Category: CRIME

  • मूसेवाला मर्डर केसः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आधी रात को कोर्ट में पेशी, 27 जून तक बढ़ाई गई पुलिस रिमांड

    You are currently viewing मूसेवाला मर्डर केसः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आधी रात को कोर्ट में पेशी, 27 जून तक बढ़ाई गई पुलिस रिमांड

    Moosewala Murder Case: Gangster Lawrence Bishnoi appeared in court at midnight, police remand extended till June 27

    मूसेवाला मर्डर केसः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आधी रात को कोर्ट में पेशी, 27 जून तक बढ़ाई गई पुलिस रिमांड

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस की पुलिस रिमांड अब 5 दिन और बढ़ गई है। लॉरेंस अब 27 जून तक पुलिस रिमांड में रहेगा। गौरतलब है कि बीते मंगलवार देर रात उसे मानसा कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं, रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस उसे मानसा से रात को ही खरड़ स्थित क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी स्टाफ के दफ्तर ले आई है। इससे पहले लॉरेंस विश्नोई का मानसा के सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया था।

    दरअसल, पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा जिला अदालत में देर रात करीब 10 बजे पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि कई गैंगस्टरों से लॉरेंस के सामने बिठाकर पूछताछ करनी है। पुलिस रिमांड के दौरान लॉरेंस बिश्नोई को मोहाली के सीआईए स्टाफ के दफ्तर में रखा गया था और यहीं से कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा ले जाया गया।

    पंजाब पुलिस लॉरेंस को दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाई है। पहले मानसा कोर्ट ने उसे 7 दिन के रिमांड पर भेजा गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने 35 पन्नों की रिपोर्ट पेश की। जिसमें हत्याकांड में लॉरेंस की भूमिका के बारे में बताया। उससे पूछताछ में हुए खुलासे को लेकर कोर्ट को बताया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 10 दिन का रिमांड मांगा था। मगर, कोर्ट से 5 दिन का ही रिमांड मिला।

    बता दें कि पंजाब पुलिस को अभी तक मूसेवाला हत्याकांड का कोई शार्प शूटर नहीं मिला। उनके बारे में लॉरेंस से पूछताछ होगी। इसके अलावा पुलिस उस मोबाइल के बारे में भी पता लगा रही है। जिससे लॉरेंस तिहाड़ जेल से कनाडा बैठे गैंगस्टर लॉरेंस गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात करता था। जिसके जरिए मूसेवाला हत्याकांड की पूरी साजिश रची गई।

  • अमृतसर में पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या, मामला दर्ज

    You are currently viewing अमृतसर में पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या, मामला दर्ज

    अमृतसर में पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या, मामला दर्ज

     

    अमृतसरः महानगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाजार कसेरियां में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार ने उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता देसराज की शिकायत पर मृतक की पत्नी कीर्ति, ससुर रवि कुमार और किरण के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पिता देसराज ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे संजीव कुमार की उम्र 35 साल थी। संजीव कुमार लारेंस रोड पर स्थित गहनों के शोरूम में नौकरी करता था। तकरीबन एक साल पहले उसकी शादी राम नगर गुरु नानकपुरा निवासी कीर्ति के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसकी पत्नी कीर्ति के साथ अनबन शुरू हो गई। कुछ महीने पहले ही बहू बेटे से झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। बहू ने मां-बाप के कहने पर बेटे से तालाक लेने के लिए उसे कोर्ट जाने की धमकी भी दी थी। इसी बात से संजीव काफी परेशान रहने लगा था।

    मृतक के पिता देसराज ने बताया कि संजीव ने पत्नी कीर्ति को मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन वे अपने परिवार के दबाव में थी। ससुराल पक्ष ने भी संजीव को तंग परेशान करना शुरू कर दिया। बीते दिनों वह बाजार केसरियां में बेटे से मिलने गया तो उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसकी हालत खराब हो चुकी थी, उसने उसे पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • अमृतसर में फिर फायरिंग, मामूली विवाद के बाद युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर घायल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर फायरिंग, मामूली विवाद के बाद युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर घायल

    Firing again in Amritsar, youth shot in the head after a minor dispute, seriously injured

    अमृतसर में फिर फायरिंग, मामूली विवाद के बाद युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर घायल

     

    अमृतसरः महानगर में आए दिन हो रही गोलीबारी से लोगों में दहशत है वहीं, बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो रहे हैं। वहीं बीती रात भी महानगर में एक मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने कार सवार युवक के सिर में गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल की पहचान ऋषिवंत सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार महानगर के अंतर्गत आते बाबा बकाला के पास सामने आया जहां युवक की मोटरसाइकिल टकराने से दोनों नौजवानों में बहसबाजी जिससे गुस्साए बाइक सवारों ने कार सवार 19 वर्षीय ऋषिवंश सिंह के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। ऋषि को उसके दोस्तों ने किसी तरह उसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया।

    वारदात की जानकारी देते घायल ऋषिवंत के पिता हरपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा ऋषिवंश अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद वापिस लौट रहा था तो उसकी कार एक बाइक सवार से जा टकराई। घटना के बाद आरोपियों ने कार का पीछा किया और कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली ऋषि के सिर में लगी और आरोपी भाग गया। मौका पर मौजूद एक दोस्त ने किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधर की फिल्पकार्ट कोरियर कंपनी में लुटेरों का धावा, कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर 5 लाख लूटे

    You are currently viewing जालंधर की फिल्पकार्ट कोरियर कंपनी में लुटेरों का धावा, कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर 5 लाख लूटे

    Robbers attack Jalandhar’s Flipkart Courier Company, robbed 5 lakh employees by taking them to gun point

    जालंधर की फिल्पकार्ट कोरियर कंपनी में लुटेरों का धावा, कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर 5 लाख लूटे

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजा्म देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बीते दिन महानगर के अंतर्गत आते सुच्ची पिंड में स्थित एक कोरियर कंपनी में हुआ, जहां लुटेरों ने कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर कंपनी से करीब 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। लुटेरे जाते वक्त कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार सुच्ची पिंड में स्थित फ्लिपकार्ट कोरियर कंपनी में पांच युवक आए, जिन्होंने अपने मुंह ढंक रखे थे तथा वह पिस्तौल तथा तेजधार हथियारो से लैस थे। युवकों ने अंदर आते ही पिस्तौल तान दी और कंपनी में पड़े 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं लुटेरे जाते जाते कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। जिसके बाद कंपनी में काम करने वाले अक्षित ने वारदात की सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    इस संबंध में एडीसीपी सोहेल कासिम मीर ने बताया कि लुटेरे अपने साथ डीवीआर भी ले गए हैं, कंपनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो बाइक सवार संदिग्ध कैद हुए हैं, लेकिन अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि वारदात में भेदी के होने की आशंका कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके जरिए जल्द ही आरोपित पहचान लिए जाएंगे और उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

  • लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

    Elderly in Ludhiana did obscene acts with neighbor girl, police engaged in investigation

    लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

     

    लुधियाना: महानगर के अंतर्गत आते थाना डिवीजन नंबर-4 के इलाके में एक बुजुर्ग द्वारा पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उक्त बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली लडक़ी को बहाने से घर पर बुलाया था।

    जानकारी अनुसार जानकारी के मुताबिक पीडि़त लडक़ी बुजुर्ग व्यक्ति को दादा कह कर बुलाती थी। बुजुर्ग व्यक्ति ने वाईफाई ठीक करने के बहाने से लडक़ी को अपने कमरे में बुलाया था। जहां उसने लडक़ी के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी थी। जिसकी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने उक्त सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस मामले संबंधी एसएचओ गुरजीत सिंह का कहना है कि आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत मिली है। उस शिकातय पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर किया मामला दर्ज

    You are currently viewing अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर किया मामला दर्ज

    Jalandhar Police’s big action on those opposing the Agneepath scheme, case registered against unknown protesters

    अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों पर जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर किया मामला दर्ज

     

    जालंधर: अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर जालंधर पुलिस ने बड़ा एक्शन करते हुए अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा यातायात जाम करके आम जनता को परेशान करने और हाईवे जाम करने के मामले में अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कैंट के एएसआई अजयपाल के ब्यानों पर पुलिस ने धारा 283 आईपीसी और नैशनल हाईवे एक्ट 1856 की धारा 8 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गुपचुप ढंग से इस मामले की जांच शुरू की गई है। जिसमें अखबारों, सोशल मीडिया में प्रकाशित प्रदर्शनकारियों की तस्वीरों के ज़रिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

    जिक्रयोग्य है कि शनिवार को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सैंकड़ो युवाओं ने रामा मंडी के निकट हाईवे जाम कर दिया। लगभग 5 घण्टे तक यातायात अवरूद्ध रहा और सैंकड़ो युवा हाईवे पर बैठ कर प्रदर्शन करते रहे। दोपहर बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए युवाओं को हाईवे से हटाया और यातायात सुचारू करवाया।
    हाईवे जाम करने के मामले में कमिश्नरेट जालंधर पुलिस द्वारा थाना कैंट में अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

  • कपूरथला में हुई बड़ी वारदात, होशियारपुर के टैक्सी चालक का कत्ल कर लाश खेतों में फेंकी

    You are currently viewing कपूरथला में हुई बड़ी वारदात, होशियारपुर के टैक्सी चालक का कत्ल कर लाश खेतों में फेंकी

    Big incident in Kapurthala, Hoshiarpur taxi driver was killed and dead body thrown in the fields

    कपूरथला में हुई बड़ी वारदात, होशियारपुर के टैक्सी चालक का कत्ल कर लाश खेतों में फेंकी

     

    कपूरथलाः कपूरथला के अंतर्गत आते गांव अहमदपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने खेतों में खून से लथपथ एक युवक का शव पड़े देखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार सुबह लोगों ने खेतों में एक युवक का शव देखा जिसके बाद उन्होंने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी (डी) जगजीत सिंह सरोया, डीएसपी सब डिवीजन सुरिंद्र सिंह, एसएचओ सदर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह तथा सीआईए स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक की उम्र 40-45 वर्ष के बीच है और उसके गले सहित शरीर के अन्य भागों में तेजधार हथियारों से वार किये गये थे। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीर प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में भेज दी। जिसके बाद मृतक युवक की पहचान होशियारपुर निवासी बख्शी राम के रूप में हुई है। जोकि टैक्सी चलता था।

    मृतक बख्शी राम के परिजनों ने उसके शव की शिनाख्त कर ली है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि शनिवार की शाम कुछ व्यक्तियों ने होशियारपुर में बख्शी राम पुत्र भगत राम निवासी होशियारपुर की गाड़ी सुल्तानपुर लोधी जाने के लिए 2500 रुपए किराए पर ली थी तथा टैक्सी स्टैंड के नजदीक सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति, महिला व बच्चे के साथ कार में बैठता नजर आया।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि निश्चित तौर पर किसी आपराधिक गिरोह ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मृतक चालक का कत्ल कर लाश को गांव अहमदपुर के क्षेत्र में फैंक दिया।

  • मोगा के जमींदार से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी 5 लाख की फिरौती, नहीं देने पर घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे परिजन

    You are currently viewing मोगा के जमींदार से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी 5 लाख की फिरौती, नहीं देने पर घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे परिजन

    A ransom of 5 lakhs demanded from the landlord of Moga in the name of gangster Goldie Brar, firing at home if not paid, family members left childless

    मोगा के जमींदार से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी 5 लाख की फिरौती, नहीं देने पर घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे परिजन

     

    मोगाः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कैनेडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम आने के बाद उसके नाम पर पंजाब में विभिन्न जगहों पर फोन कर फिरौती मांगने का सिलसिला अभी भी नहीं थम नहीं रहा है, जिसके चलते लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया जब मोगा के एक जमींदार को गोल्डी बराड़ के नाम पर एक फोन आया और उससे 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की नहीं देने पर आरोपियों ने उसके घर के अंदर प्रवेश करके ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते मोगा के जमींदार तरलोचन सिंह ने बताया कि उनको गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर गत 2 मई को वाट्सएप काल के माध्यम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जमीदार तरलोचन सिंह ने इस धमकी को किसी सिरफिरे की हरकत मानते हुए इस पर ध्यान नहीं दिया था। सोमवार सुबह 4:15 बजे के आसपास घर के बाहर करीब 6 फीट ऊंची दीवार को फांदकर हमलावर अंदर प्रवेश कर गए, सीधे गेट और घर की दीवारों पर फायरिंग की है। त्रिलोचन सिंह के अनुसार करीब 12 से 15 राउंड फायरिंग हुई है।

    एसएसपी गुलनीत खुराना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तरलोचन सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द इस मामले की तह तक पहुंच जाएगी। बता दें कि पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी मांगने का क्रम थम नहीं रहा है। बदमाश कभी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया तो कभी लारेंस बिश्नोई के नाम पर लोगों को फोन कर धमकाते हैं और रंगदारी की मांग करते हैं।

  • अमृतसर में फिर चली गोलियां, जन्म दिन की पार्टी के दौरान युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोलियां, जन्म दिन की पार्टी के दौरान युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग

    Bullets fired again in Amritsar, youths fired during birthday party, narrowly escaped

    अमृतसर में फिर चली गोलियां, जन्म दिन की पार्टी के दौरान युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग

     

    अमृतसरः महानगर में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और आए दिन हो रही गोलीबारी से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है, एक बार फिर महानगर के अंतर्गत आते थाना ब्यास में पड़ते एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है गोलीबारी करने वाले युवक जन्म दिन पार्टी मना रहे थे कि इसी दौरान उन्होंने हवा में गोलीबारी शुरू कर दी जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वहीं 24 घंटे के बीच अमृतसर देहाती क्षेत्र में गोली चलने की दो वारदातें सामने आ चुकी हैं।

    जानकारी अनुसार थाना ब्यास के स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर शनिवार देर रात कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी की और फिर बाद में घर लौटते समय फायरिंग कर फरार हो गए। उधर, एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। रेस्टोरेंट वालों का कुछ रिकार्ड भी कब्जे में लिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपितों का पता लगाकर तुरंत काबू कर लिया जाएगा।

    इस संबंधी जानकारी देते एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट के बाहर शनिवार की रात कुछ लोगों ने गोलियां चलाई और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि 12-15 युवक युवराज सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए उक्त रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। आरोपितों ने पहले पार्टी की और फिर पार्टी के समाप्त होने पर सड़क पर उतर कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलती देख वहां से गुरजने वाले लोग दहशत में आ गए। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

    Firing again in Amritsar, indiscriminate firing in two groups, one killed, two injured

    अमृतसर में फिर चली गोली, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

     

    अमृतसरः महानगर में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और आए दिन गोलीबारी की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत पाई जा रही है। वहीं शुक्रवार देर रात महानगर में एक बार फिर से गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दो गुटों में हुए टकराव के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबिक 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बताया जा रहा है कि महानगर के अंतर्गत आते ड्रीमी सिटी के पास दो गुटों में प्रापर्टी को लेकर हुए झगड़े में दोनों गुटों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

    जानकारी के अनुसार गोलीबारी में मारे गए युवक की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है तथा वह अमृतसर में हेल्थ क्लब चलाता है। वहीं इस दौरान पुराने गैंगस्टर रणजोध सिंह उर्फ सनी यामहा को भी गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि एनआरआई महेंद्र सिंह और माइकल पुराने दोस्त है। उनका प्रापर्टी का बड़ा कारोबार है। प्रापर्टी बेचने के बाद शुक्रवार की आधी रात को ड्रीम सिटी के पास पार्टी का आयोजन चल रहा था और दोनों में 3लाख रुपये को लेकर तकरार हो गई।

    इसके बाद माइकल और महेंद्र के गुट आपस में आक्रामक हो गए और एक दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बीच बचाव में पहुंचे गैंगस्टर सनी यामाहा, नरेंद्र सिंह और चरणजीत को गोलियां लगी। अस्पताल ले जाते समय नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। पता चला है कि कई बार फोन करने पर पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।