Category: NATIONAL

  • अब लोगों को सर्टिफिकेट बनाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं, पंजाब के नागरिकों को मोबाइल फोन पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के नागरिकों को सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रवानित सर्टिफिकेट एस. एम. एस. जरिए सीधे नागरिकों के मोबाइल फोनों पर देने शुरू कर दिए हैं।

    यह जानकारी सांझा करते हुए पंजाब के शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि नागरिकों को सर्टिफिकेटों की हार्ड कापियां लेने के लिए अब किसी दफ्तर/ सेवा केंद्र में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। किसी सेवा के लिए अप्लाई करने वाले नागरिक के मोबाइल फ़ोन पर एस. एम. एस. के द्वारा लिंक भेजा जाता है, जिस पर कलिक्क करके सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है। इस सर्टिफिकेट को सभी दफ़्तरों में स्वीकार किया जायेगा और इन सर्टिफिकेटों की प्रामाणिकता को ई-सेवा पोर्टल पर आनलाइन भी चैक किया जा सकता है।

    इस कदम से केवल लोगों के समय और ऊर्जा की बचत ही नहीं होगी बल्कि पैसा भी बचेगा क्योंकि इससे पहले लोगों को 50 रुपए से अधिक प्रति सर्टिफिकेट के हिसाब से देने पड़ते थे।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक तकरीबन 15 लाख सर्टिफिकेट नागरिकों को मोबाइल फोनों के द्वारा दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोनों पर एस. एम. एस. जरिए 16 तरह के सर्टिफिकेट भेजे जा रहे हैं, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, मौत सर्टिफिकेट, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, विवाह सर्टिफिकेट, आय और संपत्ति सर्टिफिकेट, रिहायश सर्टिफिकेट, एस. सी. / बी. सी. / ओ. बी. सी. / जनरल सर्टिफिकेट, बुढापा पैंशन, दिव्यांग पैंशन, विधवा/ बेसहारा महिला पैंशन, आश्रित ब‘चों के लिए पैंशन और सीनियर सिटिजन आई. डी. कार्ड शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि अब वह समय गुजऱ गया है जब सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बड़ी-बड़ी फाइलें सरकारी दफ़्तरों में एक टेबल से दूसरे टेबल तक जाती थीं और उनकी कोई ट्रेकिंग, स्टेटस चैकिंग और समय-सीमा नहीं होती थी। ई-सेवा पोर्टल esewa.punjab.gov.in ने ऐसे सभी मसलों को हल कर दिया है और फाइल को एक से दूसरी जगह भेजे बिना आवेदनों पर कार्यवाही की प्रक्रिया तेज हो गई है। ई-सेवा के लम्बित मामलों की संख्या 0.25 फ़ीसद से भी कम है।

    ई-सेवा पोर्टल पर 4&0 से अधिक सेवाएं उपलब्ध
    शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण विभाग के डायरैक्टर गिरिश दियालन ने बताया कि ई- सेवा पोर्टल को विभाग के 40 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और अन्य तकनीकी माहिरों की टीम की तरफ से तैयार करके इसको सुचारू ढंग से चलाया जा रहा है। इस पोर्टल के द्वारा 4&0 से अधिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस पोर्टल का प्रयोग करके अब तक & करोड़ से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही की जा चुकी है और 6000 से अधिक उपभोक्ता इस प्रणाली का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें डी. सी. दफ्तर, एस. डी. एम. दफ्तर, तहसील दफ़्तर, एस. एम. ओ. दफ्तर, ई. ओ. एम. सी. दफ्तर, डी. एस. एस. ओ. दफ्तर, कृषि विभाग के दफ़्तर, प्राईवेट अस्पताल और सेवा केन्द्रों के अधिकारी/ कर्मचारी शामिल हैं।

    शासन सुधार विभाग की तरफ से जि़ला स्तर पर ई-सेवा पोर्टल के लिए अन्य विभागों को प्रशिक्षण देने, निगरानी करने और सहायता करने के लिए जि़ला तकनीकी कोआर्डीनेटर, जि़ला आई. टी. मैनेजर, सहायक जि़ला आई. टी. मैनेजर तैनात किये गए हैं।

  • सूडान में फंसे नागरिकों को भारत वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ की शुरूआत, जल्द ही लौट रहे है 500 भारतीय

    सूडान में फंसे नागरिकों को भारत वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ की शुरूआत, जल्द ही लौट रहे है 500 भारतीय

     

    नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि युद्धग्रस्त सूडान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। जयशंकर ने कहा कि सरकार सूडान में हमारे सभी भाइयों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। जयशंकर ने ट्वीट किया, सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है। लगभग 500 भारतीय सूडान पोर्ट पहुंच गए हैं। और रास्ते में हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं।

    वहीं फ्रांसीसी राजनयिक स्रोत के मुताबिक सूडान में फंसे 5 भारतीय नागरिकों को फ्रांसीसी वायु सेना की उड़ान के माध्यम से सूडान से निकाला गया और 28 से अधिक अन्य देशों के नागरिकों के साथ जिबूती में फ्रांस के सैन्य अड्डे पर लाया गया।

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूडान से भारतीयों की निकासी के लिए आपातकालीन योजनाएँ बनाई गई हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी कार्रवाई सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी। इसमें कहा गया है कि देश की राजधानी खार्तूम में विभिन्न स्थानों से तीव्र लड़ाई की रिपोर्ट के बावजूद सूडान में सुरक्षा स्थिति “अस्थिर” बनी हुई है। सरकार ने कहा कि वह 3,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो वर्तमान में सूडान में फैले हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हमारी तैयारियों के तहत और तेजी से आगे बढ़ने के लिए, भारत सरकार कई विकल्पों पर विचार कर रही है।

  • मामूली कहासुनी; डिलीवरी बॉय की पीट-पीटकर कर दी हत्या..

    मामूली कहासुनी; डिलीवरी बॉय की पीट-पीटकर कर दी हत्या..

     

    नई दिल्ली : आजकल छोटी-छोटी बातों पर लोग इतना गुस्‍सा हो जाते हैं क‍ि क‍िसी की जान तक ले ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। बीते शन‍िवार की रात्र‍ि का रंजीत नगर इलाके में मामूली विवाद में डिलीवरी मैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

    कैब सवार दो युवकों की स्कूटर सवार डिलीवरी मैन से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद युवकों ने उसको न केवल धक्का देकर ग‍िरा द‍िया बल्‍क‍ि उसकी पीट-पीटकर हत्‍या तक कर डाली। मध्‍य ज‍िला पुल‍िस ने इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों मनीष कुमार (19) और लालचंद (20) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक शख्‍स की पहचान डिलीवरी कर्मचारी पंकज ठाकुर (39) के रूप में की गई है।

    मीडिया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक मृतक पंकज ठाकुर अपनी पत्नी एक बेटा और बेटी के साथ फरीदपुरी पटेल नगर में रहता था और खाने के सामान की डिलीवरी करता था। पुलिस अधिकारियों के मुताब‍िक शनिवार रात 11।30 बजे पुलिस को मेन बाजार वाली गली, शादीपुर गांव के पास एक युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली थी।

    पुलिस को पता चला कि स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पटेल अस्पताल पहुंचाया है। घटनास्थल पर उसकी स्कूटी भी मिली थी। अस्पताल जाने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले कागजात के जरिए पंकज ठाकुर के रूप में उसकी पहचान हुई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

    इसके बाद मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू क‍िया। इस दौरान पुल‍िस को सीसीटीवी फुटेज में नजर आया क‍ि पंकज को कैब सवार दो युवक पीट रहे हैं। पिटाई के बाद वह अचेत होकर जमीन पर ग‍िर गया था।

    पुलिस ने कैब के नंबर को ट्रेस‍ किया और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास क‍िया। कैब सवारों की पहचान शादीपुर गांव निवासी मनीष कुमार और लालचंद के रूप में हुई। लेक‍िन दोनों आरोपी अपने घर से गायब थे। इसके बाद पुल‍िस ने उनके अलग-अलग ठ‍िकानों पर छापेमारी की और रविवार दोपहर में उनको इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि रात के वक्‍त दोनों कैब से गली में घूम रहे थे। उस दौरान पंकज अपनी स्कूटी लेकर गली में खड़ा था। उन लोगों ने उसे स्कूटी साइड कर रास्ता देने के लिए कहा था। इस मामूली सी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी और उन्‍होंने पंकज को पीटना शुरू कर द‍िया था ज‍िसके बाद वह बेहोश हो गया था। अब पुल‍िस ने दोनों आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।

  • कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बाद पंजाब में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता- कई राज्यों में बदले रेट

    कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बाद पंजाब में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता- कई राज्यों में बदले रेट

    नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। WTI क्रूड 0.32 डॉलर या 0.41 फीसदी गिरकर 77.58 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.25 डॉलर या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 81.41 पर पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में बदलाव हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

    हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 59 पैसे, मध्य प्रदेश में 57 पैसे, पश्चिम बंगाल में 42 पैसे और उत्तर प्रदेश में 33 पैसे महंगा हुआ है। इन राज्यों में डीजल की कीमतों में क्रमश: 52 पैसे, 52 पैसे, 39 पैसे और 33 पैसे की वृद्धि है। वहीं, पंजाब में पेट्रोल 52 पैसे, बिहार में 43 पैसे और राजस्थान में 37 पैसे सस्ता हुआ है। यहां डीजल 50 पैसे, 40 पैसे और 34 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा भी कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। महानगरों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं है।

  • जानें किस जगह शराब माफिया हुआ बे-लगाम, किया पुलिस टीम पर  हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त; गिरफ्तार आरोपी को भी छुड़ाया

    जानें किस जगह शराब माफिया हुआ बे-लगाम, किया पुलिस टीम पर  हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त; गिरफ्तार आरोपी को भी छुड़ाया

     

    पटना : शराब तस्करी की सूचना पर मद्य निषेध विभाग की टीम पुलिस को लेकर पटना के बिहटा मूसेपुर गांव पहुंची थी। शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जब अपने साथ ले जाने लगी तभी शराब माफिया के गुंडों ने छापेमार टीम की गाड़ी को चारों तरफ से घेर कर हमला बोल दिया। इस दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस पर रोड़े बाजी और पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शराब के एक आरोपी को भी छुड़ा लिया। पुलिस ने विरोध किया तो बदमाशों ने पथराव किया और पुलिस की स्कॉर्पियो की क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। पथराव देख पुलिस और मद्य निषेध विभाग की वापस लौटना पड़ा। मद्य निषेध विभाग के 3 पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हो गए।

    करीब आधे घंटे बाद पुलिस टीम वापस गांव पहुंची। पुलिस ने छापेमारी कर 2 महिला और 6 पुरुष को हिरासत में लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। कुछ संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। घायलों के बारे में पुलिस अधिकारी से पूछने पर उन्होंने सूचना देने से इनकार किया है। थानेदार प्रमोद कुमार का कहना है कि गांव के कुछ शरारती तत्वों ने उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया है। शराब के एक आरोपी को भी छुड़ाकर फरार हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

    ग्रामीणों का कहना है कि रविवार मध्य रात्रि मद्य निषेध विभाग और बिहट पुलिस की टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। उन्हें शराब तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने इस मामले शराब पीने के मामले में तोताराम सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगे। इसी बीच शराब माफियाओं ने टीम पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसके बाद आरोपी को छुड़ाकर ले गए। वहीं गुलालचक गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला बोल दिया। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब के आरोपी को पकड़ने जाने के विरोध पर महिलााओं को पीटा है। इसमें कुछ महिलाएं चोटिल भी हो गईं। वहीं मद्य निषेध विभाग की टीम ने मारपीट की बात से इनकार किया है।

  • बड़ा हादसा; आमने-सामने भिड़े ट्रेलर, जिंदा जल गए 3 लोग- कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

    बड़ा हादसा; आमने-सामने भिड़े ट्रेलर, जिंदा जल गए 3 लोग- कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

     

    बाड़मेर : बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के आलपुरा सरहद में मेगा हाईवे पर अलसुबह 2 ट्रेलर के बीच में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ही ट्रेलरों में भयंकर आग लग गई और ट्रेलर में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मेगा हाईवे पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया।

    हादसे की सूचना मिलने के बाद गुडामालानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची रागेश्वरी गैस टर्मिनल की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर में बीकानेर से मिट्टी भरकर सांचौर की तरफ जा रहा था वही दूसरे ट्रेलर में टाइल्स भरी हुई थी और वह गुजरात से बालोतरा की तरफ आ रहा था और अलपुरा सरहद में अलसुबह 5 बजे के आसपास दोनों की ही आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू करने में जुट गई है। वहीं हादसे के बाद पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुट गई है लेकिन शव पूरी तरीके से जल चुके हैं इसलिए पुलिस को भी शिनाख्त करवाने में दिक्कत आ रही है।

  • अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर क्या बोले CM मान,जानें पूरी खबर

     अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर क्या बोले CM मान,जानें पूरी खबर

    चंडीगढ़ : ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि हमने अमृतपाल सिंह पर एक्शन लिया है। पुलिस को जैसे ही अमृतपाल के बारे में इनपुट मिले तुरंत कार्रवाई की गई।

    सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस ने बडे ही संयम से काम लिया है। इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए जनता का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मैं पूरी रात नहीं सोया और ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी लेता रहा। हम एजेंडा वाली राजनीति नहीं करते हैं। पंजाब के भाईचारे में आंच नहीं आने देंगे।

    भगवंत मान ने कहा कि 18 मार्च को भी अमृतपाल की गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन गोली चलानी पड़ती, इसलिए पंजाब पुलिस ने काफी संयम बरता। उन्होंने पंजाब पुलिस की पूरे ऑपरेशन के लिए पीठ भी थपथपाई।

    पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 36 दिन बाद गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह अपने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 6.45 मिनट पर अमृतपा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिस समय अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की गई उस समय वो मोगा के रोडेवाला गुरुद्वारे में था।

  • कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया अमृतपाल

    कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया अमृतपाल

     

    डिब्रूगढ़ : खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह को पंजाब में गिरफ्तारी के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल लाया गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के बठिंडा हवाई अड्डे से डिब्रूगढ़ के मोहनबाड़ी हवाईअड्डे पर उतारा गया।

    पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख के साथ डिब्रूगढ़ पहुंची। मोहनबारी हवाई अड्डे पर असम पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टीम पहले से ही मौजूद थी। हालांकि असम पुलिस ने अमृतपाल के डिब्रूगढ़ पहुंचने पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस बीच केंद्रीय जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    पहले से ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था थी, लेकिन रविवार को और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।
    आम लोगों को जेल के पास जाने की इजाजत नहीं है। अमृतपाल सिंह के करीबी पापलप्रीत और चाचा हरजीत सिंह सहित नौ अन्य सहयोगी पिछले महीने से डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद हैं।

    18 मार्च से फरार चल रहे 30 वर्षीय अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह मोगा जिले के रोडे से गिरफ्तार किया गया जो जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव है। भिंडरावाले भारतीय सेना के 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारा गया था।

    फरवरी में अमृतपाल तब चर्चा में आया जब उसके नेतृत्व में भीड़ ने पुलिस के साथ संघर्ष किया और अमृतसर के पास एक पुलिस स्टेशन का घेराव कर अपने एक साथी को रिहा करने की मांग की, जिसे अपहरण के एक कथित मामले में हिरासत में लिया गया था। खूनी संघर्ष में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

  • बड़ा हादसा ; रतलाम-इंदौर  ट्रेन में लगी भीषण आग, 2 कोच जलकर राख, इंजन भी खाक- मची अफरा-तफरी

    बड़ा हादसा ; रतलाम-इंदौर  ट्रेन में लगी भीषण आग, 2 कोच जलकर राख, इंजन भी खाक- मची अफरा-तफरी

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज यानी रविवार सुबह एक ट्रेन के दो कोच में भीषण आग लग गई। आग से ट्रेन की दो बोगियां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि जिन दो बोगियों में आग लगी, उनमें कोई यात्री नहीं बैठा था। दोनों बोगियां खाली थीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा दिया, जिससे आग अन्य बोगियों में नहीं फैल पाई।

    बताया जा रहा है कि सुबह 6:35 पर रतलाम से डेूम ट्रेन इंदौर के लिए रवाना हुई थी। जब ट्रेन प्रीतम नगर स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक से उसके दो कोच में आग लग गई। आग लगी देख यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और थाना पुलिस-फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

    फायर ब्रिगेड ने ट्रेन से सभी यात्रियों को बाहर निकाला और आग बुझाने का काम शुरू किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक ट्रेन के दो कोच जलकर राख हो चुके थे। गनीमत रही कि इन दोनों कोचों में कोई यात्री बैठा नहीं था। इस वजह से जानमाल का नुकसान होने से बच गया। घटना की जानकारी होने पर डीआरएम रजनीश अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। रजनीश अग्रवाल ने घटनास्थल पर हालात का जायजा लिया।

    डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिली, तुरंत आसपास के फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुला लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया है। जल्द ही ट्रेन के दोनों जले कोचो को निकालकर आगे के लिए रवाना किया जाएगा।

    डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि आग किस वजह से लगी है, इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग किस वजह से लगी है। हादसे के बाद अपने गंतव्य स्थान पर जाने को लेकर कुछ यात्री परेशान थे। यात्रियों के लिए बस और प्राइवेट वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।

  • खौफनाक करतूत; इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की छात्रा को घर में बंधक बनाकर डाल दिया खौलता तेल; पीड़िता ने भागकर बचाई जान

     खौफनाक करतूत; इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की छात्रा को घर में बंधक बनाकर डाल दिया खौलता तेल; पीड़िता ने भागकर बचाई जान

    अमरावती (उत्तम हिन्दू न्यूज): आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेएनटीयू) की एक छात्रा उस समय गंभीर रूप से घायल हो गई, जब उसके प्रेमी ने अपने घर के एक कमरे में बंधक बनाकर उसके हाथों और पैरों पर खौलता तेल डाल दिया। रविवार तड़के पीड़िता के वहां से निकलने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद घटना सामने आई। उसे एलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के अनुसार पीड़िता इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की छात्रा है। एलुरु निवासी युवती को दुग्गीराला निवासी अनुदीप ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने उससे शादी करने का वादा किया था। पांच दिन पहले अनुदीप बच्ची को दुग्गीराला स्थित अपने घर ले गया था। उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया, जहां वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने आधी रात के बाद फांसी लगाकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। हालांकि, वह भागने में सफल रही और अपने घर पहुंच गई। उसने अपने माता-पिता की मदद से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चल रहे अनुदीप की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मारिजुआना और अन्य नशीले पदार्थों का आदी है और प्यार के नाम पर कई लड़कियों को धोखा दे चुका है।