडिया में सामने आ गया। ADGP के लेटर में बैन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से खतरे सहित कई और गंभीर खतरों पर प्रकाश डाला गया है।

    बता दें, पीएम मोदी 24 को केरल पहुंचेगे। यहां पर वो एक रोडशो करें और जनसभा को संबोधित भी करने वाले हैं। केरल बीजेपी को पीएम के इस दौरे से बहुत उम्मीदें हैं। पार्टी दक्षिण भारत में अपना कैडर बढ़ा रही है। पीएम मोदी के रोडशो के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसको देखते हुए अब ये धमकी भरा पत्र मिलना चिंता की बात है। हालांकि ये लेटर फेक भी हो सकता है लेकिन इसको हल्के में नहीं लिया जा सकता। सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

  • आप नेता को गुजरात पुलिस ने वसूली के आरोप में किया गिरफ्तार, आप के साथ कांग्रेस ने गिरफ्तारी को लेकर की सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना

    You are currently viewing आप नेता को गुजरात पुलिस ने वसूली के आरोप में किया गिरफ्तार, आप के साथ कांग्रेस ने गिरफ्तारी को लेकर की सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना

    आप नेता को गुजरात पुलिस ने वसूली के आरोप में किया गिरफ्तार, आप के साथ कांग्रेस ने गिरफ्तारी को लेकर की सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना

    गुजरात : गुजरात पुलिस ने दो लोगों से एक करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में भावनगर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता युवराज सिंह जडेजा को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो लोगों से कथित तौर पर वसूली की गयी है उनमें से एक पर डमी उम्मीदवार गिरोह का मास्टरमाइंड होने का आरोप है जिसका हाल में पर्दाफाश किया गया।

    उन्होंने बताया कि आप की युवा इकाई के नेता जडेजा को पुलिस द्वारा घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जडेजा को इस महीने की शुरुआत में कथित डमी उम्मीदवार गिरोह का खुलासा करने का श्रेय जाता है। भावनगर के पुलिस महानिरीक्षक गौतम परमार ने बताया कि जडेजा ने डमी उम्मीदवार गिरोह में कथित संलिप्तता को लेकर उनके नामों का एक संवाददाता सम्मेलन में खुलासा न किए जाने के बदले में मामले के कथित मास्टरमाइंड प्रकाश दवे से 45 लाख रुपये और प्रदीप बरैया से 55 लाख रुपये वसूले।

    जडेजा की गिरफ्तारी के बाद आप के साथ ही कांग्रेस ने प्रश्न पत्र लीक और सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती में डमी उम्मीदवार मामलों का पर्दाफाश करने के लिए जडेजा को निशाना बनाने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है।

  • कोरोना ने फिर तरेरी आंखे: 24 घंटे में नए केस 12 हजार के पार, 42 की मौत

    कोरोना ने फिर तरेरी आंखे: 24 घंटे में नए केस 12 हजार के पार, 42 की मौत

    नई दिल्ली : भारत में कोरोना के नए मामलों का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। पहले दो दिन केस में बढ़ोतरी देखी गई फिर शुक्रवार को सात फीसदी की कमी दर्ज की गई। आज फिर कोरोना महामारी के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना 12,193 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67, 556 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 42 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से 10 मौतें अकेले केरल से हैं। इसी के साथ मौतों का कुल आंकड़ा 531300 हो गया है।

    जानकारी के मुताबिक एक्टिव केस कुल मामलों का 0।15 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 98।66 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के 11692 नए मामले सामने आए थे। यानी पिछले 24 घंटों में 501 नए मामले मामले बढ़े हैं। जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य भी कोरोना का हॉटस्पोट बने हुए हैं।

    महाराष्ट्र में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को यहां 933 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8160499 हो गई जबकि मरने वालों का आंकड़ा 148497 हो गया।वहां स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए ओमिक्रॉन का XBB।1।16 वेरिएंट जिम्मेदार है। अभी तक इस वेरिएंट ते 681 केस सामने आ चुते हैं जबकि 5 लोगों की इसके चलते मौत हो गई है।

    कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए 8 राज्यों को स्थिति पर खास नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा औऱ सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने को कहा।

    उन्होंने पत्र में कहा कि इस साल मार्च से ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले हफ्ते कोरोना के 10262 मामले दर्द किए गए थे। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा हो रहा है। 19 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 5।5 फीसदी पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई जबकि इससे पिछले हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 4।7 फीसदी था। पत्र में कहा गया है कि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है। ऐसे में हमें और सतर्क रहने की जरूरत है।

  • जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में पंजाब के 4 जवानों समेत 5 शहीद, सीएम मान ने दी श्रद्धांजलि

    You are currently viewing जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में पंजाब के 4 जवानों समेत 5 शहीद, सीएम मान ने दी श्रद्धांजलि

    जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में पंजाब के 4 जवानों समेत 5 शहीद, सीएम मान ने दी श्रद्धांजलि

     

    जम्मू-कश्मीर (शर्मा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने सेना के एक ट्रक पर हमला किया जिसके बाद ट्रक में आग लग गई. हादसे में पंजाब के 4 जवानों समेत 5 शहीद हो गए जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा कि- राष्ट्रीय रायफल्स के पांच जवान, जिनमें से चार पंजाब के थे, आतंकी हमले में शहीद हो गए”सीमाओं के रखवाले अमर रहें… ईश्वर परिवारों को आज्ञा मानने की शक्ति दें, शहीदों को शत शत नमन”।

    शहीद हुए जवानों में एक पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो के बाघा गांव का रहने वाला फौजी सेवक सिंह है। वह 2018 में सेना में भर्ती हुआ था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता गुरचरण सिंह ने बताया कि सेवक 20 दिन पहले छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर गया था।

    सेना के एक अन्य जवान की पहचान लुधियाना के मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप लुधियाना जिले के दोराहा के पास चाणकोइयां कलां गांव का रहने वाला था। उन्होंने अपनी मां, पत्नी, बेटे और बेटी, भाइयों समेत अपने परिवार को अलविदा कह दिया है।

    बता दें कि उत्तरी कमान मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि जवानों को लेकर ट्रक टिंम्बर गली से पुंछ जा रहा था। पानी बरस रहा था। दृश्यता भी बहुत कम रही। इसका फायदा आतंकियों ने उठाया। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो हुआ है। उसे राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    शहीद हुए जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे। ये इस इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में तैनात थे। इससे पहले सेना के अधिकारी ने बताया था कि ट्रक में आग लगने से जवानों की मौत हुई है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने हमले की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी।

  • शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार

    You are currently viewing शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार

    शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार

     

    छत्तीसगढ़ ;  बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से सामने आ रही है, जहां शादी समारोह के दौरान एक शख्स ने दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बच्चे भी हैं। उक्त घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला भानपुरी में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच आंधी के कारण लाइटें बंद कर दी गईं। देखते ही देखते मंच पर बैठे दूल्हा-दुल्हन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

  • बंबीहा गैंग के गैंगस्टर ने प्रोडक्शन वारंट के दौरान खोले कई राज, देने जा रहे थे बड़ी वारदात को अंजाम

    You are currently viewing बंबीहा गैंग के गैंगस्टर ने प्रोडक्शन वारंट के दौरान खोले कई राज, देने जा रहे थे बड़ी वारदात को अंजाम

    बंबीहा गैंग के गैंगस्टर ने प्रोडक्शन वारंट के दौरान खोले कई राज, देने जा रहे थे बड़ी वारदात को अंजाम

     

    फरीदकोट (मितल ) नशा तस्करी के मामले में फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट लाए गए हवालाती शूटर अजय फरीदकोटिया से पूछताछ दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी शूटर अजय फरीदकोटिया की निशानदेही पर जिला पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। यह जानकारी जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरजीत सिंह ने सांझा करते हुए बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बंबीहा समूह से संबंधित था और हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए काफी लंबे समय से हथियार छुपाकर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर 2 पिस्टल देसी 32 बोर सहित 6 जिंदा कारतूस, 1 देसी कट्टे 12 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस और 1 देसी कट्‌टा 315 बोर बरामद किया गया है।वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी फरीदकोट थाना सिटी में मुकद्दमा नंबर 122, जो बीती 6 अप्रैल को आरोपी दलजीत सिंह के पास से 60 ग्राम हेरोइन बरामद करके दर्ज किया गया था, जब उससे गहन पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि यह हेरोइन उसे अजय फरीदकोटिया ने दिलाई है। इसके बाद फिरोजपुर जेल में बंद अजय फरीदकोटिया को प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट लाया गया तो उक्त खुलासा हुआ।इनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी इसी बरामद हथियार से बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था, जिसे पुलिस की मुस्तैदी से टाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुल 29 मामले दर्ज हैं और यह आरोपी ए केटागरी का है। यह आरोपी 2015 के कोटकपुरा हत्याकांड में भी शामिल है। इस मौके पर सर्वजीत सिंह डीएसपी इन्वेस्टिगेशन और हरबंस सिंह हेड सीआईए स्टाफ भी मौजूद रहे।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग कर सूडान में फंसे भारतीयों को  सुरक्षित घर वापसी के लिए तुरंत योजना बनाने के दिये निर्देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग कर सूडान में फंसे भारतीयों को  सुरक्षित घर वापसी के लिए तुरंत योजना बनाने के दिये निर्देश

     

    नई दिल्ली : सूडान के लगातार चिंताजनक होते जा रहे हालात के मद्देनजर वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय कई स्तरों पर लगातार प्रयास कर रहा है। सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज हाईलेवल मीटिंग की और जरूरतों पर समीक्षा की।

    पीएम मोदी ने हाई लेवल मीटिंग में सूडान में रह रहे भारतीयों को निकालने के लिए तुरंत योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के मुताबिक सूडान में फिलहाल 3000 से ज्यादा भारतीयों के फंसे होने की आशंका है। पीएम मोदी ने मीटिंग में सूडान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा है। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने सूडान में गोली लगने से जिस भारतीय की पिछले हफ्ते मौत हो गई थी उस पर भी शोक जताया है।

    प्रधानमंत्री ने अपने नागरिकों की इमरजेंसी एग्जिट या एयरलिफ्ट करने जैसी योजनाओं की तैयारी, तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य और विभिन्न विकल्पों की जरूरतों के निर्देश दिए। पीएम मोदी के साथ इस हाई लेवल मीटिंग में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सूडान में भारतीय राजदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

    गौरतलब है कि सूडान में पिछले कुछ समय से सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई अब सड़क पर उतर चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस खूनी जंग में 300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। राजधानी खार्तूम समेत कई प्रमुख शहरों में हवाई हमलों और टैंकों से गोलीबारी की भीषण लड़ाई देखी जा सकती है। नतीजन पचास मिलियन लोगों में से अधिकांश बिजली, भोजन और पानी के बिना जीवन जीने को मजबूर हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में संचार व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।