जानें किस जगह ट्रेन में दिखा WWE जैसा नजारा, महिलाओं ने एक-दूसरे पर की चप्पलों से कर दिए वार..

जानें किस जगह ट्रेन में दिखा WWE जैसा नजारा, महिलाओं ने एक-दूसरे पर की चप्पलों से कर दिए वार..

 

 

कोलकाता : यात्रा के दौरान, आपने बस और ट्रेन में कई बार युवाओं के बीच झगड़ों और लड़ाईयों को देखा होगा, लेकिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लोकल ट्रेन में कुछ महिलाएं आपस में जमकर लड़ाई करती हुई नजर आईं जिसे उसे देखकर लोगों को डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट याद आ गई। सोशल मीडिया पर महिलाओं के लड़ने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो कोलकाता लोकल ट्रेन के अंदर का बताया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं की लड़ाई के दौरान ट्रेन अपनी रफ्तार में दौड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके इस वीडियो में ट्रेन के अंदर महिलाओं द्वारा एक दूसरे पर चप्पलों की बारिश करते देखा जा सकता है।

 

झगड़ा किस बात पर हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही वीडियो शेयर करने वाले ने इसके बारे में कुछ बताया है। बहस से शुरू हुई बात कब भयानक लड़ाई में बदल गई पता ही नहीं चला। इस वीडियो में महिलाएं एक दूसरे को जमकर पीटती नजर आ रही हैं। चीखती-चिल्लाती नजर आ रही हैं। एक दूसरे पर मुक्का बरसा रही हैं।

मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।

ट्रेन के अंदर झगड़े के दौरान मौजूद लोगों ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई। महिलाएं एक दूसरे का बाल पकड़कर जमकर पीटाई कर रही हैं। वीडियो के आखिर में एक महिला कोई सामान बगल में खड़े लड़के पर फेंकती नजर आती है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट बता रहा है तो कोई इसे मुंबई लोकल का प्रो वर्जन कह रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *