इस समय बांधे अपने भाई की क्लाई पर राखी, पढ़ें क्या है शुभ मुहूर्त का समय

You are currently viewing इस समय बांधे अपने भाई की क्लाई पर राखी, पढ़ें क्या है शुभ मुहूर्त का समय

Tie Rakhi on your brother’s wrist at this time, read what is the auspicious time

इस समय बांधे अपने भाई की क्लाई पर राखी, पढ़ें क्या है शुभ मुहूर्त का समय

 जालंधरः इस बार रक्षाबंधन को लेकर लोगों के मनों में कई तरह की उल्झनें चल रही है, जिसके तहत लोगों को सही समया का पता नहीं चल पा रहा है, तो आईए हम आपको बताते हैं कि आप कब अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि है, लेकिन पूरा दिन भद्रा होने के कारण इस दिन राखी नहीं बांधी जा सकती। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार रक्षा बंधन 30 तारीख को रात 8:43 बजे से लेकर 31 अगस्त तारीख की सुबह 7:30 बजे तक ही शुभ मुहूर्त है। जिसका अर्थ है कि रक्षा बंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन ही है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पंडित कृष्ण देव ने बताया कि होलिका दहन और रक्षा बंधन दोनों त्योहारों में भद्रा का समय जरूर देखा जाता है। होलिका दहन के समय अगर भद्रा हो तो होलिका दहन नहीं की जाती। इसी तरह अगर रक्षा बंधन के दिन भद्रा हो तो बहन अपने भाई को भी राखी नहीं बांधती। इसके चलते ही रक्षा बंधन इस साल दो दिन मनाया जाएगा। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को भद्रा का योग होने के कारण रक्षा बंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:13 बजे से शुरू हो जाएगी। भद्राकाल सुबह 10:13 बजे से लेकर रात में 8:57 बजे तक रहेगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त बुधवार को रात 8:57 से लेकर 31 अगस्त गुरुवार को सूर्य उद्य सुबह 7:46 बजे तक रहेगा। अधिकतर लोग सूर्योदय के समय को शुभ मानते हैं, इसलिए 31 अगस्त को ही श्रावणी उपाकर्म का अनुष्ठान किया जाना शुभ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *