Category: NATIONAL

  • चांद पर ‘प्रज्ञान’ रोवर ने खींचीं ‘विक्रम’ लैंडर की अतुल्य तस्वीर, ISRO ने देशवासियों से शेयर की फोटो 

     चांद पर ‘प्रज्ञान’ रोवर ने खींचीं ‘विक्रम’ लैंडर की अतुल्य तस्वीर, ISRO ने देशवासियों से शेयर की फोटो

     

     

    नई दिल्ली : भारत का चंद्रयान-3 मिशन पूरी तरह से सफल रहा है। भारत द्वारा चंद्रमा के सतह पर उतारा गया प्रज्ञान रोवर रोजाना नई-नई तस्वीरें उतार रहा है। इस कड़ी में ‘प्रज्ञान’ रोवर ने आज ‘विक्रम’ लैंडर की एक तस्वीर खींची है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने यह जानकारी दी। ISRO ने कैप्शन दिया है कि Smile Please।

    इसरो ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘Smile Please। प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीरें क्लिक की हैं। ये फोटो प्रज्ञान रोवर के नेविगेशन कैमरे (NavCam) द्वारा क्लिक की गई हैं। इस NavCam कैमरे को Laboratory for Electro-Optics Systems (LEOS) द्वारा तैयार किया गया है। इसरो के मुताबिक, ये तस्वीरें 30 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर क्लिक की गई हैं।

    आपको बता दें कि भारत द्वारा 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया गया था, 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की. भारत इसी के साथ चांद के इस हिस्से पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बना था, साथ ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश था। भारत से पहले अमेरिका, चीन और सोवियत संघ सफलतापूर्वक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं।

  • इस समय बांधे अपने भाई की क्लाई पर राखी, पढ़ें क्या है शुभ मुहूर्त का समय

    You are currently viewing इस समय बांधे अपने भाई की क्लाई पर राखी, पढ़ें क्या है शुभ मुहूर्त का समय

    Tie Rakhi on your brother’s wrist at this time, read what is the auspicious time

    इस समय बांधे अपने भाई की क्लाई पर राखी, पढ़ें क्या है शुभ मुहूर्त का समय

     जालंधरः इस बार रक्षाबंधन को लेकर लोगों के मनों में कई तरह की उल्झनें चल रही है, जिसके तहत लोगों को सही समया का पता नहीं चल पा रहा है, तो आईए हम आपको बताते हैं कि आप कब अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि है, लेकिन पूरा दिन भद्रा होने के कारण इस दिन राखी नहीं बांधी जा सकती। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार रक्षा बंधन 30 तारीख को रात 8:43 बजे से लेकर 31 अगस्त तारीख की सुबह 7:30 बजे तक ही शुभ मुहूर्त है। जिसका अर्थ है कि रक्षा बंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन ही है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पंडित कृष्ण देव ने बताया कि होलिका दहन और रक्षा बंधन दोनों त्योहारों में भद्रा का समय जरूर देखा जाता है। होलिका दहन के समय अगर भद्रा हो तो होलिका दहन नहीं की जाती। इसी तरह अगर रक्षा बंधन के दिन भद्रा हो तो बहन अपने भाई को भी राखी नहीं बांधती। इसके चलते ही रक्षा बंधन इस साल दो दिन मनाया जाएगा। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को भद्रा का योग होने के कारण रक्षा बंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन है।

    ज्योतिषाचार्य के अनुसार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:13 बजे से शुरू हो जाएगी। भद्राकाल सुबह 10:13 बजे से लेकर रात में 8:57 बजे तक रहेगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त बुधवार को रात 8:57 से लेकर 31 अगस्त गुरुवार को सूर्य उद्य सुबह 7:46 बजे तक रहेगा। अधिकतर लोग सूर्योदय के समय को शुभ मानते हैं, इसलिए 31 अगस्त को ही श्रावणी उपाकर्म का अनुष्ठान किया जाना शुभ है।

  • G-20 Summit के कारण दिल्ली सहित क्या NCR में भी 3 दिन तक बंद रहेंगे दफ्तर? जानें क्या पूरी सच्चाई

    G-20 Summit के कारण दिल्ली सहित क्या NCR में भी 3 दिन तक बंद रहेंगे दफ्तर? जानें क्या पूरी सच्चाई

     

    Delhi News: जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) की वजह से दिल्ली में 8-10 सितंबर तक तमाम दफ्तर बंद रहेंगे. क्या ऐसा ही एनसीआर के शहरों यानी कि नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी होगा, आइए इसके बारे में जानते हैं.

    जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 8-10 सितंबर तक देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में तमाम पाबंदियां रहेंगी. सवाल ये है कि किन-किन चीजों में रियायत दी जाएगी और क्या नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी इसी तरह की पाबंदियां जारी रहेंगी? बता दें कि दिल्ली के प्रगति मैदान में 9-10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) की बैठक होनी है. जिसके मद्देनजर सुरक्षा चौकसी और चाक-चौबंद की गई है. इस दौरान दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. डीटीसी बसों के रूट में भी बदलाव किए गए हैं. साथ ही सड़कों पर भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं और कुछ मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे.

    आवाजाही पर रहेगी पाबंदी

    बता दें कि दिल्ली में जिन इलाकों में जी-20 समिट के कार्यक्रम होने हैं, जहां विदेशी मेहमान आएंगे वहां आम लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी. केवल मेडिकल इमरजेंसी और अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन ही आवाजाही कर पाएंगे. ऐसे में एनसीआर के इलाके में रहने वाले लोगों के जहन में भी इन नियमों को लेकर कई सवाल हैं. अगर आप भी नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में रहते हैं तो जान लीजिए कि क्या ये नियम आपके शहर में भी लागू होंगे.

     

    दफ्तर और स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    जी-20 संबंधित तैयारियों से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक जी-20 के मेहमानों की मौजूदगी रहेगी. 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में सभी कार्यालयों और स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. हालांकि, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का कोई प्रशासनिक आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है.

    ऑफिस जाने वालों पर क्या होगा असर?

    गौरतलब है कि हर दिन लाखों लोग एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों से दिल्ली में जॉब करने आते हैं और दिल्ली से एनसीआर भी जाते हैं. अगर आप भी नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम या फरीदाबाद से अपने काम के सिलसिले में नई दिल्ली आते-जाते हैं तो आप 8-10 सितंबर के बीच ऐसा नहीं कर पाएंगे. वजह है कि राज्य और केंद्र सरकार ने अपने सारे आफिस बंद कर दिए हैं. खासकर निजी संस्थान भी बंद रहेंगे. आपको बता दें कि इस दौरान कोई भी कंपनी या कार्यालय अपने कर्मचारियों से घर से काम करा सकती है ताकि काम प्रभावित ना हो. अगर आपका भी दफ्तर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में है तो आप पर इस प्रतिबंधित नियम का कोई प्रभाव नहीं होगा.

    क्या दिल्ली की तरह बाजार रहेंगे बंद?

    दिल्ली में कुछ मॉल और बाजार बंद रहेंगे. लेकिन एनसीआर के अन्य शहरों के बाजार आम दिनों की तरह खुले रहेंगे. अगर आप भी नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रहते हैं तो सामान्य दिनों की तरह काम-काज निपटा सकते हैं. एनसीआर के शहरों में बाजार बंद रहने से रिलेटेड कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है.

  • क्या आप भी जानना चाहते है ISRO का आदित्य L-1 मिशन के बारे में; सूरज के हर राज से उठाएगा पर्दा ये मिशन

    क्या आप भी जानना चाहते है ISRO का आदित्य L-1 मिशन के बारे में; सूरज के हर राज से उठाएगा पर्दा ये मिशन

     

     

    इसरो ने चांद पर कदम रखे और वहां पर तिरंगा फहरा दिया, चांद के बाद अब सूरज की बारी है. भारत का महत्वपूर्ण मिशन आदित्य एल-1 2 सितंबर को लॉन्च होने वाला है, ये मिशन क्यों इतना जरूरी है और कैसे इसरो इसमें सफलता हासिल करेगा, समझिए…

     

    क्या है ISRO का आदित्य L-1 मिशन, जो सूरज के हर राज से उठाएगा पर्दा

    भारत का मिशन सूर्य

    चांद पर पहुंचने के बाद भारत अब सूर्य की ओर कदम बढ़ा रहा है. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद देश गदगद है और ISRO पर नाज़ कर रहा है. इस बड़ी कामयाबी के बाद इसरो ने अपने अगले मिशन की तैयारी भी शुरू कर दी है और 2 सितंबर को सूर्य के चक्कर लगाने वाली सैटेलाइट आदित्य-एल1 को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. यह मिशन अपने आप में खास है, क्योंकि भारत का यह पहला सौर मिशन है. जैसे चंद्रयान-3 चांद से रहस्यों का पता लगा रहा है, वैसे ही आदित्य एल-1 सूरज का अध्ययन करेगा. ये मिशन क्या है, इसका बजट कितना है और इसका मकसद क्या है, यहां सब समझने की कोशिश करते हैं

    क्या है आदित्य एल-1 मिशन?

    पृथ्वी से सूर्य की दूरी काफी ज्यादा है, जिस तरह चांद का अध्ययन किया जा रहा है उसी तरह सूर्य का भी अध्ययन करने की तैयारी है. सूरज के आसपास कई लांग्रेज पॉइंट होते हैं, भारत का मिशन आदित्य एल-1 इन्हीं में से एक पॉइंट पर जाएगा. तभी इसका नाम आदित्य लांग्रेज-1 रखा गया है. जब श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से ये मिशन लॉन्च किया जाएगा, तब इसरो का मकसद इसे सूर्य के लांग्रेज बिंदु-1 पर स्थापित करने का होगा.

    पृथ्वी से इसकी दूरी 1.5 मिलियन किमी. है, यहां पर आदित्य एल-1 को स्थापित करने का फायदा है. इस पॉइंट से सूरज सातों दिन और 24 घंटे दिखाई पड़ता है, ऐसे में यहां से अध्ययन आसान होगा. इसरो के मुताबिक, आदित्य L-1 अपने साथ फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड ले जाएगा. इनमें से 4 पेलोड का मकसद सूरज पर नज़र रखेंगे, बाकी 3 एल-1 पॉइंट के आसपास का अध्ययन करेंगे.

    Isro Sun

    इसरो का मिशन आदित्य एल 1

    कितना है बजट, कब होगा लॉन्च?

    इसरो के मिशन सूर्य का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, 2 सितंबर को लॉन्च होने के बाद इस मिशन को अपने टारगेट पॉइंट तक पहुंचने में करीब 4 महीने का वक्त लगेगा. इसरो ने जानकारी दी है कि वह 2 सितंबर (शनिवार) सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर अपने पहले सौर मिशन आदित्य एल-1 को लॉन्च करेगा. इस लॉन्च को देखने के लिए आम लोगों को भी बुलाया गया है, जैसा कि हर मिशन लॉन्च के वक्त किया जाता है. इसरो का यह महत्वपूर्ण मिशन पूरी तरह से स्वदेशी है, यानी सूरज के आसपास मेड इन इंडिया आदित्य एल-1 चक्कर लगाएगा.

    7 Payload

    आदित्य एल-1 मिशन के सात पेलोड

    इस मिशन को बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) ने तैयार किया है, जो कि विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (YLC) पेलोड के विकास के लिए अग्रणी संस्थान है, जबकि इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे ने सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) पेलोड इस मिशन के लिए विकसित किया है.

    इसके भी अलग-अलग काम हैं, समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक YLC का मकसद ये पता लगाने का है कि कोरोना का तापमान 10 लाख डिग्री तक कैसे पहुंच सकता है, जबकि सूरज की सतह का तापमान 6000 डिग्री से थोड़ा ज्यादा होता है.

    आदित्य एल-1 के बड़े मकसद:

    • सूर्य के आसपास के वायुमंडल का अध्ययन करना.
    • क्रोमोस्फेरिक और कोरोनल हीटिंग की स्टडी करना, फ्लेयर्स पर रिसर्च करना.
    • सौर कोरोना की भौतिकी और इसका तापमान को मापना.
    • कोरोनल और कोरोनल लूप प्लाज्मा का निदान करना, इसमें तापमान, वेग और घनत्व की जानकारी निकालना.
    • सूर्य के आसपास हवा की उत्पत्ति, संरचना और गतिशीलता को जांचना.

    सूर्य का अध्ययन करने वाला हिन्दुस्तान पहला देश नहीं होगा, भारत से पहले भी कई देशों ने ऐसे मिशन लॉन्च किए हुए हैं. अमेरिका, जापान, यूरोप, चीन भी ऐसा काम कर चुके हैं. अमेरिका की नासा एजेंसी ने 2018 में पार्कर सोलर मिशन लॉन्च किया था, साल 2021 में ये सूरज के कोरोना के सबसे निकट आया था. इसके बाद नासा ने अलग-अलग वक्त पर कई मिशन सूरज से जुड़े लॉन्च किए हैं. सूरज का अध्ययन करने के लिए करीब 22 मिशन भेजे जा चुके हैं, इनमें सबसे अधिक प्रयास नासा ने ही किए हैं. इस श्रेणी में अब भारत भी जुड़ने वाला है और हर किसी को इंतजार है कि इसरो का यह मिशन आखिर कबतक ऐतिहासिक जानकारियां हासिल करेगा.

  • भारत अपने सपने को साकार करने के लिए तैयार, सूर्य मिशन सितंबर के पहले सप्ताह में होगा लाॅन्च, साथ ले जाएगा 7 वैज्ञानिक पेलोड

    भारत अपने सपने को साकार करने के लिए तैयार, सूर्य मिशन सितंबर के पहले सप्ताह में होगा लाॅन्च, साथ ले जाएगा 7 वैज्ञानिक पेलोड

     

     

    चेन्नई : भारत का पहला सौर अन्वेषण मिशन आदित्य-एल1 उपग्रह सूर्य की सतह का व्यवस्थित अध्ययन करने के लिए देश में विभिन्न प्रयोगशालाओं द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित सात वैज्ञानिक पेलोड ले जाएगा। जो सितंबर के पहले सप्ताह में लाॅन्च किया जाएगा।
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि आदित्य एल-1 के साथ 7 पेलोड (नीतभार) भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। ये पेलोड सूरज की प्रकाशमंडल, वर्णमंडल और सबसे बाहरी परत का अध्ययन करेंगे। सात में से चार पेलोड लगातार सूर्य पर नजर रखेंगे,जबकि तीन पेलोड परिस्थितियों के हिसाब से कणों और मैग्नेटिक फील्ड का अध्ययन करेंगे।

    इसरो ने कहा कि आदित्य-एल1 मिशन के साथ सूर्य का व्यवस्थित अध्ययन करने के लिए सात वैज्ञानिक पेलोड ले जाएगा। इसके अलावा विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी) सौर कोरोना और कोरोनल मास इजेक्शन की गतिशीलता का अध्ययन करता है। अंतरिक्ष यान वैद्युत-चुम्बकीय और कण और चुंबकीय क्षेत्र संसूचकों का उपयोग करके फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करने के लिए सात नीतभार ले जाएगा।

    विशेष सहूलियत बिंदु एल1 का उपयोग करते हुए, चार नीतभार सीधे सूर्य को देखते हैं और शेष तीन नीतभार लाग्रेंज बिंदु एल1 पर कणों और क्षेत्रों का यथावस्थित अध्ययन करते हैं, इस प्रकार अंतर-ग्रहीय माध्यम में सौर गतिकी के प्रसार प्रभाव का महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अध्ययन प्रदान करते हैं। सौर अल्ट्रा-वायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) पेलोड अल्ट्रा-वायलेट (यूवी) के निकट सौर प्रकाशमंडल और क्रोमोस्फीयर की तस्वीरें लेता है और यूवी के निकट सौर विकिरण भिन्नता को भी मापता है।

    आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (एएसपीईएक्स) और प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (पीएपीए) पेलोड सौर पवन और ऊर्जावान आयनों के साथ-साथ उनके ऊर्जा वितरण का अध्ययन करते हैं। सोलर लो एनर्जी एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर और हाई एनर्जी एल1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर विस्तृत एक्स-रे ऊर्जा रेंज में सूर्य से आने वाली एक्स-रे फ्लेयर्स का अध्ययन करते हैं। मैग्नेटोमीटर पेलोड एल1 बिंदु पर अंतरग्रहीय चुंबकीय क्षेत्र को मापने में सक्षम है। आदित्य-एल1 के विज्ञान पेलोड देश में विभिन्न प्रयोगशालाओं द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हैं।

    वीईएलसी उपकरण भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बैंगलोर में, इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे में,एसयूआईटी उपकरण, भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद में,एएसपीईएक्स उपकरण, अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम में, पापा पेलोड, सोलेक्स और हेल1ओएस पेलोड यू आर राव सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु में और मैग्नेटोमीटर पेलोड इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला, बैंगलोर में विकसित किया गया है। सभी पेलोड इसरो के विभिन्न केंद्रों के निकट सहयोग से विकसित किए गए हैं।

  • बृजमंडल शोभा यात्रा के आह्वान के बीच नूंह की सीमाएं सील ,50 लोगों को मंदिर में जल चढ़ाने की इजाजत, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, स्कूल और बैंक भी बंद

    बृजमंडल शोभा यात्रा के आह्वान के बीच नूंह की सीमाएं सील ,50 लोगों को मंदिर में जल चढ़ाने की इजाजत, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, स्कूल और बैंक भी बंद

     

    50 लोगों को मंदिर में जल चढ़ाने की इजाजत दी, कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों को लेकर मन्दिर पहुंचा प्रशासन
    ड्रोन के माध्यम से सुरक्षा के लिए रखी जा रही नजर
    विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने संतों के साथ मंदिर में जलाभिषेक किया

    नूंह : हरियाणा के नूंह जिले में सर्व जातीय हिंदू महापंचायत और विश्व हिन्दू परिषद ने सोमवार यानी आज बृजमंडल शोभा यात्रा निकालने का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर नूंह और आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। शोभायात्रा की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद हिंदू संगठन यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं।

    जिले में कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो, इसके मद्देनजर नूंह की सीमाओं को सील कर अर्धसैनिक बलों सहित सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जिले के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर वाहन की गहनता से जांच भी की जा रही है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों और बैंकों को भी बंद रखने के आदेश दिए है।

    इसके साथ ही प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट और बल्क (एक साथ काफी संख्या में संदेश भेजने) एसएमएस सेवाओं को भी रोक दिया है। धारा 144 के तहत एक क्षेत्र में चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।

  • भारत के खेल प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ नीरज ने जीता पाकिस्तानियों का दिल, VIDEO सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

    भारत के खेल प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ नीरज ने जीता पाकिस्तानियों का दिल, VIDEO सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

     

    नई दिल्ली -भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। नीरज ने फाइनल में 88.17 मीटर दूर भाला फेंक कर पाकिस्तान के अरशद नदीम को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऐतिहासिक जीत के बाद नीरज का पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम के साथ एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के हर कोई भारत के गोल्डन बॉय को सैल्यूट कर रहे हैं।

    वीडियो को भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज ने नदीम को गले लगा लिया। इसके बाद वह और चेक रिपब्लिक के याकुव वाडवेज्च जब फोटो क्लिक कराने के लिए एक साथ आए तो उसी समय नदीम बगल में खड़े थे। इसके बाद नीरज ने नदीम को भी साथ आने को कहा।

  • आम आदमी से टमाटर की नाराजगी हुई दूर, 15 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे टमाटर के भाव, अभी आएगी और गिरावट

    आम आदमी से टमाटर की नाराजगी हुई दूर, 15 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे टमाटर के भाव, अभी आएगी और गिरावट

     

    नई दिल्ली : टमाटर के दामों का अर्श से लेकर फर्श तक का सफर शुरू हो चुका है। कुछ हफ्ते पहले 250 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाले टमाटर के दाम अब 14 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। टमाटर के दामों में गिरावट से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है, जबकि किसान निराश हैं। रविवार को मैसूरु एपीएमसी में टमाटर के भाव शनिवार के 20 रुपये से घटकर 14 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, बेंगलुरु में रविवार को खुदरा कीमत 30-35 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच थी।

    बता दें कि टमाटर की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण नेपाल से टमाटर का आयात होना है। अधिकारियों का अनुमान है कि थोक बाजार में कीमतें 10 रुपये से 5 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो सकती हैं।

  • चंद्रयान-3 के डिजाइन का श्रय बटरोनें वाले आजकल मितुल त्रिवेदी है गायब

    चंद्रयान-3 के डिजाइन का श्रय बटरोनें वाले आजकल मितुल त्रिवेदी है गायब

     

     

    सूरत : खुुद को इसरो से जुड़ने का दावा करने वाले सूरत निवासी मितुल त्रिवेदी ने चंद्रयान 3 के डिजाइन तैयार करने की बात कही थी, मगर अब वह जांच अधिकारियों से बचते नजर आ रहे हैं। चंद्रयान 3 के डिजाइन तैयार करने को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले मितुल त्रिवेदी अब गायब हैं। कथित तौर पर त्रिवेदी के आवास पर ताला लगा हुआ है और उनका फोन भी बंद है, जिससे उनके दावों को लेकर शंका और बढ़ गई है। त्रिवेदी के दावों की जांच अब पुलिस की सूरत अपराध शाखा को सौंप दी गई है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि हालांकि त्रिवेदी के दावे से नुकसान कुछ नहीं है, वे उनके बढ़ा-चढ़ाकर बयान देने की प्रवृत्ति को उजागर करते हैं।

    त्रिवेदी के बयानों की जांच पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेतल पटेल को सौंपी गई थी। शहर के पुलिस आयुक्त के कार्यालय तक पहुंचने के बावजूद, त्रिवेदी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ अपने कथित जुड़ाव को साबित करने वाला कोई भी दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे। त्रिवेदी ने सफल चंद्रयान-3 मिशन के बाद अपनी भागीदारी के दावे कर ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि लैंडर के उनके डिजाइन में पारंपरिक लैंडर के विपरीत, लैंडिंग पर धूल के बिखरने को रोकने वाली एक अनूठी विशेषता शामिल थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह 2011 से इसरो और 2013 से नासा से जुड़े हुए हैं।

    यहां तक कि उन्होंने नासा के 2024 चंद्र मानव मिशन और इसरो के आदित्य एल1 और गगनयान मिशन डिजाइन परियोजनाओं में भूमिका का दावा भी किया। त्रिवेदी की कथित शैक्षणिक उपलब्धियों में भौतिकी में बीएससी और एमएससी, और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में क्वांटम भौतिकी में अध्ययन, और पीएचडी के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान और वेदांत शामिल हैं। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सदस्यता और 45 प्राचीन भाषाओं को पढ़ने की क्षमता का भी दावा किया था। त्रिवेदी की प्रसिद्धि तब बढ़ी जब उनके शिक्षक अर्जुन पटेल से बात करते हुए एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गई। इससे पहले त्रिवेदी ने दक्षिण गुजरात में ओलपाड के पास समुद्र में द्वारिका नाम की स्वर्ण नगरी होने का दावा किया था।

  • अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, छह लोगों की गई जान ,ब्लास्ट के बाद कई घर हुए क्षतिग्रस्त

     अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, छह लोगों की गई जान ,ब्लास्ट के बाद कई घर हुए क्षतिग्रस्त

     

     

    दत्तपुकुर : पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे है। सूत्रों के अनुसार जिस पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वह अवैध है।

    इस धमाके से कई घरों को भी नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस धमाके में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

    बता दें कि इससे पहले मेदिनीपुर जिले के एगरा में मई के महीने में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। एगरा इलाका ओडिशा सीमा राज्य की सीमा के नजदीक है।