Category: NATIONAL

  • भारत कल भरेगा एक और ऊंची उड़ान; मिशन चन्द्रयान-3 की उल्टी गिनती शुरु,जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव

    भारत कल भरेगा एक और ऊंची उड़ान; मिशन चन्द्रयान-3 की उल्टी गिनती शुरु,जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव

     

    चेन्नई- भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लिए शुक्रवार 25.5 घंटे की उल्टी गिनती गुरुवार को दोपहर एक बजकर 05 मिनट से श्रीहरिकोटा के शार रेंज पर शुरू हो गई। मिशन तैयारी समीक्षा के बाद, प्रक्षेपण प्राधिकरण बोर्ड ने मंजूरी दे दी जिसके बाद सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (एसडीएससी केंद्र) में प्रतिष्ठित मिशन की उलटी गिनती शुरू हो गई।

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक ट्वीट में कहा, ‘एलवीएम3 एम4/चंद्रयान-3 मिशन: कल भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 35 मिनट 17 सेंकेड पर बजे प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू हो गई है।’ इसरो 170 गुना 36500 किलोमीटर आकार की एलिप्टिक पार्किंग कक्षा में एकीकृत चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान मॉड्यूल को लॉन्च करने के लिए अपने सबसे भारी रॉकेट लॉन्च वाहन मार्क -3 (एलवीएम 3-एम 4) का उपयोग करेगा। 642 टन भार के साथ 43.5 मीटर लंबा वाहन वाहक शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा।

    चन्द्रयान-3 को उड़ान भरने के लगभग 16 मिनट बाद 179 किलोमीटर की जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में स्थापित किया जाएगा, जहां से यह चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने के लिए अपनी लंबी यात्रा शुरू करेगा। 3.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के बाद अगस्त के आखिरी हफ्ते में सॉफ्ट लैंडिंग होने की उम्मीद थी। इसरो अध्यक्ष एस.सोमनाथ के अनुसार चंद्रमा पर सूर्योदय होने पर तिथि (उतरने की तिथि) तय की जाती है। जब हम उतर रहे हों तो सूर्य की रोशनी अवश्य होनी चाहिए। इसलिए लैंडिंग 23 या 24 अगस्त को होगी।”

    उन्होंने कहा कि यदि 23 या 24 अगस्त को योजना के अनुसार चन्द्रयान की लैंडिंग नहीं होती है, तो इसरो सितंबर में लैंडिंग का प्रयास करने के लिए एक और महीने तक इंतजार करेगा। “लैंडर और रोवर सूर्य की रोशनी आने तक 14 दिनों तक चंद्रमा पर रहेंगे। जब सूर्य का प्रकाश नहीं होगा, तो रोवर पर लगा एक छोटा सौर पैनल बिजली उत्पन्न करेगा रोशनी आने तक अगले 14 दिनों के लिए बैटरी को चार्ज करें।’

    यहां देखें लाइव स्‍ट्रीमिंग
    Chandrayaan-3 मिशन के लैंडर, रोवर और प्रपल्शन मॉड्यूल को ले जाने वाले एलएमवी-3 के लॉन्‍च को इसरो की वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। 14 जुलाई को आप यहां चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लाइव देखकर गौरवांवित कर देने वाले पल के साक्षी बन सकते हैं।

  • भारी वाहनों के लिए दो दिन बाद खुला कालका-शिमला राष्ट्रीय हाइवे; नहीं हो पा रही दूध-ब्रेड की सप्लाई

    भारी वाहनों के लिए दो दिन बाद खुला कालका-शिमला राष्ट्रीय हाइवे; नहीं हो पा रही दूध-ब्रेड की सप्लाई

     

     

    शिमला : कालका-शिमला नेशनल हाईवे दो दिन बाद बड़े ट्रकों और भारी वाहनों के लिए खुल गया है। इससे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली है। दो रातें चालकों ने ट्रक में ही बिताई है। अब हाईवे खुलने से दैनिक उपभोग की वस्तुओं का सामान लेकर आ रहे ट्रक भी हिमाचल आ सकेंगे।

    तंबूमोड़ से ट्रकों की आवाजाही करवाने के लिए कंपनी की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया गया। इसके चलते रात 9 से 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। लेकिन इसी बीच फिर तंबूमोड पहाड़ी से भूस्खलन हो गया जिससे हाईवे बाधित रहा। हालांकि कंपनी की ओर से मलबा हटाकर हाईवे को सुचारू किया गया।

    इसके बाद 12 बजे तक कुछ छोटे वाहनों को निकाला गया। इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हुई। इस कारण रात 12:15 बजे हाईवे पर पूर्णतया वाहनों की ब्रेक लग गई। वीरवार को सुबह आठ बजे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू की गई। यहां पर बड़े वाहनों को अब गुजारा जा रहा है। वहीं लगातार तीसरे दिन दूध, ब्रेड शिमला तक नहीं पहुंच सका।

  • जानें किस जगह पर लगी भयंकर आग ? लोग जान बचाने के लिए तीसरी और पांचवीं मंजिल के शीशे तोड़कर कूदने लगे बाहर

    जानें किस जगह पर लगी भयंकर आग ? लोग जान बचाने के लिए तीसरी और पांचवीं मंजिल के शीशे तोड़कर कूदने लगे बाहर

     

     

    ग्रेटर नोएडा -ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बने गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने से हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें कुछ लोग पांचवी और तीसरी मंजिल से शीशे तोड़कर नीचे कूदते हुए दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति पांचवी मंजिल से कूद गया, उसका भी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि उसे काफी चोट भी लगी है। बताया जा रहा है कि उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में काफी तेज चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और बिसरख कोतवाली की पुलिस टीम भी पहुंच गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है। आग बहुत ज्यादा भीषण नहीं है। लेकिन, प्लाजा के अंदर धुआं भर जाने से लोगों का दम घुट रहा है और लोग नीचे भी नहीं उतर पा रहे। इसीलिए पांचवी मंजिल से लोगों के कूदने की सूचना मिली है। फिलहाल मौके पर पहुंची टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन, अभी यह बता पाना काफी मुश्किल है कि प्लाजा के अंदर कितने लोग मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जो लोग भी अंदर फंसे हैं, उनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

  • इंडियन नेवी ताकत में होगा जबरदस्त इजाफा; फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन पनडुब्बियां खरीदने को मंजूरी

    इंडियन नेवी ताकत में होगा जबरदस्त इजाफा; फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन पनडुब्बियां खरीदने को मंजूरी

     

     

     

    नई दिल्ली -भारत की रक्षा ताकत में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। भारत ने फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की योजना बनाई है जिसे रक्षा अधिग्रहण परिषद ने मंजूरी दे दी है। एकक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कोपीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एमएस और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर संस्करणों को मिलाकर 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

    रक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावों को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि भारत और फ्रांस के बीच 90 हजार करोड़ रुपये की डील हुई है। इस डील के प्रस्तावों पर रक्षा मंत्रालय में पहले ही उच्च-स्तरीय बैठकों में चर्चा हो चुकी है। इसे डीएसी के सामने रखा गया, जहां इस डील को मंजूरी दे दी गई।

  • जानें किस जगह ट्रेन में दिखा WWE जैसा नजारा, महिलाओं ने एक-दूसरे पर की चप्पलों से कर दिए वार..

    जानें किस जगह ट्रेन में दिखा WWE जैसा नजारा, महिलाओं ने एक-दूसरे पर की चप्पलों से कर दिए वार..

     

     

    कोलकाता : यात्रा के दौरान, आपने बस और ट्रेन में कई बार युवाओं के बीच झगड़ों और लड़ाईयों को देखा होगा, लेकिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लोकल ट्रेन में कुछ महिलाएं आपस में जमकर लड़ाई करती हुई नजर आईं जिसे उसे देखकर लोगों को डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट याद आ गई। सोशल मीडिया पर महिलाओं के लड़ने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो कोलकाता लोकल ट्रेन के अंदर का बताया जा रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं की लड़ाई के दौरान ट्रेन अपनी रफ्तार में दौड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके इस वीडियो में ट्रेन के अंदर महिलाओं द्वारा एक दूसरे पर चप्पलों की बारिश करते देखा जा सकता है।

     

    झगड़ा किस बात पर हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही वीडियो शेयर करने वाले ने इसके बारे में कुछ बताया है। बहस से शुरू हुई बात कब भयानक लड़ाई में बदल गई पता ही नहीं चला। इस वीडियो में महिलाएं एक दूसरे को जमकर पीटती नजर आ रही हैं। चीखती-चिल्लाती नजर आ रही हैं। एक दूसरे पर मुक्का बरसा रही हैं।

    मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।

    ट्रेन के अंदर झगड़े के दौरान मौजूद लोगों ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई। महिलाएं एक दूसरे का बाल पकड़कर जमकर पीटाई कर रही हैं। वीडियो के आखिर में एक महिला कोई सामान बगल में खड़े लड़के पर फेंकती नजर आती है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट बता रहा है तो कोई इसे मुंबई लोकल का प्रो वर्जन कह रहा है।

  • दर्दनाक हादसाः दिल्ली में दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर में चार कांवड़ियों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

     दर्दनाक हादसाः दिल्ली में दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर में चार कांवड़ियों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के सिरसपुर जीटी रोड पर दो गाड़ियों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलीपुर पुलिस थाना में देर रात करीब पौने एक बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि सिरसपुर जीटी रोड पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक नांगलोई के पास से कांवड़ यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था तभी दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक ने डिवाइडर को पार कर जीटी करनाल रोड पर विपरीत दिशा में आ रहे कांवड़ियों के ट्रक को टक्कर मार दी।

    इस हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सत्यवादी हरिश्चंद्र अस्पताल नरेला में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है और दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ट्रक में 20 से 23 लोग कांवड़ लेने जा रहे थे, जिसमें से 15 लोग घायल हो गए,जबकि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है। अलीपुर थाना पुलिस ने 279/304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब रोडवेज की मनाली से लापता बस ब्यास दरिया से मिली, ड्राइवर का शव बरामद, कंडक्टर का नहीं मिला सुराग

     पंजाब रोडवेज की मनाली से लापता बस ब्यास दरिया से मिली, ड्राइवर का शव बरामद, कंडक्टर का नहीं मिला सुराग

     

     

    चंडीगढ़ : मनाली से लापता हुई पीआरटीसी की बस मनाली के ब्यास दरिया में डूबी मिली है। बस के ड्राइवर का शव भी बरामद कर लिया गया है, हालांकि कंडक्टर अभी भी लापता है, जिसके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पीआरटीसी की बस रविवार को चंडीगढ़ डिपो से मनाली गई थी। रास्ते में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बस मनाली से लापता हो गई थी। अब ब्यास दरिया का जल स्तर कम होने के बाद डूबी हुई एक बस दिखाई दी है। बस मिलने की पुष्टि पनबस प्रधान चणन सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि लापता हुई बस ब्यास दरिया में डूबी मिली है, जिसमें से ड्राइवर का शव भी बरामद हुआ है, लेकिन कंडक्टर अभी लापता है। उसकी तालाश अभी भी जारी है।

  • धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मची अफरा-तफरी,भारी संख्या में पहुंचे भक्त, बेहोश होकर गिरे श्रद्धालु

     धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मची अफरा-तफरी,भारी संख्या में पहुंचे भक्त, बेहोश होकर गिरे श्रद्धालु

     

     

    नई दिल्ली- बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ग्रेटर नोएडा में लगे दरबार में उस समय अफरातफरी मच गई जब लोग बेहोश होकर गिरने लगे। जानकारी के अनुसार इस अफरा तफरी में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।  घटना के वक्त कार्यक्रम में 5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे।

    दरअसल, जब लोगों को जानकारी मिली कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने वाला है। हजारों की तादाद में लोग प्रोग्राम में इकठ्ठा हो गए। वहीं भारी भीड़ की वजह से गर्मी और उमस ने लोगों की हालत खराब कर दी। इस वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिरने लगे। पुलिस ने इसके बाद आयोजकों से कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम समाप्त करना पड़ा।

    बाबा के दरबार में चरमराई व्यवस्था
    दिल्ली एनसीआर में इन दिनों बारिश हो रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी वजह से बुधवार को भी बारिश की संभावना के चलते दरबार वाली जगह में कोई फैन, कूलर वहां चल नहीं रहा था। इससे भारी भीड़ और उमस की वजह से पंडाल में आए कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का दरबार 16 जुलाई तक लगेगा।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया हाथ 71.50 करोड़ रुपये और जारी करेंगेः जिम्पा

     पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया हाथ 71.50 करोड़ रुपये और जारी करेंगेः जिम्पा

     

     

     

    चंडीगढ़ -राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने सभी उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और सभी उपायुक्तों को राहत कार्य के लिए 33.50 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए जल्द ही 71.50 करोड़ रुपये की और राशि जारी करेंगे। जिम्पा ने डिप्टी कमिश्नरों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जारी हिदायतों के बारे में जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों तक राशन और दवाइयां पहुंचाई जाएं ताकि कोई भी इन जरूरी चीजों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस समय हर व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है तो उसके परिवार को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि तुरंत दी जाये।

    बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि जर्जर मकानों की पहचान कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाये, ताकि किसी की जान न जाये। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें बाढ़ से पीड़ित हर व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को हर तरह की सहायता मुहैया कराना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है।

    जिम्पा ने विशेष रूप से उपायुक्तों को जानवरों को बचाने, उनके चारे का प्रबंधन करने और आवश्यक दवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिम्पा ने संबंधित विभागों को बाढ़ से निपटने के लिए उपायुक्तों द्वारा जो भी मांगें की गई थीं, उन्हें पूरा करने का निर्देश दिया। कुछ जिलों ने एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीमों की मांग की जिसे मौके पर ही स्वीकार कर लिया गया।

    बैठक में विशेष मुख्य सचिव राजस्व के.ए.पी. सिन्हा, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव जसप्रीत तलवार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव कृष्ण कुमार, स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोय शर्मा, जालंधर डिवीजन की आयुक्त गुरप्रीत कौर सपरा, वन विभाग की सचिव इंदु मल्होत्रा, राजस्व विभाग के विशेष सचिव डॉ. अमरपाल सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख मुहम्मद इश्फाक उपस्थित थे। पंजाब के विभिन्न मंडलों के आयुक्त और जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

  • राहुल गांधी नए घर में हो सकते हैं शिफ्ट, जानें कहां होगा नया आवास …

    राहुल गांधी नए घर में हो सकते हैं शिफ्ट, जानें कहां होगा नया आवास …

     

    नई दिल्ली : ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी मामले में संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया था। अब वो एक नए पते पर शिफ्ट होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने ये जानकारी दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी दक्षिणी दिल्ली के निज़ामुद्दीन पूर्व में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की दिग्गज नेता शीला दीक्षित के आवास पर शिफ्ट हो सकते हैं।

    तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित के बेटे और पार्टी के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने पहले ही राहुल गांधी के लिए मकान खाली कर दिया है। राहुल गांधी ने यह मकान किराये पर लिया है। सेंट्रल दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित अपना आधिकारिक आवास खाली करने के बाद, राहुल गांधी अप्रैल में अपनी मां और पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में चले आए थे।

    जिस थ्री-बीएचके घर में राहुल गांधी रहेंगे वह शीला दीक्षित के परिवार का है, जिन्होंने अपने जीवन के आखिरी साल वहां बिताए थे। शीला दीक्षित का 20 जुलाई, 2019 को निधन हो गया था। वह 1991 से 1998 तक इस घर में रहीं और सितंबर 2014 में केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद फिर से उसी फ्लैट में शिफ्ट हो गईं।