पटियाला में हुआ दोहरा हत्याकांड, बाजार जा रही मां-बेटी का तेजधार हथियारों से कत्ल

You are currently viewing अब पटियाला में हुआ दोहरा हत्याकांड, बाजार जा रही मां-बेटी का तेजधार हथियारों से कत्ल

 double murder happened in Patiala, mother and daughter going to market were killed with sharp weapons

 पटियाला में हुआ दोहरा हत्याकांड, बाजार जा रही मां-बेटी का तेजधार हथियारों से कत्ल

 

पटियालाः महानगर के अंतर्गत आते कस्बानुमा गांव भुनरहेड़ी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाजार जा रही एक मां-बेटी को एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। सरेबाजार हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं दोनों मां -बेटी को बचाने आए एक युवक पर भी आरोपी ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

जानकारी अनुसार यह परिवार बुढलाडा का रहने वाला बताया जाता है, जोकि कुछ दिन पहले ही यहां किराए का मकान लेकर रह रहा था। जमीन के कारण पति गुरमुख सिंह के साथ अनबन होने के कारण 45 वर्षीय हरप्रीत कौर अपनी 18 वर्षीय बेटी नवदीप कौर सहित भुनरहेड़ी में रह रही थी। सोमवार देर शाम जब वे बाजार में गई हुई थीं तो गुरमुख सिंह भी एक साथी सहित वहां आ गया। उसने दोनों पर कृपाण के साथ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *