Category: NATIONAL

  • लुधियाना में दो पड़ोसियों में मामूली बहसबाजी के बाद एक ने ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या

    You are currently viewing लुधियाना में दो पड़ोसियों में मामूली बहसबाजी के बाद एक ने ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या

    After a minor argument between two neighbors in Ludhiana, one killed an elderly person by hitting him with a brick.

    लुधियाना में दो पड़ोसियों में मामूली बहसबाजी के बाद एक ने ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या

     लुधियानाः गांव धनांसू में दो पड़ोसियों में हुई थोड़ी सी बहसबाजी खूनी जंग में उस वक्त तबदील हो गई, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला कर दिया। इस ह मले में एक बुजुर्ग की ईंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं बुजुर्ग की पहचान संतोख सिंह के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक एक दीवार की मरम्मत को लेकर मामूली बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि ईंटों से हमला करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर मृतक के बेटे जसवंत सिंह का कहना है कि उनके पड़ोसी दीवार की मरम्मत कर रहे थे, लेकिन दीवार का मलबा उनके घर में गिर रहा था। जब पिता उनके घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। जसवंत ने आरोप लगाए है कि उसके पड़ोसी चिट्‌टा और नशीली दवाओं का कारोबार करते हैं, जिन्हें पिता रोकते थे।

    हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पहुंचे डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि पुलिस के वारदात स्थल पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • जनसभा के दौरान नेता जी पर युवक ने फेंका जूता, समर्थकों ने आरोपी को जमकर पीटा

    जनसभा के दौरान नेता जी पर युवक ने फेंका जूता, समर्थकों ने आरोपी को जमकर पीटा

     

     

    लखनऊ -उत्तर प्रदेश की राजधानी में सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा के महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंका। युवक को सपाइयों ने खूब पीटा। पुलिस युवक को पकड़कर ले गई। हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। स्वामी सपा के पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार से उतरकर वह अंदर जा रहे थे, तभी वकील की ड्रेस में आए युवक ने जूते से उन पर हमला कर दिया। जूता स्वामी प्रसाद को छूता हुआ दूर गिरा।

    सम्मेलन में हंगामा मच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस ने पहुंचकर आकाश को कार्यकर्ताओं से छुड़ाया। उसको हिरासत में लिया। होश में आने पर उससे पूछताछ की गई। उसने सिर्फ इतना कहा कि हम पूजा-पाठ करने वाले हैं। इसके बाद पुलिस उसको लेकर परिसर से निकल गई। अब उससे डिटेल में पूछताछ की जा रही है।

  • विदेश से पंजाब और हरियाणा के 17 लोगों की स्वदेश वापसी, सांसद विक्रमजीत साहनी ने निभाई अहम भूमिका

    विदेश से पंजाब और हरियाणा के 17 लोगों की स्वदेश वापसी, सांसद विक्रमजीत साहनी ने निभाई अहम भूमिका

     

     

    नई दिल्ली -सरकार ने ट्यूनीशिया में एक सशस्त्र समूह के चंगुल में फंसे पंजाब एवं हरियाणा के 17 लोगों को उच्च स्तरीय हस्तक्षेप के बाद सुरक्षित रिहा कराने के बाद स्वदेश वापसी करा दी।

    सूत्रों ने आज यहां बताया कि विदेश मंत्रालय और ट्यूनिस स्थित भारतीय दूतावास के निरंतर प्रयासों के बाद, पंजाब और हरियाणा से 17 भारतीय नागरिकों के एक समूह को सफलतापूर्वक भारत ले जाया गया है। पंजाब और हरियाणा राज्यों से आने वाले, इनमें से प्रत्येक व्यक्ति ने लीबिया में आकर्षक रोजगार के अवसरों के वादे से आकर्षित होकर एक एजेंट को 13 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया। हालाँकि, उनके सपने तब चकनाचूर हो गए जब उन्हें पता चला कि प्रदान किए गए वर्क परमिट अरबी में थे, जिससे वे पूरी तरह से चकित हो गए। बंधक बनाए गए लोगों के माता-पिता मई में सांसद विक्रमजीत सिंह से संपर्क करने में कामयाब रहे, जिन्होंने बाद में उन्हें बचाने के लिए ट्यूनीशिया में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, पंजाब पुलिस ने इस गंभीर मामले के जटिल विवरण का पता लगाने के लिए एक समर्पित विशेष जांच दल (एसआईटी) की स्थापना की। सूत्रों के अनुसार यह मामला 26 मई 2023 को फंसे हुए भारतीय नागरिकों के परिवारजनों द्वारा ट्यूनिस में हमारे दूतावास के ध्यान में लाया गया था। भारत से तस्करी के बाद भारतीयों को लीबिया के ज़वारा शहर में एक सशस्त्र समूह द्वारा बंदी बना लिया गया था। तब से दूतावास परिवार के सदस्यों के साथ निकट संपर्क में था। सूत्रों के मुताबिक भारतीय दूतावास ने मई और जून के दौरान और साथ ही अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से नियमित रूप से लीबियाई अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाया। गत 13 जून को, लीबियाई अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों को बचाने में सफल रहे, लेकिन उन्हें अपनी हिरासत में ही रखा क्योंकि यह अवैध रूप से देश में प्रवेश का मामला था।

    सूत्रों ने बताया कि ट्यूनिस में भारतीय राजदूत और नयी दिल्ली में पदस्थ विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के उच्च स्तरीय हस्तक्षेप के बाद, लीबियाई अधिकारी उन्हें रिहा करने पर सहमत हुए। सूत्रों के अनुसार लीबिया में उनके प्रवास के दौरान, भारतीय दूतावास ने भारतीयों की जरूरतों का ख्याल रखा, जिसमें आवश्यक खाद्य पदार्थ, दवाएं और कपड़े उपलब्ध कराना शामिल था। चूंकि उनके पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उनकी भारत यात्रा के लिए आपातकालीन प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। भारत लौटने के लिए टिकट भी भारतीय दूतावास द्वारा उपलब्ध कराए गए और भुगतान किया गया। फंसे हुए भारतीय नागरिक 20 अगस्त 2023 की शाम को नयी दिल्ली पहुंचे।

  • कांग्रेस ने किया अपनी नई टीम का ऐलान, जानें किस किस को मिली जिम्मेदारी…

    कांग्रेस ने किया अपनी नई टीम का ऐलान, जानें किस किस को मिली जिम्मेदारी…

     

     

    नई दिल्ली: कई महीनों के सस्पेंस के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के गठन की घोषणा कर दी। यह पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 39 नेताओं को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। बड़ी बात यह है कि कमेटी में पहली बार सचिन पायलट, शशि थरूर, आनंद शर्मा, अशोक चव्हाण और चरणजीत सिंह चन्नी को भी शामिल किया गया है।

    खड़गे के अलावा, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी. चिदंबरम, तारिक अनवर, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अजय माकन का नाम शामिल है। नई सीडब्ल्यूसी में पायलट, थरूर, पूर्व पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रियंका गांधी भी हैं।

    39 सदस्यीय सीडब्ल्यूसी सूची में पार्टी नेता ललथनहवला, अशोकराव चव्हाण, गइखंगम, एन रघुवीरा रेड्डी, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान कुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा, दीपक बाबरिया, जगदीश ठाकोर, जीए मीर, अविनाश पांडे, दीपा दास मुंशी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गौरव गोगोई, सैयद नसीर हुसैन, कमलेश्वर पटेल और केसी वेणुगोपाल भी इसमें हैं।

    इसके अलावा पार्टी ने वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेन्निथला, बी.के. हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, तारिक हमीद कर्रा, दीपेंद्र सिंह हुडा, गिरीश राया चोड़ानकर, टी. सुब्बारामी रेड्डी, के. राजू, चंद्रकांत हंडोरे, मीनाक्षी नटराजन, फूलो देवी नेताम, दामोदर राजा नरसिम्हा और सुदीप रॉय बर्मन को कार्य समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है।

    खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के करीब 10 महीने बाद नई सीडब्ल्यूसी की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए थरूर ने खड़गे के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।

    खड़गे की टीम में इन्हें मिली जगह

    1- मल्लिकार्जुन खड़गे
    2- सोनिया गांधी
    3- डॉ. मनमोहन सिंह
    4- राहुल गांधी
    5- अधीर रंजन चौधरी
    6- एके एंटनी
    7- अम्बिका सोनी
    8- मीरा कुमार
    9- दिग्विजय सिंह
    10- पी चिदंबरम
    11- तारिक अनवर
    12- ललथनहवला
    13- मुकुल वासनिक
    14- आनंद शर्मा
    15- अशोकराव चव्हाण
    16- अजय माकन
    17- चरणजीत सिंह चन्नी
    18- प्रियंका गांधी वाड्रा
    19- कुमारी शैलजा
    20- गईखंगम गंगमई
    21- एन रघुवीरा रेड्डी
    22- शशि थरूर
    23- ताम्रध्वज साहू
    24- अभिषेक मनु सिंघवी
    25- सलमान खुर्शीद
    26- जयराम रमेश
    27- जितेंद्र सिंह

  • चांद पर पहले पहुंचने में जुटे दो देशों में खरगोश और कछुए की दौड़ में एक फिर हारा तेज तर्रार माना जाने वाला, Russia का मून मिशन फेल, चांद से टकराकर क्रैश हो गया Luna-25

     
     0 

    मॉस्‍को (उत्तम हिन्दू न्यूज): रूस के चंद्रमा मिशन फेल हो गया है। सोमवार को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की तैयारी में लगा इसका स्‍पेसक्राफ्ट लूना-25 क्रैश हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्‍कोस्‍मोस ने इसकी पुष्टि कर दी है।एजेंसी ने बताया कि लूना-25 प्रपोल्‍शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया था। इस वजह से ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया है।

    इससे पहले, शनिवार को रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने पुष्टि की थी कि रूस के लूना-25 अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आ गई है। रोस्कोस्मोस ने शनिवार को बताया कि लैंडिंग से पहले ऑर्बिट बदलते वक्त आसामन्य स्थिति आ गई, जिस वजह से लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल नहीं सका। स्पेस एजेंसी ने बताया कि विशेषज्ञ अचानक आई दिक्कत से निपटने में फिलहाल असफल रहे। वहीं, इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि लूना 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।

  • चेतक कौर द्वारा चित्रकारी कला का आयोजन

    चेतक कौर द्वारा चित्रकारी कला का आयोजन

    चंडीगढ (मनोज शर्मा)कला विभिन्न रूप से मनुष्यता को उजागर करने में हमेशा से सफल रही है। इसी कहावत और राष्ट्रिय अभियान को मद्देनजर रखते हुए चेतक कौर ने एक महीने तक चलने वाली कला व चित्रकारी का प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में यह चित्रकारी वीरान पड़ी हुए दीवारों के ऊपर बनाई गयी जिसमे मरी हुए दीवारों में फिर से जान आ गयी।


    १९ अगस्त को चेतक कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करी । साथ ही उम्मीद की कि यह रंग हर एक कि जीवन में एक नयी सकारात्मक ऊर्जा और किरण लेकर आएगी।

  • वीजा में गड़बड़ी व दस्तावेज की कमी के कारण 21 भारतीय छात्रों पर गिरी गाज, अमेरिका ने भेजा वापस, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    वीजा में गड़बड़ी व दस्तावेज की कमी के कारण 21 भारतीय छात्रों पर गिरी गाज, अमेरिका ने भेजा वापस, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

     

     

    नई दिल्ली : अमेरिका से भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें 21 छात्रों को अमेरिका ने वापस वतन भेज दिया है। कहा गया कि छात्रों के वीजा में गड़बड़ी व दस्तावेज पूरे नहीं है।
    वहीं इस मामले में छात्रों का कहना है कि उनके सभी दस्तावेज पूरे थे और वह कॉलेज में दाखिला मिलने के बाद ही अमेरिका जा रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, ये छात्र आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के रहने वाले हैं। इन्होंने वीजा औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं, लेकिन अटलांटा, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच हुई तो इन्हे वापस भेजा गया है। छात्रों ने कहा कि उनके फोन और यहां तक कि व्हाट्सएप चैट की भी जांच की गई।

    छात्रों को अधिकारियों ने चुपचाप वतन वापस जाने के लिए कहा और आपत्ति जताने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एक वैबसाइट ने कहा कि छात्रों को जांच के बाद बिना किसी संचार व्यवस्था के एक तंग जगह पर रखा गया। छात्रों पर अगले 5 साल तक प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। अमेरिका व भारत सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। घटना इसी माह की है।

  • बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले टीचर को मारी गोली,वहीँ दूसरी वारदात ठेकेदार का हुआ कत्ल

    बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले टीचर को मारी गोली,वहीँ दूसरी वारदात ठेकेदार का हुआ कत्ल

     

    बेगूसराय/मोतिहारी : बिहार में एक बार फिर दिल दिहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिहार में डबल मर्डर से फिर सनसनी फैल गई है। पहले मामले में बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक रिटायर शिक्षक की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के फतेहा रेलवे स्टेशन के समीप की है। वहीं दूसरी वारदात पूर्वी चंपारण में हुई जहां बाइक सवाल बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने घटना को चकिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया है।

    जानकारी के अनुसार रिटायर शिक्षक की हत्या को लेकर कई चौंकाने वाले खुलाले सामने आ रहे है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को घटना को अंजाम दिया गया है।

    घटना की सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची गई है। पुलिस जांच अधिकारी उदय प्रसाद ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    उधर, पूर्वी चंपारण में बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपराधियों ने ठेकेदार को 2 गोली सीने में मारी है, जिसके बाद लोगों ने ठेकेदार राजीव कुमार को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है।

  • इमरान खान की सुरक्षा को लेकर पत्नी बुशरी बीबी परेशान, कहा- अटक जेल में इमरान खान को दिया जा सकता है जहर

    इमरान खान की सुरक्षा को लेकर पत्नी बुशरी बीबी परेशान, कहा- अटक जेल में इमरान खान को दिया जा सकता है जहर

     

     

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने जेल में बंद अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि अटक जेल में उन्हें ‘जहर दिया जा सकता है’। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत के गृह सचिव को लिखे पत्र में बुशरा बीबी ने कहा कि अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनके पति को रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। मेरे पति को बिना किसी कारण के अटक जेल में कैद कर दिया गया है। कानून के मुताबिक, मेरे पति को अदियाला जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

    गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष को इस महीने की शुरुआत में जेल में डाल दिया गया था, जब अदालत ने उन्हें 2018 के दौरान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्रधान मंत्री के रूप में प्राप्त सरकारी उपहारों की बिक्री से संबंधित तोशखाना मामले में तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। उन्हें पांच साल के लिए राजनीति से भी प्रतिबंधित कर दिया गया।

    जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में अपदस्थ प्रधानमंत्री की पत्नी ने मांग की है कि पीटीआई प्रमुख को उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को देखते हुए जेल में बी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की जाएं क्योंकि वह “ऑक्सफोर्ड स्नातक और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान” हैं। उन्होंने कहा कि अटक जेल में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके उनके पति हकदार हैं।

    बुशरा ने आगे कहा कि अतीत में खान की हत्या के दो प्रयास किए गए थे और इसमें शामिल आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पत्र में कहा, उनकी (खान) जान अभी भी खतरे में है और डर है कि मेरे पति को अटक जेल में जहर दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते उनके पति को जेल में घर का बना खाना खाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

  • रतन टाटा के घर जा कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से किया सम्मानित

     रतन टाटा के घर जा कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से किया सम्मानित

     

     

    मुंबई : भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को शनिवार को ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने दिया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में टाटा के अहम योगदान पर प्रकाश डाला गया।

    रतन टाटा के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन्हें उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह असाधारण सम्मान महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किए गए सम्मानित पुरस्कारों की श्रृंखला में नया जोड़ा गया है।

    उद्योग रत्न पुरस्कार की शुरुआत के साथ, राज्य सरकार उन असाधारण व्यक्तियों और समूहों की सराहना करना चाहती है, जिनके अमिट योगदान ने विभिन्न क्षेत्रों पर स्थायी प्रभाव छोड़ा है। ये क्षेत्र व्यवसाय, उद्योग, शिक्षा, रियल एस्टेट, पर्यटन, वित्तीय सेवाएं, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, भोजन, स्वास्थ्य सेवा और बहुत कुछ के दायरे में फैले हुए हैं।