इंडियन नेवी ताकत में होगा जबरदस्त इजाफा; फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन पनडुब्बियां खरीदने को मंजूरी

इंडियन नेवी ताकत में होगा जबरदस्त इजाफा; फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन पनडुब्बियां खरीदने को मंजूरी

 

 

 

नई दिल्ली -भारत की रक्षा ताकत में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। भारत ने फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की योजना बनाई है जिसे रक्षा अधिग्रहण परिषद ने मंजूरी दे दी है। एकक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कोपीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एमएस और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर संस्करणों को मिलाकर 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावों को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि भारत और फ्रांस के बीच 90 हजार करोड़ रुपये की डील हुई है। इस डील के प्रस्तावों पर रक्षा मंत्रालय में पहले ही उच्च-स्तरीय बैठकों में चर्चा हो चुकी है। इसे डीएसी के सामने रखा गया, जहां इस डील को मंजूरी दे दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *