Category: NATIONAL

  •  बड़ा हादसाः ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभ्यास के दौरान 20 अमेरिकी नौसैनिकों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

     बड़ा हादसाः ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभ्यास के दौरान 20 अमेरिकी नौसैनिकों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

     

    सिडनी : ऑस्ट्रेलिया में लगभग 20 अमेरिकी नौसैनिकों को ले जा रहा सैन्य हेलीकॉप्टर वी-22 ऑस्प्रे, उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन के तट पर सैन्य अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

    ब्रॉडकास्टर के मुताबिक हेलीकॉप्टर दुर्घटना 01:30 जीएमटी पर मेलविले द्वीप के पास हुई। दुर्घटना के बाद कुछ नौसैनिक लापता बताये गये हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैन्य अभ्यास, में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस और तिमोर-लेस्ते की सेना शामिल है। दुर्घटना के कारण अभ्यास को निलंबित कर दिया जाएगा।

  • अब जालंधर के एक रेस्टोरेंट से मंगवाए न्यूडल्स में निकला मरा चूहा, महिला की तबीयत बिगड़ी

    You are currently viewing अब जालंधर के इस रेस्टोरेंट से मंगवाए न्यूडल्स में निकला मरा चूहा, महिला की तबीयत बिगड़ी

    Unknown youth set fire to vehicles parked in the parking lot of PPR market in Jalandhar, two two-wheelers burnt to ashes

    अब जालंधर के एक रेस्टोरेंट से मंगवाए न्यूडल्स में निकला मरा चूहा, महिला की तबीयत बिगड़ी

     जालंधरः अगर आप भी बाहर के खाने का शौक रखते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से महानगर के कुछ नामी रेस्टोंरेंट के खाने में लगातार कुछ अजीब चीजें निकलने का सिलसिला जारी है, जोकि आपकी सेहत के साथ लगातार खिलवाड़ है। ताजा मामला महानगर के अंतर्गत आते माडल हाऊस इलाके का है, जहां एक महिला ने अपने पति की बर्थडे पार्टी के दौरान एक रेस्टोरेंट से न्यूडल्स मंगवाए खाए तो उसमें से मरा चूहा निकला, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। वहीं महिला की न्यूडल्स खाने के कारण तबीयत खराब हो गई।

    मामले की जानकारी देते माता रानी चौक के पास रहने वाले नवीन ने बताया कि उसके बड़े भाई का जन्मदिन था। उन्होंने केक काटने के बाद घर पर नूडल्स का ऑर्डर दिया। जब नूडल्स प्लेटों में डाल कर खा रहे थे तो अचानक बीच से एक चूहे का बच्चा दिखाई दिया। घर में उनकी भाभी ने कुछ नूडल्स खा लिए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि इसमें चूहा था तो उनकी सेहत खराब हो गई। उन्हें तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद जिस दुकान से नूडल्स मंगवाए थे, नवीन नूडल्स लेकर उस दुकानदार के पास पहुंचा। पहले तो दुकानदार मानने को राजी नहीं था कि उसके यहां से गए नूडल्स में से चूहा निकला है। जब युवक ने सारे वीडियो दिखाए तो दुकानदार मान गया।

    वहीं इस पूरे मामले में जब मीडिया कर्मचारियों ने दुकानदार से बात करनी चाही तो वह कोई जवाब दिए बिना मौके से गायब हो गया। पीड़ित युवक ने बताया कि दुकानदार ने कहा कि हो सकता है कि कहीं गलती से कोई चूहे का बच्चा आ गया हो। इसके बाद दुकानदार ने मामले को ठंडा करने के लिए नवीन को कहा कि जो भी घर के लोग नूडल्स खाने से बीमार हुए हैं, उनके इलाज का सारा खर्च वह भरेगा।

  • जालंधर में फिर चली गोली, पुरानी रंजिश के चलते एक गुट ने बरसाईं दूसरे गुट पर गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस

    You are currently viewing जालंधर में फिर चली गोली, पुरानी रंजिश के चलते एक गुट ने बरसाईं दूसरे गुट पर गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस

    Firing again in Jalandhar, due to old enmity, one group fired bullets on the other, police reached the spot

    जालंधर में फिर चली गोली, पुरानी रंजिश के चलते एक गुट ने बरसाईं दूसरे गुट पर गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। शहर में आए दिन लूटपाट, चोरी और फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं पुलिस मुकदर्शक बनकर देख रही है। ऐसा ही एक मामला शहर में शनिवार को उस वक्त सामने आया शहर के अंतर्गत आते लिद्दड़ां फ्लाईओवर पर दो गुटों ने आपसी रंजिश के चलते एक-दूसरे गुट पर गोलियों की बौछार कर दी। गनीमत रही की इस गोलीबारी में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ परन्तु इस गोलीबारी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार लिद्द़ड़ा में फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को दो गुटों की आपसी रंजिश के चलते दोनों गुटों ने एक दूसरे को मिलने के लिए लिद्दड़ा फ्लाई ओवर के नीचे मिलने का टाइम डाला था। जब दोनों गुट फ्लाइओवर के नीचे आमने सामने हुए तो एक दूसरे गुट के युवकों ने दूसरे गूट पर फायरिंग कर दी और मौके पर फरार हो गए। वहीं इस पूरे मामले की एक वीडियो वहां से गुरज रहे एक राहिगर ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। गनीमत रही की इस हमले में कोई किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें लिद्दड़ा फ्लाइओवर के नीचे गोलीबारी की सूचना मिली थी। वहां से गुजर रहे एक राहगिर लवप्रीत ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर वारदात की सूचना दी थी। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची थी। वहां पर गाड़ी के टूटे शीशे बिखरे थे। लेकिन बदमाश कोई नहीं मिला। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ‘शिव शक्ति’, ‘तिरंगा’ और ‘नेशनल स्पेस डे’, ISRO के विज्ञानिकों मिलने पहुंचे  PM मोदी ने किए ये 3 बड़े ऐलान

    ‘शिव शक्ति’, ‘तिरंगा’ और ‘नेशनल स्पेस डे’, ISRO के विज्ञानिकों मिलने पहुंचे  PM मोदी ने किए ये 3 बड़े ऐलान

    पीएम मोदी ने आज बेंगलुरू में इसरो कमांड सेंटर पहुंच चंद्रयान 3 से जुड़े तमाम वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इस दौरान इसरो चीफ सोमनाथ ने उन्हें इसरो के मून मिशन के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्वाइंट पर चंद्रयान उतरा, उस जगह को अब शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा.

    'शिव शक्ति', 'तिरंगा' और 'नेशनल स्पेस डे', ISRO से PM मोदी ने किए 3 बड़े ऐलान

    पीएम मोदी ने ISRO सेंटर पर वैज्ञानिकों को संबोधित किया.

    ग्रीस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीधे बेंगलुरु पहुंचे. जहां ISRO सेंटर में उन्होंने वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी. उन्होंने इसरो चीफ एस सोमनाथ सहित अन्य सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान उतरा, उस प्वाइंट को अब ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा. इसके अलावा भी पीएम मोदी ने कई ऐलान किए.

    अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी भावुक भी हो गए. उन्होंने कहा कि चंद्रयान के चिन्ह जहां भी हैं वह प्वाइंट ‘तिरंगा प्वाइंट’ कहलाएगा. यह मिशन हमे सीख देता है कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती. पीएम ने कहा कि 23 अगस्त का दिन अब से ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने मून मिशन में महिलाओं के योगदान की भी सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि निर्माण से प्रलय तक पूरी सृष्टि का आधार नारी शक्ति ही है.

    ऋषि-मुनियों के समय का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के तमाम गुणों और रहस्यों की खोज बहुत पहले ही कर ली गई थी. आज पूरी दुनिया, भारत की विज्ञान शक्ति, हमारी टेकनोलिजी और हमारे वैज्ञानिक स्वभाव को लोहा मान चुकी है. पीएन ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता कोई साधारण सफलता नहीं है. हमारे मून मिशन की सफलता वैज्ञानिकों के परिश्रम का परिणाम है.

    PM ने जय विज्ञान जय अनुसंधान का लगाया नारा

    पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा कि भारत आज उस स्थान पर पहुंच गया है जहां कोई और नहीं पहुंच पाया है. इसरो स्पेस सेंटर पहुंचने से पहले पीएम ने बेंगलुरु के लोगों को संबोधित किया, जहां उन्होंने जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा लगाया. ISRO सेंटर में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जिस समय चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड हुआ वह पल अब अमर हो गया है.

    चंद्रयान-3 लैंडिंग के समय भारत में नहीं थे मोदी

    23 अगस्त के ऐतिहासिक दिन, जब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की थी, तब प्रधानमंत्री भारत में मौजूद नहीं थे. BRICS सम्मेलन के कारण पीएम दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे. हालांकि, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने चंद्रयान की लैंडिंग देखी थी. दक्षिण अफ्रीका के बाद पीएम एक दिन के दौरे के लिए ग्रीस भी गए थे. जिसके बाद वह सीधे बेंगलुरु स्थित स्पेस सेंटर पहुंचे.

  • बड़ा हादसा; ट्रेन के अंदर रखे गैस सिलेंडर के कारण पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले-20 से अधिक घायल

    बड़ा हादसा; ट्रेन के अंदर रखे गैस सिलेंडर के कारण पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले-20 से अधिक घायल

     

     

    तमिलनाडु में एक ट्रेन दुर्घटना सामने आई है। यहां मदुरै स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई। दक्षिणी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं।

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे के अनुसार, आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने के चलते हुई है। अधिकारियों ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को अवैध रूप से लेकर जा रहा है। कोच में लगी आग काफी भीषण थी, जिसे बड़ी मुश्किल से अग्निशमन कर्मियों ने बुझाया।

    दक्षिणी रेलवे ने बताया कि आग शनिवार सुबह 5.15 बजे लगी और आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा कर्मियों ने सुबह 7.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू का एक बैग शामिल था, जिससे पता चलता है कि वहां खाना पकाने की कोशिश की गई थी।

  • विदेश दौरे से वापिस आते ही ISRO  के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिकों से मिल भावुक हुए PM मोदी, 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाने का ऐलान

    विदेश दौरे से वापिस आते ही ISRO  के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिकों से मिल भावुक हुए PM मोदी, 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाने का ऐलान

     

     

    बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए शनिवार को बेंगलुरु पहुंचे।

    पीएम मोदी ने इसरो के कमांड सेंटर पहुंचकर चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो चीफ एससोमनाथ समेत सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसरो चीफ ने मून मिशन के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां चंद्रयान 3 उतरा है, अब उस प्वाइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज आपके बीच आकर एक अलग तरह की खुशी महसूस कर रहा हूं। ऐसी खुशी बहुत कम मिलती है। तन मन खुशियों से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मन में इसरो कमांड सेंटर आने की बेसब्री थी। भारत में आते ही जल्द से जल्द आपका दर्शन करना चाहता था। मैं आप सभी को सैल्यूट करना चाहता था।

    इस दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में सिर्फ भारत की बात हो रही है। ये कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। हमने वो किया, जो पहले कोई नहीं कर पाया। आज का भारत निर्भीक और जुधारू है। जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो देश के लोग उछलने लगे। हर भारतीय को लग रहा है कि ये सफलता उसकी अपनी है। आज भी बधाईयां दी जा रही हैं। मेरे देश के वैज्ञानिकों ने यह मुमकिन बनाया है। आज मैं आप लोगों का जितना गुणगान, जितनी सराहना करूं, वह कम है।

    पीएम मोदी ने कहा कि आप देश को जिस ऊंचाई पर लेकर गए हैं, ये कोई साधारण सफलता नहीं है। ये अनंत अंतरिक्ष में भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य का शंखनाद है। आज मैं ऐलान करना चाहता हूं कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान के चिन्ह जहां भी हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा प्वाइंट’ कहलाएगा। इसके अलावा पीएम ने कहा कि 23 अगस्त की तारीख को देश अब ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाएगा।

    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मोदी ने स्वागत के लिए एकत्र हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न केवल भारत में, बल्कि दुनिया का हर व्यक्ति जो विज्ञान और भविष्य में विश्वास करता है, चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, विज्ञान की सफलता और देश की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु में सुबह के समय का माहौल देखना अच्छा लगता है। मैंने ग्रीस और जोहान्सबर्ग में इसी तरह की तस्वीरें देखीं। दुनिया के हर कोने में सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विज्ञान में आस्था रखने वाले लोग भी इसी भावना के इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं।

    लोगों की भारी भीड़ की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा, आप इतनी सुबह आ गए, मैं खुद को रोक नहीं सका क्योंकि जब चंद्रयान-3 मिशन सफल हुआ तब मैं यहां नहीं था। मैंने संकल्प किया था कि जब मैं भारत आऊंगा तो सबसे पहले बेंगलुरु जाऊंगा और वैज्ञानिकों को बधाई दूंगा। यह भाषण देने का समय नहीं है।

    मोदी ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को भी आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने के बाद ‘जय विज्ञान’ जय अनुसंधान’ का नारा भी लगाया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों लोग जमा थे। उन सभी के हाथ में तिरंगा था।

  • बड़ी खबरः मोगा में पुलिस कर्मी पर चली गोलियां, एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल

    You are currently viewing बड़ी खबरः मोगा में पुलिस कर्मी पर चली गोलियां, एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल

    Big news: Bullets fired at police personnel in Moga, one policeman seriously injured

    बड़ी खबरः मोगा में पुलिस कर्मी पर चली गोलियां, एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल

      मोगाः मोगा के अंतर्गत आते गांव खोटे में उस वक्त दहशत फैल गई, जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिस कर्मी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने घायल कर्मी को उपचा के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान जसप्ररीत सिंह खोटे निवासी जीरा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार वारदात देर रात उस वक्त हुई जब जसप्रीत सिंह अपने घर आया तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए मोगाा के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर प हुंची पुलिस फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बता दें कि जसप्रीत सिंह खोटे जो जीरा में पुलिस ड्यूटी कर रहा था।

  • हिमाचल में बारिश तो पंजाब में बढ़ा खतरा, सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ा

    You are currently viewing हिमाचल में बारिश तो पंजाब में बढ़ा खतरा, सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ा

    Rain in Himachal increased danger in Punjab, water level of Sutlej river increased

    हिमाचल में बारिश तो पंजाब में बढ़ा खतरा, सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ा

    चंडीगढ़ः पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में हो रही बारिश ने पंजाब में एक बार फिर से बाढ़ के खतरा की घंटी बजा दी है, जिसके तहत अब रोपड़ स्थित सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके बाद भाखड़ा बांध और तरनतारन में हरिके हेड से भी लगातार पानी छोड़ने के कारण तरनतारन का एक सरहदी गांव पानी की चपेट में आ गया है। जिसके बाद लोगों में चिंता दिखाई दे रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल में बारिश के बाद रोपड़ में सतलुज का जलस्तर बढ़ने लगा है। सतलुज के किनारों पर रहने वालों के घर एक बार फिर खाली करवा दिए गए हैं। जल स्तर को देखते हुए गांव में देर रात एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं और राहत कार्य व रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिए गए है। रोपड़ की डीसी डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि प्रशासन की टीमों ने हर्षा-बेला गांव का दौरा किया है। एनडीआरएफ की टीमें भी मदद के लिए पहुंच रही हैं। वहीं फिरोजपुर के सरहदी गांवों में खतरा मंडरा रहा है। हरिके हेड में तकरीबन 1.72 लाख क्यूसेक पानी बताया जा रहा है। 1.49 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तरनतारन के गांव मुठियांवाली पानी की चपेट में आ गया है। बाढ़ का जहां लोगों पर असर दिखाई दे रहा है वहीं पशुओं के लिए भी चारे का प्रबंध करना मुश्किल हो रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

    इसके अलावा गांव कुत्तीवाला, वस्ती लाल, सभरा, घडुंम, गटी हरिके आदि गांवों में पानी घुसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तरनतारन में घडुंम में धुस्सी बांध की दरार को भरने का काम जारी है। बीते 3 दिन में 100 फीट दरार में से 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आने वाले कुछ दिनों में दरार को पूरी तरह से भर दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की मदद से लोग लगातार मिट्‌टी की ट्रालियां भरकर पहुंच रहे हैं

  • बेकाबू होकर नहर में जा गिरी स्कॉर्पियो ,गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत

    बेकाबू होकर नहर में जा गिरी स्कॉर्पियो ,गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत

    छपरा : बिहार के छपरा में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया नहर में अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो डूब गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी बसंतपुर के बगही से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को गाड़ी से बाहर निकाला।

    जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात मशरक में हुआ। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता के साथ ही जेसीबी की मदद से रात में सभी को नहर से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी गोपालगंज के बैकुंठपुर से सीवान जिले के बसंतपुर स्थित बगही में एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे।

    मृतको में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी 40 वर्षीय सूरज प्रसाद, सनवलिया गांव निवासी 52 वर्षीय दिनेश सिंह, 14 वर्षीय सुधीर कुमार, 45 वर्षीय लालबाबू साह और मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र साह शामिल है। मशरक पुलिस ने सभी के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • मुंबई हवाई अड्डे पर आई फ़ोन काल मे विमान को बम से उड़ाने की दी धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

    मुंबई हवाई अड्डे पर आई फ़ोन काल मे विमान को बम से उड़ाने की दी धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

     

     

    मुंबई: मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई हवाई अड्डे पर एक विमान को बम से उड़ाने की काल आई। विमान में बम होने की धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस की टीम ने मुंबई हवाई अड्डे पर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार यह फर्जी फोन काल सतारा के एक लड़के ने किया था। मुंबई पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।