Category: NATIONAL

  • स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर , जांच में जुटी पुलिस…

     स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर , जांच में जुटी पुलिस…

     

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मथुरा रोड पर यह दिल्ली पब्लिक स्कूल, जिसे बम से उड़ाने की सूचना पुलिस को मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस के मुताबिक, यह किसी की शरारत लग रही है। बच्चे सुरक्षित हैं, अब तक सभी के बीच पैनिक की स्थिति नहीं है। स्कूल ने करीब 8 बजकर 10 मिनट पर 100 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। वहीं, इससे कुछ दिन पहले ही साउथ दिल्ली के एक स्कूल में बम होने की कॉल मिली थी।

  • सुरक्षा में बड़ी चूक, दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के ऊपर देखा गया ड्रोन

     सुरक्षा में बड़ी चूक, दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के ऊपर देखा गया ड्रोन

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। केजरीवाल के घर के ऊपर एक ड्रोन देखा गया जिसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी।

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल मार्च के महीने में उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, उस वक्त आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।

  • 14वीं शताब्दी की हनुमान जी की चोरी हुई मूर्ति, वापस भारत पहुंची..

     14वीं शताब्दी की हनुमान जी की चोरी हुई मूर्ति, वापस भारत पहुंची..

     

    नई दिल्ली -प्राचीन काल की एक बेहद पुरानी चोरी की जा चुकी मूर्ति वापस भारत लाई गई है। यह मूर्ति भगवान हनुमान की है। भारत सरकार के सहयोग से इसे ऑस्ट्रेलिया से वापस स्वदेश लाया गया है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक ऐतिहासिक महत्व वाली भगवान हनुमान की यह मूर्ति 14वीं-15वीं शताब्दी की है। चोल काल से संबंधित इस मूर्ति को भारत लाने के उपरांत इसे तमिलनाडु के सुपुर्द किया गया है। तमिलनाडु के अरियालुर जिले के पोट्टावेली वेल्लूर में स्थित श्री वरथराजा पेरुमल के विष्णु मंदिर से भगवान हनुमान की मूर्ति को चुरा लिया गया था। यह प्रतिमा उत्तर चोल काल (14वीं-15वीं शताब्दी) से संबंधित है।

    1961 में ‘पांडिचेरी के फ्रांसीसी संस्थान’ द्वारा इसे प्रलेखित किया गया था। कैनबरा में भारत के उच्चायुक्त को इस प्रतिमा को सौंपा गया। फरवरी, 2023 के अंतिम सप्ताह में इस प्रतिमा को भारत लौटा दिया गया और 18 अप्रैल 2023 को केस प्रॉपर्टी के रूप में तमिलनाडु के आइडल विंग को सौंप दिया गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चोल काल से संबंधित भगवान हनुमान की चोरी की गई इस मूर्ति को पुन प्राप्त कर लिया गया है। पुन प्राप्त की गई इस ऐतिहासिक प्रतिमा को भारत सरकार ने तमिलनाडु के आइडल विंग को सौंप दिया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का कहना है कि भारत सरकार देश के भीतर राष्ट्र की पुरातन विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी के अंतर्गत अतीत में अवैध रूप से विदेश ले जाए गए पुरावशेषों को वापस लाने में केंद्र सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारत सरकार के मुताबिक अब तक 251 पुरावशेषों को विभिन्न देशों से वापस लाया गया है, जिनमें से 238 को वर्ष 2014 के बाद से स्वदेश लाया गया है।

  • जालंधर में दिल दहलाने वाला मामला; राजीनामें के दौरान व्यक्ति ने प्रधान संजीव पर थिनर डालकर लगा दी आग, अस्पताल में भर्ती

    जालंधर में दिल दहलाने वाला मामला; राजीनामें के दौरान व्यक्ति ने प्रधान संजीव पर थिनर डालकर लगा दी आग, अस्पताल में भर्ती

     

     

    जालंधर : जालंधर के सर्राफा बाजार में पापड़ियां बाजार एसोसिएशन के प्रधान संजीव जज राजीनामे के दौरान झुलस गए। उन्हें गंभीर हालात में बत्तरा अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बाजार में रूपए के लेन देन का विवाद था। प्रधान जज और कुछ लोग दुकान में बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान नोकझौंक के बीच ही दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने वहां बैठे लोगों पर थिनर फैंक दिया और आग लगा दी। आग लगने से जज प्रधान बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • Operation Kaveri में भारत को मिली सूडान में फंसे भारतीयों  निकालने में कामयाबी , पहला बैच जेद्दा के लिए रवाना, जल्द होगी स्वदेश वापसी

    Operation Kaveri में भारत को मिली सूडान में फंसे भारतीयों  निकालने में कामयाबी , पहला बैच जेद्दा के लिए रवाना, जल्द होगी स्वदेश वापसी

     

    नई दिल्ली : हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों का पहला बैच सऊदी अरब के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। इस बैच में कुल 278 नागरिक हैं। इनको सूडान पोर्ट से आईएनएस सुमेधा के जरिए जेद्दाह लाया जा रहा है। यहां पहुंचने के बाद इनको इंडियन एयर फोर्स के विमान से भारत लाया जाएगा।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सूडान में फंसे भारतीयों की तस्वीरें ट्वीट की हैं। तस्वीरों में भारतीय नागरिकों को आईएनएस सुमेधा पर सवार हुए देखा जा सकता है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ऑपरेशन कावेरी की निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि कल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर ऑपरेशन कावेरी की जानकारी दी थी। जेद्दाह में वायुसेना के दो विमान स्टैंडबाय पर हैं। इन्हीं विमानों के जरिए भारतीय नागरिकों की भारत वापसी होगी।

    इससे पहले, हिंसाग्रस्त दक्षिण अफ्रीकी देश सूडान के दोनों जनरल 72 घंटे के सीजफायर के लिए सहमत हुए थे। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस बारे में जानकारी दी। करीब 10 दिनों की लड़ाई, सैंकड़ों मौतों और बड़ी संख्या में विदेशी लोगों के पलायन के बाद यह सीजफायर होने जा रहा है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में सीजफायर कराने की कोशिश की गई थी लेकिन वह नाकाम रहीं। ब्लिंकन ने एलान करते हुए कहा कि ‘बीते 48 घंटे की सघन बातचीत के बाद सूडान आर्म्ड फोर्सेस और रैपिड सपोर्ट फोर्सेस राष्ट्रव्यापी सीजफायर करने के लिए रजामंद हो गई हैं। यह सीजफायर 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू होकर अगले 72 घंटे तक चलेगा।’

  • टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर हुआ विवाद,कार सवार लड़कों और टोल कर्मियों के बीच हुई मारपीट, मचा भारी बवाल; देखें कैमरे में कैद VIDEO

    टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर हुआ विवाद,कार सवार लड़कों और टोल कर्मियों के बीच हुई मारपीट, मचा भारी बवाल; देखें कैमरे में कैद VIDEO

     

    ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर आए दिन टोल देने को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं। यहां पर जबरन टोल कर्मियों पर दबाव बनाकर दबंगों द्वारा गाड़ी बिना टोल दिए निकाली जाती हैं, लेकिन इस बात का विरोध करना टोल कर्मियों काफी भारी पड़ता है। तो कभी कभी टोलकर्मी भी भारी पड़ जाते हैं। बीती रात टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर टोल कर्मियों से बलेनो कार सवार लड़कों से टोल देने को लेकर विवाद हो गया जो हाथापाई व मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में घायल एक लड़के को चोट आई है। पुलिस ने टोलकर्मी को दादरी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

    देखें VIDEO-

     

    सीसीटीवी में कैद टोल प्लाजा पर घटी घटना में टोल कर्मियों और बलेनो कार सवार 4-5 लड़कों के बीच हुई मारपीट हुई जिसमें दनकौर निवासी अनस घायल हो गया। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि देर रात अपनी बलेनो कार से 4-5 लड़के नोएडा से सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे, रास्ते में लुहारली टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर टोल कर्मियों से उन लड़कों का विवाद होने लगा, इसी बात को लेकर टोल कर्मियों ने बलेनो कार सवार लड़कों के साथ हाथापाई व मारपीट की।

    मौके पर पहुंची दादरी थाने की पुलिस ने घायल अनस का मेडिकल कराया है और मारपीट में शामिल एक टोलकर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

  • जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ने के कारण अपोलो अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ने के कारण अपोलो अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    नई दिल्ली : जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाॅक्टरों की टीम उनके स्वास्थ की जांच कर रही है। दरअसल मनीष सिसोदिया की पत्नी मल्टीपल स्केलेरोसिस नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी में दिमाग का शरीर से कंट्रोल घटता चला जाता है।

    मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में पत्नी की चिकित्सा स्थिति का हवाला दिया था। सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने निचली अदालत के जमानत से इनकार करने के आदेश को चुनौती देते हुए कहा था कि निचली अदालत ने आप नेता की पत्नी की चिकित्सा स्थिति पर विचार नहीं किया है, जो मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित है। कृष्णन ने कहा कि सिसोदिया की पत्नी की हालत बिगड़ती जा रही है।

    बता दें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कई दौर की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को तैयार करने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

  • जालंधर के अधीन आने वाले चर्च के मुखी अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स ने सुबह सवेरे की रेड

    जालंधर के अधीन आने वाले चर्च के मुखी अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स ने सुबह सवेरे की रेड

     

    जालंधर (सुमेश शर्मा): जालंधर में खाम्बड़ा चर्च के मुखी अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स विभाग ने रेड की है। सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की टीम केंद्रीय बलों के साथ रेड करने पहुंची। मामला पैसों की ट्रांजेक्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। टीम ने घर के अंदर ही लोगों को डिटेन करके रखा है। किसी को अंदर बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं है। घर के बाहर जवानों की तैनाती की गई है।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी दिखा किया रवाना..

    प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी दिखा किया रवाना..

    तिरुवनंतपुरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। राज्य को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने का उत्साह पिछले एक सप्ताह से चर्चा में है। ट्रेन की पहली व्यावसायिक सेवा बुधवार को कासरगोड से शुरू होगी और 7 घंटे 50 मिनट में तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी। तिरवनंतपुरम से कासरगोड के लिए पहली सेवा गुरुवार से शुरू होगी।

    ट्रेन कोल्लम, कोट्टायम, त्रिशूर, शोरनूर, कोझिकोड और कन्नूर में रुकेगी और कासरगोड में समाप्त होती है। सोमवार शाम कोच्चि पहुंचे पीएम मोदी मंगलवार सुबह तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्कूली बच्चों के एक समूह के साथ संक्षिप्त बातचीत के बाद पीएम ने और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

    ट्रेन में 16 कोच हैं, इनमें से दो एग्जीक्यूटिव कोच हैं। हरी झंडी दिखाने के दौरान मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, स्थानीय सांसद-शशि थरूर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

  • अमृतपाल सिंह के खिलाफ हुई कार्यवाही पर लंदन में हुआ था हिंसक प्रदर्शन, अब NIA जल्द ही लंदन जा कर करेगी जांच

    अमृतपाल सिंह के खिलाफ हुई कार्यवाही पर लंदन में हुआ था हिंसक प्रदर्शन, अब NIA जल्द ही लंदन जा कर करेगी जांच

     

     

    अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के खिलाफ लंदन में भारतीय उच्चायुक्त के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था, इस प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ भी की गई थी. जिसके बाद हाई कमीशन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया था.

     

    नई दिल्ली. खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में दुनिया के कई देशों में भारतीय उच्चायुक्तों के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किया गया था. कुच जगहों पर खालिस्तानी समर्थकों ने तोड़फोड़ भी की थी. इसी मामले में नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की एक टीम जल्द ही लंदन की यात्रा करेगी.

    लंदन में भी भारतीय उच्चायुक्त के दफ्तर के बाहर पिछले महीने खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था. यहां पर प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ भी की गई थी. इसी मामले में एनआईए की टीम जांच करने के लिए जा रही है. सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान कुछ लोगों से बात की थी और उनके स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किए थे.

    पिछले हफ्ते ही केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एनआईए को इस जांच को करने का आदेश दिया है. इससे पहये यह मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के जिम्मे था. भारत ने ब्रिटेन के साथ बातचीत करके भारतीय उच्चायुक्त के दफ्तर के बाहर हुई तोड़फोड़ पर चिंता जाहिर की थी.

    भारत ने ब्रिटेन के साथ बातचीत में दावा किया था कि खालिस्तानी एक्टिविस्ट भारत में दहशत फैलाने वाली गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं. लंदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय उच्चायुक्त के दफ्तर पर लगे तिरंगे के उतार कर खालिस्तानी झंडा लगाया गया था और खालिस्तान समर्थित नारे लगाए गए थे.

    प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गैर कानूनी एक्टिविटीज एक्ट, और सामाजिक संपत्ति को नुकासन पहुंचाने के मामलों के तहत FIR दर्ज की गई है. FIR के बाद ही मामले में जांच शुरू की गई है.

    ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर को भी केंद्र की ओर से समन भेजा गया था. केंद्र ने उच्चायुक्त से जानकारी की मांग की है कि जिस वक्त विरोध प्रदर्शन हो रहा था उस वक्त सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे. इस पर विस्तृत जानकारी की मांग की है. ब्रिटिश हाई कमिश्नर अलेक्स इलिस ने भारत को इस पर जवाब देते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और अपमानजनक है.