Category: CRIME

  • तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव कमरे में बंद कर हुई फरार

    You are currently viewing तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव कमरे में बंद कर हुई फरार

    Tangled relations in Tarn Taran, wife killed her husband with lover, locked the dead body in the room and escaped

    तरनतारन में तार-तार हुए रिश्ते, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव कमरे में बंद कर हुई फरार

     

    तरनतारनः तरनतारन के अंतर्गत आते गांव मक्खी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक बंद घर से आ रही बदबू के कारण कमरे को खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच की तो पता चला है कि उक्त व्यक्ति की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, विधानसभा हलका खेमकरण के गांव सकत्तरा निवासी हरपाल सिंह (27) का विवाह मक्खी कलां निवासी राजबीर कौर के साथ हुआ था। राजबीर का यह दूसरा विवाह था। इससे पहले उसकी शादी गुरलाल सिंह से हुई थी। उसकी मौत के बाद राजबीर ने हरपाल के साथ विवाह कर लिया, परंतु उसने गांव मक्खी कलां निवासी युवक रंजीत सिंह राणा के साथ प्रेम संबंध बना लिए। इसका हरपाल को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। 27 मई की रात हरपाल अपने घर में मौजूद था। तभी वहां पर रंजीत राणा आ पहुंचा। इस दौरान दोनों में तकरार हुई। फिर राजबीर कौर ने अपने प्रेमी रंजीत राणा के साथ मिलकर हरपाल के सिर में किसी वस्तु से कई वार किए। बुरी तरह लहुलूहान होकर हरपाल जमीन पर गिर गया।

    उसने कहा कि 31 मई को पता लगने पर उक्त कमरे में से उसके भाई का शव मिला जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को कर दी। पुलिस की तरफ से इस मामलें की जांच की जा रही है। इस सम्बन्धित एस.ओ.ओ. मुखिन्दर सिंह ने बताया कि बयानों के बयान पर रणजीत सिंह राणा पुत्र मुख्तार सिंह और राजबीर कौर पत्नी हरपाल सिंह निवासी मक्खी कलां खिलाफ मुकद्दमा करके मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • भारत-बाग्लादेश बॉर्डर पर तस्करों ने BSF जवान पर हुआ हमला, BSF की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर

    भारत-बाग्लादेश बॉर्डर पर तस्करों ने BSF जवान पर हुआ हमला, BSF की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर

     

    बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि फेंसेडिल की तस्करी के दौरान तस्तकरों के एक समूह ने एक जवान पर हमला कर दिया। जिसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें एक तस्कर की मौत हो गई है।

     भारत-बाग्लादेश बॉर्डर पर तस्करों ने BSF जवान पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में एक स्मगलर ढेर
    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार सुबह तस्करों ने बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला बोल दिया। समय रहते ही बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक कथित तस्कर को मार गिराया है।

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह बॉर्डर आउट पोस्ट सागरपारा, 141 बटालियन के इलाके में हुई, जहां बीएसएफ के खुफिया विभाग से विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद एक गश्ती दल संदिग्ध गतिविधि के लिए पहले से सतर्क था।

    शामिल थे 10-15 तस्कर

    सुबह करीब तीन बजे जवानों ने इलाके में 10-15 तस्करों की आवाजाही देखी और गश्त करने वाले दल को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर बाद तस्करों ने जवानों पर पत्थर और दाह (एक धारदार हथियार) से हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

     

    बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने पहले तो उन्हें भगाने की कोशिश की, लकिन जब उनक पर कोई असर नहीं हुआ, तो उन्हें आत्मरक्षा में अपने निजी हथियार के इस्तेमाल पर मजबूर होना पड़ा। जिसके बाद गोलियां चलीं और एक तस्कर मारा गया।

    गोली चलते ही बाकी भाग खड़े हुए

    गोली चलने के बाद बाकी तस्कर अपने घायल साथी को पीछे छोड़कर अंधेरे की आड़ में फरार हो गए। घायल तस्कर ने दम तोड़ दिया। जवानों ने तस्करों के पास से 532 बोतल फेंसेडिल बरामद की। मृतक तस्कर की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी रोहिल मंडल के रूप में हुई है, जो कि एक भारतीय नागरिक था।

  • मूसेवाला हत्याकांडः अब गैंगस्टर भूप्पी राणा ने मूसेवाला के कातिलों का पता बताने वाले को 5 लाख देने की घोषणा, बोला- भाई की मौत का बदला लेंगे

    You are currently viewing मूसेवाला हत्याकांडः अब गैंगस्टर भूप्पी राणा ने मूसेवाला के कातिलों का पता बताने वाले को 5 लाख देने की घोषणा, बोला- भाई की मौत का बदला लेंगे

    Musewala murder case: Now gangster Bhuppi Rana announces to give 5 lakhs to the person who gives the address of Moosewala’s killers, said – will avenge his brother’s death

    मूसेवाला हत्याकांडः अब गैंगस्टर भूप्पी राणा ने मूसेवाला के कातिलों का पता बताने वाले को 5 लाख देने की घोषणा, बोला- भाई की मौत का बदला लेंगे

     

    चंडीगढ़ः बीते दिनों सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद विभिन्न गैंगस्टरों ने सिद्धू की मौत का बदला लेने की घोषणा की है। वहीं इस मामले में एक और गैंगस्टर भूप्पी राणा ने भी इस हत्याकांड के कातिलों का पता बताने वाले के लिए 5 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा कर दी है। इस मौके राणा ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेंगा। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राणा ने कहा कि कातिल पंजाब या कैनेडा, अमेरिका बैठा हो, उसके बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

    राणा ने अपने ग्रुप में दविंदर बंबीहा, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया, कौशल चौधरी, गौंडर, सुनील राठी और शेरा खुब्बन को भी साथ में बताया है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को शाम साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। भूप्पी राणा ने लिखा कि मूसेवाला का मानसा में कत्ल कर दिया गया। पंजाबी इंडस्ट्री में जट्‌ट की तूती बोलती थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ झूठे फेम के लिए कहते हैं कि मूसेवाला ने गुरलाल बराड़ और विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में बंबीहा ग्रुप की मदद की।

    यह बात झूठी है। हम जो भी करते हैं, अपने दम पर करते हैं। लॉरेंस ग्रुप जो भी करता है, उसे अपने मरे लोगों के साथ जोड़ देता है। जिसने भी मूसेवाला के कत्ल में मदद की, एक-एक से हिसाब लिया जाएगा। सिद्धू के परिवार, दोस्त और प्रशंसकों से हमारी हमदर्दी है। हम सिद्धू को वापस नहीं ला सकते लेकिन मौत का बदला जरूर लेंगे।

  • जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

    You are currently viewing जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

    Target killing again in Jammu and Kashmir: Hindu manager shot dead in bank, protest by government employees

    जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

     

    कुलगामः जम्मू-कश्मीर के अंतर्गत आते कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर से दुस्साहस करते हुए एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गुस्साए सरकारी कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिक्रयोग्य है कि 48 घंटे पहले ही मंगलवार को आतंकियों ने कुलगाम में ही एक सरकारी स्कूल की टीचर रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मृतक बैंक मैनेजर कीपहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। जौकि राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने इस घटना को बैंक में घुसकर अंजाम दिया है।

    जानकारी अनुसार इस घटना से पहले कश्मीर घाटी में इस साल जनवरी से अब तक पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सरपंचों सहित कम से कम 16 टारगेट किलिंग्स हुई हैं। कुलगाम की इस घटना से 48 घंटे पहले ही एक सरकारी टीचर रजनी की हत्या कर दी गई थी, जबकि इससे पहले बडगाम में एक कर्मचारी राहुल भट की तहसील परिसर में घुसकर की हत्या कर दी गई थी।

    बता दें कि बीते मंगलवार को भी रजनी बाला की हत्या के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने कहा था कि यदि सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो वह यहां से पलायन कर जाएंगे। बीते दिनों, इस पूरे मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि अल्पसंख्यकों, नागरिकों और सरकार में लोगों को निशाना बनाने वाले “केवल डर फैलाना चाह रहे हैं, क्योंकि स्थानीय निवासियों ने उनके फरमान का जवाब देना बंद कर दिया है”।

  • बेक्रिंग न्यूजः ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

    You are currently viewing बेक्रिंग न्यूजः ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

    BREAKING NEWS: Gunman of AAP MLA Sheetal Angural commits suicide by shooting himself

    बेक्रिंग न्यूजः ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

     

    जालंधरः महानगर में वीरवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल के गनमैन ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वीरवार को ही वह ड्यूटी पर लौटा था। उसका शव बस्ती दानिशमंदा में एक क्वार्टर में मिला। मृतक की पहचान मूल रूप से महतपुर के रहने वाले पवन कुमार (29) के रूप में हुई है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजव दिया है। कहा जा रहा है वह परिवार में चल रहे किसी विवाद को लेकर परेशान था। इसी विवाद को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर था। और आज सुबह दस बजे के करीब उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त गनमैन जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के दानिशमंदा स्थित घर पर अकेला था। घटना के वक्त विधायक शीतल अंगुराल औऱ उनका सारा परिवार बस्तियों में ही स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में गए हुए थे। आज बाबा बालक नाथ मंदिर में कार्यक्रम था और एक शोभायात्रा भी निकाली जानी थी।

    विधायक ने गनमैन की मौत पर गहरा शोक जताया है। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि उनका गनमैन बहुत ही शांत स्वभाव का और बहुत बढ़िया इंसान था। वह अपनी ड्यूटी बहुत ही शांति के साथ करता था। लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया इस पर वह भी हैरान हैं।

  • मूसेवाला हत्याकांड में पजांब नहीं आना चाहता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, एनकाउंटर की आशंका

    You are currently viewing मूसेवाला हत्याकांड में पजांब नहीं आना चाहता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, एनकाउंटर की आशंका

    Gangster Lawrence Bishnoi does not want to come to Punjab in Moosewala murder case, fear of encounter

    मूसेवाला हत्याकांड में पजांब नहीं आना चाहता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, एनकाउंटर की आशंका

     

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पर आज सुनवाई होगी। पुलिस से पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने कहा कि उसका मूसेवाला की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। लॉरेंस को पंजाब पुलिस पर उसके एनकाउंटर करने का शक है और वह पंजाब नहीं आना चाहता। हालांकि मानसा पुलिस ने उसे पंजाब लाने की पूरी तैयारी कर ली है। फिलहाल लॉरेंस 5 दिन के रिमांड पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के पास है।

    लॉरेंस खुद को सोशल मीडिया पोस्ट से भी अलग कर रहा है जिसमें उसके गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ हर बार नए निशानेबाजों का इस्तेमाल करते हैं ताकि पुलिस उन तक आसानी से न पहुंच सके। गैंगस्टर लॉरेंस ने वकीलों के जरिए पिटीशन में दलील दी कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब में माहौल बदला हुआ है। सरकार राजनीतिक स्थिति को सुधारने के लिए उसका फेक एनकाउंटर करवा सकती है। इसलिए उसका पंजाब का प्रोडक्शन वारंट न दिया जाए। अगर उसे पंजाब भेजा जाए तो फिर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाए।

    बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली। गोल्डी तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस का खास है। इसके बाद दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार किए 2 लाख के ईनामी गैंगस्टर शाहरूख से पूछताछ का ब्यौरा सामने आया। शाहरूख ने कहा कि मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। जिसके बाद पंजाब पुलिस लॉरेंस से पूछताछ करना चाहती है।

  • लुधियाना में लुटेरों ने चलती बस को रोक कंडक्टर से की मारपीट, पैसों से भरा बैग छीन फरार

    You are currently viewing लुधियाना में लुटेरों ने चलती बस को रोक कंडक्टर से की मारपीट, पैसों से भरा बैग छीन फरार

    लुधियाना में लुटेरों ने चलती बस को रोक कंडक्टर से की मारपीट, पैसों से भरा बैग छीन फरार

     

    लुधियानाः महानगर में थाना लाडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा बेरियल पर बुधवार सुबह 8.30 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने सरकारी बस को घेर लिया और बस के कंडक्टर से मारपीट की, लेकिन बस में बैठी सवारियों ने बदमाशों को खदेड़ दिया। इस घटना के बाद रोडवेज बस चालकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ नेशनल हाईवे के बीच बसे लगाकर जाम लगा दिया। इस वारदात के बाद शहर के लोगों में खौफ है। वहीं पंजाब सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अब पंजाब के हालात यह बन गए हैं कि सरकारी बसें भी सुरक्षित नहीं हैं। बदमाशों ने सरकारी बसों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लोग बसों में अब कैसे सुरक्षित सफर करें।

    जानकारी अनुसार, लुधियाना से जालंधर की तरफ सवारिया लेकर बस आ रही थी। जब बस लाडोवाल टोल प्लाजा को क्रास कर रही थी तो 3 युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने गन प्वाइंट पर बस रोकी और कंडक्टर का बैग छीनकर फरार हो गए। मौके पर सैकड़ों की तादाद में बसों से निकलकर लोग इकट्ठा होकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने लगे। करीब 1 घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

    वहीं, वारदात का पता चलने के डेढ़ घंटे बाद विभिन्न थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कंडक्टर ने पुलिस बताया कि हमलावरों के पास दो देसी कट्‌टे भी थे। ड्राइवर ने बस भगाने की भी कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने देसी कट्‌टे निकाल लिए थे। कंडक्टर ने बताया कि ड्राइवर और बस को पुलिस थाना ले गई है। वहीं इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस की बड़े अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।

  • पटियाला में हुआ दोहरा हत्याकांड, बाजार जा रही मां-बेटी का तेजधार हथियारों से कत्ल

    You are currently viewing अब पटियाला में हुआ दोहरा हत्याकांड, बाजार जा रही मां-बेटी का तेजधार हथियारों से कत्ल

     double murder happened in Patiala, mother and daughter going to market were killed with sharp weapons

     पटियाला में हुआ दोहरा हत्याकांड, बाजार जा रही मां-बेटी का तेजधार हथियारों से कत्ल

     

    पटियालाः महानगर के अंतर्गत आते कस्बानुमा गांव भुनरहेड़ी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाजार जा रही एक मां-बेटी को एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। सरेबाजार हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं दोनों मां -बेटी को बचाने आए एक युवक पर भी आरोपी ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    जानकारी अनुसार यह परिवार बुढलाडा का रहने वाला बताया जाता है, जोकि कुछ दिन पहले ही यहां किराए का मकान लेकर रह रहा था। जमीन के कारण पति गुरमुख सिंह के साथ अनबन होने के कारण 45 वर्षीय हरप्रीत कौर अपनी 18 वर्षीय बेटी नवदीप कौर सहित भुनरहेड़ी में रह रही थी। सोमवार देर शाम जब वे बाजार में गई हुई थीं तो गुरमुख सिंह भी एक साथी सहित वहां आ गया। उसने दोनों पर कृपाण के साथ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

  • जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 20 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 20 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar Police got a big success, 3 smugglers including 20 kg of ganja arrested

    जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 20 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

     

    जालंधर: नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस को उस वक्त एक बडी कामयाबी हासिल हुई, जब पुलिस ने महानगर में 20 किलो गांजा सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल कर लिया है।

    जानकारी अनुसार यह कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ-2 की टीम द्वारा की गई, जिसमें नशीले पदार्थों सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि उनसे और पूछताछ हो सके। पकड़े गए तस्करों से 20 किलो 200 ग्राम गांजा पकड़ा गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसीपी इन्वेस्टिगेशन निर्मल सिंह एवं सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र सिंह राजा, दीपक कुमार साहू एवं वीरो पत्नी राजू के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों जोकि एक ऑटो में सवार थे, को थाना डिवीजन नंबर 1 के एरिया में से पकड़ा गया है और थाना एक में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

  • एएसआई आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, बेटी को भेजी वीडियो में एएसआई बोला- 2 साल से कर रहे हैं परेशान, एसीपी नार्थ होंगे मौत के जिम्मेदार

    You are currently viewing एएसआई आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, बेटी को भेजी वीडियो में एएसआई बोला- 2 साल से कर रहे हैं परेशान, एसीपी नार्थ होंगे मौत के जिम्मेदार

    New twist in ASI suicide case, ASI said in the video sent to daughter – have been troubled for 2 years, ACP North will be responsible for death

    एएसआई आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, बेटी को भेजी वीडियो में एएसआई बोला- 2 साल से कर रहे हैं परेशान, एसीपी नार्थ होंगे मौत के जिम्मेदार

     

    जालंधरः बीते दिनों गोली मारकर आत्महत्या करने वाले एएसआई के मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है। जिसके तहत एएसआई स्वर्ण सिंह ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो अपनी बेटी, पत्नी और बेटे को भेजी थी जिसमें एएसआई ने एसीपी नार्थ और उसके दोस्तों पर उसे दो दोस्तों पर उसे लगातार दो साल से लगातार प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। वीडियो में एएसआई स्वर्ण सिंह बोल रहा है कि एसीपी और उसके दोस्त उसे दो साल से परेशान कर रहे हैं, प्रताड़ित कर रहे हैं। मेरी मौत के लिए यह सभी जिम्मेदार होंगे। एएसआई ने यह वीडियो विदेश में रहती अपनी बेटी को भेजी थी। इसके बाद उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

    जानकारी अनुसार अनुसार मौते से पहले एएसआई स्वर्ण सिंह ने विदेश में बेटी को भेजी वीडियो में कहा कि वह एसीपी नॉर्थ की कोठी के बाहर खड़े हैं। उन्हें दो साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। एसीपी और उसके दोस्तों ने शराब पी रखी है। वह देर रात एक बजे तक ड्यूटी पर हैं। एसीपी और उसके दोस्त 5056 गाड़ी में हैं। वह परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहे हैं। उनकी मौत के लिए एसीपी नॉर्थ जिम्मेदार होंगे।

    मेरी परेशानी के मेरे लैपटॉप में भी सुबूत हैं और मेरे घर पर भी सुबूत हैं। यह मेरी अंतिम कॉलिंग हैं जो मेरी बेटी को जा रही है, घर जा रही और मेरे बेटे को जा रही है। यह मुझसे फोन छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

    परिजनों के अनुसार एएसआई स्वर्ण सिंह ने इस वीडियो को भेजने के बाद ही तुरंत अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी रणजीत कौर ने बताया कि उन्होंने वीडियो के तुरंत बाद फोन भी किए, लेकिन कई घंटियों करने बाद अंत में एसीपी नॉर्थ सुखजिंदर सिंह ने फोन उठाया और सिर्फ इतना कहा कि स्वर्ण सिंह ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद फोन काट दिया