चांद पर पहले पहुंचने में जुटे दो देशों में खरगोश और कछुए की दौड़ में एक फिर हारा तेज तर्रार माना जाने वाला, Russia का मून मिशन फेल, चांद से टकराकर क्रैश हो गया Luna-25

 
 0 

मॉस्‍को (उत्तम हिन्दू न्यूज): रूस के चंद्रमा मिशन फेल हो गया है। सोमवार को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की तैयारी में लगा इसका स्‍पेसक्राफ्ट लूना-25 क्रैश हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्‍कोस्‍मोस ने इसकी पुष्टि कर दी है।एजेंसी ने बताया कि लूना-25 प्रपोल्‍शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया था। इस वजह से ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया है।

इससे पहले, शनिवार को रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने पुष्टि की थी कि रूस के लूना-25 अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आ गई है। रोस्कोस्मोस ने शनिवार को बताया कि लैंडिंग से पहले ऑर्बिट बदलते वक्त आसामन्य स्थिति आ गई, जिस वजह से लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल नहीं सका। स्पेस एजेंसी ने बताया कि विशेषज्ञ अचानक आई दिक्कत से निपटने में फिलहाल असफल रहे। वहीं, इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि लूना 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *