Category: CRIME

  • बिग ब्रेकिंग, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आखिरी शूटर दीपक मुंडी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें कहां से हुआ गिरफ्तार

    You are currently viewing बिग ब्रेकिंग, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आखिरी शूटर दीपक मुंडी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें कहां से हुआ गिरफ्तार

    Big Breaking, Deepak Mundi, the last shooter of Sidhu Musewala murder case, also caught by the police, read from where he was arrested

    बिग ब्रेकिंग, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आखिरी शूटर दीपक मुंडी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें कहां से हुआ गिरफ्तार

     

    अमृतसरः प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मंगलवार को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आखिरी शूटर दीपक मुंडी को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुंडी को अमृतसर के बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस की पिछले दो दिन से यहां पर बड़ी कार्रवाई चल रही थी।

    प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़े गए शूटर के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जबकि पता चला है कि दीपक मुंडी को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व स्पेशल टास्क फोर्स ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि किसी भी समय हो सकती है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के करीब 60 दिन बीत जाने पर दीपक मुंडी पुलिस के साथ आंख मिचोली खेल रहा था मगर पुलिस को सटीक सूचना मिली और उसके आधार पर उसे पकड़ा गया है। यहां यह बताने योग्य है कि सिद्दू मूसेवाला कत्ल में बोलेरो और करोला दो मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था।

    जिक्रोयग्य है कि पुलिस ने अभी तक कारोला मॉड्यूल के शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा व मनप्रीत सिंह कुसा को अमृतसर के गांव होशियार नगर मैं हुए पुलिस एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया गया था जबकि बोलेरो मॉड्यूल को लीड करने वाले शूटर प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा वह कशिश उर्फ कुलदीप को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि इस मॉड्यूल का चौथा शूटर दीपक मुंडी अभी पुलिस की पकड़ से दूर था।

  • जालंधर के लंबा पिंड से ससुराल के लिए निकले युवक की आदमपुर में  मिला शव, जांच में जुटी पुलिस..

    You are currently viewing जालंधऱ के लंबा पिंड के युवक की आदमपुर में हत्या, जली हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Jalandhar’s tall body youth murdered in Adampur, body found in burnt condition, police engaged in investigation

     जालंधर के लंबा पिंड से ससुराल के लिए निकले युवक की आदमपुर में  मिला शव, जांच में जुटी पुलिस..

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आदमपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव खेतों में जली हालत में मिला, जिसके बाद राहगिरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस जांच में मृतक युवक की पहचान लवलीन कुमार (30) पुत्र राजिदंर कुमार निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दो दिन पहले आदमपुर के पास गांव जलभय में अपने ससुराल गया था, परन्तु दो दिन तक वह अपनी ससुराल नहीं पहुंचा।

    जानकारी अनुसार आदमपुर के खेतों में जली हालत में शव देखकर लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो युवक की पहचान लवलीन के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि जिसने भी कत्ल किया, उसने लाश को आग लगाकर पहचान छिपाने के कोशिश की है। पुलिस परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ करके जांच पड़ताल में जुटी है।

  • मकान मालकिन की सोने की चेन लूटने के लिए 91 बार चाकू से गोदा, सेल्स एग्जीक्यूटिव अरेस्ट

    मकान मालकिन की सोने की चेन लूटने के लिए 91 बार चाकू से गोदा, सेल्स एग्जीक्यूटिव अरेस्ट

    मकान मालकिन की सोने की चेन लूटने के लिए 91 बार चाकू से गोदा, सेल्स एग्जीक्यूटिव अरेस्ट

     

    पुलिस के अनुसार, आरोपी जयकिशन ने स्टॉक मार्केट के जरिए कम समय में पैसा कमाने की कोशिश की। इसके लिए उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट किया। यहां वह अपने लाखों रुपये गंवा बैठा।

     

    बेंगलुरु में 29 वर्षीय एक शख्स को अपनी 75 वर्षीय मालकिन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला को 91 बार चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा। आरोपी एक प्राइवेट फर्म में सेल्स एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है, जिसने हाल ही में स्टॉक मार्केट में अपने लाखों रुपये गंवा दिए।

    जयकिशन बीएस नाम के शख्स को 2 जुलाई को यशोदम्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयकिशन रेसिडेंशियल बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर रहता था जिसका मालिक यशोदम्मा का बेटा राजू है। यह इमारत विनयकानागार इलाके में स्थित है।

    दोस्तों से 12 लाख रुपये लिया था उधार
    पुलिस के अनुसार, आरोपी जयकिशन के पास कॉमर्स की डिग्री है। उसने स्टॉक मार्केट के जरिए कम समय में पैसा कमाने की कोशिश की। इसके लिए उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट किया। यहां वह अपने लाखों रुपये गंवा बैठा। इसके बाद वह अपने दोस्तों से 12 लाख रुपये उधार लेने को मजबूर हुआ।

    सोने की चेन और चूड़ियां लूटने का बनाया प्लान
    पुलिस अधिकारी ने बताया, “जयकिशन आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। उसने जिन लोगों से पैसे उधार लिए थे, वो लोग उसे लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। उसने यशोदम्मा से भी 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उसे पता था कि वह सोने का चेन और चूड़ियां पहनती है, जिसे उसने लूटने का प्लान बनाया। 2 जुलाई को वह यशोदम्मा के कमरे में दाखिल हुआ और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।”

     

  • जालंधर के इस क्षेत्र में मिला खून से लथपथ हुआ अज्ञात युवक का शव, पूरे इलाके में मची दहशत…

    You are currently viewing जालंधर के इस इलाके में मिला खून से लथपथ हुआ युवक का शव, इलाके में दहशत

    Dead body of a young man covered in blood found in this area of ​​Jalandhar, panic in the area

    जालंधर के इस क्षेत्र में मिला खून से लथपथ हुआ अज्ञात युवक का शव, पूरे इलाके में मची दहशत…

     

    जालंधरः महानगर में थाना लाबंड़ा के अधीन आते चिट्ठी गांव के मोड़ के पास सोमवार सुबह उस वक्त दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई जब लोगों ने वहां हत्या करके फेंके गए शव को देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना लांबड़ा को फोन करके इसकी सूचना दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

    जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट कर मारा गया है। लाश के पास नशे के टीके औऱ शराब की बोतल भी मिली है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना वाली जगह फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है।

    मामले की जानकारी देते लोगों ने बताया कि जब लोग सुबह अपने कामकाज के लिए निकले तो उन्होंने नहर के किनारे पड़ी खून से लथपथ लाश को देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना लांबड़ा को फोन करके सूचना दी। गांव वालों का कहना है कि यह मर्डर देररात को किया गया लगता है। जहां डेड बॉडी मिली है, वह इलाका भी सुनसान है। उस रास्ते पर रात को कोई आता-जाता भी नहीं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

  • राघव शर्मा को इंसाफ दिलाने हेतू परिजनों ने पुलिस उच्च अधिकारियों से की गुजारिश…

    राघव शर्मा को इंसाफ दिलाने हेतू परिजनों ने पुलिस उच्च अधिकारियों से की गुजारिश…

    राघव शर्मा को इंसाफ दिलाने हेतू परिजनों ने पुलिस उच्च अधिकारियों से की गुजारिश…

    दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मंदीप सिंह को पकड़ने में मजीठा पुलिस रही असफल

    मुख्यमंत्री भगवंत मान से राघव के लिए इंसाफ की मांग ,पिता ने कहा मेरा पुत्र तो गया,किसी और के साथ न हो जाये ऐसा इसलिए जल्द से जल्द हो कार्यवाही

     

    MBD NEWS: मजीठा:- पंजाब के मजीठा थाना के अंतर्गत आते गांव नंगल पनवा के रहने वाले राघव शर्मा ने बीते दिनों अपने पिता के एक जानकार मंदीप सिंह के द्वारा हुई धोखाधड़ी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी जिसके बाद थाना मजीठा में मनदीप सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस को दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सफलता हाथ नही लगी।

    पुलिस ने आरोपी के नजदीकी लोगों और रिश्तेदारों के घरों में दबिश देकर मंदीप सिंह के बारे पता लगाने की कोशिश में जुटी है ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके ।हालांकि पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई ,वही राघव शर्मा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बीते दिन भी राघव की मां की तबीयत भी काफी बिगड़ गई थी।

    राघव के परिवार ने आम आदमी पार्टी की सरकार से यह गुजारिश की कि जल्द से जल्द उनके बेटे को ऐसा कदम उठाने वाले मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए ताकि ऐसी धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति किसी और परिवार के घर का चिराग ना बुझा दे ।

    राघव के पिता ने कहा कि अपने पुत्र को इंसाफ दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी जिसमें पुलिस के आला अफसरों ने थाना मजीठा को लताड़ भी लगाई की जल्द से जल्द कार्रवाही कर दोषियों को गिरफ्तार करे।

  • छात्रा की मौत मामले में CB-CID द्वारा चल रही है जांच, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी; अंतिम संस्कार की मिली इजाजत

     छात्रा की मौत मामले में CB-CID द्वारा चल रही है जांच, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी; अंतिम संस्कार की मिली इजाजत

     

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची स्थित चिन्नासलेम के कनियामूर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। छात्रा ने शिक्षकों द्वारा प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी।

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची (Kallakurichi) में छात्रा की मौत मामले में क्राइम ब्रांच (Crime Branch, CB) व सीआइडी (CID) ने जांच शुरू कर दी है। दोनों ही जांच एजेंसियों ने कुडलोर जिले के पेरियानासालुर गांव स्थित पीड़ित लड़की के घर के बाहर नोटिस लगा दिया है। नोटिस के जरिए परिवार को शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बारे में सूचना दी गई है।

    तत्काल प्रभाव से कल्लाकुरिची के सुपरिटेंडेंट आफ पुलिस (SP)  एस सेल्वाकुमार (S Selvakumar) का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनकी जगह ट्रिपलीकेन डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस पकलावन (Pakalavan) को कल्लाकुरिचि का SP नियुक्त  किया गया है।

    छात्रावास परिसर में पाई गई थी मृत

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची स्थित चिन्नासलेम के कनियामूर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। छात्रा ने शिक्षकों द्वारा प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के शरीर पर चोट के कई निशान थे। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में रविवार को आगजनी और हिंसा हुई थी।

    पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार 

    मामले में सोमवार को पुलिस ने स्कूल के दो टीचर हरिप्रिया और कृतिका को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल और सेक्रेटरी समेत मैनेजमेंट के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को डीजीपी सी शैलेंद्र बाबू ( C Sylendra Babu) ने स्कूल का दौरा करने के बाद मामले को CB-CID के पास ट्रांसफर के आदेश दिए थे।

  • हॉस्टल में युवती की मौत से गुस्साई भीड़ ने स्कूल की बसों में लगाई आग; पथराव में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी हुए घायल

    हॉस्टल में युवती की मौत से गुस्साई भीड़ ने स्कूल की बसों में लगाई आग; पथराव में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी हुए घायल

     

    गुस्साए लोगों ने पथराव भी किया, जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक एम. पांडियन सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग की।

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में प्राइवेट स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। विभिन्न छात्र संगठनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में खड़ी कई बसों में आग लगा दी। साथ ही स्कूल की प्रॉपर्टी के साथ तोड़फोड़ की गई।

    एक पुलिस बस में भी आग लगाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्साए लोगों ने पथराव भी किया, जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक एम. पांडियन सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से हवा में दो बार फायरिंग भी की गई।

    हॉस्टल परिसर में मृत मिली थी छात्रा
    कुड्डालोर जिले की रहने वाली पीड़िता बुधवार तड़के हॉस्टल के परिसर में मृत पाई गई थी। लड़की के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने छात्रा की मौत के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है।

    लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी मौत कई चोटों के कारण रक्तस्राव और सदमे से हुई है। शरीर पर सभी चोटों के निशान ताजा थे। हालांकि, अभी तक इस पर अंतिम बयान सुरक्षित रखा गया है। रासायनिक विश्लेषण की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

    पुलिस ने रोका तो शुरू हुआ पथराव
    परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय लोग घटना की गहराई से जांच की मांग को लेकर कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में छात्रों और स्थानीय लोगों ने चिन्ना सलेम-कल्लाकुरिची रोड पर यातायात को रोक दिया। इसके बाद ये लोग कनियामूर स्थित प्राइवेट रेसिडेंशियल स्कूल की ओर बढ़ने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और उन पर पथराव शुरू कर दिया।

  • इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस कर मालकिन व नौकरानी को बंधक बना 15 लाख कैश व 20 तोले सोने के जेवर लूटे..

    इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस कर मालकिन व नौकरानी को बंधक बना 15 लाख कैश व 20 तोले सोने के जेवर लूटे..

    करीब डेढ़ बजे न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में रहने वाले कैमिस्ट लवली जैन के घर तीन नौजवान पहुंचे और इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस गए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल निकाल ली और घर की मालकिन मोनिका जैन व घर में काम करने वाली नौकरानी को बंधक बना लिया।

    वारदात के बात जानकारी देती पीड़िता

    New cantt रोड की गली नंबर दो में शनिवार दोपहर इंटरनेट ठीक करने के बहाने एक घर में दाखिल हुए तीन अज्ञात नौजवानों ने घर की मालकिन महिला व नौकरानी को बंधक बना लिया और करीब 15-16 लाख की नकदी व 20 तोले सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने किरच से मालकिन को घायल भी कर दिया। सारा घटनाक्रम पिस्तौल की नोक पर अंजाम दिया गया। घर से कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में मोटरसाइकिल पर आए इन तीन नकाबपोश आरोपियों की तस्वीर भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

    शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में रहने वाले कैमिस्ट लवली जैन के घर तीन नौजवान पहुंचे और इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस गए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल निकाल ली और घर की मालकिन मोनिका जैन व घर में काम करने वाली नौकरानी को बंधक बना लिया।

    आरोपियों ने मालकिन महिला पर तेज धार किरच से वार करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद पिस्तौल की नोक पर घर से 15-16 लाख की नकदी व करीब 20 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गए। आरोपी करीब एक घंटे तक घर की तलाशी लेते रहे और बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर चले गए।

     

    पीड़ित महिला मोनिका जैन ने बताया कि डोरबैल बजने पर उनकी नौकरानी ने दरवाजा खोला। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाया और नौकरानी को धक्का देकर घर में जबरन दाखिल हो गए। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर अलमारियों की चाबी मांगी और इंकार करने पर आरोपियों ने किरच से वार कर दिए। बाद में आरोपी घर से सारी नकदी व गहनों के अलावा मालकिन के पहने हुए गहने भी उतरवा कर ले गए।

    घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी जसमीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की शिनाख्त करके उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • बेखौफ अपराधी : लुधियाना के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की तेज धारदार हथियारों से हत्या..

    बेखौफ अपराधी : लुधियाना के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की तेज धारदार हथियारों से हत्या..

    बेखौफ अपराधी : लुधियाना के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की तेज धारदार हथियारों से हत्या..

    लुधियाना सिविल अस्पताल में गुरुवार देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी श्रवण कुमार पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

    लुधियाना सिविल अस्पताल में गुरुवार देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी श्रवण कुमार पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

    लुधियाना सिविल अस्पताल
    लुधियाना सिविल अस्पताल में गुरुवार देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या उस समय की, जब श्रवण कुमार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर अपने इलाज का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस नौजवान वहां पहुंच गए। श्रवण उनसे बचने के लिए इमरजेंसी वार्ड में घुस गया।
    हमलावरों ने इमरजेंसी वार्ड में अंदर घुसकर तेजधार हथियार से श्रवण पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। सिविल अस्पताल के स्टाफ को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से वहां से फरार हो गए। लोगों के अनुसार, सिविल अस्पताल के अंदर बनी पुलिस चौकी के मुलाजिम सो रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान बनाए गए वीडियो की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
    जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार का देर रात को कुछ युवकों के साथ मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। श्रवण कुमार अपने दोस्त के साथ मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां दोनों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस 6-7 नौजवान वहां पहुंच गए। आरोपियों को देखकर श्रवण कुमार इमरजेंसी की तरफ भाग गया जबकि उसका दोस्त वहां से भाग गया।

    आरोपी श्रवण कुमार का पीछा करते हुए इमरजेंसी वार्ड में ही घुस गए और वहां उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इसी दौरान नौजवानों ने इमरजेंसी वार्ड के सारे सामान को भी तोड़ फोड़ दिया। शीशे तोड़ दिए और वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। घटना के समय एक नौजवान ने मामले का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में कई बार मारपीट की वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।

  • लुधियाना से एक ही परिवार की चार नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से पुलिस में हड़कंप, सभी की उम्र 13 से 16 के बीच, परिवार ने जताई ये आशंका

    लुधियाना से एक ही परिवार की चार नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से पुलिस में हड़कंप, सभी की उम्र 13 से 16 के बीच, परिवार ने जताई ये आशंका

     

    गायब हुई चार लड़कियों में दो सगी बहनें और दो उनकी चचेरी बहनें हैं। इनका परिवार कुछ समय पहले ही नेपाल से लुधियाना आया था। चारों बहनें लोगों के घरों में काम करती थीं।

     

    लुधियाना से एक ही परिवार की चार नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। मामला दस जुलाई का है। दो दिन बाद परिजनों ने थाना डिवीजन छह पुलिस को शिकायत दी। चार लड़कियों के एक साथ लापता होने से कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि नाबालिग कहां हैं। हालांकि परिवार को आशंका है कि कोई उन्हें बरगलाकर ले गया है।

    पुलिस के पास शिकायत देने पहुंचे पीड़ित परिवार ने कहा कि संदिग्ध हालात में गायब हुई चार लड़कियों में दो सगी बहनें और दो उनकी चचेरी बहनें हैं। आपस में एक ही परिवार के सदस्य कुछ समय पहले ही नेपाल से लुधियाना आए हैं। परिवार वालों का कहना है कि वह मजदूरी करते हैं और चारों लड़कियां भी घरों और कोठियों में काम करती हैं। रविवार शाम करीब सात और साढ़े सात बजे के बीच में चारों नाबालिग घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आईं

    परिवार वालों की तरफ से काफी तलाश की गई। अपने यहां जितने जानकार और रिश्तेदार थे, सभी को पूछ लिया गया, लेकिन किसी को उनके बारे में पता नहीं था। चारों की उम्र 13 से 16 साल के बीच में बताई जा रही है। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन छह पुलिस को दी। थाना डिवीजन छह की एसएचओ मधु बाला ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। चारों नाबालिग के पिता आपस में सगे भाई हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। रविवार से लेकर अब तक के सारे सीसीटीवी दोबारा चेक करने के लिए बोल दिया है। जल्द ही बच्चियों का पता लगा लिया जाएगा।